सरायकेला में ACB की बड़ी कार्रवाई: डीसी की बैठक के बीच रिश्वत लेने निकला, रंगे हाथ धरा गया भू-अर्जन विभाग का बड़ा बाबू, दलाल भी गिरफ्तार सरायकेला: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सरायकेला जिले में बड़ी कार्रवाई की है। भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू प्रीतम आचार्य को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में दलाल विनय तिवारी को भी दबोचा गया है। जानकारी के मुताबिक, उपायुक्त की मौजूदगी में भू-अर्जन से जुड़ी एक अहम बैठक चल रही थी। इसी दौरान प्रीतम आचार्य के मोबाइल पर एक कॉल आया, जिसके बाद वे अचानक बैठक से बाहर निकल गए। पहले से सतर्क ACB की टीम उनकी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थी। जैसे ही आचार्य बाहर पहुंचे और कथित तौर पर रिश्वत की रकम लेने लगे, टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया, वहीं बैठक स्थल पर भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इधर, ACB की दूसरी टीम ने गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर से विनय तिवारी को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि वह अपनी गाड़ी में बैठकर नकदी गिन रहा था, तभी टीम ने उसे धर दबोचा। प्रारंभिक जांच में उसे इस पूरे मामले का बिचौलिया बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, मामला जमीन से जुड़े एक बड़े सौदे से संबंधित है, जिसकी कुल रकम करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है। इस डील की पहली किस्त के रूप में लगभग 5 लाख रुपए दिए जाने थे, जिसके दौरान ACB ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ACB ने दोनों आरोपियों के पास से बरामद नकदी और दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। ACB टीम दोनों आरोपियों को जमशेदपुर ले गई, जहां उनसे अभी पूछताछ की जा रही है।

- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- Post by Update news 241
- Post by Hasnain raza1
- बोकारो कोर्ट को बम की धमकी रोज दिन कुछ नहीं, कुछ देखने को मिल ही रहा है। शिक़ायत करो तो कोई सुनेगा नहीं होगी। अधिकारी को कुछ बोलो तो वो कहेंगे हमार1
- हजारीबाग ग्वाल टोली चौक के समीप । Indralok tower के पास लगी आग।1
- प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर के भजनों ने गांधी मैदान को पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंग दिया। कार्यक्रम के दौरान उनकी मधुर आवाज़ और भक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन संध्या में जैसे ही शहनाज अख्तर ने अपने लोकप्रिय भजन प्रस्तुत किए, पूरा गांधी मैदान श्रद्धा और आस्था में डूब गया। दर्शकों ने भजनों पर झूमते हुए तालियों के साथ उनका भरपूर स्वागत किया। माहौल इतना भावपूर्ण हो गया कि हर कोई भक्ति रस में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। सभी ने एक स्वर में भजनों का आनंद लिया और इस आध्यात्मिक संध्या को यादगार बना दिया। आयोजन ने हजारीबाग में धार्मिक और सांस्कृतिक एकता की सुंदर झलक प्रस्तुत1
- इस खास अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस आध्यात्मिक कार्यक्रम का आनंद लिया और क्षेत्र में धार्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। ऐसे आयोजनों से न केवल हमारी संस्कृति मजबूत होती है, बल्कि समाज में एकता और सकारात्मकता का संदेश भी फैलता है।3
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1