सावन के तीसरे सोमवार को प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सावन के तीसरे सोमवार को कोपागंज स्थित प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने कतार में लगकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, फूल आदि अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। सावन के तीसरे सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा की। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए गए। सावन के सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने का सिलसिला जारी है। मऊ जिले के विभिन्न शिवालयों में भी श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
सावन के तीसरे सोमवार को प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सावन के तीसरे सोमवार को कोपागंज स्थित प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़
पड़ी। भक्तों ने कतार में लगकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, फूल आदि अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। सावन के तीसरे सोमवार
को विशेष पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा की। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास
के क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए गए। सावन के सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने का सिलसिला जारी है। मऊ जिले के विभिन्न शिवालयों में भी श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
- सावन के तीसरे सोमवार को प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सावन के तीसरे सोमवार को कोपागंज स्थित प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने कतार में लगकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, फूल आदि अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। सावन के तीसरे सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा की। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए गए। सावन के सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने का सिलसिला जारी है। मऊ जिले के विभिन्न शिवालयों में भी श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।4
- मऊ रेलवे स्टेशन पर बिना प्लेटफॉर्म टिकट लिए हुए दो व्यक्ति को टीटी ने पकड़ा #Mau #railway1
- *बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विंटोलिया का जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया स्थलीय निरीक्षण* *बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विंटोलिया का जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया स्थलीय निरीक्षण* *बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियां पूर्व में ही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* मऊ-जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने तहसील मधुबन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विंटोलिया का पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश बहादुर के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति एवं उससे बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां पहले से ही पूर्ण कर ली जाएं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखने तथा जलस्तर एवं तटबंधों आदि की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों से संवाद कर बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनकी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं सजग है तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने राजस्व, सिंचाई सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक संसाधन, उपकरण एवं व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित रखें। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण एवं निगरानी करते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी श्री प्रवेंद्र कुमार सहित राजस्व एवं सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सरायलखंसी पुलिस टीम व स्वाट टीम जनपद मऊ द्वारा दिनांक 16 अगस्त 2026 को पखईपुर अण्डरपास के पास से मु0अ0स0- 278/2026 धारा 309(4), 317(2), 317(4), 61(2)ए, 318(4), 336(3), 338 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त गण क्रमशः 1. सुमित यादव उर्फ मिठाई यादव पुत्र रामध्यान यादव निवासी अछार सिंघलपुरा थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ, 2. विकास यादव पुत्र राम नरायण यादव निवासी हैदरगंज थाना मरदह जनपद गाजीपुर, 3. नितिन कुमार उर्फ शुभम पुत्र भिक्खी राम निवासी बीबीपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ, को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से छीनी गयी एक अदद चेन पीली धातु, एक अदद पैन कार्ड तथा लूटे गये कुल- 3450/- रुपये व एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल व एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा घटना मे प्रयुक्त 01 अदद मोटर बरामद किया गया । उल्लेखनीय है कि गुप्ता मेडिकल स्टोर बढुआ गोदाम के पास दिनांक 09 अगस्त 2026 को दो अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी को कट्टा सटाकर एक अदद सोने की चेन, बीस हजार रुपया नगद व एक अदद मोबाइल लूट लिया गया था, जिसके सम्बन्ध मे वादी मुकदमा जयप्रकाश मौर्या पुत्र स्वामीनाथ मौर्या नि0 ताजोपुर डाडेपार थाना सरायलखंसी जनपद मऊ द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 278/2026 धारा 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था । थाना सरायलखंसी की पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यो के आधार पर अभियुक्तगण की तलाश व गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था । इसी क्रम मे थाना सरायलखंसी की पुलिस टीम व स्वाट टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर 03 नफर अभियुक्त गण 1.सुमित यादव उर्फ मिठाई यादव पुत्र रामध्यान यादव निवासी अछार सिंघलपुरा थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ उम्र 22 वर्ष 2. विकास यादव पुत्र राम नरायण यादव निवासी हैदरगंज थाना मरदह जनपद गाजीपुर उम्र 19 वर्ष 3. नितिन कुमार उर्फ शुभम पुत्र भिक्खी राम निवासी बीबीपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ उम्र 22 वर्ष को पखईपुर अण्डरपास के पास से दिनांक 16 अगस्त 2026 को समय करीब 8.55 बजे गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से छीनी गयी एक अदद चेन पीली धातु ,एक अदद पैन कार्ड तथा लूटे गये कुल 3450/- रुपये व एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल व अवैध एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा घटना मे प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया । कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि हम लोगो ने मिलकर प्लान बनाया कि जयप्रकाश मौर्या प्रतिदिन दुकान की बिक्री का पैसा लेकर आते जाते है, दुकान से आते जाते रास्ते में मिलकर लूट लेंगे। कई दिनों से हम चारो लोग (विकास, सुमित यादव, नितिन कुमार, प्रदीप कुमार) मिलकर उसकी रैकी करते थे लेकिन मौका नहीं मिल रहा था कि दिनांक 09 अगस्त 2026 को हम लोग जय प्रकाश के पीछे-पीछे बढुआ गोदाम आये तथा हम लोग अन्जाने में सर्विस रोड पर उतर गये थे देखे कि जय प्रकाश मौर्या मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिये रुक गया थे, फिर हम लोग गाडी को मन्दिर के पास सर्विस रोड पर ही खड़ा किये तथा नितिन व प्रदीप गाड़ी से उतरे तथा सुमित मे बाइक मे बैठा रहा । नितिन तथा प्रदीप तमंचा लेकर कट से हाइवे पर चढकर आगे गये, जय प्रकाश मेन रोड पर ही गुप्ता मेडिकल स्टोर के सामने खड़ा होकर दवा ले रहा था कि नितिन व प्रदीप ने उसे असलहा सटाकर उसके गले से सोने की चेन व उसके जेब से बीस हजार रुपये व एक मोबाइल छीन लिया फिर दोनो जल्दी से गाड़ी पर आकर बैठे और हम तीनों नसीरपुर मोड़ से वनदेवी कहिनौर होते हुए चले गये थे। 10 अगस्त 2026 को रात्रि में हम सभी चारो लोग अक्षार की तरफ खेत में मिले तथा जयप्रकाश मौर्या के पास से छीने गये पैसे हम सभी ने मिलकर पांच-पांच हजार आपस में बांट लिया था तथा जय प्रकाश का मोबाइल जो हम लोगो ने छीना था नितिन के पास से मिला है तथा जय प्रकाश की छीनी गयी चेन विकास यादव के पास से बरामद हुई है, हम लोगो के जेब से जो रुपया मिला है वही पैसा बचा है और पैसा खर्च हो गया है। हम लोग इसी मोटर साईकिल से घूम फिरकर रैकी करते हैं और शाम के समय मौका मिलने पर इसी तमन्चे के बल पर लोगो को डरा धमका कर लूट कर भाग जाते हैं । आज भी हम लोग किसी व्यक्ति को लूटने के लिये सुबह से ही रैकी करने जा रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण पेशेवर अभ्यस्त अपराधी है । मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/317(4)/ 61(2)ए/318(4)/ 336(3)/338 बीएनएस व 3/25 आयुध अधि0 की बढोत्तरी की गयी । उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तगण का चालान न्यायालय किया गया ।2
- बारा *मोहम्मदाबाद की सड़क को लेकर ग्रामीणों की मांग, बजट पास नहीं होने से दिक्कतें प्रधान बता रहे हैं कि अभी पता नहीं कब चुनाव होगा कमेंट में अपनी राय जरूर लिखें1
- "गाजीपुर में तीसरे रविवार के दिन कांवरियों की भारी भीड़ थी । "गाजीपुर में तीसरे रविवार के दिन कांवरियों की भारी भीड़ थी , श्रद्धालु गाजीपुर के ददरी घाट से जल उठाकर श्री महार धाम में चला अभिषेक करते हैं हिंदू मान्यताओं के अनुसार श्रावण मास में हर रविवार को शाम को श्रद्धालु गाजीपुर के ददरी घाट से जल भरते हैं और सोमवार को सुबह से अभिषेक करते है। श्रद्धालुओं के मानना है कि चला अभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं भक्तों के मुरादों को पूर्ण करते हैं भगवान शिव श्रद्धालुओं का मनोकामनाओं को पूरा करते हैं काफी संख्या में भक्तों का आस्था जुड़ा हुआ है भगवान शिव से जिसका श्रावण मास में सोमवार का बहुत मानता है ।3
- 📢 अपनी जनता पार्टी, गाजीपुर की मासिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न 📢 🛺🛺🛺 अपनी जनता पार्टी, गाजीपुर 🛺🛺🛺 दिनांक 16 अगस्त 2026 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे श्री कृष्ण यादव इण्टर कॉलेज, सहजतपुर, वाराचवर (गाजीपुर) में अपनी जनता पार्टी की मासिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों, सदस्यों, विधानसभा प्रतिनिधियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की सहभागिता रही। ओप्रदेश सचिव: राम ध्यान कुशवाहा जिला अध्यक्ष: अनिल कुमार भारती जिला मीडिया प्रभारी: जितेन्द्र सिंह कुशवाहा विधानसभा अध्यक्ष: कमलेश कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष: संजय कुमार भारती इसके साथ ही उमेश कुशवाहा, डॉ. रामाधीन कुशवाहा, बलिया जिला अध्यक्ष बृजेश मौर्या, आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष जी, सुबोध कुमार (जिला प्रभारी), जितेन्द्र सिंह मौर्य, जिला महिला अध्यक्ष रेनू मौर्य, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से बृजेश, रवि, तथा अंबिका कुशवाहा, शिव वचन, मास्टर साहब सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक रणनीतियों तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक “माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य जिंदाबाद!” एवं “अपनी जनता पार्टी जिंदाबाद!” के नारे लगाए। 🙏 सभी सम्मानित पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर बैठक को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। जय भीम! जय संविधान! जय सामाजिक न्याय! अपनी जनता पार्टी जिंदाबाद! माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य जिंदाबाद! ✍️ जितेन्द्र सिंह कुशवाहा जिला मीडिया प्रभारी अपनी जनता पार्टी, गाजीपुर3
- पवित्र श्रावण मास, कांवड़ यात्रा व सावन सोमवार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा नगर के गाय घाट स्थित मऊ महादेव मंदिर' परिसर का किया स्थलीय निरीक्षण/ भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा व दिए आवश्यक दिशा- निर्देश पुलिस अधीक्षक, जनपद मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा पवित्र श्रावण मास, कांवड़ यात्रा तथा सावन सोमवार के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिगत नगर के गाय घाट स्थित मऊ महादेव मंदिर' परिसर का निरीक्षण/ भ्रमण किया गया, भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर भी मौजूद रहे । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मंदिर के प्रवेश एवं निकास मार्ग, परिक्रमा स्थल तथा कांवड़ियों के आवागमन मार्ग का बारीकी से अवलोकन किया । सावन माह में उमड़ने वाली अपार जन आस्था और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कानून-व्यवस्था व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश निर्गत किए गए । त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र: मंदिर परिसर व मुख्य मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी (PAC), महिला पुलिस कर्मी एवं एलआईयू (LIU) की सादे वस्त्रों में तैनाती के निर्देश दिए गए । 24x7 सीसीटीवी व ड्रोन निगरानी: मंदिर व आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर कंट्रोल रूम से निगरानी करने तथा भीड़ प्रबंधन हेतु ड्रोन कैमरों के उपयोग के निर्देश दिए। सुगम यातायात व रूट डायवर्जन: कांवड़ यात्रियों के निर्बाध आवागमन हेतु विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू करने व मंदिर से उचित दूरी पर व्यवस्थित पार्किंग स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए गए । जलभराव व प्रकाश व्यवस्था: श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर पालिका व मंदिर प्रबंधन समिति से समन्वय स्थापित कर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । अवांछनीय तत्वों पर पैनी नजर: सोशल मीडिया एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध त्वरित व कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए । *पुलिस अधीक्षक की अपील* "श्रावण मास व कांवड़ यात्रा आस्था और भक्ति का प्रतीक है । मऊ पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षित व सुगम देव-दर्शन यात्रा हेतु पूर्णतः कटिबद्ध है। सभी नागरिक एवं श्रद्धालु शांति, सौहार्द व अनुशासन के साथ पर्व मनाएं तथा किसी भी भ्रामक खबर या अफवाह पर ध्यान न देकर स्थानीय पुलिस का सहयोग करें ।"1