Shuru
Apke Nagar Ki App…
सर, गंदी गंदी वीडियो दिखाते हैं"लखीमपुर के एक सरकारी स्कूल की छात्राओं की शिकायत सर, गंदी गंदी वीडियो दिखाते हैं" ये यूपी के लखीमपुर के एक सरकारी स्कूल की छात्राएं हैं, जो कह रही कि सर गंदी गंदी बातें करते हैं. इन बच्चियों का आरोप है कि अध्यापक उन्हें कॉपी चेक करने के बहाने बुलाता है और उनके साथ गंदी हरकतें करता है.
JAI HIND MEDIA
सर, गंदी गंदी वीडियो दिखाते हैं"लखीमपुर के एक सरकारी स्कूल की छात्राओं की शिकायत सर, गंदी गंदी वीडियो दिखाते हैं" ये यूपी के लखीमपुर के एक सरकारी स्कूल की छात्राएं हैं, जो कह रही कि सर गंदी गंदी बातें करते हैं. इन बच्चियों का आरोप है कि अध्यापक उन्हें कॉपी चेक करने के बहाने बुलाता है और उनके साथ गंदी हरकतें करता है.
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by वसीम खान संपादक1
- Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी1
- अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर नीलकंठ स्टार होटल के सामने बने अवैध कट ने एक बार फिर कहर बरपाया। शाम करीब 5:30 बजे दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रही एक तेज रफ्तार वैगनआर कार और अवैध कट पार कर रहे बाइक सवार तीन युवकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई और डिवाइडर लांघते हुए दूसरी दिशा की सड़क पर जाकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवक लहूलुहान हो गए, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। वहीं, कार सवार दंपति और उनकी मासूम बच्ची भी गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और दोनों ओर का यातायात ठप हो गया। सूचना मिलते ही रजबपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर रास्ता साफ कराया।2
- अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। होटल नीलकंठ स्टार के सामने खुले अवैध कट पर दिल्ली से मुरादाबाद जा रही वैगनआर कार की तीन बाइक सवार युवकों से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार पोल से भिड़ी, दूसरी लाइन में पलटकर विपरीत दिशा में घूम गई। हादसे में चार लोग घायल और 1 युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। कार में सवार दंपत्ति और उनकी बेटी को भी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद एनएच-9 की दोनों लाइनें कुछ समय बाधित रहीं। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा और यातायात सुचारु कराया।1
- Post by Jpn7 News1
- Post by India News1
- मुंडापांडे (मुरादाबाद): सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह द्वारा शनिवार को भदासना स्थित 'अलादीन हवेली फैमिली ढाबा' में एक विशाल दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोगों ने शिरकत की और एक साथ बैठकर इफ्तार कर आपसी सौहार्द का संदेश दिया,सांप्रदायिक सौहार्द का दिखा अनूठा संगम,महर्षि दयानंद लॉ कॉलेज के सामने आयोजित इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि यहाँ मुस्लिम समाज के साथ-साथ हिंदू समाज के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। दस्तरख्वान पर एक साथ बैठे विभिन्न समुदायों के लोगों ने देश में शांति और अमन-चैन की दुआ की।4
- Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी1
- गजरौला/धनौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शीशोवाली में पशुपालन विभाग, अमरोहा द्वारा आयोजित “पशु चिकित्सा शिविर” का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने गौ पूजन एवं फीता काटकर किया।इस अवसर पर विधायक राजीव तरारा ने कहा कि नरेंद्र मोदी एवं योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार किसानों और पशुपालकों के उत्थान के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और पशुपालकों की आय दोगुनी करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।विधायक ने बताया कि वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर, नियमित टीकाकरण, संतुलित पशु आहार एवं उन्नत नस्लों के उपयोग से पशुपालक अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर किसान आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।शिविर में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण एवं उपचार किया गया। साथ ही पशुपालकों को पशु रोगों की रोकथाम, स्वच्छता, पोषण एवं आधुनिक पशुपालन पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल भढ़ाना, जबर सिंह प्रधान, नानक प्रधान, विनोद प्रधान, हरपाल सिंह प्रधान, नन्हे प्रधान, मंगत सिंह, प्रेमपाल, सतपाल पाल, निहार त्यागी, सुंदर सिंह, हुकम सिंह, सतवीर सिंह राणा, सुशील कुमार, विनोद कुमार, सुरेन्द्र सिंह, अमन अग्रवाल, अक्षय सहित पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्यजन, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे।विधायक राजीव तरारा ने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि पशुधन की सुरक्षा और किसानों की समृद्धि सुनिश्चित की जा सके।1