पारदी बदमाशों की गतिविधियों पर गुना पुलिस की सतत निगरानी पारदी बदमाशों की गतिविधियों पर गुना पुलिस की सतत निगरानी केंट थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब सहित पारदी बदमाश किया गिरफ्तार, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त आबकारी एक्ट के एक अन्य प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध जारी स्थाई वारंट में भी पुलिस को थी आरोपी की तलाश* गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं, कारोबारियों, तस्करों आदि के विरूद्ध सतत एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा अवैध शराब बेचने की फिराक में एक पारदी बदमाश को गिरफ्तार किया है । उल्लेखनीय है कि बिगत रोज केंट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सिंगवासा तालाब के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की बड़ी-बड़ी दो कैनों में अवैध कच्ची शराब लेकर उसे बेचने के उद्देश्य से खड़ा है । थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्रय की सूचना के मिलते ही सूचना की तस्दीक और कार्यवाही हेतु केंट थाने से तत्काल पुलिस की एक टीम रवाना हुई । टीम द्वारा तुरंत सिंगवासा तालाब के पास मुखबिर की बताई जगह पर पहुंचकर देखा तो वहां पर मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति खड़ा दिखा, पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए उसे भागने का मौका न देते हुए घेराबंदी कर पकड़ लिया गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम मोहित पुत्र केवल पारदी उम्र 25 साल निवासी जगनपुर चक हड्डीमील गुना हाल पटेलनगर थाना केंट गुना का बताया एवं उसके कब्जे से बरामद कैनों की जांच करने पर उनमें हाथ भट्टी पर निर्मित कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब भरी हुई पाई गई, जिसे पुलिस ने विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके विरुद्ध केंट थाने में अप.क्र. 806/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । अवैध शराब के साथ गिरफ्तार शुदा आरोपी मोहित पारदी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर उसके विरूद्ध वर्ष 2021 में गुना कोतवाली थाने में आबकारी एक्ट का एक अन्य प्रकरण दर्ज होना पाया गया, उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लंबे समय से फरार रहने पर माननीय न्यायालय से न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 1244/21 में आरोपी के विरूद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था, जिसमें भी पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी की विधिवत कार्यवाही की गई । केंट थाना पुलिस की अवैध शराव के विरुद्ध इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि गिर्राज जाटव, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण पारस एवं आरक्षक रवि जाट की सराहनीय भूमिका रही है ।

- कलेक्टर से मिलने पहुँचे सेकड़ो किसान, मुलाकात नही होने से कुत्ते के गले मे टांगा आवेदन कलेक्टर से मिलने पहुंचे सैकड़ों किसान, नहीं हुई मुलाकात तो कुत्ते के गले में टांग दिया ज्ञापन; VIDEO वायरल खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान किसान अधिकार रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौंपना चाहते थे। रिपोर्टों के मुताबिक, रैली मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे सब्जी मंडी से शुरू हुई और शाम करीब 4 बजे कलेक्ट्रेट पहुंची। किसानों ने वहां नारेबाजी करते हुए कलेक्टर से मुलाकात की मांग की। बताया गया कि उस समय कलेक्टर ऋषव गुप्ता टीएल बैठक में मौजूद थे और किसानों की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। कुत्ते के गले में बांध दिया ज्ञापन काफी देर इंतजार के बाद किसानों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद एक श्वान के गले में गमछे की मदद से ज्ञापन टांग दिया। इस दौरान किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चार गुना मुआवजा और विस्थापितों के पुनर्वास की मांग किसानों ने नेशनल हाईवे के लिए अधिग्रहित जमीन के बदले चार गुना मुआवजा देने की मांग उठाई। इसके अलावा इंदिरा सागर बांध के डूब प्रभावित और विस्थापित परिवारों के मुआवजे, पुनर्वास तथा मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए। किसानों का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर लंबे समय से प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन रिपोर्ट के अनुसार, किसानों ने बाद में सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह को अपना ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। नोट: “कलेक्टर ने किसानों का ज्ञापन लेने से इनकार किया” कहना पूरी तरह सटीक नहीं होगा; उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार कलेक्टर उस समय टीएल बैठक में थे और किसानों की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी, जिसके बाद किसानों ने प्रतीकात्मक विरोध किया।1
- शमशाबाद में निकला भव्य चल समारोह विश्वकर्मा पूजन दिवस पर दिखा उत्साह शमशाबाद में धूमधाम से मनाया गया भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस। विश्वकर्मा समाज द्वारा पूजा-अर्चना और आरती के बाद नगर में भव्य चल समारोह निकाला गया। नगर के प्रमुख मार्गों से निकले समारोह का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। समापन के बाद मांगलिक भवन में भंडारे का आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।1
- शमशाबाद में धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा पूजन दिवस, निकला भव्य चल समारोह शमशाबाद में धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा पूजन दिवस, निकला भव्य चल समारोह1
- गणेश उत्सव पर्व के चलते नगर मुंगावली में बीच बाजार खुले में बिक रहा मांस,मछली की दुकानों एवं मांसाहारी भोजनालयों को कराया बन्द दुकानें की गईं सील अशोकनगर। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मछली, मांस (बकरा, मुर्गा) एवं अंडे की दुकानों एवं मांसाहारी भोजनालयों को बीच बाजार और मेन रोड पर प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया गया है। एवं मुंगावली नगर में इस विषय पर शांति समिति की बैठक में भी यह निर्णय लिया गया था कि धार्मिक उत्सव के समय कोई भी दुकानदार खुले में मीट मछली मुर्गा अंडा आदि की दुकान नहीं लगाएंगे इसके बावजूद दुकानदारों ने निर्णय का पालन नहीं किया जिसको देखते हुए नगर परिषद सीएमओ विनय कुमार भट्ट के निर्देश पर गुरुवार को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए तब नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा सभी मांस मछली मुर्गा बकरा एवं अण्डा दुकानों को बन्द कराया गया एवं मांस की दुकानों में शरीफ खान पुत्र अब्दुल रशीद, रईस खान पुत्र तैयब खान की दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई। मुंगावली नगर में आदेश का खुलेआम उल्लंघन हो रहा था। नगर के बहादुरपुर मेन रोड, बस स्टैंड, आनंद टॉकीज के पास और इमली चौराहे पर सभी मछली, मांस और अंडे की दुकानें सख्त कार्यवाही कर बन्द कराई गईं कार्यवाही में नगर परिषद से राशिद खान संतोष पवार नदीम खान इकरार खान रूपेश पथरौल अजहर खान आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- क्षत्रिय राजपूत सम्राट मिहिरभोज प्रतिहार वंश के वंशज सामने आएं ग्वालियर कोर्ट में मामला गुजरात क्षेत्र के शासकों में आज विदेशी षड्यंत्र का शिकार, गोचर गुजर गुज्जर के बाद, गुर्जर लिखकर जाती को क्षेत्र में बदलकर विवाद किया जा रहा है, जबकि क्षत्रिय राजपूत समाज से उनके वंशज मौजूद हैं सामने है,भारत सरकार लोकतंत्र में आरक्षण व्यवस्था कि समिक्षा करे, क्षत्रिय राजपूत समाज को लेकर सोचिए, हजारों वर्षों से बलिदान त्याग शोर्य पराक्रम वालीं कोम राजपूत समाज के द्वारा हर रियासत का रिकॉर्ड दांव भारत गणराज्य में विलय गवाह है फिर भी दस्तावेज कोर्ट में दिए गए हैं,महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी उसी में से क्षत्रिय समाज के महिरभोज प्रतिहार वंश रहा है सभी भाई अपने हिसाब से सम्राट मिहिरभोज प्रतिहार जी को लेकर पोस्ट कर रहे है। अच्छी बात है महापुरुषों कि कोई जाती नहीं होती। लेकिन उनको जाती मे मत बाटो। अगर उनकी जाती का पता लगाना है तो किसी कि भी जाती उनके वंश से पता लगती है और उनके वंशज से। जो अभी नागौद रियासत के उनके वंशज कुंवरअरुणोदयसिंह है। आप उनसे ऐक बार बात करो। क्यों फालतू कि राजनीती के चक्र मे पढ़ रहे हो ..ये वीडियो उनके वंशज का है बाकि ये सब मामला ग्वालियर कोर्ट मे भी चल रहा है। उनसे जाकर पता करो सच्चाई का। क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार अमर रहे🚩🙏🏻 क्षत्रियसम्राटमिहिरभोज #नागौद1
- पुलिस कस्टडी से भाग गया बड़ा चोर बीरेंद्र चौबे शाह नगर पुलिस प्रशासन को चकमा1
- आरोन में सवर्ण समाज का जन आक्रोश काली पट्टी बांधकर यूजीसी रेगुलेशन का विरोध आरोन में सवर्ण समाज का जन आक्रोश काली पट्टी बांधकर यूजीसी रेगुलेशन का विरोध एसडीएम ऑफिस में हनुमान चालीसा, राष्ट्रपति को ज्ञापन1
- UPI यूजर्स के लिए राहत: ग्राहकों से कोई चार्ज नहीं, 96% मर्चेंट ट्रांजैक्शन भी MDR से मुक्त नई दिल्ली। UPI से भुगतान करने वाले ग्राहकों के लिए फिलहाल कोई ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि Person-to-Person (P2P) सभी UPI भुगतान पूरी तरह मुफ्त रहेंगे, चाहे लेन-देन की राशि कितनी भी हो। व्यापारियों को किए जाने वाले ₹2,000 तक के UPI भुगतान पर भी MDR शून्य रहेगा। सरकार के अनुसार, छोटे व्यापारियों के लिए लागू जीरो-MDR व्यवस्था को मिलाकर करीब 96% Merchant-to-Merchant/Person-to-Merchant (P2M) ट्रांजैक्शन प्रभावित नहीं होंगे। MDR केवल निर्धारित सीमा से ऊपर के कुछ मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लागू होगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि MDR कोई टैक्स नहीं है और न ही यह राशि सरकार या NPCI द्वारा वसूली जाती है। यह भुगतान व्यवस्था से जुड़े बैंकों और पेमेंट ऐप प्रदाताओं सहित संबंधित पक्षों के बीच वितरित होती है, ताकि UPI इकोसिस्टम के संचालन और विस्तार को बनाए रखा जा सके। NPCI के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में UPI पर करीब 24,509 मिलियन यानी 2,450.9 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी कुल वैल्यू करीब ₹29.82 लाख करोड़ रही। केंद्र सरकार के मुताबिक नए MDR ढांचे का उद्देश्य आम यूजर्स और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ डाले बिना UPI व्यवस्था को लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखना है।1
- भारत बुद्ध का देश है सच बोलना ही पड़ा पंडित मोहन भागवत आरएसएस प्रमुख को1