गणेश उत्सव पर्व के चलते नगर मुंगावली में बीच बाजार खुले में बिक रहा मांस,मछली की दुकानों एवं मांसाहारी भोजनालयों को कराया बन्द दुकानें की गईं सील अशोकनगर। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मछली, मांस (बकरा, मुर्गा) एवं अंडे की दुकानों एवं मांसाहारी भोजनालयों को बीच बाजार और मेन रोड पर प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया गया है। एवं मुंगावली नगर में इस विषय पर शांति समिति की बैठक में भी यह निर्णय लिया गया था कि धार्मिक उत्सव के समय कोई भी दुकानदार खुले में मीट मछली मुर्गा अंडा आदि की दुकान नहीं लगाएंगे इसके बावजूद दुकानदारों ने निर्णय का पालन नहीं किया जिसको देखते हुए नगर परिषद सीएमओ विनय कुमार भट्ट के निर्देश पर गुरुवार को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए तब नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा सभी मांस मछली मुर्गा बकरा एवं अण्डा दुकानों को बन्द कराया गया एवं मांस की दुकानों में शरीफ खान पुत्र अब्दुल रशीद, रईस खान पुत्र तैयब खान की दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई। मुंगावली नगर में आदेश का खुलेआम उल्लंघन हो रहा था। नगर के बहादुरपुर मेन रोड, बस स्टैंड, आनंद टॉकीज के पास और इमली चौराहे पर सभी मछली, मांस और अंडे की दुकानें सख्त कार्यवाही कर बन्द कराई गईं कार्यवाही में नगर परिषद से राशिद खान संतोष पवार नदीम खान इकरार खान रूपेश पथरौल अजहर खान आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
गणेश उत्सव पर्व के चलते नगर मुंगावली में बीच बाजार खुले में बिक रहा मांस,मछली की दुकानों एवं मांसाहारी भोजनालयों को कराया बन्द दुकानें की गईं सील अशोकनगर। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मछली, मांस (बकरा, मुर्गा) एवं अंडे की दुकानों एवं मांसाहारी भोजनालयों को बीच बाजार और मेन रोड पर प्रतिबंधित करने का आदेश
जारी किया गया है। एवं मुंगावली नगर में इस विषय पर शांति समिति की बैठक में भी यह निर्णय लिया गया था कि धार्मिक उत्सव के समय कोई भी दुकानदार खुले में मीट मछली मुर्गा अंडा आदि की दुकान नहीं लगाएंगे इसके बावजूद दुकानदारों ने निर्णय का पालन नहीं किया जिसको देखते हुए नगर परिषद सीएमओ
विनय कुमार भट्ट के निर्देश पर गुरुवार को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए तब नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा सभी मांस मछली मुर्गा बकरा एवं अण्डा दुकानों को बन्द कराया गया एवं मांस की दुकानों में शरीफ खान पुत्र अब्दुल रशीद, रईस खान पुत्र तैयब खान की दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई। मुंगावली
नगर में आदेश का खुलेआम उल्लंघन हो रहा था। नगर के बहादुरपुर मेन रोड, बस स्टैंड, आनंद टॉकीज के पास और इमली चौराहे पर सभी मछली, मांस और अंडे की दुकानें सख्त कार्यवाही कर बन्द कराई गईं कार्यवाही में नगर परिषद से राशिद खान संतोष पवार नदीम खान इकरार खान रूपेश पथरौल अजहर खान आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
- गणेश उत्सव पर्व के चलते नगर मुंगावली में बीच बाजार खुले में बिक रहा मांस,मछली की दुकानों एवं मांसाहारी भोजनालयों को कराया बन्द दुकानें की गईं सील अशोकनगर। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मछली, मांस (बकरा, मुर्गा) एवं अंडे की दुकानों एवं मांसाहारी भोजनालयों को बीच बाजार और मेन रोड पर प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया गया है। एवं मुंगावली नगर में इस विषय पर शांति समिति की बैठक में भी यह निर्णय लिया गया था कि धार्मिक उत्सव के समय कोई भी दुकानदार खुले में मीट मछली मुर्गा अंडा आदि की दुकान नहीं लगाएंगे इसके बावजूद दुकानदारों ने निर्णय का पालन नहीं किया जिसको देखते हुए नगर परिषद सीएमओ विनय कुमार भट्ट के निर्देश पर गुरुवार को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए तब नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा सभी मांस मछली मुर्गा बकरा एवं अण्डा दुकानों को बन्द कराया गया एवं मांस की दुकानों में शरीफ खान पुत्र अब्दुल रशीद, रईस खान पुत्र तैयब खान की दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई। मुंगावली नगर में आदेश का खुलेआम उल्लंघन हो रहा था। नगर के बहादुरपुर मेन रोड, बस स्टैंड, आनंद टॉकीज के पास और इमली चौराहे पर सभी मछली, मांस और अंडे की दुकानें सख्त कार्यवाही कर बन्द कराई गईं कार्यवाही में नगर परिषद से राशिद खान संतोष पवार नदीम खान इकरार खान रूपेश पथरौल अजहर खान आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- बीना में कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन । (भाजपा सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप) लोकेशन:--बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना (सागर) मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंदर यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज नायब तहसीलदार को राज्यपाल के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकारी धन के दुरुपयोग और हिंदू आस्था पर चोट करने वाले कृत्यों पर रोक लगाने की मांग की गई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंदर सिंह यादव ने कहा भाजपा सरकार मध्य प्रदेश और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन जैसे निजी कार्यक्रम के लिए जनता की टैक्स की कमाई को अनुचित रूप से खर्च कर रही है, इस पर रोक लगाई जाए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा लोकतंत्र में कोई कितने भी बड़े पद पर हो, वह जनता का प्रतिनिधि होता है, राजा नहीं। उसका दायित्व है कि जनता के टैक्स की राशि को लोकहित में खर्च करे, न कि निजी कार्यक्रम पर। पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने कहा सरकारी अमले, सचिव, पटवारी को लगाकर घर-घर दिया और तेल पहुंचाना सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग है, इस पर रोक लगे। खुशी लाल अहिरवार जिला पंचायत सदस्य ने कहा भाजपा जो खर्च कर रही है, वह राशि किस विभाग की अनुमति और किस मद से खर्च हो रही है, यह स्पष्ट किया जाए। मनोज कैथोरिया ने कहा मोदी को भगवान निरूपित कर उनके नाम पर दिया जलवाना हिंदू आस्था पर चोट है, इस पर रोक लगाई जाए। अशोक परिहार ने कहा शिक्षकों को शाम 7 बजे विद्यालय में जाकर दिया जलाने का आदेश तानाशाही है, क्योंकि अधिकतर शिक्षक 20 किलोमीटर दूर से सेवाएं देने आते हैं, यह कहां तक न्यायसंगत है। प्रमोद राय ने कहा सरकार निरंतर अपने निजी कार्यों में शिक्षकों का उपयोग करती है, जैसे नेताओं की सभा में भीड़ जुटाना और अब जन्मदिन पर रंगोली और दिया जलवाना। इससे शिक्षक मानसिक रूप से पीड़ित होते हैं, जिसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और भविष्य पर पड़ता है। इस मौके पर खुर्रम कुरैशी, निर्भय सिंह ठाकुर, मोतीलाल मासाब, अजय प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह ठाकुर, महेंद्र नवैया, रामकिशन अहिरवार, राजाराम अहिरवार, पुष्पेंद्र तिवारी, सुरेंद्र लोधी, सुखलाल बाबू, झन्नू राय, बलराम अहिरवार, ममता अहिरवार, विमल अहिरवार, शिवानी बौद्ध, सत्यपाल पटेल, पासु पंजाबी, लक्ष्मण चंदेल, कल्याण सिंह, देवीलाल, राहुल परिहार, शहजाद हुसैन, अशोक अहिरवार, ओमप्रकाश पासु, राहुल यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।3
- मड़ावरा में हुआ दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन युवाओं ने मानव पिरामिड बनाकर तोड़ी मटकी1
- ललितपुर की अमझरा घाटी में बहती नदी के बीच गणपति बप्पा का अनोखा पंडाल, बना आकर्षण का केंद ललितपुर के अमझरा घाटी में बहती नदी के बीच गणपति बप्पा का अनोखा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। तीन पेड़ों के सहारे लकड़ी और बांस से तैयार किए गए इस पंडाल में शेषनाग के ऊपर गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई है। दूर-दूर से श्रद्धालु इस अनोखे पंडाल को देखने पहुंच रहे हैं और तस्वीरें व वीडियो बना रहे हैं। #Lalitpur #AmjharaGhati #GanpatiBappa #GaneshChaturthi #GanpatiPandal #UPNews #LalitpurNews #Bundelkhand #Sagar #MadhyaPradesh #GaneshUtsav #ViralNews1
- today news | मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरण योजना |#breakingnews मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरण योजना राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन देने के लिए ई-स्कूटी योजना के नए चरण की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को राज्य स्तरीय समारोह में चयनित मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ई-स्कूटी क्रय की राशि डिजिटल ट्रांसफर करेंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है।1
- *प्राइवेट विद्यालय के प्रधानाचार्य पर लगा गंभीर आरोप,* *14 वर्षीय छात्र को परीक्षा से रोककर अलग कमरे में बैठाने का आरोप,* *वापिस घर जाने से भी रोकने का आरोप,* *फीस जमा नही कर पाने पर किया परीक्षा से बंचित,* *पुलिस अधीक्षक ललितपुर से की कानूनी कार्यवाही की मांग।* ललितपुर में एक प्राइवेट विद्यालय के प्रधानाचार्य पर 14 वर्षीय नाबालिग छात्र के साथ अभद्रता करने और उसे कथित तौर पर अलग एक कमरे में बैठाकर रखने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित छात्र के पिता राजेश यादव के मुताबिक उनका बेटा ललितपुर के एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र है और बीमारी के चलते उसका इलाज चल रहा है। पिता का आरोप है कि 15 सितंबर को छात्र परीक्षा देने स्कूल पहुंचा था, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी। फीस जमा कराने की बात कहते हुए छात्र को कथित तौर पर अलग कमरे में अकेले बैठा दिया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि छात्र को तत्काल घर जाने की अनुमति नहीं दी गई। पिता ने स्कूल के प्रधानाचार्य और कॉर्डिनेटर से फोन पर संपर्क कर बच्चे को परीक्षा में बैठाने और घर भेजने की मांग की, लेकिन आरोप है कि कोई राहत नहीं दी गई। इस मामले में अब छात्र के पिता ने पुलिस अधीक्षक ललितपुर को प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने और स्कूल प्रबंधन व प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- पुलिस कस्टडी से भाग गया बड़ा चोर बीरेंद्र चौबे शाह नगर पुलिस प्रशासन को चकमा1
- मौसम का मिजाज: विदाई से पहले 19 सितंबर से सक्रिय होगा नया सिस्टम मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार राज्य में मानसूनी गतिविधियां फिलहाल धीमी पड़ी हैं, जिससे अधिकांश जिलों में तीखी धूप और उमस बढ़ गई है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी से 19 सितंबर के बाद एक नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। राज्य में अब तक सामान्य बारिश के कोटे से लगभग 4 से 6 प्रतिशत कम पानी गिरा है।1