Shuru
Apke Nagar Ki App…
today news | मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरण योजना |#breakingnews मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरण योजना राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन देने के लिए ई-स्कूटी योजना के नए चरण की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को राज्य स्तरीय समारोह में चयनित मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ई-स्कूटी क्रय की राशि डिजिटल ट्रांसफर करेंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है।
Ravindra
today news | मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरण योजना |#breakingnews मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरण योजना राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन देने के लिए ई-स्कूटी योजना के नए चरण की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को राज्य स्तरीय समारोह में चयनित मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ई-स्कूटी क्रय की राशि डिजिटल ट्रांसफर करेंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- today news | मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरण योजना |#breakingnews मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरण योजना राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन देने के लिए ई-स्कूटी योजना के नए चरण की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को राज्य स्तरीय समारोह में चयनित मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ई-स्कूटी क्रय की राशि डिजिटल ट्रांसफर करेंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है।1
- पुलिस कस्टडी से भाग गया बड़ा चोर बीरेंद्र चौबे शाह नगर पुलिस प्रशासन को चकमा1
- गणेश उत्सव पर्व के चलते नगर मुंगावली में बीच बाजार खुले में बिक रहा मांस,मछली की दुकानों एवं मांसाहारी भोजनालयों को कराया बन्द दुकानें की गईं सील अशोकनगर। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मछली, मांस (बकरा, मुर्गा) एवं अंडे की दुकानों एवं मांसाहारी भोजनालयों को बीच बाजार और मेन रोड पर प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया गया है। एवं मुंगावली नगर में इस विषय पर शांति समिति की बैठक में भी यह निर्णय लिया गया था कि धार्मिक उत्सव के समय कोई भी दुकानदार खुले में मीट मछली मुर्गा अंडा आदि की दुकान नहीं लगाएंगे इसके बावजूद दुकानदारों ने निर्णय का पालन नहीं किया जिसको देखते हुए नगर परिषद सीएमओ विनय कुमार भट्ट के निर्देश पर गुरुवार को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए तब नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा सभी मांस मछली मुर्गा बकरा एवं अण्डा दुकानों को बन्द कराया गया एवं मांस की दुकानों में शरीफ खान पुत्र अब्दुल रशीद, रईस खान पुत्र तैयब खान की दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई। मुंगावली नगर में आदेश का खुलेआम उल्लंघन हो रहा था। नगर के बहादुरपुर मेन रोड, बस स्टैंड, आनंद टॉकीज के पास और इमली चौराहे पर सभी मछली, मांस और अंडे की दुकानें सख्त कार्यवाही कर बन्द कराई गईं कार्यवाही में नगर परिषद से राशिद खान संतोष पवार नदीम खान इकरार खान रूपेश पथरौल अजहर खान आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- भुजरिया तालाब पर हुआ बड़े उत्साह पूर्वक मोर विसर्जन का कार्यक्रम गुना लक्ष्मी नारायण मंदिर भूजरिया तालाब पर हुआ मोहर विसर्जन। विवाह होने के बाद परंपरा अनुसार तालाब पर मोर विसर्जन बड़ी धूमधाम से महिलाएं गाजेबाजे के साथ मोहर का विसर्जन करने भुजरिया तालाब पर पहुंची जहां पर प्रशासन का कोई भी इंतजाम देखने को नहीं मिला भुजरिया तालाब मंदिर महंत राघवेंद्र दास ने बताया कि प्रशासन का कोई भी इंतजाम यहां पर नहीं है मंदिर की तरफ से कुछ लडको को पैसे देकर के तालाब में अंदर खड़े किया गया जो पानी में तैरना जानते थे जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना घटित हो भुजरिया ताला सबसे पुराना घाट है हजारों की संख्या में महिलाएं मोर विसर्जन करने के लिए पहुंचते हैं2
- धार्मिक स्थल से घंटा चोरी के मामले में मृगवास थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही *धार्मिक स्थल से घंटा चोरी के मामले में मृगवास थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही* *जनसहयोग से आरोपी तत्काल गिरफ्तार, प्रकरण में चोरी घंटा सहित एक अन्य मंदिर से चोरी घंटा भी किया बरामद* गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील एवं कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा तथा आमजन की आस्था से जुड़े मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम लीलवेह खुर्द के श्री हनुमान मंदिर से घंटा चोरी के मामले में तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रकरण में चोरी घंटा सहित एक अन्य मंदिर से चोरी घंटा भी बरामद किया गया है । गौरतलब है कि आज दिनांक 16 सितंबर 2026 को फरियादी राम सिंह गुर्जर निवासी ग्राम लीलवेह खुर्द द्वारा अन्य ग्रामीण के साथ मृगवास थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 15 सितंबर 2026 की सुबह ग्राम लीलवेह खुर्द स्थित श्री हनुमान मंदिर से घंटा चोरी हो गया था । घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों द्वारा अपने स्तर पर घंटा की तलाश की गई, जिसमें चोरी हुआ घंटा ग्राम ऊंची बड़ली निवासी मुकेश बंजारा के पास मिला । ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी मुकेश बंजारा के विरूद्ध मृगवास थाने में अप.क्र. 111/26, धारा 305(डी) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर जन सहयोग से मंदिर से घंटा चोरी के आरोपी मुकेश पुत्र भगवान सिंह बंजारा निवासी ग्राम ऊंची बड़ली, थाना मृगवास, जिला गुना को तत्काल गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ग्राम लीलवेह खुर्द स्थित श्री हनुमान मंदिर से चोरी हुआ घंटा तथा एक अन्य मंदिर से चोरी किया गया घंटा सहित कुल 02 घंटे बरामद किए गए हैं । पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी गहन पूछताछ की जा रही है । मृगवास थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव, सउनि धारा सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार सिंह, प्रधान आरक्षक रामकुमार रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सुरेश मीना, आरक्षक जितेन्द्र यादव, आरक्षक वकील सिंह, आरक्षक अजय प्रताप सिंह, आरक्षक नरेन्द्र गुरूंग, आरक्षक राजीव रघुवंशी एवं महिला आरक्षक रंजना जर्मन का सराहनीय योगदान रहा है ।1
- बीना में कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन । (भाजपा सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप) लोकेशन:--बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना (सागर) मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंदर यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज नायब तहसीलदार को राज्यपाल के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकारी धन के दुरुपयोग और हिंदू आस्था पर चोट करने वाले कृत्यों पर रोक लगाने की मांग की गई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंदर सिंह यादव ने कहा भाजपा सरकार मध्य प्रदेश और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन जैसे निजी कार्यक्रम के लिए जनता की टैक्स की कमाई को अनुचित रूप से खर्च कर रही है, इस पर रोक लगाई जाए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा लोकतंत्र में कोई कितने भी बड़े पद पर हो, वह जनता का प्रतिनिधि होता है, राजा नहीं। उसका दायित्व है कि जनता के टैक्स की राशि को लोकहित में खर्च करे, न कि निजी कार्यक्रम पर। पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने कहा सरकारी अमले, सचिव, पटवारी को लगाकर घर-घर दिया और तेल पहुंचाना सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग है, इस पर रोक लगे। खुशी लाल अहिरवार जिला पंचायत सदस्य ने कहा भाजपा जो खर्च कर रही है, वह राशि किस विभाग की अनुमति और किस मद से खर्च हो रही है, यह स्पष्ट किया जाए। मनोज कैथोरिया ने कहा मोदी को भगवान निरूपित कर उनके नाम पर दिया जलवाना हिंदू आस्था पर चोट है, इस पर रोक लगाई जाए। अशोक परिहार ने कहा शिक्षकों को शाम 7 बजे विद्यालय में जाकर दिया जलाने का आदेश तानाशाही है, क्योंकि अधिकतर शिक्षक 20 किलोमीटर दूर से सेवाएं देने आते हैं, यह कहां तक न्यायसंगत है। प्रमोद राय ने कहा सरकार निरंतर अपने निजी कार्यों में शिक्षकों का उपयोग करती है, जैसे नेताओं की सभा में भीड़ जुटाना और अब जन्मदिन पर रंगोली और दिया जलवाना। इससे शिक्षक मानसिक रूप से पीड़ित होते हैं, जिसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और भविष्य पर पड़ता है। इस मौके पर खुर्रम कुरैशी, निर्भय सिंह ठाकुर, मोतीलाल मासाब, अजय प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह ठाकुर, महेंद्र नवैया, रामकिशन अहिरवार, राजाराम अहिरवार, पुष्पेंद्र तिवारी, सुरेंद्र लोधी, सुखलाल बाबू, झन्नू राय, बलराम अहिरवार, ममता अहिरवार, विमल अहिरवार, शिवानी बौद्ध, सत्यपाल पटेल, पासु पंजाबी, लक्ष्मण चंदेल, कल्याण सिंह, देवीलाल, राहुल परिहार, शहजाद हुसैन, अशोक अहिरवार, ओमप्रकाश पासु, राहुल यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।3
- मड़ावरा में हुआ दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन युवाओं ने मानव पिरामिड बनाकर तोड़ी मटकी1
- मौसम का मिजाज: विदाई से पहले 19 सितंबर से सक्रिय होगा नया सिस्टम मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार राज्य में मानसूनी गतिविधियां फिलहाल धीमी पड़ी हैं, जिससे अधिकांश जिलों में तीखी धूप और उमस बढ़ गई है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी से 19 सितंबर के बाद एक नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। राज्य में अब तक सामान्य बारिश के कोटे से लगभग 4 से 6 प्रतिशत कम पानी गिरा है।1