logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दवाडा में फॉलोअप ग्रामीण शिविर आयोजित, लाभार्थियों को पट्टा जारी दवाडा: ग्राम पंचायत दवाडा में फॉलोअप ग्रामीण शिविर का आयोजन किया गया जहाँ पात्र लाभार्थियों को पट्टा जारी किया गया। इस शिविर में राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुना और सरकारी योजनाओं से संबंधित मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। ग्रामीणों ने शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। इस आयोजन से ग्रामीणों को सीधे सेवा मिलने में मदद मिली।

1 day ago
user_Aima media
Aima media
Court reporter फतेहगढ़, जैसलमेर, राजस्थान•
1 day ago
b5ef7012-9fa1-4cb2-ac2c-7bf5d93d89b0
0c0fffa2-c0b2-4cc3-9c18-78c6344ce681

दवाडा में फॉलोअप ग्रामीण शिविर आयोजित, लाभार्थियों को पट्टा जारी दवाडा: ग्राम पंचायत दवाडा में फॉलोअप ग्रामीण शिविर का आयोजन किया गया जहाँ पात्र लाभार्थियों को पट्टा जारी किया गया। इस शिविर में राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुना और सरकारी योजनाओं से संबंधित मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। ग्रामीणों ने शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। इस आयोजन से ग्रामीणों को सीधे सेवा मिलने में मदद मिली।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • शराब कारोबारी ने होटल संचालक को गोली मारी:नागौर से जोधपुर ले जाते समय एंबुलेंस पलटी, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले मौत; आरोपी फरार नागौर में शराब कारोबारी ने मजाक में देसी कट्टा दिखाते समय होटल संचालक को गोली मार दी। होटल संचालक को गंभीर हालत में नागौर से जोधपुर के हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे। खींवसर के पास सड़क पर अचानक मवेशी सामने आ जाने से एंबुलेंस बेकाबू होकर पलट गई। इसमें होटल संचालक की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे सदर थाना क्षेत्र के खरनाल गांव की है। पुलिस ने FSL टीम के साथ मौके से सबूत जुटाए हैं। हमलावर शराब कारोबारी की तलाश की जा रही है। कट्‌टा दिखाते समय चली गोली ASP आसाराम चौधरी ने बताया- शुक्रवार (7 अगस्त) सुबह करीब 3:30 बजे भोपालगढ़ (जोधपुर) के नांदिया गांव निवासी शराब कारोबारी महिपाल विश्नोई खरनाल में नीलकंठ होटल पहुंचा। महिपाल और होटल संचालक रामकुमार उर्फ रामदास (40) निवासी बिहार एक-दूसरे के परिचित थे। महिपाल ने होटल पर खाना खाया। बाद में चाय बनाने के लिए कहा। इसी दौरान वह जेब से देसी कट्टा निकालकर रामकुमार को दिखा रहा था। पुलिस के अनुसार, शुरुआती सूचना में मामला खाना परोसने में देरी के बाद हुए विवाद का सामने आया था। लेकिन जांच में अब यह सामने आया है कि कट्टा दिखाते समय अचानक गोली चल गई। सीने में लगी गोली, बयान के बाद जोधपुर किया रेफर ASP आसाराम ने बताया- गोली रामकुमार के सीने में लगी और कंधे के पास से पीछे निकल गई। घायल रामकुमार वहीं गिर पड़ा। महिपाल मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पास में ही रहने वाला होटल मालिक रामप्रसाद गोदारा भी मौके पर पहुंच गया। होटल में काम करने वाले अन्य लोगों ने घायल रामकुमार को एंबुलेंस से नागौर के JLN हॉस्पिटल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर रामकुमार को जोधपुर रेफर कर दिया।
    1
    शराब कारोबारी ने होटल संचालक को गोली मारी:नागौर से जोधपुर ले जाते समय एंबुलेंस पलटी, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले मौत; आरोपी फरार


नागौर में शराब कारोबारी ने मजाक में देसी कट्टा दिखाते समय होटल संचालक को गोली मार दी। होटल संचालक को गंभीर हालत में नागौर से जोधपुर के हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे।
खींवसर के पास सड़क पर अचानक मवेशी सामने आ जाने से एंबुलेंस बेकाबू होकर पलट गई। इसमें होटल संचालक की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए।
घटना शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे सदर थाना क्षेत्र के खरनाल गांव की है। पुलिस ने FSL टीम के साथ मौके से सबूत जुटाए हैं। हमलावर शराब कारोबारी की तलाश की जा रही है।
कट्‌टा दिखाते समय चली गोली
ASP आसाराम चौधरी ने बताया- शुक्रवार (7 अगस्त) सुबह करीब 3:30 बजे भोपालगढ़ (जोधपुर) के नांदिया गांव निवासी शराब कारोबारी महिपाल विश्नोई खरनाल में नीलकंठ होटल पहुंचा।
महिपाल और होटल संचालक रामकुमार उर्फ रामदास (40) निवासी बिहार एक-दूसरे के परिचित थे। महिपाल ने होटल पर खाना खाया। बाद में चाय बनाने के लिए कहा। इसी दौरान वह जेब से देसी कट्टा निकालकर रामकुमार को दिखा रहा था।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती सूचना में मामला खाना परोसने में देरी के बाद हुए विवाद का सामने आया था। लेकिन जांच में अब यह सामने आया है कि कट्टा दिखाते समय अचानक गोली चल गई।
सीने में लगी गोली, बयान के बाद जोधपुर किया रेफर
ASP आसाराम ने बताया- गोली रामकुमार के सीने में लगी और कंधे के पास से पीछे निकल गई। घायल रामकुमार वहीं गिर पड़ा। महिपाल मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पास में ही रहने वाला होटल मालिक रामप्रसाद गोदारा भी मौके पर पहुंच गया।
होटल में काम करने वाले अन्य लोगों ने घायल रामकुमार को एंबुलेंस से नागौर के JLN हॉस्पिटल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर रामकुमार को जोधपुर रेफर कर दिया।
    user_Gopal singh jodha
    Gopal singh jodha
    Local News Reporter फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • खेमा बाबा रोड़ स्थित बालिका आदर्श विद्यालय के पास झूलते विद्युत तारों से हादसे का खतरा, पोल लगाने की मांग खेमा बाबा रोड़ स्थित बालिका आदर्श विद्यालय के पास झूलते विद्युत तारों से हादसे का खतरा, पोल लगाने की मांग बायतु खेमाबाबा रोड स्थित बालिका आदर्श विद्यालय के पास विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते झूलते विद्युत तार आमजन, राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए खतरा बने हुए हैं। सड़क के ऊपर और आसपास झूलते तारों के कारण कभी भी गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार खेमाबाबा रोड से भोजासर और सिणधरी की ओर जाने वाले मार्ग पर लगातार आवागमन रहता है। इसी मार्ग से निजी स्कूलों के बच्चे भी आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क किनारे झूलते विद्युत तारों से विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत तारों को उचित ऊंचाई पर व्यवस्थित करने तथा आवश्यक स्थानों पर नए विद्युत पोल लगाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मौके का निरीक्षण करवाकर झूलते तारों को दुरुस्त करने, आवश्यक स्थानों पर विद्युत पोल लगाने तथा भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    खेमा बाबा रोड़ स्थित बालिका आदर्श विद्यालय के पास झूलते विद्युत तारों से हादसे का खतरा, पोल लगाने की मांग 

खेमा बाबा रोड़ स्थित बालिका आदर्श विद्यालय के पास झूलते विद्युत तारों से हादसे का खतरा, पोल लगाने की मांग 
बायतु 
खेमाबाबा रोड स्थित बालिका आदर्श विद्यालय के पास विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते झूलते विद्युत तार आमजन, राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए खतरा बने हुए हैं। सड़क के ऊपर और आसपास झूलते तारों के कारण कभी भी गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार खेमाबाबा रोड से भोजासर और सिणधरी की ओर जाने वाले मार्ग पर लगातार आवागमन रहता है। इसी मार्ग से निजी स्कूलों के बच्चे भी आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क किनारे झूलते विद्युत तारों से विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता है।
ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत तारों को उचित ऊंचाई पर व्यवस्थित करने तथा आवश्यक स्थानों पर नए विद्युत पोल लगाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मौके का निरीक्षण करवाकर झूलते तारों को दुरुस्त करने, आवश्यक स्थानों पर विद्युत पोल लगाने तथा भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_Ghamanda Ram
    Ghamanda Ram
    पत्रकार बायतू, बाड़मेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सिवाना के प्रधान राजपुरोहित के जन्मदिवस को कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सिवाना के प्रधान मुकुंद सिंह राजपुरोहित का जन्म दिवस कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ में मनाया गया।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं सिवान प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित के जन्म दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों ने दूरभाष के माध्यम से उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।
    1
    सिवाना के प्रधान राजपुरोहित के जन्मदिवस को कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 
सिवाना के प्रधान मुकुंद सिंह राजपुरोहित का जन्म दिवस कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ में मनाया गया।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं सिवान प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित के जन्म दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों ने दूरभाष के माध्यम से उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।
    user_प्रवीण सिसोदिया
    प्रवीण सिसोदिया
    Accounting firm Siwana, Barmer•
    19 hrs ago
  • बायतु क्षेत्र में इन दिनों सूअरों के आतंक से किसान परेशान, बायतु क्षेत्र में सूअरों के आतंक से किसान परेशान, बायतु बायतु क्षेत्र में सूअरों के आतंक से किसान परेशान है। किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में बाजरे की फसल की बुआई की हुई हैं। वही रात्रि के समस्य मौका पाकर सुअर खेतों में घुस जाते हैं तथा फसलों को नष्ट कर देते हैं। जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वही किसानों ने स्थानीय सरपंच व सम्बंधित विभाग से सुअरों के आतंक पर लगाम कसने की मांग की है।
    1
    बायतु क्षेत्र में इन दिनों सूअरों के आतंक से किसान परेशान, 
बायतु क्षेत्र में सूअरों के आतंक से किसान परेशान, 
बायतु 
बायतु क्षेत्र में सूअरों के आतंक से किसान परेशान है। किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में बाजरे की फसल की बुआई की हुई हैं। वही रात्रि के समस्य मौका पाकर सुअर खेतों में घुस जाते हैं तथा फसलों को नष्ट कर देते हैं। जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वही किसानों ने स्थानीय सरपंच व सम्बंधित विभाग से सुअरों के आतंक पर लगाम कसने की मांग की है।
    user_Ghamanda Ram
    Ghamanda Ram
    पत्रकार बायतू, बाड़मेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • बाड़मेर में ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भारी संग्राम! बाड़मेर में ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भारी संग्राम! बाड़मेर पीजी कॉलेज के बाहर छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कॉलेज पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मेन गेट पर ताला जड़ दिया और परीक्षा देने आ रहे छात्रों को अंदर जाने से रोक दिया। स्थिति बिगड़ते देख राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंची और गेट खुलवाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए प्रदर्शनकारियों को कॉलर से पकड़ा और डंडों के सहारे पीछे धकेल कर खदेड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    बाड़मेर में ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भारी संग्राम!

बाड़मेर में ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भारी संग्राम!
बाड़मेर पीजी कॉलेज के बाहर छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कॉलेज पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मेन गेट पर ताला जड़ दिया और परीक्षा देने आ रहे छात्रों को अंदर जाने से रोक दिया।
स्थिति बिगड़ते देख राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंची और गेट खुलवाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए प्रदर्शनकारियों को कॉलर से पकड़ा और डंडों के सहारे पीछे धकेल कर खदेड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Chandrabhan Solanki Journalist
    Chandrabhan Solanki Journalist
    Local News Reporter जैसलमेर, जैसलमेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.