Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sach Ka Samna gaon ka reporting Jankari aur sab chijen jo hoti hai uplabdh Karai Jayegi
Gs Yadav
Sach Ka Samna gaon ka reporting Jankari aur sab chijen jo hoti hai uplabdh Karai Jayegi
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पेट्रोल की लाइन में खड़े लोगों के बीच अचानक विवाद, मारपीट तक पहुँचा मामला, झकाहियाँ स्थित पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लाइन में लगे कुछ लोग आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि लंबे इंतजार और भीड़ के कारण कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। घटना का वीडियो भी आसपास के लोगों द्वारा बनाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल की किल्लत और अव्यवस्था के चलते इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग की जा रही है।1
- बलरामपुर में 67 लाख के ड्रग्स जलाए, ‘ऑपरेशन दहन’ में बड़ी कार्रवाई,5 थानों का माल एक साथ नष्ट, पुलिस का ड्रग्स माफिया पर वार,1
- सपा और कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश मार्च निकालकर पुतला दहन किया (बीकापुर तारून) केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को राजनीति में उचित भागीदारी देने के उद्देश्य से लाए गए 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कथित नकारात्मक रुख के खिलाफ आज महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा भाजपा महिलामोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर आक्रोश रैली निकाल निकालकर सपा कांग्रेस का पुतलादहन किया। यह रैली परशुराम बर्मा महिला महाविद्यालय से शुरू होकर तारुन चौराहे तक गई, जिसमें महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विपक्ष के विरुद्ध नारेबाजी की, प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि दशकों के इंतज़ार के बाद जब महिलाओं को 33% आरक्षण के माध्यम से उनका हक मिल रहा है, तो सपा और कांग्रेस इसमें अड़ंगा डाल रही हैं। वही रैली को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा, "सपा और कांग्रेस की मानसिकता हमेशा से महिला विरोधी रही है, नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करना भारत की करोड़ों बहनों के सपनों का अपमान है" उन्होंने कहा कि "एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को राजनीति में 33% आरक्षण देकर उन्हें उनका हक दिया है।तो वहीं दूसरी तरफ सपा और कांग्रेस ने हमेशा इस राह में रोड़े अटकाए हैं। इन दलों का इतिहास महिला विरोधी रहा है। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से घबराकर अब ये दल अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।" रैली के दौरान "जो नारी का सम्मान न करे, वो देश पर राज क्या करेगा" और "नारी शक्ति वंदन अधिनियम - हमारा अधिकार" जैसे नारे गूंजते रहे। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि विपक्षी दलों ने अपनी जनविरोधी और महिला विरोधी नीतियों को नहीं बदला, तो आने वाले समय में देश की आधी आबादी उन्हें करारा जवाब देगी वही मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि अब महिला मोर्चा की महिलाएं घर-घर जाकर दस्तक देंगी और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में विशेषकर महिलाओं को जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों और इस अधिनियम के लाभों की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी नारी शक्ति वन्दन अभियान के जिला संयोजक अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल जिला महामंत्री शिवम सिंह युवामोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा आशीष तिवारी, भरत श्रीवास्तव,मण्डल अध्यक्ष पतिराज बर्मा,विजय लक्ष्मी जायसवाल, सरोज मिश्रा,सुमन पासवान,प्रसूनलता सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय महिलाएँ और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्यूरो रिपोर्ट4
- रेवरी में बनी यादगार शादी! मार्तंड प्रताप सिंह की एंट्री से चमका समारोह, हजारों की भीड़ ने रचा इतिहास1
- Post by Vipin Rai Journalist1
- संतकबीरनगर। जनपद में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए थाना मेंहदावल परिसर में नवनिर्मित ‘मिशन शक्ति केंद्र’ का उद्घाटन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति केंद्र, मालखाना एवं अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों से संवाद करते हुए निर्देश दिए कि थाने पर आने वाली पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा उन्हें त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गांवों एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति लगातार जागरूक किया जाना आवश्यक है। इस केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को एक सुरक्षित, सहज और सौहार्दपूर्ण वातावरण प्रदान करना है, जिससे वे बिना किसी संकोच के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। नवनिर्मित मिशन शक्ति केंद्र को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यहां शिकायत पंजीकरण के साथ-साथ महिलाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन सरकार एवं पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस केंद्र के संचालन से क्षेत्र की महिलाओं को न्याय प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी और पुलिस के प्रति उनका विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह, प्रभारी निरीक्षक बखिरा सतीश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह, पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #liveuponenews1
- Post by Janta ki awaz 6471
- संतकबीरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से मंगलवार को मेहंदावल क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन पैदल गश्त अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना मेहंदावल व बखिरा की संयुक्त पुलिस टीम ने क्षेत्राधिकारी मेहंदावल सर्व दवन सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन अमित कुमार व क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में रोडवेज मेहंदावल से ठाकुर द्वारा, नौदरी, तुलसीपुर, कौवाडार एवं सईलंगड़ी तक पैदल गश्त की। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। साथ ही आमजन, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों और नागरिकों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। वहीं अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पैदल गश्त के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास व्यक्त किया। #liveuponenews1
- देवा रोड बना आस्था का महासंग्राम! प्राण प्रतिष्ठा, जागरण और भंडारे में लाखों भक्तों ने रचा भक्ति का इतिहास1