जनपद चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 वर्षीय बच्चे सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, तेनऊरा हाटा, बिहार निवासी दीपक और इंदल तथा मुजफ्फरपुर निवासी अमित एक ही बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के यहां मुजफ्फरपुर जा रहे थे। जब उनकी बाइक रघुनाथपुर गांव के पास पहुंची, तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने इंदल को मृत घोषित कर दिया। दीपक और 5 वर्षीय अमित की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर चकिया विधायक कैलाश खरवार भी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से घायलों के उपचार की जानकारी ली। उन्होंने बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और परिजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
जनपद चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 वर्षीय बच्चे सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, तेनऊरा हाटा, बिहार निवासी दीपक और इंदल तथा मुजफ्फरपुर निवासी अमित एक ही बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के यहां मुजफ्फरपुर जा रहे थे। जब उनकी बाइक रघुनाथपुर गांव के पास पहुंची, तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की
सूचना पर पुलिस और एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने इंदल को मृत घोषित कर दिया। दीपक और 5 वर्षीय अमित की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर चकिया विधायक कैलाश खरवार भी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से घायलों के उपचार की जानकारी ली। उन्होंने बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और परिजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
- चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के खोनपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक महिला के भाई का नाम पंकज यादव बताया गया है।1
- संत रामपाल जी महाराज के पास ऐसा ज्ञान है जो स्वयं गीता दाता को भी नतमस्तक होने पर विवश कर देता है। यह इसलिए संभव है क्योंकि संत रामपाल जी महाराज तत्वदर्शी हैं।1
- चहनियां ब्लॉक में पीएम-सीएम आवास की समीक्षा, ब्लॉक प्रमुख ने दिए सख्त निर्देश गर्मी में ग्रामीणों को बेवजह न दौड़ाएं, एक हफ्ते में निपटाएं काम": अरुण जायसवाल आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां क्षेत्र चंदौली बुधवार को चहनियां ब्लॉक मुख्यालय के क्षेत्र पंचायत सभागार में ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने अधिकारियों, कर्मचारियों व रोजगार सेवकों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा की। बैठक में विकास कार्यों में तेजी लाने और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई ब्लॉक प्रमुख के निर्देश 1.समय पर कार्यालय पहुंचें सभी अधिकारी-कर्मचारी समय से ब्लॉक मुख्यालय पहुंचें। सभी सचिव पंचायत भवन पर मौजूद रहकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दें। 2. ग्रामीणों को न दौड़ाएं भीषण गर्मी में दूर-दराज से आने वाले लोगों को बेवजह बार-बार कार्यालय न बुलाया जाए। समस्याओं का निस्तारण एक सप्ताह में करने का निर्देश। 3. बरसात से पहले तैयारी सभी गांवों में नाली-सफाई, कूड़ा निस्तारण का काम तुरंत शुरू हो। स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, विद्यालय, पंचायत भवन, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग के कार्यों की समीक्षा की गई बिना भेदभाव विकास हो अरुण जायसवाल ब्लॉक प्रमुख ने कहा बिना भेदभाव विकास कार्यों को ईमानदारी से प्राथमिकता दी जाए ताकि विकास की गति तेज हो। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। रोजगार सेवकों का मानदेय घोटाले का आरोप बैठक में रोजगार सेवकों व टीए का मुद्दा छाया रहा। बताया गया कि 10 माह से बकाया मानदेय और EPF की राशि विकास खंड के होल्डिंग अकाउंट में जमा है। रोजगार सेवकों ने आरोप लगाया कि होल्डिंग अकाउंट में जमा EPF की धनराशि में से 22 लाख रुपए बैंक व अकाउंट होल्डर ने मनमाने तरीके से निकाल लिए। भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की गई। इस पर ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने आश्वासन दिया कि जिला अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।बैठक में ये रहे मौजूद खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर, ज्वाइंट बीडीओ ओमप्रकाश, एडीओ राजेश सिंह, समाज कल्याण अधिकारी प्रिंस गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी आंनद यादव, कमलेश यादव, मनोज कुमार, अतुल कुमार, विद्या यादव, प्रेमचंद यादव, ज्ञानेंद्र कुमार, एडीओ आईएसबी नित्यानंद सिंह, टीए दीनानाथ यादव, ओमप्रकाश यादव, रोजगार सेवक सावित्री सिंह, रवि प्रजापति, दिवाकर, अनुपम पाल आदि।1
- उत्तर प्रदेश के वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव धाम की स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव पुलिस चौकी के ठीक सामने बने रैन बसेरे में गंदगी का अंबार लगा है और परिसर में जगह-जगह कूड़ा-कचरा बिखरा पड़ा है।1
- आज वाराणसी में अखंड गौरवशाली क्षत्रिय समाज फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार कसेरा ने प्रेस से बात करते हुए अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कई मामलों की जांच की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि जिस दिन से रामलला की मूर्ति मंदिर में स्थापित हुई है, उसके 5 साल पहले से हुई समस्त घटनाओं की जांच होनी चाहिए। डॉ. कसेरा ने विशेष रूप से सोने-चांदी की ईंटों, भगवान के सोने के मुकुट और 200 करोड़ रुपये के कपड़ों की खरीद से संबंधित मामलों की जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग भगवान के नाम पर सत्ता में आए हैं और खुद को रामलाल कहते हैं, वही राम के मंदिर में चोरी कर रहे हैं, जो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज अब जागृत हो गया है और जन आंदोलन के लिए तैयार है।1
- सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्य के कारण उत्पन्न हो रही जनता की परेशानियों का संज्ञान लेते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग बंद होने और डायवर्जन व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ वैकल्पिक मार्गों का भी निरीक्षण किया।4
- काशी में पंडित महेंद्र प्रसन्ना की शहनाई की मधुर धुन से इंद्रदेव प्रसन्न हो गए। उनकी शहनाई वादन के बाद वाराणसी जिले में भारी बारिश हुई, जिससे पूरा क्षेत्र भीग गया। इस घटना को लेकर लोगों में यह धारणा बन गई है कि शहनाई वादन के कारण ही वर्षा हुई है।1
- चंदौली जिले में आयोजित दिशा की बैठक में पत्रकारों को प्रवेश नहीं दिया गया, जिस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने एक बड़ा बयान जारी किया है।1
- उत्तर प्रदेश के वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव धाम की स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव पुलिस चौकी के ठीक सामने बने रैन बसेरे में गंदगी का अंबार लगा है और परिसर में जगह-जगह कूड़ा-कचरा बिखरा पड़ा है, जिससे दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर परिसर, गंगा घाटों और रैन बसेरे की नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है, जबकि सरकार धार्मिक स्थलों के विकास और स्वच्छता पर लाखों रुपये खर्च कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सफाई केवल किसी उच्च अधिकारी या वीआईपी के आने की सूचना पर खानापूर्ति के लिए कराई जाती है, जबकि सामान्य दिनों में पूरा परिसर गंदगी से पटा रहता है। श्रद्धालुओं ने चिंता व्यक्त की है कि गंदगी के कारण न केवल धाम की सुंदरता खराब हो रही है, बल्कि बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। दुर्गंध के कारण रैन बसेरे में रुकना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन तथा संबंधित विभागों से तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने, नियमित निगरानी सुनिश्चित करने और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। सावन माह नजदीक होने के कारण लाखों श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के लिए आने की उम्मीद है, ऐसे में यह सवाल उठाया जा रहा है कि धार्मिक आस्था के इस प्रमुख केंद्र की स्वच्छता व्यवस्था के प्रति कौन जिम्मेदार है और कब तक श्रद्धालुओं को इस गंदगी से जूझना पड़ेगा।1