logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज के करछना तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा पिपरांव के ग्राम भिटरिया में चकमार्ग संख्या 123 पर भूमाफियाओं द्वारा किए गए अवैध कब्जे का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। राजस्व विभाग की लापरवाही के कारण सालों से किसानों का रास्ता बंद पड़ा है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि दबंगों ने विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से इस सरकारी चकमार्ग को अपने खेतों में मिला लिया है। इस वजह से गांव के दर्जनों किसान अपने खेतों तक ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरण नहीं ले जा पा रहे हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है, क्योंकि वैकल्पिक रास्ता न होने से किसानों को घंटों चक्कर लगाकर जाना पड़ता है और कई बार रास्ता न मिलने के कारण खेत खाली (पर्ती) भी रह जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने तहसील दिवस से लेकर लेखपाल, नायब, तहसीलदार, कानूनगो, एसडीएम और हेल्पलाइन नंबर 1076 तक पर कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और केवल आश्वासन ही मिलता रहा। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। अब इस लड़ाई में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) भानू संगठन भी कूद पड़ा है। संगठन के पदाधिकारियों ने मौके का मुआयना करने के बाद आर-पार के संघर्ष का ऐलान किया है। भाकियू भानू के प्रदेश महामंत्री ठाकुर कृष्णराज सिंह बैस ने तीखा आक्रोश जताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक रास्ते का मामला नहीं, बल्कि किसानों के अधिकार और सम्मान का सवाल है और अब राजस्व विभाग की उदासीनता व भूमाफियाओं की दबंगई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन ने जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी करछना से तत्काल एक टीम गठित कर चकमार्ग संख्या 123 का सीमांकन कराने तथा अवैध कब्जा हटवाकर मार्ग को आम जनता के लिए खुलवाने की मांग की है। इसके साथ ही दोषी राजस्व कर्मियों और भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। भाकियू भानू ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को जल्द ही पूरा नहीं किया गया, तो संगठन तहसील परिसर में बड़ा धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होगा।

4 hrs ago
user_BST news prayagraj
BST news prayagraj
Lawyer Bara, Prayagraj•
4 hrs ago
eb1f6c2b-fe19-4a65-ab53-dc63368cac21

प्रयागराज के करछना तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा पिपरांव के ग्राम भिटरिया में चकमार्ग संख्या 123 पर भूमाफियाओं द्वारा किए गए अवैध कब्जे का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। राजस्व विभाग की लापरवाही के कारण सालों से किसानों का रास्ता बंद पड़ा है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि दबंगों ने विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से इस सरकारी चकमार्ग को अपने खेतों में मिला लिया है। इस वजह से गांव के दर्जनों किसान अपने खेतों तक ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरण नहीं ले जा पा रहे हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है, क्योंकि वैकल्पिक रास्ता न होने से किसानों को घंटों चक्कर लगाकर जाना पड़ता है और कई बार रास्ता न मिलने के कारण खेत खाली (पर्ती) भी रह जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने तहसील दिवस से लेकर लेखपाल, नायब, तहसीलदार, कानूनगो, एसडीएम और हेल्पलाइन नंबर 1076 तक पर कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और केवल आश्वासन ही मिलता रहा। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। अब इस लड़ाई में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) भानू संगठन भी कूद पड़ा है। संगठन के पदाधिकारियों ने मौके का मुआयना करने के बाद आर-पार के संघर्ष का ऐलान किया है। भाकियू भानू के प्रदेश महामंत्री ठाकुर कृष्णराज सिंह बैस ने तीखा आक्रोश जताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक रास्ते का मामला नहीं, बल्कि किसानों के अधिकार और सम्मान का सवाल है और अब राजस्व विभाग की उदासीनता व भूमाफियाओं की दबंगई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन ने जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी करछना से तत्काल एक टीम गठित कर चकमार्ग संख्या 123 का सीमांकन कराने तथा अवैध कब्जा हटवाकर मार्ग को आम जनता के लिए खुलवाने की मांग की है। इसके साथ ही दोषी राजस्व कर्मियों और भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। भाकियू भानू ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को जल्द ही पूरा नहीं किया गया, तो संगठन तहसील परिसर में बड़ा धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रयागराज के मेजा रोड स्थित बद्रीनाथ तिवारी इंटर कॉलेज प्रांगण में शनिवार को क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से 51 हजार पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। भाजपा नेता इंद्रदेव शुक्ला उर्फ ‘राजू भैया’ की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अभियान के तहत कॉलेज परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर इंद्रदेव शुक्ला ‘राजू भैया’ ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति साल में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का सपना जल्द साकार हो सकता है। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित मुन्नन शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। इंद्रदेव शुक्ला ने इस बात पर जोर दिया कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक व्यापक प्रयास है। आने वाले समय में पूरे क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
    1
    प्रयागराज के मेजा रोड स्थित बद्रीनाथ तिवारी इंटर कॉलेज प्रांगण में शनिवार को क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से 51 हजार पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। भाजपा नेता इंद्रदेव शुक्ला उर्फ ‘राजू भैया’ की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अभियान के तहत कॉलेज परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर इंद्रदेव शुक्ला ‘राजू भैया’ ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति साल में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का सपना जल्द साकार हो सकता है। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित मुन्नन शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।

इंद्रदेव शुक्ला ने इस बात पर जोर दिया कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक व्यापक प्रयास है। आने वाले समय में पूरे क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • प्रयागराज के मेजा स्थित नगर पंचायत सिरसा में तैनात एक स्थायी सफाईकर्मी अनिल कुमार हैला ने बड़े बाबू इस्तियाक अहमद पर अभद्र व्यवहार और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। सफाईकर्मी ने इस संबंध में सिरसा पुलिस चौकी और मेजा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित सफाईकर्मी का आरोप है कि बीते 10 जुलाई 2026 को कार्यालय में काम के दौरान बड़े बाबू इस्तियाक अहमद ने उनके साथ अभद्रता की। उन्हें धक्का देकर जबरन दफ्तर से बाहर निकाल दिया गया और उनके खिलाफ अपमानजनक व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इस घटना के बाद नगर पंचायत के सफाईकर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को सफाईकर्मी एकत्रित हुए और काम का बहिष्कार करते हुए जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि न्याय न मिलने की स्थिति में उनका आंदोलन जारी रहेगा। दूसरी तरफ, बड़े बाबू इस्तियाक अहमद ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि सफाईकर्मी कार्यालय में पान खाकर आया था और जब उसे बाहर पान थूकने के लिए कहा गया, तो वह नाराज होकर झूठे आरोप लगाने लगा। फिलहाल पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    प्रयागराज के मेजा स्थित नगर पंचायत सिरसा में तैनात एक स्थायी सफाईकर्मी अनिल कुमार हैला ने बड़े बाबू इस्तियाक अहमद पर अभद्र व्यवहार और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। सफाईकर्मी ने इस संबंध में सिरसा पुलिस चौकी और मेजा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित सफाईकर्मी का आरोप है कि बीते 10 जुलाई 2026 को कार्यालय में काम के दौरान बड़े बाबू इस्तियाक अहमद ने उनके साथ अभद्रता की। उन्हें धक्का देकर जबरन दफ्तर से बाहर निकाल दिया गया और उनके खिलाफ अपमानजनक व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

इस घटना के बाद नगर पंचायत के सफाईकर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को सफाईकर्मी एकत्रित हुए और काम का बहिष्कार करते हुए जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि न्याय न मिलने की स्थिति में उनका आंदोलन जारी रहेगा। दूसरी तरफ, बड़े बाबू इस्तियाक अहमद ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि सफाईकर्मी कार्यालय में पान खाकर आया था और जब उसे बाहर पान थूकने के लिए कहा गया, तो वह नाराज होकर झूठे आरोप लगाने लगा। फिलहाल पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रयागराज के मेजा क्षेत्र स्थित सोनार का तारा पर 23 जून को हुई मारपीट के मामले की जांच के लिए एसीपी मेजा मौके पर पहुंचे हैं।
    1
    प्रयागराज के मेजा क्षेत्र स्थित सोनार का तारा पर 23 जून को हुई मारपीट के मामले की जांच के लिए एसीपी मेजा मौके पर पहुंचे हैं।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्रयागराज शहर दक्षिणी के विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी जी के पुनर्जन्म उत्सव के शुभ अवसर की पूर्व संध्या पर 11 जुलाई 2026 को एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कीडगंज मण्डल के शक्ति केंद्र मलाक राज, शक्ति केंद्र नया बैहराना और शक्ति केंद्र नार्थ मलाका के अंतर्गत शिव पार्क शिव मंदिर मलाक राज में भोले बाबा का पूजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करना है। इस धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन में कीडगंज मण्डल अध्यक्ष कबीर जायसवाल, कीडगंज मण्डल महामंत्री विनय मिश्रा व सनी सोनकर, नार्थ मलाका से पवन दुबे, मलाकराज से हिमांशु सोनकर और नया बैहराना से पवन द्विवेदी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इनके साथ ही शक्ति केंद्र संयोजक आफताब, वार्ड अध्यक्ष अजय तिवारी, दिलीप केसरवानी, बूथ अध्यक्ष रमेश केसरवानी, मंजू देवी, सुधांशु जायसवाल, अनुज पाल, रवि दर्शन, राजू राव (मंडल मंत्री), बूथ अध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव, अंशुमान सिंह सहित क्षेत्र के तमाम भक्तजन और मातृ शक्ति इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। सभी लोगों से इस मांगलिक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की गई है।
    1
    प्रयागराज शहर दक्षिणी के विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी जी के पुनर्जन्म उत्सव के शुभ अवसर की पूर्व संध्या पर 11 जुलाई 2026 को एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कीडगंज मण्डल के शक्ति केंद्र मलाक राज, शक्ति केंद्र नया बैहराना और शक्ति केंद्र नार्थ मलाका के अंतर्गत शिव पार्क शिव मंदिर मलाक राज में भोले बाबा का पूजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करना है।

इस धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन में कीडगंज मण्डल अध्यक्ष कबीर जायसवाल, कीडगंज मण्डल महामंत्री विनय मिश्रा व सनी सोनकर, नार्थ मलाका से पवन दुबे, मलाकराज से हिमांशु सोनकर और नया बैहराना से पवन द्विवेदी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इनके साथ ही शक्ति केंद्र संयोजक आफताब, वार्ड अध्यक्ष अजय तिवारी, दिलीप केसरवानी, बूथ अध्यक्ष रमेश केसरवानी, मंजू देवी, सुधांशु जायसवाल, अनुज पाल, रवि दर्शन, राजू राव (मंडल मंत्री), बूथ अध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव, अंशुमान सिंह सहित क्षेत्र के तमाम भक्तजन और मातृ शक्ति इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। सभी लोगों से इस मांगलिक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की गई है।
    user_GP News INDIA
    GP News INDIA
    Tour and travels Karchhana, Prayagraj•
    10 min ago
  • प्रयागराज के शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क परिसर में 12 जुलाई को पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पेड़ माँ के नाम' वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी ने त्रिदेव (पीपल, पाकड़ और बरगद) पेड़ लगाकर इस वृक्षारोपण मुहिम की शुरुआत की। इस महत्वपूर्ण मुहिम में जिलाधिकारी श्री मनीष वर्मा जी, उपनियंत्रक श्री नीरज मिश्रा जी, वरिष्ठ ए डी सी श्री राकेश कुमार तिवारी जी, राजेंद्र कुमार तिवारी दुकानजी, रवि द्विवेदी जी, आशीष बाजपेई जी, सुरेंद्र कुमार यादव, कृष्ण कुमार तिवारी जी, पूनम गुप्ता जी, अजय कुमार, रेनू श्रीवास्तव, अंजय कुशवाहा और शिशिर श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इनके साथ ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, स्कूली बच्चों, पुलिस और सेना के जवानों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस पर्यावरण संरक्षण अभियान में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
    1
    प्रयागराज के शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क परिसर में 12 जुलाई को पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पेड़ माँ के नाम' वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी ने त्रिदेव (पीपल, पाकड़ और बरगद) पेड़ लगाकर इस वृक्षारोपण मुहिम की शुरुआत की।

इस महत्वपूर्ण मुहिम में जिलाधिकारी श्री मनीष वर्मा जी, उपनियंत्रक श्री नीरज मिश्रा जी, वरिष्ठ ए डी सी श्री राकेश कुमार तिवारी जी, राजेंद्र कुमार तिवारी दुकानजी, रवि द्विवेदी जी, आशीष बाजपेई जी, सुरेंद्र कुमार यादव, कृष्ण कुमार तिवारी जी, पूनम गुप्ता जी, अजय कुमार, रेनू श्रीवास्तव, अंजय कुशवाहा और शिशिर श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इनके साथ ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, स्कूली बच्चों, पुलिस और सेना के जवानों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस पर्यावरण संरक्षण अभियान में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
    user_नावेद खान पत्रकार
    नावेद खान पत्रकार
    बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में बेखौफ अज्ञात चोरों के एक गिरोह ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। यह वारदात मेजा थाना क्षेत्र के सोरांव गांव के मेजारोड रेलवे स्टेशन मोहल्ला निवासी संतोष कुमार (पुत्र स्वर्गीय लल्लू) के मकान में हुई। संतोष कुमार ने अपने मुख्य घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर डाही बकचूंदा मार्ग स्थित पसियान बस्ती के पास यह मकान बना रखा है। शनिवार शाम जब वह रोज की तरह अपने इस मकान पर पहुंचे, तो दरवाजे का ताला टूटा देख सन्न रह गए। अंदर जाकर देखा तो घर में रखी करीब 3 कुंतल सरिया, दो प्लास्टिक की कुर्सियां, दो लोहे का साह और कमरे में लगा सीएफएल गायब था। इस घटना के बाद से पीड़ित संतोष कुमार बेहद परेशान हैं। खबर लिखे जाने तक पीड़ित द्वारा इस मामले में संबंधित पुलिस चौकी पर कोई तहरीर नहीं दी गई थी। क्षेत्र में लगातार बढ़ती जा रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अभी महज चार दिन पहले ही सिरसा चौकी क्षेत्र में भी चोरों ने एक ही रात में दो अलग-अलग गांवों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
    1
    प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में बेखौफ अज्ञात चोरों के एक गिरोह ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। यह वारदात मेजा थाना क्षेत्र के सोरांव गांव के मेजारोड रेलवे स्टेशन मोहल्ला निवासी संतोष कुमार (पुत्र स्वर्गीय लल्लू) के मकान में हुई। संतोष कुमार ने अपने मुख्य घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर डाही बकचूंदा मार्ग स्थित पसियान बस्ती के पास यह मकान बना रखा है। शनिवार शाम जब वह रोज की तरह अपने इस मकान पर पहुंचे, तो दरवाजे का ताला टूटा देख सन्न रह गए। अंदर जाकर देखा तो घर में रखी करीब 3 कुंतल सरिया, दो प्लास्टिक की कुर्सियां, दो लोहे का साह और कमरे में लगा सीएफएल गायब था।

इस घटना के बाद से पीड़ित संतोष कुमार बेहद परेशान हैं। खबर लिखे जाने तक पीड़ित द्वारा इस मामले में संबंधित पुलिस चौकी पर कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

क्षेत्र में लगातार बढ़ती जा रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अभी महज चार दिन पहले ही सिरसा चौकी क्षेत्र में भी चोरों ने एक ही रात में दो अलग-अलग गांवों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रयागराज के मेजा क्षेत्र स्थित डिघिया टू सिरसा मार्ग पर एक्साइड की 12 वोल्ट की बैटरी बिकाऊ है। इसे लेने के लिए मोबाइल नंबर 6393334387 पर संपर्क किया जा सकता है।
    1
    प्रयागराज के मेजा क्षेत्र स्थित डिघिया टू सिरसा मार्ग पर एक्साइड की 12 वोल्ट की बैटरी बिकाऊ है। इसे लेने के लिए मोबाइल नंबर 6393334387 पर संपर्क किया जा सकता है।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • वियतनाम के फु-क्वोक आइलैंड पर आज एक टूरिस्ट स्पीडबोट के पलट जाने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। हादसे के वक्त इस नाव पर कुल 32 भारतीय नागरिक सवार थे।
    1
    वियतनाम के फु-क्वोक आइलैंड पर आज एक टूरिस्ट स्पीडबोट के पलट जाने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। हादसे के वक्त इस नाव पर कुल 32 भारतीय नागरिक सवार थे।
    user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.