logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मऊ रेलवे स्टेशन पर बिना प्लेटफॉर्म टिकट लिए हुए दो व्यक्ति को टीटी ने पकड़ा #Mau #railway

1 hr ago
user_अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
Media and information sciences faculty मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

मऊ रेलवे स्टेशन पर बिना प्लेटफॉर्म टिकट लिए हुए दो व्यक्ति को टीटी ने पकड़ा #Mau #railway

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मऊ: बढ़ुआ गोदाम के पास लूट और छिनैती करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार!
    1
    मऊ: बढ़ुआ गोदाम के पास लूट और छिनैती करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार!
    user_अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    Media and information sciences faculty मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ग्राम बनकट थाना अहिरौला बनकट बेरव मे पढ़ाने वाला ये रास्ता बहुत ही ख़राब हो गया हो जो की बेरव गांव मे पढ़ाता हमारी सरकार से विनती है की इस रास्ते को जल्द, से जल्द बनवाये *ग्राम बनकट थाना अहिरौला बनकट बेरव मे पढ़ाने वाला ये रास्ता बहुत ही ख़राब हो गया हो जो की बेरव गांव मे पढ़ाता हमारी सरकार से विनती है की इस रास्ते को जल्द, से जल्द बनवाये
    1
    ग्राम बनकट थाना अहिरौला बनकट  बेरव मे पढ़ाने वाला ये रास्ता बहुत ही ख़राब हो गया हो जो की बेरव गांव मे पढ़ाता हमारी सरकार से विनती है की इस रास्ते को जल्द, से जल्द बनवाये 
*ग्राम बनकट थाना अहिरौला बनकट  बेरव मे पढ़ाने वाला ये रास्ता बहुत ही ख़राब हो गया हो जो की बेरव गांव मे पढ़ाता हमारी सरकार से विनती है की इस रास्ते को जल्द, से जल्द बनवाये
    user_Abhinav chaubey
    Abhinav chaubey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 32 साल बाद भी जिंदा है शहीद की शौर्यगाथा, कृष्ण कुमार सिंह को श्रद्धांजलि आजमगढ़। 32 साल बीत गए... तारीखें बदलीं, सरकारें बदलीं, सत्ता के चेहरे बदले, लेकिन जहानागंज के मुस्तफाबाद स्थित शहीद पार्क में अमर शहीद कृष्ण कुमार सिंह ‘शौर्य चक्र’ की प्रतिमा के सामने आज भी हर सिर श्रद्धा से झुक जाता है। मौका था देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद कृष्ण कुमार सिंह की 32वीं पुण्यतिथि का। पूर्व सैनिक संगठन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पचक्र एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। इस दौरान पूरा शहीद पार्क “भारत माता की जय” और “अमर शहीद कृष्ण कुमार सिंह अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। वक्ताओं ने कहा कि कृष्ण कुमार सिंह का अदम्य साहस और देश के लिए दिया गया बलिदान आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। पूर्व सैनिकों के योगदान को भी याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के प्रति संकल्प दोहराया गया। श्रद्धांजलि सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। 32 साल गुजर गए, लेकिन शहीद की शौर्यगाथा आज भी जिंदा है... क्योंकि देश अपने वीरों को कभी नहीं भूलता। “जब तक सूरज-चांद रहेगा, कृष्ण कुमार तेरा नाम रहेगा!”
    1
    32 साल बाद भी जिंदा है शहीद की शौर्यगाथा, कृष्ण कुमार सिंह को श्रद्धांजलि
आजमगढ़। 32 साल बीत गए... तारीखें बदलीं, सरकारें बदलीं, सत्ता के चेहरे बदले, लेकिन जहानागंज के मुस्तफाबाद स्थित शहीद पार्क में अमर शहीद कृष्ण कुमार सिंह ‘शौर्य चक्र’ की प्रतिमा के सामने आज भी हर सिर श्रद्धा से झुक जाता है।
मौका था देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद कृष्ण कुमार सिंह की 32वीं पुण्यतिथि का। पूर्व सैनिक संगठन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पचक्र एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। इस दौरान पूरा शहीद पार्क “भारत माता की जय” और “अमर शहीद कृष्ण कुमार सिंह अमर रहें” के नारों से गूंज उठा।
वक्ताओं ने कहा कि कृष्ण कुमार सिंह का अदम्य साहस और देश के लिए दिया गया बलिदान आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। पूर्व सैनिकों के योगदान को भी याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के प्रति संकल्प दोहराया गया।
श्रद्धांजलि सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
32 साल गुजर गए, लेकिन शहीद की शौर्यगाथा आज भी जिंदा है...
क्योंकि देश अपने वीरों को कभी नहीं भूलता। 
“जब तक सूरज-चांद रहेगा, कृष्ण कुमार तेरा नाम रहेगा!”
    user_SHATRUGHAN DEVPURIA
    SHATRUGHAN DEVPURIA
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • अतरौलिया में सुभासपा का चुनावी बिगुल? “गांव और गरीब के विकास से बदलेगी तस्वीर” सुभासपा सम्मेलन में बोले ओमप्रकाश राजभर
    1
    अतरौलिया में सुभासपा का चुनावी बिगुल? “गांव और गरीब के विकास से बदलेगी तस्वीर” सुभासपा सम्मेलन में बोले ओमप्रकाश राजभर
    user_24News उत्तर प्रदेश
    24News उत्तर प्रदेश
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • अतरौलिया: सुभासपा सम्मेलन में विपक्ष पर बरसे ओमप्रकाश राजभर और अरुण राजभर, बोले—गांव और गरीब के विकास से बदलेगी तस्वीर
    1
    अतरौलिया: सुभासपा सम्मेलन में विपक्ष पर बरसे ओमप्रकाश राजभर और अरुण राजभर, बोले—गांव और गरीब के विकास से बदलेगी तस्वीर
    user_CM NEWS NETWORK
    CM NEWS NETWORK
    City Star Azamgarh, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • ‘अखिलेश यादव का पीडीए फटे हुए बांस की ध्वनि जैसा’—सुभाष चंद्र यादव मऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राजस्थान के प्रदेश प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसकी परिभाषा समय-समय पर बदलती रहती है। सुभाष चंद्र यादव ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव जिस पीडीए की बार-बार बात कर रहे हैं, उसकी स्थिति उन्हें “फटे हुए बांस की ध्वनि” जैसी प्रतीत होती है, क्योंकि जिस प्रकार फटे हुए बांस की आवाज बार-बार बदलती रहती है, उसी प्रकार पीडीए की परिभाषा भी बदलती नजर आती है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि समाजवादी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला करना अभी दूर की बात है। उनके मुताबिक, इससे पहले समाजवादी पार्टी को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, अपना दल, निषाद पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल जैसी राजनीतिक ताकतों से मुकाबला करना होगा। सुभाष चंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ही काफी है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को अपना नेता बताते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी तथा ओमप्रकाश राजभर के सामने टिक नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अपनी राजनीतिक ताकत के साथ मजबूती से मैदान में उतरेगी और प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी
    1
    ‘अखिलेश यादव का पीडीए फटे हुए बांस की ध्वनि जैसा’—सुभाष चंद्र यादव
मऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राजस्थान के प्रदेश प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसकी परिभाषा समय-समय पर बदलती रहती है।
सुभाष चंद्र यादव ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव जिस पीडीए की बार-बार बात कर रहे हैं, उसकी स्थिति उन्हें “फटे हुए बांस की ध्वनि” जैसी प्रतीत होती है, क्योंकि जिस प्रकार फटे हुए बांस की आवाज बार-बार बदलती रहती है, उसी प्रकार पीडीए की परिभाषा भी बदलती नजर आती है।
उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि समाजवादी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला करना अभी दूर की बात है। उनके मुताबिक, इससे पहले समाजवादी पार्टी को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, अपना दल, निषाद पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल जैसी राजनीतिक ताकतों से मुकाबला करना होगा।
सुभाष चंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ही काफी है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को अपना नेता बताते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी तथा ओमप्रकाश राजभर के सामने टिक नहीं पाएंगे।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अपनी राजनीतिक ताकत के साथ मजबूती से मैदान में उतरेगी और प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर - IPS की मां की मौत पर उठे सवाल, घर से जेवर गायब; फोरेंसिक जांच में जुटी पुलिस
    1
    अम्बेडकरनगर - IPS की मां की मौत पर उठे सवाल, घर से जेवर गायब; फोरेंसिक जांच में जुटी पुलिस
    user_24News उत्तर प्रदेश
    24News उत्तर प्रदेश
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • भोराजपपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक मरीजों की जांच, बांटी गई दवाएं बूढ़नपुर। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के अतरौलिया विधानसभा अंतर्गत भोराज में क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव के अनुरोध पर रविवार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेदांता के पेट एवं लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ. दुर्गा प्रसाद ने 200 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया। मरीजों को आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं। शिविर के उद्घाटन के दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि मेदांता जैसे प्रतिष्ठित अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। इसके बावजूद डॉ. दुर्गा प्रसाद ने उनके अनुरोध पर अतरौलिया क्षेत्र की जनता के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि क्षेत्र की गरीब और जरूरतमंद जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। विधायक ने अतरौलिया स्थित 100 शैय्या अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की बेहतर टीम उपलब्ध हो तो क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज मिल सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ और महिला रोग विशेषज्ञ की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे, जिससे गंभीर बीमारियों के मरीजों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े। ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ रही फैटी लीवर और लीवर कैंसर की समस्या मेदांता के चिकित्सक डॉ. दुर्गा प्रसाद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी फैटी लीवर और लीवर कैंसर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। खराब जीवनशैली, खान-पान की गलत आदतें, तैलीय एवं असंतुलित भोजन और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं। उन्होंने लोगों को संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लिया। निःशुल्क जांच, परामर्श और दवा मिलने पर क्षेत्रवासियों ने शिविर की सराहना की। आयोजन के दौरान स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया। इस मौके प्रमुख चन्द्रशेखर यादव पूर्व प्रमुख महेंद्र गोरेलाल हर हर महादेव गंगा बालेदीन संजय मिश्रा बालू श्रवण यादव प्रदीप संतोष कुमार राजेंद्र सहित अनेक लोग मौजूद रहे
    1
    भोराजपपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक मरीजों की जांच, बांटी गई दवाएं

बूढ़नपुर। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के अतरौलिया विधानसभा अंतर्गत भोराज में क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव के अनुरोध पर रविवार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेदांता के पेट एवं लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ. दुर्गा प्रसाद ने 200 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया। मरीजों को आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं।
शिविर के उद्घाटन के दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि मेदांता जैसे प्रतिष्ठित अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। इसके बावजूद डॉ. दुर्गा प्रसाद ने उनके अनुरोध पर अतरौलिया क्षेत्र की जनता के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि क्षेत्र की गरीब और जरूरतमंद जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
विधायक ने अतरौलिया स्थित 100 शैय्या अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की बेहतर टीम उपलब्ध हो तो क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज मिल सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ और महिला रोग विशेषज्ञ की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे, जिससे गंभीर बीमारियों के मरीजों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े।
ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ रही फैटी लीवर और लीवर कैंसर की समस्या
मेदांता के चिकित्सक डॉ. दुर्गा प्रसाद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी फैटी लीवर और लीवर कैंसर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। खराब जीवनशैली, खान-पान की गलत आदतें, तैलीय एवं असंतुलित भोजन और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं। उन्होंने लोगों को संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लिया। निःशुल्क जांच, परामर्श और दवा मिलने पर क्षेत्रवासियों ने शिविर की सराहना की। आयोजन के दौरान स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया। इस मौके प्रमुख चन्द्रशेखर यादव पूर्व प्रमुख महेंद्र गोरेलाल हर हर महादेव गंगा बालेदीन संजय मिश्रा बालू श्रवण यादव प्रदीप संतोष कुमार राजेंद्र सहित अनेक लोग मौजूद रहे
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अवैध संबंधों में युवक की हत्या, 3 नाबालिग हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार, तमंचा व बाइक बरामद। अवैध संबंधों में युवक की हत्या, 3 नाबालिग हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार, तमंचा व बाइक बरामद गाजीपुर में गोली मारकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है इस घटना में संलिप्त तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामला शादियाबाद थाना क्षेत्र का है। बीते 30 जुलाई को रोहित यादव नामक युवक का शव मिला था। जांच में सामने आया कि रोहित की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस की जांच में हत्या की वजह अवैध संबंध सामने आया हैं। एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया इस मामले के मुख्य आरोपी का एक महिला से अवैध संबंध था और महिला ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके चलते आरोपी को जेल जाना पड़ा। इसी दौरान महिला के मृतक रोहित यादव से संबंध हो गए। आरोप है कि इसी रंजिश में मुख्य आरोपी ने तीन नाबालिगों के साथ मिलकर रोहित की हत्या की साजिश रची और उसे गोली मार दी। इसी मामले में पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं हत्या का मुख्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तमंचा, कारतूस और बाइक भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस फरार मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।
    1
    अवैध संबंधों में युवक की हत्या, 3 नाबालिग हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार, तमंचा व बाइक बरामद।

अवैध संबंधों में युवक की हत्या, 3 नाबालिग हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार, तमंचा व बाइक बरामद
गाजीपुर में गोली मारकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है इस घटना में संलिप्त तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामला शादियाबाद थाना क्षेत्र का है। बीते 30 जुलाई को रोहित यादव नामक युवक का शव मिला था। जांच में सामने आया कि रोहित की गोली मारकर हत्या की गई थी।
पुलिस की जांच में हत्या की वजह अवैध संबंध सामने आया हैं। एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया इस मामले के मुख्य आरोपी का एक महिला से अवैध संबंध था और महिला ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके चलते आरोपी को जेल जाना पड़ा। इसी दौरान महिला के मृतक रोहित यादव से संबंध हो गए। आरोप है कि इसी रंजिश में मुख्य आरोपी ने तीन नाबालिगों के साथ मिलकर रोहित की हत्या की साजिश रची और उसे गोली मार दी। इसी मामले में पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं हत्या का मुख्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तमंचा, कारतूस और बाइक भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस फरार मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.