गुरु पूर्णिमा पर गोकना गंगा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान,,,, ऊंचाहार/रायबरेली:गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर ऊंचाहार के ऐतिहासिक गोकना गंगा घाट पर आस्था का अभूतपूर्व सैलाब देखने को मिला। सुबह से ही दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं के आने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह दोपहर तक जारी रहा। देखते ही देखते घाट पर जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा इलाका 'हर-हर गंगे' के जयकारों से गूंज उठा। प्रातः करीब 5 बजे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाट पहुंचने लगे थे। पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपने गुरुओं का स्मरण कर उनका आशीर्वाद लिया। क्षेत्र के वरिष्ठ पुरोहित जितेंद्र द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पावन अवसर पर दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया और विशेष अनुष्ठान संपन्न किए। श्रद्धालुओं की इस भारी भीड़ और सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में पुलिस बल ने घाट पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस टीम ने भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ घाट पर विशेष निगरानी रखी, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन की सक्रियता के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
गुरु पूर्णिमा पर गोकना गंगा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान,,,, ऊंचाहार/रायबरेली:गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर ऊंचाहार के ऐतिहासिक गोकना गंगा घाट पर आस्था का अभूतपूर्व सैलाब देखने को मिला। सुबह से ही दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं के आने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह दोपहर तक जारी रहा। देखते ही देखते घाट पर जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा इलाका 'हर-हर गंगे' के जयकारों से गूंज उठा। प्रातः करीब 5 बजे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाट पहुंचने लगे थे। पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपने गुरुओं का स्मरण कर उनका आशीर्वाद लिया। क्षेत्र के वरिष्ठ पुरोहित जितेंद्र द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पावन अवसर पर दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया और विशेष अनुष्ठान संपन्न किए। श्रद्धालुओं की इस भारी भीड़ और सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में पुलिस बल ने घाट पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस टीम ने भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ घाट पर विशेष निगरानी रखी, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन की सक्रियता के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
- ऊंचाहार रेलवे स्टेशन रोड डामरीकरण निर्माण को लेकर जिलाधिकारी को लिखा पत्र 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood1
- जनसेवा की मिसाल: भाजपा नेता जितेन्द्र बहादुर सिंह 'साधू भय्या' ने ऊंचाहार सीएचसी को जलभराव और गड्ढों से दिलाई मुक्ति,,,,,, ऊंचाहार:रायबरेली स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए लंबे समय से मुसीबत बने गड्ढों और जलभराव की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। अरखा के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता जितेन्द्र बहादुर सिंह (साधू भय्या) ने जनहित में एक सराहनीय पहल करते हुए अपनी निजी राशि से इस समस्या का स्थाई और त्वरित समाधान कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत दिवस श्री सिंह जब किसी मरीज को देखने सीएचसी पहुंचे, तो मुख्य गेट पर बने बड़े-बड़े गड्ढे और उनमें भरे गंदे पानी को देखकर स्तब्ध रह गए। वहां से गुजरने वाले दोपहिया और छोटे वाहनों चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई थी। आम जनता की इस पीड़ा को देखते हुए उन्होंने तुरंत प्रशासनिक व निजी स्तर पर संज्ञान लिया। बिना किसी औपचारिक घोषणा या देरी के, उन्होंने अपने निजी खर्चे से ईंट और राख्ख (राख) मंगवाई तथा गड्ढों को पूरी तरह भरवाकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाई। इस नेक और जनहितैषी कार्य से अस्पताल आने वाले मरीजों और स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है। जनता ने श्री सिंह के इस त्वरित और संवेदनशील कदम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया है। यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्र की अध्यक्षता में एनकार्ड की बैठक सम्पन्न, प्रवर्तन अभियान जारी रखने के निर्देश रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) सहदेव मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एनकार्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नशीली दवाओं, अवैध शराब निर्माण की रोकथाम के लिए अब तक हुई कार्यवाही की विस्तार से समीक्षा की गई और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी द्वारा इस सम्बन्ध में त्रिस्तरीय कार्ययोजना तैयार कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया जिसमें प्रथम स्तर पर जागरूकता एवं सतर्कता हेतु आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं महिला शासक्तिकरण विभाग द्वारा आपसी समन्वय से तहसील/ब्लाक / ग्राम पंचायत स्तर पर विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बैनर लगवाकर नुक्कड़ नाटक या अन्य कार्यक्रम आयोजित कर नशे से होने वाली हानियों और कानूनी प्राविधानों आदि के सम्बन्ध में जागरूकता एवं सतर्कता का प्रचार-प्रसार किया जाए। द्वितीय स्तर में आबकारी पुलिस तथा ड्रग इन्सपेक्टर के समन्वय से प्रभावी प्रवर्तन कार्य किया जाये। तृतीय स्तर में जिला चिकित्सालय में तथा समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न केन्द्रों में काउन्सिलिंग तथा पुनर्वास की व्यवस्था की जाए उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाते हुए विद्यार्थियों एवं युवाओं को जागरूक किया जाए, ताकि समाज में नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण करने वालों पर लगातार प्रवर्तन की कार्यवाही की जा रही है। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अरविन्द कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थि1
- रायबरेली यातायात पुलिस को मिली हाईटेक इंटरसेप्टर गाड़ी, नियम तोड़ने वालों पर रहेगी पैनी नजर रायबरेली। जिले की यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से रायबरेली यातायात पुलिस को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हाईटेक इंटरसेप्टर गाड़ी मिली है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नई तकनीक से सुसज्जित यह इंटरसेप्टर गाड़ी सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने में अहम भूमिका निभाएगी। यह हाईटेक वाहन ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीड, लापरवाही से वाहन चलाने, सड़क हादसों की निगरानी तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई करने में सक्षम है। गाड़ी में आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिनकी मदद से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह वाहन काफी उपयोगी साबित होगा। इसके संचालन से जिले में यातायात व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी और सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा भी पहले की तुलना में और मजबूत होगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है।1
- 🚨 कौशाम्बी में दर्दनाक घटना! 😢💔 कौशाम्बी के थाना चरवा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय, पहाड़पुर सुधवर में कक्षा 5 के दो छात्रों के बीच हुआ विवाद एक मासूम की जान ले गया। परिजनों का आरोप है कि छात्रों के बीच मारपीट के दौरान शिक्षक मूकदर्शक बने रहे। गंभीर रूप से घायल छात्र विभान को प्रयागराज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और लापरवाह शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों पर कठोर कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है। 🕊️ ईश्वर दिवंगत मासूम की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। 📍 स्थान: प्राथमिक विद्यालय, पहाड़पुर सुधवर, थाना चरवा, जनपद कौशाम्बी #Kaushambi #BreakingNews #UPNews #Charwa #SchoolNews #JusticeForVibhan #NewsUpdate #InstagramReels #ViralNews #KaushambiExpressNews1
- फतेहपुर: छात्रा ने शिक्षक पर अशोभनीय टिप्पणी का लगाया आरोप, विद्यालय में पहले ही हो चुका था छात्रों का प्रदर्शन फतेहपुर। जिले के सर्वोदय राजकीय इंटर कॉलेज एक बार फिर विवादों में घिर गया है। विद्यालय की एक छात्रा ने शिक्षक संतोष सर पर कक्षा के दौरान अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। छात्रा का दावा है कि शिक्षक ने कहा, "ऐसा जमाना आ गया है, गंदी वीडियो देखना पसंद है... हम सब गंदी वीडियो ही देखते हैं।" छात्रा का आरोप है कि इस तरह की टिप्पणी से छात्र-छात्राओं में असहजता और आक्रोश का माहौल बन गया।गौरतलब है कि एक दिन पहले इसी विद्यालय के छात्रों ने बिजली, पेयजल, शौचालय की अव्यवस्था, अवैध वसूली तथा कुछ शिक्षकों पर अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन शुरू होने के लगभग चार घंटे बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों की मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों द्वारा मांगें स्वीकार किए जाने के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। अब छात्रा द्वारा लगाए गए नए आरोपों ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि यदि आरोप सही हैं, तो ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि विद्यालय शिक्षा और संस्कार का केंद्र होता है। फिलहाल संबंधित शिक्षक की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की मांग उठ रही है।1
- गुरु पूर्णिमा पर गोकना गंगा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान,,,, ऊंचाहार/रायबरेली:गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर ऊंचाहार के ऐतिहासिक गोकना गंगा घाट पर आस्था का अभूतपूर्व सैलाब देखने को मिला। सुबह से ही दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं के आने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह दोपहर तक जारी रहा। देखते ही देखते घाट पर जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा इलाका 'हर-हर गंगे' के जयकारों से गूंज उठा। प्रातः करीब 5 बजे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाट पहुंचने लगे थे। पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपने गुरुओं का स्मरण कर उनका आशीर्वाद लिया। क्षेत्र के वरिष्ठ पुरोहित जितेंद्र द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पावन अवसर पर दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया और विशेष अनुष्ठान संपन्न किए। श्रद्धालुओं की इस भारी भीड़ और सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में पुलिस बल ने घाट पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस टीम ने भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ घाट पर विशेष निगरानी रखी, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन की सक्रियता के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।1
- कौशाम्बी ब्रेकिंग / संदिग्ध दशा में विवाहिता की ससुराल में मौत #10newsnation #SPKaushambi #kaushambinews #NewsNation #tennewsnation #UPPolice कौशाम्बी ब्रेकिंग / संदिग्ध दशा में विवाहिता की ससुराल में मौत #10newsnation #SPKaushambi #kaushambinews #NewsNation #tennewsnation #UPPolice1