सदाबहार महिला ग्रुप द्वारा होली मिलन के आयु में खूब चला अबीर गुलाल सलेमपुर (देवरिया)। सदाबहार महिला ग्रुप के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नगर क्षेत्र के कोने-कोने से महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सबसे पहले राधा कृष्ण की मूर्ति पर गुलाल एवं फूल से होली का शुभारंभ किया गया। राधा कृष्ण का भजन नेहा यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात सभी महिलाओं ने राधा कृष्ण को अबीर गुलाल एवं फूलों से होली खेली। इस सदाबहार ग्रुप की पांच महिला संयोजक अंजू गुप्ता, सरोज गुप्ता, सरोज जायसवाल, आशा गुप्ता और पूनम यादव द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज में महिला जागरूकता की चर्चा की गई। पहले केवल पुरुषों द्वारा ही समाज में होली मिलन समारोह मनाया जाता था किंतु अब महिलाएं अपने लिए समय निकालकर इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। विभिन्न प्रकार के खेल में जो महिलाएं विजेता बनी उनको सम्मानित किया गया। पत्तल गेम में नेहा यादव विजेता बनी, गिलास बैलेंसिंग में पिंकी बरनवाल, मोमबत्ती चूड़ी गेम में लता श्रीवास्तव और पिरामिड गेम में नीतू यादव विजेता बनी। सभी महिलाओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था थी। महिलाओं ने एक दूसरे को खूब गुलाल लगाया और जमकर नृत्य भी की। इसमें मुख्य रूप से दुर्गावती गुप्ता, किरण गुप्ता, सुनीता, प्रांजल गुप्ता, सौम्या गुप्ता, स्वाति गुप्ता, वैष्णवी गुप्ता, संगीता पाठक, रेखा श्रीवास्तव, चंदा शर्मा, किरण जयसवाल, लता श्रीवास्तव, जूली, पिंकी, सरोज, नीतू, पिंकी, भावना, नूतन, तुलसी देवी, शोभा, सुनीता, नीतू, प्रतिभा यादव इत्यादि महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
सदाबहार महिला ग्रुप द्वारा होली मिलन के आयु में खूब चला अबीर गुलाल सलेमपुर (देवरिया)। सदाबहार महिला ग्रुप के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नगर क्षेत्र के कोने-कोने से महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सबसे पहले राधा कृष्ण की मूर्ति पर गुलाल एवं फूल से होली का शुभारंभ किया गया। राधा कृष्ण का भजन नेहा यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात सभी महिलाओं ने राधा कृष्ण को अबीर गुलाल एवं फूलों से होली खेली। इस सदाबहार ग्रुप की पांच महिला संयोजक अंजू गुप्ता, सरोज गुप्ता, सरोज जायसवाल, आशा गुप्ता और पूनम यादव द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज में महिला जागरूकता की चर्चा की गई। पहले केवल पुरुषों द्वारा ही समाज में होली मिलन समारोह मनाया जाता था
किंतु अब महिलाएं अपने लिए समय निकालकर इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। विभिन्न प्रकार के खेल में जो महिलाएं विजेता बनी उनको सम्मानित किया गया। पत्तल गेम में नेहा यादव विजेता बनी, गिलास बैलेंसिंग में पिंकी बरनवाल, मोमबत्ती चूड़ी गेम में लता श्रीवास्तव और पिरामिड गेम में नीतू यादव विजेता बनी। सभी महिलाओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था थी। महिलाओं ने एक दूसरे को खूब गुलाल लगाया और जमकर नृत्य भी की। इसमें मुख्य रूप से दुर्गावती गुप्ता, किरण गुप्ता, सुनीता, प्रांजल गुप्ता, सौम्या गुप्ता, स्वाति गुप्ता, वैष्णवी गुप्ता, संगीता पाठक, रेखा श्रीवास्तव, चंदा शर्मा, किरण जयसवाल, लता श्रीवास्तव, जूली, पिंकी, सरोज, नीतू, पिंकी, भावना, नूतन, तुलसी देवी, शोभा, सुनीता, नीतू, प्रतिभा यादव इत्यादि महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
- Post by Namrata Shukla4
- ग्राम पंचायत बिठुआ में विकास की रफ्तार तेज, चौहान बस्ती में 500 मीटर खरंजा निर्माण शुरू। बेल्थरा रोड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिठुआ में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम पंचायत के चौहान बस्ती में लगभग 500 मीटर लंबा खरंजा (ईंट सोलिंग) निर्माण कार्य शुरू कराया गया। निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी ने बताया कि गांव के विकास के लिए लगातार कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान रेखा गांधी की मंशा है कि पंचायत क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य अधूरा न रहे। इसी उद्देश्य से सभी बस्तियों में जरूरत के अनुसार सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर काम कराया जा रहा है। प्रधान प्रतिनिधि राम मनोहर गांधी ने बताया कि चौहान बस्ती में लंबे समय से रास्ते की समस्या थी, जिसे ध्यान में रखते हुए 500 मीटर खरंजा निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गांव में जो भी विकास कार्य शुरू किए जाएंगे, उन्हें पूरी गुणवत्ता और समय पर पूरा कराया जाएगा। वहीं निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान रेखा गांधी के नेतृत्व में गांव में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिल रही है।4
- - जागृति उद्यम केंद्र बरपार में आयोजित हुआ क्रिएटर्स महाकुंभ - देश के चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स ने युवाओं को दिए सफलता के टिप्स *देवरिया। शुभ निवेश के सहयोग से जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल की ओर से बुधवार को आयोजित क्रिएटर्स महाकुंभ में देश के अलग–अलग शहरों से आए चर्चित क्रिएटर्स ने स्थानीय क्रिएटर्स और छात्रों को कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में करियर बनाने के गुर सिखाए। बरपार के बरगद सभागार में बड़ी संख्या में युवाओं–छात्रों की भागीदारी रही और पूरे दिन सीखने–समझने का सिलसिला चलता रहा। लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्टर विशाल चौरसिया ने कहा कि वायरल होने की होड़ में दूसरों की नकल करना जरूरी नहीं है। हर व्यक्ति अपनी रुचि और विशेषज्ञता के अनुसार कंटेंट बनाकर इस क्षेत्र में अलग पहचान बना सकता है। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी पढ़ाई से जुड़े विषयों पर भी उपयोगी वीडियो बनाकर दर्शकों तक पहुंच बना सकते हैं। पत्रकार व कंटेंट क्रिएटर अरविंद शुक्ला ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन में सफलता का मूल मंत्र लक्षित दर्शकों की जरूरत को समझना है। यदि कंटेंट उनकी भाषा और समझ के स्तर के अनुरूप तैयार किया जाए तो उसकी पहुंच स्वतः बढ़ जाती है। राघवेंद्र ने युवाओं को सलाह दी कि वे दिखावे से बचते हुए वास्तविकता को ही अपने कंटेंट में स्थान दें, क्योंकि दर्शक अब सादगी और स्वाभाविक प्रस्तुति को ज्यादा पसंद करते हैं। दिव्यांशु तिवारी ने कहा कि एक सफल कंटेंट क्रिएटर बनने के लिए बौद्धिक रूप से सजग होना जरूरी है। विषय की गहराई से समझ ही कंटेंट को प्रभावी बनाती है। निरंजन पाठक ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन ऐसा क्षेत्र है जिसमें सही सोच और निरंतर अभ्यास के बल पर बिना अधिक पूंजी के भी बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में हेल्थ विषय पर कंटेंट तैयार करने वाले कंटेंट क्रिएटर अंकुर कुमार ने भी युवाओं को अपने क्षेत्र की संभावनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर मनीष बजाज़ व प्रोग्राम एसोसिएट अनुराग तिवारी ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नए करियर विकल्पों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्क्यूबेशन डायरेक्टर विश्वास पांडेय ने जागृति उद्यम केंद्र की गतिविधियों, उद्यमिता संवर्धन और रोजगार सृजन के प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में कंटेंट क्रिएटर मिथिलेश धर दुबे, वैभव मिश्रा, निरंजन पाठक, जागृति टीम से वीडियो प्रोडक्शन हेड नीतीश कुशवाहा, अभिनव त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।3
- देवरिया: जनपद में रसोई गैस की किल्लत से आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर श्याम भारत गैस और शुकन्या गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों को कई दिनों से निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि चार-चार दिन पहले गैस बुक कराने के बावजूद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घरों में रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। एजेंसी पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए लाइन में खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन कई घंटों तक इंतजार करने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले ही गैस बुक करा दी थी और मैसेज आने के बाद एजेंसी पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि अभी सिलेंडर उपलब्ध नहीं है। उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि इस स्थिति का फायदा कुछ लोग उठा रहे हैं। एजेंसी के बाहर ही कुछ लोगों द्वारा सिलेंडर मुंह मांगे दाम पर बेचे जाने की शिकायत सामने आ रही है। जहां सरकारी दर पर मिलने वाला सिलेंडर तय कीमत पर मिलना चाहिए, वहीं जरूरतमंद उपभोक्ताओं से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। मजबूरी में कई लोग अधिक कीमत देकर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर गैस की आपूर्ति हो जाए तो ऐसी स्थिति पैदा ही न हो। लेकिन पिछले कुछ दिनों से एजेंसियों पर गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि गैस न मिलने से घर का खाना बनाना प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले की जांच कराई जाए और गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही एजेंसी के बाहर अधिक कीमत पर सिलेंडर बेचने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और उन्हें समय पर उचित दर पर गैस सिलेंडर मिल सके।2
- देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस छात्रों और चिकित्सकों ने आकाश पांडेय को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल की अध्यक्षता में हुए इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में छात्रों ने हाथों में मोमबत्तियां और पोस्टर लेकर “Justice for Aakash” के नारे लगाए। छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, साथ ही आकाश पांडे के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 करोड़ रुपये की सहायता देने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने दिवंगत आकाश पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- देखिए गैस के लिए देवरिया में कितनी समस्याएं हो रही है किसी को यह बात समझ में नहीं आ रहा परेशान कैसे किया जा रहा है देवरिया में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लगभग गैस ऐसी समस्या है सारा काम छोड़कर अब गैस के लिए लाइन लगाओ अपना हर काम आदमी छोड़कर गैस की लाइन लगा है किसी को पेपर देने जाना है किसी को बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना है1
- आधुनिक दौर में परंपरा की झलक—दूल्हा डोली पर सवार होकर पहुंचा दुल्हन के घर, बैलगाड़ियों के साथ निकली अनोखी बारात1
- अफवाहों से बनी अफरा-तफरी, प्रशासन की अपील—घबराएं नहीं, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है गैस सिलेंडर। बलिया। जिले में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की रिफिलिंग को लेकर गैस एजेंसियों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कई जगहों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे लोगों में असमंजस और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि गैस की कमी की अफवाह फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने सिलेंडर रिफिल कराने के लिए एजेंसियों पर पहुंचने लगे। भीड़ बढ़ने से कई जगहों पर व्यवस्था भी प्रभावित हुई और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस पूरे मामले पर जिलाधिकारी बलिया ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि गैस की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है और सभी एजेंसियों पर सिलेंडर उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से भीड़ न लगाएं। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को सामान्य तरीके से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन ने यह भी कहा है कि यदि कहीं कृत्रिम कमी पैदा करने या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।2