Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेपाल से भयानक तस्वीरें सामने आई हैं। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। तेज बहाव में कई वाहन, पुल और नदी किनारे की बस्तियां बह गईं। टिमुरे और स्याफ्रुबेसी इलाके में सबसे ज्यादा नुकसान की खबर है। कई लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव के लिए नेपाल सेना, पुलिस और सुरक्षा बलों को लगाया गया है।
खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
नेपाल से भयानक तस्वीरें सामने आई हैं। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। तेज बहाव में कई वाहन, पुल और नदी किनारे की बस्तियां बह गईं। टिमुरे और स्याफ्रुबेसी इलाके में सबसे ज्यादा नुकसान की खबर है। कई लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव के लिए नेपाल सेना, पुलिस और सुरक्षा बलों को लगाया गया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सतना - सेमरिया मार्ग पर बने बदखर बाईपास की सर्विस लैन पर हुए जानलेवा गड्ढे , रांग साइड से गुजरते वाहन , रांग साइड से वाहन के गुंजने से लगता है जाम एवं दुर्घटना की बनी रहती है आसंका।1
- सुविधाएं बदहाल, लेकिन डॉक्टर की सेवा मिसाल! भरौली उप स्वास्थ्य केंद्र में खुद पानी की व्यवस्था कर निभा रहे मानवता का फर्ज1
- *एनएचआरसी के स्पेशल मॉनिटर श्री गोयल ने किया मैहर का दौरा* ---- *आंगनवाड़ी और सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश* *एनएचआरसी के स्पेशल मॉनिटर श्री गोयल ने किया मैहर का दौरा* ---- *आंगनवाड़ी और सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश* मैहर, 26 अगस्त। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के स्पेशल मॉनिटर श्री बालकृष्ण गोयल ने बुधवार सुबह मैहर प्रवास के दौरान विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने मां शारदा मंदिर रोड स्थित आंगनवाड़ी केंद्र तथा सिविल अस्पताल मैहर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री राजेंद्र बांगरे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। श्री गोयल ने आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार की व्यवस्था देखी। उन्होंने मीनू के अनुसार पोषण आहार उपलब्ध कराने में सामने आई खामियों को दूर करने तथा व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सिविल अस्पताल मैहर का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल प्रभारी डॉ. आर.एन. पांडे, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुदीप अवधिया सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा। श्री गोयल ने जनरल वार्ड, आपातकालीन चिकित्सा कक्ष सहित अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। अस्पताल की सफाई व्यवस्था को लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलने आने वाले परिजनों के लिए समय और संख्या निर्धारित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान श्री गोयल ने भर्ती मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक सुधार के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।4
- 🌙 *ईद मिलादुन्नबी का पर्व कैथहा में धूमधाम से मनाया गया* कैथहा/रामनगर। ईद मिलादुन्नबी का पावन पर्व रामनगर क्षेत्र के कैथहा गांव में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं एवं उनके संदेश को याद किया। पर्व के दौरान भाईचारे, शांति और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में समाज के लोग आयोजन में शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजन के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी और क्षेत्र में अमन, शांति एवं खुशहाली की दुआ की। कैथहा में मनाए गए पर्व के दौरान सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सौहार्द की सुंदर मिसाल देखने को मिली।1
- नेपाल से भयानक तस्वीरें सामने आई हैं। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। तेज बहाव में कई वाहन, पुल और नदी किनारे की बस्तियां बह गईं। टिमुरे और स्याफ्रुबेसी इलाके में सबसे ज्यादा नुकसान की खबर है। कई लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव के लिए नेपाल सेना, पुलिस और सुरक्षा बलों को लगाया गया है।2
- सतना डॉक्टर पिता-पुत्र की गुंडागर्दी, मेडिकल स्टोर में घुसकर मेडिकल स्टोर संचालक के साथ की मारपीट, FIR दर्ज। सतना - शहर के जवाहर नगर स्टेडियम के सामने स्थित एक क्लीनिक के संचालक डॉक्टर विजय तिवारी और उनके बेटे वरुण तिवारी पर पड़ोस के ही एक मेडिकल स्टोर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर सीटी कोतवाली थाना पुलिस ने डॉक्टर विजय तिवारी और उनके पुत्र वरुण तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। जवाहर नगर स्टेडियम के सामने पिछले कई वर्षों से डॉ. विजय तिवारी अपनी क्लीनिक संचालित कर रहे हैं। इस क्लीनिक के ठीक बगल में ब्रपकेतू त्रिपाठी का मेडिकल स्टोर संचालित है , उनके अनुसार, पिछले कुछ समय से डॉ. विजय तिवारी के पुत्र वरुण तिवारी भी क्लीनिक में बैठने लगे हैं , इसके बाद पिता-पुत्र ने मिलकर अपने किसी परिचित को एक अन्य मेडिकल स्टोर अपने क्लीनिक के बगल में खुलवा दिया। आरोप है कि इसके बाद से ही डॉ. विजय तिवारी और उनका बेटा मरीजों को केवल उसी परिचित की दुकान से दवाइयां लेने के लिए मजबूर करने लगे थे। विगत दिनों एक मरीज ने डॉ. तिवारी के परिचित की दुकान के बजाय बगल में स्थित ब्रपकेतू त्रिपाठी के मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन खरीद लिया। इस बात से नाराज होकर डॉ. विजय तिवारी और उनके पुत्र वरुण तिवारी आगबबूला हो गए। दिनांक 24 अगस्त 2026 को रात्रि लगभग 08.30 बजे दोनों पिता पुत्र मेडिकल की दुकान में घुस कर गाली गलौच एवं मारपीट की और मेडिकल बंद न करने पर जान से मारने की धमकी दी , तभी मेडिकल संचालक ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी डॉक्टर विजय तिवारी और उनके बेटे वरुण तिवारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश का माहौल है।2
- जबलपुर में महिला से बर्बरता: पनागर से नर्मदा दर्शन के लिए निकली महिला से ऑटो ड्राइवर ने किया दुष्कर्म और लूट, CCTV से पकड़ाया आरोपी जबलपुर (मध्य भारत न्यूज): संस्कारधानी जबलपुर के पनागर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नर्मदा दर्शन के लिए गौरीघाट जाने के लिए निकली 30 वर्षीय महिला के साथ एक ऑटो चालक ने दरिंदगी, मारपीट और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने 50 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मुफ्त लिफ्ट देने का झांसा देकर सुनसान जगह ले गया आरोपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता पनागर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर है। 24 अगस्त की सुबह वह अपने परिजनों को बिना बताए पैदल ही गौरीघाट जाने के लिए निकली थी। पनागर रेलवे स्टेशन से सवारी छोड़कर लौट रहे ऑटो चालक आजाद ने महिला को अकेला पैदल जाते देखा और उससे पूछताछ की। महिला ने जब बताया कि उसके पास किराए के पैसे नहीं हैं, तो आरोपी ने उसे मुफ्त में गौरीघाट छोड़ने का झांसा देकर अपने नीले रंग के ऑटो में बैठा लिया। रास्ते में जब आरोपी ऑटो को हाईवे की तरफ मोड़ने लगा, तो महिला ने विरोध किया। आरोपी ने शहर में भीड़भाड़ होने का बहाना बनाया और फिर उसे हाईवे की सर्विस रोड के पास एक सुनसान इलाके में ले गया। मारपीट, दुष्कर्म के बाद मोबाइल लूटकर हुआ फरार सुनसान रास्ते पर ले जाकर आरोपी आजाद ने महिला के साथ जमकर मारपीट की और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद पीड़िता किसी को फोन न कर सके, इसलिए आरोपी उसका मोबाइल फोन भी छीनकर उसे लहूलुहान हालत में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने डायल 112 पर दी सूचना, SP पहुंचे मौके पर सड़क किनारे महिला को रोते-बिलखते देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को थाने लाकर उपचार व काउंसलिंग की व्यवस्था की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) संपत उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए। 50 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने दबोचा महिला को न तो ऑटो का नंबर याद था और न ही वह आरोपी को पहचानती थी। सीएसपी राजेश्वरी कौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पनागर और हाईवे क्षेत्र के 50 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में नीले रंग के ऑटो में लाल साड़ी पहनी महिला दिखाई दी। पुलिस ने ऑटो का नंबर ट्रेस कर उसके मालिक और चालक का ब्योरा जुटाया। देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हनुमानताल निवासी आरोपी आजाद को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए नीले रंग के ऑटो को भी जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत दुष्कर्म और लूट का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- *मैहर शहर ओवर ब्रिज के नीचे कुछ लड़को के बीच चल रहा विवाद, महिलाये भी पहुंची बीच बचाव करने* *मैहर शहर ओवर ब्रिज के नीचे कुछ लड़को के बीच चल रहा विवाद, महिलाये भी पहुंची बीच बचाव करने*1