logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्थान पंचायत चुनाव में अब यह बाध्यता हटी, विधानसभा में बिल हुआ पारित। जयपुर: (सपोटरा)। विधानसभा में आज पंचायतीराज चुनावों में दो बच्चों की बाध्यता हटाने वाला राजस्थान पंचायतीराज संशोधन विधेयक 2026 को बहस के बाद पारित कर दिया गया। राजस्थान पंचायतीराज संशोधन बिल में राजस्थान पंचायतीराज कानून की धारा 19 में संशोधन किया गया है। धारा 19 में पंचायतीराज चुनाव लड़ने के लिए दो से ज्यादा बच्चों की बाध्यता के प्रावधान को हटा दिया है। अब वार्ड पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, प्रधान और जिला प्रमुख के लिए बच्चों की बाध्यता नहीं रहेगी। 31 साल पहले तत्कालीन भैरोंसिंह शेखावत सरकार ने पंचायतीराज और शहरी निकायों के चुनावों में दो बच्चों की बाध्यता लागू की थी। इस प्रावधान को आज विधानसभा में बिल पारित कर खत्म कर दिया गया है। पंचायतीराज संशोधन बिल को 5 मार्च को विधानसभा में रखा गया था, जिसे बहस के बाद पारित कर दिया गया। गांवों की सियासत बदलेगी यह बिल पारित होने के बाद अब दो से ज्यादा बच्चों वाले नेताओं को राहत मिलेगी। अब तक जो नेता दो से ज्यादा बच्चों के कारण पंचायतीराज चुनाव नहीं लड़ पाते थे, अब बाध्यता हटने से आने वाले पंचायतीराज चुनावों में उनके लिए चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। इस प्रावधान के बाद पंचायतीराज चुनावों में नेताओं के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। जो नेता दो बच्चों के प्रावधान से चुनाव नहीं लड़ पाते थे, अब वे फिर से मैदान में आ जाएंगे। इससे स्थानीय सियासी समीकरण भी प्रभावित होंगे। *बिल राज्यपाल की मंजूरी के लिए जाएगा, इसके बाद नोटिफिकेशन जारी होगा:* पंचायतीराज संशोधन बिल को राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राज्यपाल की मंजूरी मिलते ही गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होते ही पंचायतीराज चुनावों में दो बच्चों की बाध्यता हटने का कानून लागू माना जाएगा।

16 hrs ago
user_Devendra Kumar Sihra
Devendra Kumar Sihra
Teacher सपोटरा, करौली, राजस्थान•
16 hrs ago

राजस्थान पंचायत चुनाव में अब यह बाध्यता हटी, विधानसभा में बिल हुआ पारित। जयपुर: (सपोटरा)। विधानसभा में आज पंचायतीराज चुनावों में दो बच्चों की बाध्यता हटाने वाला राजस्थान पंचायतीराज संशोधन विधेयक 2026 को बहस के बाद पारित कर दिया गया। राजस्थान पंचायतीराज संशोधन बिल में राजस्थान पंचायतीराज कानून की धारा 19 में संशोधन किया गया है। धारा 19 में पंचायतीराज चुनाव लड़ने के लिए दो से ज्यादा बच्चों की बाध्यता के प्रावधान को हटा दिया है। अब वार्ड पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, प्रधान और जिला प्रमुख के लिए बच्चों की बाध्यता नहीं रहेगी। 31 साल पहले तत्कालीन भैरोंसिंह शेखावत सरकार ने पंचायतीराज और शहरी निकायों के चुनावों में दो बच्चों की बाध्यता लागू की थी। इस प्रावधान को आज विधानसभा में बिल पारित कर खत्म कर दिया गया है। पंचायतीराज संशोधन बिल को 5 मार्च को विधानसभा में रखा गया था, जिसे बहस के बाद पारित कर दिया गया। गांवों की सियासत बदलेगी यह बिल पारित होने के बाद अब दो से ज्यादा बच्चों वाले नेताओं को राहत मिलेगी। अब तक जो नेता दो से ज्यादा बच्चों के कारण पंचायतीराज चुनाव नहीं लड़ पाते थे, अब बाध्यता हटने से आने वाले पंचायतीराज चुनावों में उनके लिए चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। इस प्रावधान के बाद पंचायतीराज चुनावों में नेताओं के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। जो नेता दो बच्चों के प्रावधान से चुनाव नहीं लड़ पाते थे, अब वे फिर से मैदान में आ जाएंगे। इससे स्थानीय सियासी समीकरण भी प्रभावित होंगे। *बिल राज्यपाल की मंजूरी के लिए जाएगा, इसके बाद नोटिफिकेशन जारी होगा:* पंचायतीराज संशोधन बिल को राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राज्यपाल की मंजूरी मिलते ही गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होते ही पंचायतीराज चुनावों में दो बच्चों की बाध्यता हटने का कानून लागू माना जाएगा।

More news from Sawai Madhopur and nearby areas
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    18 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सूरोठ थाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। थाना अधिकारी सोहन सिंह ने सोमवार दोपहर 12:00 बजे बताया कि सूरोठ में हुई चोरी की बारदात का खुलासा करने के एसपी द्वारा निर्देश दिए गए जिस पर एएसआई मुरारी लाल के नेतृत्व कां देशराज कानि राहुल की टीम गठित की गई जिनके द्वारा आसूचना संकलन कर एवं तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुये कड़ी मेहनत एवं लगन से चोरी की बारदात का खुलासा कर आरोपी लौकेश गुर्जर पुत्र शेरसिंह गुर्जर निवासी खावदा थाना महवा जिला दौसा व सूरज कश्यप पुत्र राजेन्द्र कहार निवासी खावदा थाना महवा जिला दौसा को गिरफ्तार किया गया। वही एक बालक को को निरूद्ध किया गया। आरोपीयों के कब्जे से चोरी किये गये रूपयों को बरामद किया गया है एवं घटना में संलिप्त आरोपीयों के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।उक्त चोरी की बारदात का खुलासा करने में कानि देशराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    सूरोठ थाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक  नाबालिग को निरुद्ध किया है। थाना अधिकारी सोहन सिंह ने सोमवार दोपहर 12:00 बजे बताया कि सूरोठ में हुई चोरी की बारदात का खुलासा करने के एसपी द्वारा निर्देश दिए गए जिस पर एएसआई मुरारी लाल के नेतृत्व कां देशराज कानि राहुल की टीम गठित की गई जिनके द्वारा आसूचना संकलन कर एवं तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुये कड़ी मेहनत एवं लगन से चोरी की बारदात का खुलासा कर आरोपी लौकेश गुर्जर पुत्र शेरसिंह गुर्जर निवासी खावदा थाना महवा जिला दौसा व सूरज कश्यप पुत्र राजेन्द्र कहार निवासी खावदा थाना महवा जिला दौसा को गिरफ्तार किया गया। वही एक बालक को को निरूद्ध किया गया। आरोपीयों के कब्जे से चोरी किये गये रूपयों को बरामद किया गया है एवं घटना में संलिप्त आरोपीयों के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।उक्त चोरी की बारदात का खुलासा करने में कानि देशराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • करौली 9 मार्च। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन चिकित्सा संस्थानो पर किया गया जिसमें उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनका ईलाज करने के साथ पोषण युक्त आहार की सलाह दी गई। सीएमएचओ डॉ जयंतीलाल मीणा  ने  सीएचसी कुडगांव  और पीएचसी चैनपुर बर्रिया में  पीएमएसएमए पर आयोजित सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने एफसीएम से लाभान्वित महिलाओं व क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की जानकारी जुटाते हुए  प्रत्येक गर्भवती महिला का हीमोग्लोबिन जांच कर दिवस पर लाभान्वित करने के निर्देश प्रदान किये । उन्होंने बताया कि पीएमएसएमए दिवस के आयोजन पर गर्भवती महिलाओं के हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, लंबाई, एचआईवी, सिफलिश आदि जांच कर पौष्टिक आहार लेने की सलाह प्रदान की गई। पीएमएसएमए के निरीक्षण दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी आशुतोष पांडे, जिला कार्यक्रम समन्वयक -आईईसी लखन सिंह लोधा मौजू
    4
    करौली 9 मार्च। 
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन चिकित्सा संस्थानो पर किया गया जिसमें उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनका ईलाज करने के साथ पोषण युक्त आहार की सलाह दी गई।
सीएमएचओ डॉ जयंतीलाल मीणा  ने  सीएचसी कुडगांव  और पीएचसी चैनपुर बर्रिया में  पीएमएसएमए पर आयोजित सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने एफसीएम से लाभान्वित महिलाओं व क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की जानकारी जुटाते हुए  प्रत्येक गर्भवती महिला का हीमोग्लोबिन जांच कर दिवस पर लाभान्वित करने के निर्देश प्रदान किये ।
उन्होंने बताया कि पीएमएसएमए दिवस के आयोजन पर गर्भवती महिलाओं के हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, लंबाई, एचआईवी, सिफलिश आदि जांच कर पौष्टिक आहार लेने की सलाह प्रदान की गई। पीएमएसएमए के निरीक्षण दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी आशुतोष पांडे, जिला कार्यक्रम समन्वयक -आईईसी लखन सिंह लोधा मौजू
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • सवाई माधोपुर: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय योजना के अनुसार तय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन हरिओम इको गार्डन सर्किट हाउस रोड पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में किया गया | भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यशाला मे मंडल स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण शिविरों की तिथि एवं कार्ययोजना तैयार की गई | कार्यशाला मे मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण मीणा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संगठन सहप्रभारी शेरसिंह मीणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा, केदारलाल मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन, बजरंगलाल जाट, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश डांगोरिया, जिला महामंत्री विनोद अटल, बाबूलाल मीणा उपस्थित रहे | कार्यशाला के शुभारंभ पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को महाअभियान की विस्तृत जानकारी दी गई । जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान पार्टी के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। इस महाअभियान के माध्यम से पार्टी का उद्देश्य नीचे स्तर तक संगठन और अधिक मजबूत हो और कार्यकर्ता का विकास हो | जिलाध्यक्ष ने कहा देश की पहली राजनैतिक पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की डिजिटल उपस्थिति होती है, इस महाअभियान के तहत जिले के 17 मंडलों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित होंगे जिनमें जिले से 14 प्रशिक्षित कार्यकर्ता मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर आयोजित सात सत्र में उपस्थित पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे | कार्यशाला को मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण मीणा ने भी संबोधित किया
    1
    सवाई माधोपुर: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय योजना के अनुसार तय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन हरिओम इको गार्डन सर्किट हाउस रोड पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में किया गया | भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यशाला मे मंडल स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण शिविरों की तिथि एवं कार्ययोजना तैयार की गई | कार्यशाला मे मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण मीणा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संगठन सहप्रभारी शेरसिंह मीणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा, केदारलाल मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन, बजरंगलाल जाट, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश डांगोरिया, जिला महामंत्री विनोद अटल, बाबूलाल मीणा उपस्थित रहे | कार्यशाला के शुभारंभ पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को महाअभियान की विस्तृत जानकारी दी गई ।  जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान पार्टी के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। इस महाअभियान के माध्यम से पार्टी का उद्देश्य नीचे स्तर तक संगठन और अधिक मजबूत हो और कार्यकर्ता का विकास हो | जिलाध्यक्ष ने कहा देश की पहली राजनैतिक पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की डिजिटल उपस्थिति होती है, इस महाअभियान के तहत जिले के 17 मंडलों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित होंगे जिनमें जिले से 14 प्रशिक्षित कार्यकर्ता मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर आयोजित सात सत्र में उपस्थित पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे | कार्यशाला को मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण मीणा ने भी संबोधित किया
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by Bajrang singh Rajasthan patrika
    1
    Post by Bajrang singh Rajasthan patrika
    user_Bajrang singh Rajasthan patrika
    Bajrang singh Rajasthan patrika
    श्रीमहावीर जी, करौली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    19 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • हिंडौन नई मंडी थाना पुलिस ने रेस्टोरेंट में बैठे युवक पर फायरिंग कर मारपीट करने के मामले में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी नरेश पोसवाल ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि आरोपी भूपेन्द्र सिंह पुत्र हरगिलास गुर्जर निवासी सहदगी का पुरा, सुग्रीव पुत्र महाराज सिंह गुर्जर निवासी सहदगी का पुरा, धनराज पुत्र लालचन्द मेघवाल निवासी ड़बली कला थाना तलवाडा जिला हनुमानगढ को कस्बा से गिरफ्तार किया गया।आरोपियों द्वारा रेस्टोरेंट में बैठे पीड़ित ओमवीर पर जानलेवा हमला किया गया था पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
    1
    हिंडौन नई मंडी थाना पुलिस ने रेस्टोरेंट में बैठे युवक पर फायरिंग कर मारपीट करने के मामले में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी नरेश पोसवाल ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि आरोपी भूपेन्द्र सिंह पुत्र हरगिलास गुर्जर निवासी सहदगी का पुरा, सुग्रीव पुत्र महाराज सिंह गुर्जर निवासी सहदगी का पुरा, धनराज पुत्र लालचन्द मेघवाल निवासी ड़बली कला थाना तलवाडा जिला हनुमानगढ को कस्बा से गिरफ्तार किया गया।आरोपियों द्वारा रेस्टोरेंट में बैठे पीड़ित ओमवीर पर जानलेवा हमला किया गया था पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.