logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हजारीबाग ग्वाल टोली चौक के समीप । Indralok tower के पास लगी आग।

2 hrs ago
user_News Xpose ( Jishan Raj)
News Xpose ( Jishan Raj)
Press Azad Mahalla, Hazaribagh•
2 hrs ago

हजारीबाग ग्वाल टोली चौक के समीप । Indralok tower के पास लगी आग।

More news from Hazaribagh and nearby areas
  • हजारीबाग ग्वाल टोली चौक के समीप । Indralok tower के पास लगी आग।
    1
    हजारीबाग ग्वाल टोली चौक के समीप ।
Indralok tower के पास लगी आग।
    user_News Xpose ( Jishan Raj)
    News Xpose ( Jishan Raj)
    Press Azad Mahalla, Hazaribagh•
    2 hrs ago
  • प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर के भजनों ने गांधी मैदान को पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंग दिया। कार्यक्रम के दौरान उनकी मधुर आवाज़ और भक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन संध्या में जैसे ही शहनाज अख्तर ने अपने लोकप्रिय भजन प्रस्तुत किए, पूरा गांधी मैदान श्रद्धा और आस्था में डूब गया। दर्शकों ने भजनों पर झूमते हुए तालियों के साथ उनका भरपूर स्वागत किया। माहौल इतना भावपूर्ण हो गया कि हर कोई भक्ति रस में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। सभी ने एक स्वर में भजनों का आनंद लिया और इस आध्यात्मिक संध्या को यादगार बना दिया। आयोजन ने हजारीबाग में धार्मिक और सांस्कृतिक एकता की सुंदर झलक प्रस्तुत
    1
    प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर के भजनों ने गांधी मैदान को पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंग दिया। कार्यक्रम के दौरान उनकी मधुर आवाज़ और भक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भजन संध्या में जैसे ही शहनाज अख्तर ने अपने लोकप्रिय भजन प्रस्तुत किए, पूरा गांधी मैदान श्रद्धा और आस्था में डूब गया। दर्शकों ने भजनों पर झूमते हुए तालियों के साथ उनका भरपूर स्वागत किया। माहौल इतना भावपूर्ण हो गया कि हर कोई भक्ति रस में सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम में शहर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। सभी ने एक स्वर में भजनों का आनंद लिया और इस आध्यात्मिक संध्या को यादगार बना दिया। आयोजन ने हजारीबाग में धार्मिक और सांस्कृतिक एकता की सुंदर झलक प्रस्तुत
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    2 hrs ago
  • इस खास अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस आध्यात्मिक कार्यक्रम का आनंद लिया और क्षेत्र में धार्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। ऐसे आयोजनों से न केवल हमारी संस्कृति मजबूत होती है, बल्कि समाज में एकता और सकारात्मकता का संदेश भी फैलता है।
    3
    इस खास अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस आध्यात्मिक कार्यक्रम का आनंद लिया और क्षेत्र में धार्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।
ऐसे आयोजनों से न केवल हमारी संस्कृति मजबूत होती है, बल्कि समाज में एकता और सकारात्मकता का संदेश भी फैलता है।
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    4 hrs ago
  • शायरी करनी आसान नहीं होती, लेकिन हज़ारीबाग़ के इस लाल ने शायरी में अपनी एक पहचान बनायीं है और शायरी मुशायरे में भाग लेकर जिले का नाम रौशन किया है.
    1
    शायरी करनी आसान नहीं होती, लेकिन हज़ारीबाग़ के इस लाल ने शायरी में अपनी एक पहचान बनायीं है और शायरी मुशायरे में भाग लेकर जिले का नाम रौशन किया है.
    user_Abhay Kumar Singh
    Abhay Kumar Singh
    पत्रकार हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    8 hrs ago
  • हजारीबाग में रामनवमी 2026 को लेकर प्रशासन की अहम बैठक हजारीबाग में रामनवमी 2026 के आयोजन को लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बड़ा अखाड़ा परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्य शामिल हुए। बैठक के दौरान सभी अखाड़ा धारियों से अपील की गई कि रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए। प्रशासन ने बताया कि कुल 658 अखाड़ों में से लगभग 250 लाइसेंसी अखाड़े हैं, जिनकी विशेष निगरानी और व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर खास जोर दिया, खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने सभी समितियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर इस पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सफल बनाएं। बाइट: हजारीबाग उपयुक्त शशि प्रकाश सिंह हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन
    2
    हजारीबाग में रामनवमी 2026 को लेकर प्रशासन की अहम बैठक
हजारीबाग में रामनवमी 2026 के आयोजन को लेकर उपायुक्त  और पुलिस अधीक्षक  के नेतृत्व में बड़ा अखाड़ा परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्य शामिल हुए। बैठक के दौरान सभी अखाड़ा धारियों से अपील की गई कि रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए। प्रशासन ने बताया कि कुल 658 अखाड़ों में से लगभग 250 लाइसेंसी अखाड़े हैं, जिनकी विशेष निगरानी और व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर खास जोर दिया, खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
प्रशासन ने सभी समितियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर इस पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सफल बनाएं।
बाइट: हजारीबाग उपयुक्त शशि प्रकाश सिंह 
हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन
    user_पत्रकार कुमार कृष्णानंद
    पत्रकार कुमार कृष्णानंद
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    8 hrs ago
  • चैत्र मास के पावन रामनवमी महापर्व के अवसर पर, हर वर्ष की तरह इस बार भी सनराइज ग्रुप द्वारा चैत्र शुक्ल पंचमी के शुभ दिन “श्री रामराज्य महोत्सव” के तहत भव्य पंचमी झण्डा शोभा यात्रा निकाली गई। 🎉 इस भव्य शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। 🔱 विशेष आकर्षण: हरियाणा (हिसार) से आए सुप्रसिद्ध विराट महाकाली रूप की दिव्य प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। माँ महाकाली के इस अद्भुत और शक्तिशाली स्वरूप ने पूरे माहौल को भक्तिमय, ऊर्जावान और रोमांच से भर दिया। 🙏 यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश भी दिया। ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
    1
    चैत्र मास के पावन रामनवमी महापर्व के अवसर पर, हर वर्ष की तरह इस बार भी सनराइज ग्रुप द्वारा चैत्र शुक्ल पंचमी के शुभ दिन “श्री रामराज्य महोत्सव” के तहत भव्य पंचमी झण्डा शोभा यात्रा निकाली गई।
🎉 इस भव्य शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
🔱 विशेष आकर्षण:
हरियाणा (हिसार) से आए सुप्रसिद्ध विराट महाकाली रूप की दिव्य प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
माँ महाकाली के इस अद्भुत और शक्तिशाली स्वरूप ने पूरे माहौल को भक्तिमय, ऊर्जावान और रोमांच से भर दिया।
🙏 यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश भी दिया।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    9 hrs ago
  • रामनवमी पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पूजा समितियों के सदस्यों के साथ बैठक* ================ रामनवमी पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आज 22 मार्च को बड़ा अखाड़ा परिसर में उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन की संयुक्त अध्यक्षता में विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रशिक्षु आईपीएस श्री शुभम नागरगोजे, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री आदित्य पांडेय, बैठक में पर्व से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि सभी आयोजनकर्ता पूरी जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ पर्व को संपन्न कराएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार के उत्तेजक गानों का उपयोग न किया जाए जिससे,सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो। साथ ही उन्होंने अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाओं के प्रसार से बचने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करें तथा व्हाट्सएप समूहों को ‘एडमिन ओनली’ मोड पर संचालित करें, ताकि अफवाहों पर नियंत्रण रखा जा सके। बैठक के दौरान अखाड़ा समितियों के सदस्यों ने भी अपने सुझाव साझा किए। उन्होंने जुलूस के लिए बैरिकेटिंग, रूट निर्धारण एवं अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखे। पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के प्रयोग में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उपयोग में लाए जा रहे अस्त्र-शस्त्र धारदार न हों, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या चोट की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। उपायुक्त ने सभी पूजा समितियों के अध्यक्षों को निर्देशित किया कि जुलूस में शामिल प्रत्येक सदस्य को नशा मुक्त जुलूस, अनुशासन, प्रशासनिक दिशा-निर्देशों एवं आपसी सहयोग के संबंध में पूर्व में ही ब्रीफिंग दी जाए। उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी अपनी भव्यता और परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। इसे और अधिक गरिमामय एवं अनुशासित तरीके से आयोजित कर इसे विश्व के मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सकारात्मक सोच एवं सहयोगात्मक व्यवहार का सदैव स्वागत करता है। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।
    2
    रामनवमी पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पूजा समितियों के सदस्यों के साथ बैठक*
================
रामनवमी पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आज 22 मार्च को बड़ा अखाड़ा परिसर में उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन की संयुक्त अध्यक्षता में विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान प्रशिक्षु आईपीएस श्री शुभम नागरगोजे, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री आदित्य पांडेय,
बैठक में पर्व से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि सभी आयोजनकर्ता पूरी जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ पर्व को संपन्न कराएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार के उत्तेजक गानों का उपयोग न किया जाए जिससे,सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो। साथ ही उन्होंने अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाओं के प्रसार से बचने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करें तथा व्हाट्सएप समूहों को ‘एडमिन ओनली’ मोड पर संचालित करें, ताकि अफवाहों पर नियंत्रण रखा जा सके।
बैठक के दौरान अखाड़ा समितियों के सदस्यों ने भी अपने सुझाव साझा किए। उन्होंने जुलूस के लिए बैरिकेटिंग, रूट निर्धारण एवं अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखे।
पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के प्रयोग में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उपयोग में लाए जा रहे अस्त्र-शस्त्र धारदार न हों, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या चोट की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।
उपायुक्त ने सभी पूजा समितियों के अध्यक्षों को निर्देशित किया कि जुलूस में शामिल प्रत्येक सदस्य को नशा मुक्त जुलूस, अनुशासन, प्रशासनिक दिशा-निर्देशों एवं आपसी सहयोग के संबंध में पूर्व में ही ब्रीफिंग दी जाए।
उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी अपनी भव्यता और परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। इसे और अधिक गरिमामय एवं अनुशासित तरीके से आयोजित कर इसे विश्व के मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
अंत में उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सकारात्मक सोच एवं सहयोगात्मक व्यवहार का सदैव स्वागत करता है। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।
    user_Hazaribag Today🇮🇳
    Hazaribag Today🇮🇳
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    16 hrs ago
  • -- पंचायत सशक्तिकरण, जल प्रबंधन एवं हर ग्राम एवं ग्रामीणों के विकास पर विशेष जोर मुखिया जनप्रतिनिधि लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ हैं; उनकी सक्रिय भागीदारी एवं साझेदारी से ही ग्राम पंचायतों का समग्र विकास संभव है:-मंत्री दीपिका पांडेय सिंह हजारीबाग।  मंत्री दीपिका पांडेय सिंह (ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार) की गरिमामयी उपस्थिति में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के मुखियागण हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन बहुउद्देशीय परीक्षा भवन, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर सुशासन को सुदृढ़ करना, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा जनप्रतिनिधियों की क्षमता संवर्धन करना था। अपने संबोधन में माननीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्राम एवं ग्रामीणों के समग्र विकास हेतु अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिन्हें धरातल पर उतारने में मुखियागण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि  318 करोड़ रुपये की राशि इस प्रमंडल की ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराई गई है तथा शेष राशि 31 मार्च तक उपलब्ध करा दी जाएगी। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए “ज्ञान केंद्र” योजना के अंतर्गत 928 केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां बेंच, डेस्क, पुस्तकें, कंप्यूटर एवं इंटरनेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि धनबाद जिला उत्कृष्ट कार्य करते हुए एक मॉडल के रूप में उभरकर सामने आया है, जिससे अन्य जिलों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। माननीय मंत्री ने बताया कि पंचायतों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु प्रत्येक पंचायत को 15,000 रुपये प्रतिमाह उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें। उन्होंने गर्मी को देखते हुए सभी मुखियागण से जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया, ताकि किसी भी ग्रामीण को जल संकट का सामना न करना पड़े। मंत्री ने यह भी अवगत कराया कि राज्य बजट का 34 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं एवं बच्चों के लिए आवंटित किया गया है। साथ ही पंचायत केंद्रों एवं पंचायत भवनों में आधार कार्ड निर्माण सहित विभिन्न जनोपयोगी सेवाएं प्रारंभ करने की दिशा में विभाग कार्यरत है। इस अवसर पर निदेशक, पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार, श्रीमती राजेश्वरी बी ने कहा कि पंचायतों का सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के बीच सुदृढ़ समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने मुखियागण से आह्वान किया कि आवंटित राशि का पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख उपयोग करते हुए स्वच्छता, हेल्प डेस्क, शुद्ध पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। ताकि इससे प्रेरित होकर सभी मुख्यागण अपने-अपने ग्राम पंचायतों में बेहतर कार्य कर सके।पी०ए०आई०-2.0 के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में चयनित प्रतिनिधियों में गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविका गाँव के लिए कथरीना हाँसदा (अरमो, बेरमो, बोकारो) एवं कविता सिंह (गिद्दी ए, डाड़ी, हजारीबाग), स्वस्थ गाँव के लिए उषा देवी (गिद्दी बी, डाड़ी, हजारीबाग), बाल हितैषी गाँव के लिए सुरेश कुमार महतो (लईयो उत्तरी, माण्डू, रामगढ़), जल पर्याप्त गाँव के लिए दीपिका देवी (बांधडीह उत्तरी, जरीडीह, बोकारो), स्वच्छ एवं हरित गाँव के लिए अनीता सोरेन (अंगवाली दक्षिणी, पेटरवार, बोकारो), आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा हेतु कौशर खान (जयनगर पूर्वी, जयनगर, कोडरमा), सामाजिक रूप से सुरक्षित गाँव के लिए चन्दा देवी (मीरपुर, हण्टरगंज, चतरा), सुशासन वाला गाँव के लिए श्यामदेव यादव (काको, चन्दवार, कोडरमा) तथा महिला हितैषी गाँव के लिए अमित कुमार (पीहरा पश्चिमी भाग, गाँवा, गिरीडीह) को माननीय मंत्री एवं निदेशक, पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं इनोवेटिव थीम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कुमारी माधुरी (खैरा, टाटीझरिया, हजारीबाग), सीमा सिंह (मेरु, हजारीबाग सदर, हजारीबाग), सीमा कुमारी (तमाय, जयनगर, कोडरमा), पुष्पा कुमारी (थाम, चंदवारा, कोडरमा), पूजा कुमारी (केदला मध्य, माण्डू, रामगढ़), रेखा देवी (बारलौग, रामगढ़ सदर, रामगढ़), काकोली मुखर्जी (अगरकुंड उत्तरी, अगरकुंड, धनबाद), पिंकी देवी (मंदरामो पूर्वी, सरैया, गिरीडीह), उर्मिला देवी (अरजूआ, पेटरवार, बोकारो) एवं शाहजहाँ खातुन (हंसाबाटू, चास, बोकारो) को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्वच्छ पंचायत के लिए कुमारी अनीता यादव (गंधरिया, चतरा) तथा जल पर्याप्त पंचायत के लिए अरविन्द सिंह (धनगड्डा, टण्डवा, चतरा) को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त जल जीवन मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों ने अपने अनुभव एवं विचार सभी के समक्ष साझा किए, ताकि अन्य मुखियागण भी अपने-अपने ग्राम पंचायतों में बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित हो सकें। कार्यक्रम के अंत में मंत्री एवं निदेशक, पंचायती राज विभाग द्वारा विभिन्न स्टोल का निरीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक हजारीबाग, प्रमंडल स्तरीय जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त हजारीबाग संग अन्य उपस्थित रहें।
    1
    -- पंचायत सशक्तिकरण, जल प्रबंधन एवं हर ग्राम एवं ग्रामीणों के विकास पर विशेष जोर
मुखिया जनप्रतिनिधि लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ हैं; उनकी सक्रिय भागीदारी एवं साझेदारी से ही ग्राम पंचायतों का समग्र विकास संभव है:-मंत्री दीपिका पांडेय सिंह
हजारीबाग।  मंत्री दीपिका पांडेय सिंह (ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार) की गरिमामयी उपस्थिति में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के मुखियागण हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन बहुउद्देशीय परीक्षा भवन, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर सुशासन को सुदृढ़ करना, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा जनप्रतिनिधियों की क्षमता संवर्धन करना था। अपने संबोधन में माननीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्राम एवं ग्रामीणों के समग्र विकास हेतु अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिन्हें धरातल पर उतारने में मुखियागण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि  318 करोड़ रुपये की राशि इस प्रमंडल की ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराई गई है तथा शेष राशि 31 मार्च तक उपलब्ध करा दी जाएगी।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए “ज्ञान केंद्र” योजना के अंतर्गत 928 केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां बेंच, डेस्क, पुस्तकें, कंप्यूटर एवं इंटरनेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि धनबाद जिला उत्कृष्ट कार्य करते हुए एक मॉडल के रूप में उभरकर सामने आया है, जिससे अन्य जिलों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। माननीय मंत्री ने बताया कि पंचायतों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु प्रत्येक पंचायत को 15,000 रुपये प्रतिमाह उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें। उन्होंने गर्मी को देखते हुए सभी मुखियागण से जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया, ताकि किसी भी ग्रामीण को जल संकट का सामना न करना पड़े।
मंत्री ने यह भी अवगत कराया कि राज्य बजट का 34 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं एवं बच्चों के लिए आवंटित किया गया है। साथ ही पंचायत केंद्रों एवं पंचायत भवनों में आधार कार्ड निर्माण सहित विभिन्न जनोपयोगी सेवाएं प्रारंभ करने की दिशा में विभाग कार्यरत है।
इस अवसर पर निदेशक, पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार, श्रीमती राजेश्वरी बी ने कहा कि पंचायतों का सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के बीच सुदृढ़ समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने मुखियागण से आह्वान किया कि आवंटित राशि का पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख उपयोग करते हुए स्वच्छता, हेल्प डेस्क, शुद्ध पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। ताकि इससे प्रेरित होकर सभी मुख्यागण अपने-अपने ग्राम पंचायतों में बेहतर कार्य कर सके।पी०ए०आई०-2.0 के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में चयनित प्रतिनिधियों में गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविका गाँव के लिए कथरीना हाँसदा (अरमो, बेरमो, बोकारो) एवं कविता सिंह (गिद्दी ए, डाड़ी, हजारीबाग), स्वस्थ गाँव के लिए उषा देवी (गिद्दी बी, डाड़ी, हजारीबाग), बाल हितैषी गाँव के लिए सुरेश कुमार महतो (लईयो उत्तरी, माण्डू, रामगढ़), जल पर्याप्त गाँव के लिए दीपिका देवी (बांधडीह उत्तरी, जरीडीह, बोकारो), स्वच्छ एवं हरित गाँव के लिए अनीता सोरेन (अंगवाली दक्षिणी, पेटरवार, बोकारो), आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा हेतु कौशर खान (जयनगर पूर्वी, जयनगर, कोडरमा), सामाजिक रूप से सुरक्षित गाँव के लिए चन्दा देवी (मीरपुर, हण्टरगंज, चतरा), सुशासन वाला गाँव के लिए श्यामदेव यादव (काको, चन्दवार, कोडरमा) तथा महिला हितैषी गाँव के लिए अमित कुमार (पीहरा पश्चिमी भाग, गाँवा, गिरीडीह) को माननीय मंत्री एवं निदेशक, पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं इनोवेटिव थीम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कुमारी माधुरी (खैरा, टाटीझरिया, हजारीबाग), सीमा सिंह (मेरु, हजारीबाग सदर, हजारीबाग), सीमा कुमारी (तमाय, जयनगर, कोडरमा), पुष्पा कुमारी (थाम, चंदवारा, कोडरमा), पूजा कुमारी (केदला मध्य, माण्डू, रामगढ़), रेखा देवी (बारलौग, रामगढ़ सदर, रामगढ़), काकोली मुखर्जी (अगरकुंड उत्तरी, अगरकुंड, धनबाद), पिंकी देवी (मंदरामो पूर्वी, सरैया, गिरीडीह), उर्मिला देवी (अरजूआ, पेटरवार, बोकारो) एवं शाहजहाँ खातुन (हंसाबाटू, चास, बोकारो) को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्वच्छ पंचायत के लिए कुमारी अनीता यादव (गंधरिया, चतरा) तथा जल पर्याप्त पंचायत के लिए अरविन्द सिंह (धनगड्डा, टण्डवा, चतरा) को भी पुरस्कृत किया गया।
इसके अतिरिक्त जल जीवन मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों ने अपने अनुभव एवं विचार सभी के समक्ष साझा किए, ताकि अन्य मुखियागण भी अपने-अपने ग्राम पंचायतों में बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित हो सकें।
कार्यक्रम के अंत में मंत्री एवं निदेशक, पंचायती राज विभाग द्वारा विभिन्न स्टोल का निरीक्षण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक हजारीबाग, प्रमंडल स्तरीय जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त हजारीबाग संग अन्य उपस्थित रहें।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.