logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाबा सिद्धनाथ मंदिर जिर्णोद्धार सेवा समिति का 20 वा वार्षिकोत्सव संपन्न जिले के ऐतिहासिक स्थल वाणावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर के समीप बाबा सिद्धनाथ मंदिर जीर्णोद्धार सेवा समिति का 20 वा वार्षिकोत्सव बुधवार के दिन सम्पन हो गया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर पिछले तीन दिनों से चल रहे अखंड कीर्तन से पूरा पहाड़ी इलाका भक्तिमय हो गया।अखंड कीर्तन के दौरान नालंदा ,पटना ,गया एवं जहानाबाद जिले से जुटे गायन मंडली ने हरेराम हरेराम राम राम हरे हरे... हरे कृष्णा हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे की धूम लगाकर लोगों को ढूंढने पर मजबूर कर दिया इस दौरान निर्माण सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रविकांत कुमार ,सचिव भानु प्रताप गुड्डू सिंह पूर्व सरपंच राजेश यादव आचार्य मुनेश्वर पांडे मुन्ना पांडे छोटू बाबा सहदेव शर्मा समेत कमेटी के लोगों ने बताया मंदिर निर्माण सेवा समिति के द्वारा 20 वर्षों से यहां निर्माण कार्य किया जा रहा है कमेटी के द्वारा मंदिर निर्माण सीढ़ी निर्माण, मंदिर पर तब तक पेयजल की व्यवस्था समेत कई कार्य किए गए हैं इसके उपलक्ष्य में हर वर्ष वार्षिकोत्सव मनाया जाता है लोगों ने बताया वार्षिकोत्सव के अवसर पर पिछले तीन दिनों से अखंड कीर्तन चल रही थी वहीं बुधवार को भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।

13 hrs ago
user_Ramesh Kumar
Ramesh Kumar
Local News Reporter मखदूमपुर, जहानाबाद, बिहार•
13 hrs ago

बाबा सिद्धनाथ मंदिर जिर्णोद्धार सेवा समिति का 20 वा वार्षिकोत्सव संपन्न जिले के ऐतिहासिक स्थल वाणावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर के समीप बाबा सिद्धनाथ मंदिर जीर्णोद्धार सेवा समिति का 20 वा वार्षिकोत्सव बुधवार के दिन सम्पन हो गया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर पिछले तीन दिनों से चल रहे अखंड कीर्तन से पूरा पहाड़ी इलाका भक्तिमय हो गया।अखंड कीर्तन के दौरान नालंदा ,पटना ,गया एवं जहानाबाद जिले से जुटे गायन मंडली ने हरेराम हरेराम राम राम हरे हरे... हरे कृष्णा हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे की धूम लगाकर लोगों को ढूंढने पर मजबूर कर दिया इस दौरान निर्माण सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रविकांत कुमार ,सचिव भानु प्रताप गुड्डू सिंह पूर्व सरपंच राजेश यादव आचार्य मुनेश्वर पांडे मुन्ना पांडे छोटू बाबा सहदेव शर्मा समेत कमेटी के लोगों ने बताया मंदिर निर्माण सेवा समिति के द्वारा 20 वर्षों से यहां निर्माण कार्य किया जा रहा है कमेटी के द्वारा मंदिर निर्माण सीढ़ी निर्माण, मंदिर पर तब तक पेयजल की व्यवस्था समेत कई कार्य किए गए हैं इसके उपलक्ष्य में हर वर्ष वार्षिकोत्सव मनाया जाता है लोगों ने बताया वार्षिकोत्सव के अवसर पर पिछले तीन दिनों से अखंड कीर्तन चल रही थी वहीं बुधवार को भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Ramesh Kumar
    1
    Post by Ramesh Kumar
    user_Ramesh Kumar
    Ramesh Kumar
    Local News Reporter मखदूमपुर, जहानाबाद, बिहार•
    13 hrs ago
  • जहानाबाद शहर के देवरिया मोहल्ले से पति से विवाद के बाद लापता हुई एक महिला सूरत में अपने रिश्तेदार के यहां सकुशल बरामद हुई है। घटना को लेकर पहले महिला के मायके पक्ष ने उसके पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए नगर थाना में आवेदन दिया था, जिससे मामला संवेदनशील हो गया था। पुलिस भी इस दिशा में जांच शुरू कर चुकी थी और संभावित ठिकानों पर तलाश जारी थी। इसी बीच सूचना मिली कि महिला गुजरात के सूरत शहर में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रही है। परिजनों के संपर्क में आने के बाद महिला को वापस जहानाबाद लाया गया। नगर थाना पहुंचकर महिला ने अपनी पूरी आपबीती पुलिस को सुनाई और बताया कि वह घरेलू विवाद के कारण स्वयं ही घर छोड़कर चली गई थी।महिला के सुरक्षित मिलने के बाद उसके मायके पक्ष ने पति पर लगाए गए सभी आरोप वापस ले लिए हैं। इस घटनाक्रम के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और पुलिस अब महिला के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
    1
    जहानाबाद शहर के देवरिया मोहल्ले से पति से विवाद के बाद लापता हुई एक महिला सूरत में अपने रिश्तेदार के यहां सकुशल बरामद हुई है। घटना को लेकर पहले महिला के मायके पक्ष ने उसके पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए नगर थाना में आवेदन दिया था, जिससे मामला संवेदनशील हो गया था। पुलिस भी इस दिशा में जांच शुरू कर चुकी थी और संभावित ठिकानों पर तलाश जारी थी।
इसी बीच सूचना मिली कि महिला गुजरात के सूरत शहर में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रही है। परिजनों के संपर्क में आने के बाद महिला को वापस जहानाबाद लाया गया। नगर थाना पहुंचकर महिला ने अपनी पूरी आपबीती पुलिस को सुनाई और बताया कि वह घरेलू विवाद के कारण स्वयं ही घर छोड़कर चली गई थी।महिला के सुरक्षित मिलने के बाद उसके मायके पक्ष ने पति पर लगाए गए सभी आरोप वापस ले लिए हैं। इस घटनाक्रम के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और पुलिस अब महिला के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    10 hrs ago
  • हुलासगंज में सिविल सर्जन के आदेश के बावजूद नहीं खुला एक्स-रे कक्षा का ताला
    1
    हुलासगंज में सिविल सर्जन के आदेश के बावजूद नहीं खुला एक्स-रे कक्षा का ताला
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार Hulasganj, Jehanabad•
    13 hrs ago
  • छोटी सी जगह, बड़ा कमाल 🔥 अरवल की बेटी का 56वां रैंक #news #BreakingNews #BiharNews #exams #publicnews
    1
    छोटी सी जगह, बड़ा कमाल 🔥 अरवल की बेटी का 56वां रैंक #news #BreakingNews #BiharNews #exams #publicnews
    user_Golu Kumar Soni
    Golu Kumar Soni
    करपी, अरवल, बिहार•
    5 hrs ago
  • UGC के समर्थन में सड़कों पर उतरे आजाद समाज पार्टी कांशीराम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमर ज्योति
    1
    UGC के समर्थन में सड़कों पर उतरे आजाद समाज पार्टी कांशीराम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमर ज्योति
    user_Kanchankumar Biharwala
    Kanchankumar Biharwala
    Media and information sciences faculty सोनभद्र बंशी सूर्यपुर, अरवल, बिहार•
    9 hrs ago
  • दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, कोंच पुलिस की बड़ी कार्रवाई कोंच थाना क्षेत्र से दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे एक नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई कोंच थाना की पुलिस द्वारा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और कांडों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोंच थाना पुलिस ने कांड संख्या 536/25 के प्राथमिकी अभियुक्त रामकृपाल यादव ग्राम रूपसपुर, थाना कोंच, जिला गया की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस टीम में एएसआई सुरेश कुमार, विभा कुमारी और पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी और उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।स्थानीय थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रामकृपाल यादव दहेज हत्या के गंभीर मामले में नामजद था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।
    1
    दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, कोंच पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कोंच थाना क्षेत्र से दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे एक नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई कोंच थाना की पुलिस द्वारा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और कांडों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से की गई। 
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोंच थाना पुलिस ने कांड संख्या 536/25 के प्राथमिकी अभियुक्त रामकृपाल यादव ग्राम रूपसपुर, थाना कोंच, जिला गया की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस टीम में एएसआई सुरेश कुमार, विभा कुमारी और पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी और उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।स्थानीय थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रामकृपाल यादव दहेज हत्या के गंभीर मामले में नामजद था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by Srikant sharma Srikant sharma
    1
    Post by Srikant sharma Srikant sharma
    user_Srikant sharma Srikant sharma
    Srikant sharma Srikant sharma
    अरवल, अरवल, बिहार•
    2 hrs ago
  • जहानाबाद : जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान की संयुक्त अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रशासन ने जहां व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त और नियंत्रण में बताया, वहीं जमीनी स्तर पर गैस की किल्लत से आम उपभोक्ता परेशान नजर आ रहे हैं।प्रेस वार्ता में जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और संबंधित पदाधिकारी लगातार गैस एजेंसियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। जनता दरबार और सोशल मीडिया के माध्यम से मिल रही शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक और प्रखंड विकास पदाधिकारी स्तर पर निगरानी तेज कर दी गई है।एलपीजी गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए प्रखंडवार धावा दल का गठन किया गया है। इन टीमों को छापेमारी और निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। आंकड़ों के अनुसार जिले में 19 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं और कुल 2,30,904 घरेलू उपभोक्ता हैं। इनमें 1,52,194 सामान्य उपभोक्ता और 78,710 उज्ज्वला योजना के लाभार्थी शामिल हैं। प्रतिदिन औसतन 3623 गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और निर्धारित दर पर गैस दी जा रही है।इसके बावजूद, जिले के कई ग्रामीण और शहरी इलाकों से गैस की कमी की शिकायतें सामने आ रही हैं। कई जगहों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं और होम डिलीवरी में भी देरी हो रही है, जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।प्रशासन ने एजेंसियों को सख्त निर्देश दिया है कि बुकिंग के 2-3 दिनों के भीतर गैस की डिलीवरी सुनिश्चित की जाए और अनावश्यक भीड़ न लगने दी जाए। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि किसी भी समस्या की शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06114-223013 पर दर्ज कराएं, जो 24 घंटे सक्रिय है।जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा एजेंसियों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और उन्हें सूचना पट्ट पर स्टॉक की स्थिति प्रदर्शित करने व ई-केवाईसी शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, जमीनी स्तर पर सामने आ रही समस्याएं यह साफ संकेत दे रही हैं कि व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
    1
    जहानाबाद : जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान की संयुक्त अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रशासन ने जहां व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त और नियंत्रण में बताया, वहीं जमीनी स्तर पर गैस की किल्लत से आम उपभोक्ता परेशान नजर आ रहे हैं।प्रेस वार्ता में जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और संबंधित पदाधिकारी लगातार गैस एजेंसियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। जनता दरबार और सोशल मीडिया के माध्यम से मिल रही शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक और प्रखंड विकास पदाधिकारी स्तर पर निगरानी तेज कर दी गई है।एलपीजी गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए प्रखंडवार धावा दल का गठन किया गया है। इन टीमों को छापेमारी और निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।
आंकड़ों के अनुसार जिले में 19 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं और कुल 2,30,904 घरेलू उपभोक्ता हैं। इनमें 1,52,194 सामान्य उपभोक्ता और 78,710 उज्ज्वला योजना के लाभार्थी शामिल हैं। प्रतिदिन औसतन 3623 गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और निर्धारित दर पर गैस दी जा रही है।इसके बावजूद, जिले के कई ग्रामीण और शहरी इलाकों से गैस की कमी की शिकायतें सामने आ रही हैं। कई जगहों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं और होम डिलीवरी में भी देरी हो रही है, जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।प्रशासन ने एजेंसियों को सख्त निर्देश दिया है कि बुकिंग के 2-3 दिनों के भीतर गैस की डिलीवरी सुनिश्चित की जाए और अनावश्यक भीड़ न लगने दी जाए। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि किसी भी समस्या की शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06114-223013 पर दर्ज कराएं, जो 24 घंटे सक्रिय है।जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा एजेंसियों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और उन्हें सूचना पट्ट पर स्टॉक की स्थिति प्रदर्शित करने व ई-केवाईसी शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, जमीनी स्तर पर सामने आ रही समस्याएं यह साफ संकेत दे रही हैं कि व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.