logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीषण गर्मी के चलते निस्तारी के लिए सिकासार बांध से दिया जा रहा पानी, लोगों की मिली राहत... राजिम, भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण इलाकों के लिए राहत भरी खबर। जल संसाधन विभाग गरियाबंद द्वारा निस्तारी के लिए विभिन्न जल स्रोतों को खोलकर गांवों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की है। 27 फरवरी से शुरू हुई यह पहल अब 15 अप्रैल तक जारी रहेगी। राजिम और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट की आशंका को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने समय रहते कदम उठाए। सिकासार जलाशय से पैरी नदी के माध्यम से राजिम संगम क्षेत्र को भरा गया, जिससे निस्तारी और दैनिक उपयोग के लिए पानी उपलब्ध हो सका। वहीं फिंगेश्वर नगर पंचायत क्षेत्र में सरगी नाला एनीकट से जल आपूर्ति की गई। पांडुका अनुभाग ने फिंगेश्वर वितरक शाखा नहर के जरिए 15 तालाबों को भरा, जबकि फिंगेश्वर उपसंभाग में 14 तालाबों तक पानी पहुंचाया गया। 8 अप्रैल से फिंगेश्वर वितरक शाखा का प्रवाह बंद कर अब पैरी दायी तट नहर के माध्यम से राजिम, सुरसाबांधा और श्याम नगर में निस्तारी के लिए जल प्रदाय किया जा रहा है।

9 hrs ago
user_नागेन्द्र निषाद
नागेन्द्र निषाद
राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
9 hrs ago

भीषण गर्मी के चलते निस्तारी के लिए सिकासार बांध से दिया जा रहा पानी, लोगों की मिली राहत... राजिम, भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण इलाकों के लिए राहत भरी खबर। जल संसाधन विभाग गरियाबंद द्वारा निस्तारी के लिए विभिन्न जल स्रोतों को खोलकर गांवों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की है। 27 फरवरी से शुरू हुई यह पहल अब 15 अप्रैल

तक जारी रहेगी। राजिम और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट की आशंका को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने समय रहते कदम उठाए। सिकासार जलाशय से पैरी नदी के माध्यम से राजिम संगम क्षेत्र को भरा गया, जिससे निस्तारी और दैनिक उपयोग के लिए पानी उपलब्ध हो सका। वहीं फिंगेश्वर नगर पंचायत क्षेत्र में सरगी नाला एनीकट से जल आपूर्ति

की गई। पांडुका अनुभाग ने फिंगेश्वर वितरक शाखा नहर के जरिए 15 तालाबों को भरा, जबकि फिंगेश्वर उपसंभाग में 14 तालाबों तक पानी पहुंचाया गया। 8 अप्रैल से फिंगेश्वर वितरक शाखा का प्रवाह बंद कर अब पैरी दायी तट नहर के माध्यम से राजिम, सुरसाबांधा और श्याम नगर में निस्तारी के लिए जल प्रदाय किया जा रहा है।

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • लग्जरी कार में घूमती ‘लेडी गैंग’ का भंडाफोड़, भीड़ में पलक झपकते गायब कर देती थीं सोने की चैन रायपुर | 10 अप्रैल 2026 राजधानी रायपुर में भीड़भाड़ वाले बाजारों में सक्रिय एक शातिर अंतर्राज्यीय चैन स्नेचिंग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 07 महिला एवं 01 पुरुष सहित कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लग्जरी इनोवा वाहन में देशभर में घूम-घूमकर भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाता था और बड़ी ही सफाई से लोगों के गले से सोने की चैन चोरी कर फरार हो जाता था। घटना से शुरू हुई जांच मामले की शुरुआत प्रार्थी तरूणेन्द्र वर्मा की शिकायत से हुई। उन्होंने थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 08 अप्रैल 2026 की शाम उनकी 66 वर्षीय माता निर्मला वर्मा चंगोराभाठा बाजार में सब्जी खरीदने गई थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने उनके गले से सोने की चैन पार कर दी। घटना के बाद उनके गले में पहनी चैन गायब थी, जिस पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। CCTV फुटेज बना अहम सुराग घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) श्री संदीप कुमार पटेल ने अधीनस्थ अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने: घटनास्थल का निरीक्षण किया पीड़िता व आसपास के लोगों से पूछताछ की क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया फुटेज में कुछ संदिग्ध महिलाएं पीड़िता के आसपास घूमती नजर आईं और चैन चोरी करते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दीं। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपियों की पहचान कर उनका पीछा शुरू किया। बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर पकड़ा जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि आरोपी एक चारपहिया वाहन का उपयोग कर रहे हैं। पुलिस की 15 सदस्यीय टीम ने ट्रैप पार्टी गठित की। सूचना मिलने पर भाठागांव बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया। वाहन में 07 महिलाएं और 01 पुरुष सवार थे, जो पूछताछ में गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे। साक्ष्यों के आधार पर सख्ती से पूछताछ करने पर सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। जप्त सामग्री और कीमत पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से: ₹10,500 नगद 01 सोने की चैन 01 कटर 04 मोबाइल फोन एक इनोवा वाहन (MP/09/BP/1064) जप्त किया है। कुल जप्त मशरूका की कीमत लगभग ₹11,30,000 आंकी गई है। कई राज्यों में फैला नेटवर्क पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह: गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ में सक्रिय था रायपुर में ही करीब एक दर्जन चैन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं और संगठित रूप से वारदात करते थे आरोपियों के खिलाफ थाना सरस्वती नगर, खमतराई, कोतवाली, गोलबाजार एवं डी.डी. नगर में पहले से कई अपराध दर्ज हैं। 👥 गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने गिरोह के निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है: संध्या सकटे (30 वर्ष), इंदौर सोनिया हातागले (25 वर्ष), इंदौर उज्वाला हातागले (40 वर्ष), जलगांव साखरा बाई (65 वर्ष), इंदौर ज्योति सकटे (26 वर्ष), इंदौर सरिता ज्वरे (40 वर्ष), इंदौर सपना हातागले, इंदौर अभय हातागले (23 वर्ष), इंदौर ⚖️ पुलिस की आगे की कार्रवाई पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरोह द्वारा अन्य राज्यों में की गई घटनाओं की भी जांच की जा रही है तथा संबंधित राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। 🚨 पुलिस की अपील पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि: भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें कीमती आभूषण पहनकर बाजार जाने से बचें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें
    3
    लग्जरी कार में घूमती ‘लेडी गैंग’ का भंडाफोड़, भीड़ में पलक झपकते गायब कर देती थीं सोने की चैन
रायपुर | 10 अप्रैल 2026
राजधानी रायपुर में भीड़भाड़ वाले बाजारों में सक्रिय एक शातिर अंतर्राज्यीय चैन स्नेचिंग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 07 महिला एवं 01 पुरुष सहित कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लग्जरी इनोवा वाहन में देशभर में घूम-घूमकर भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाता था और बड़ी ही सफाई से लोगों के गले से सोने की चैन चोरी कर फरार हो जाता था।
घटना से शुरू हुई जांच
मामले की शुरुआत प्रार्थी तरूणेन्द्र वर्मा की शिकायत से हुई। उन्होंने थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 08 अप्रैल 2026 की शाम उनकी 66 वर्षीय माता निर्मला वर्मा चंगोराभाठा बाजार में सब्जी खरीदने गई थीं।
इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने उनके गले से सोने की चैन पार कर दी। घटना के बाद उनके गले में पहनी चैन गायब थी, जिस पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।
CCTV फुटेज बना अहम सुराग
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) श्री संदीप कुमार पटेल ने अधीनस्थ अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने:
घटनास्थल का निरीक्षण किया
पीड़िता व आसपास के लोगों से पूछताछ की
क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया
फुटेज में कुछ संदिग्ध महिलाएं पीड़िता के आसपास घूमती नजर आईं और चैन चोरी करते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दीं। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपियों की पहचान कर उनका पीछा शुरू किया।
बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर पकड़ा
जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि आरोपी एक चारपहिया वाहन का उपयोग कर रहे हैं। पुलिस की 15 सदस्यीय टीम ने ट्रैप पार्टी गठित की।
सूचना मिलने पर भाठागांव बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया। वाहन में 07 महिलाएं और 01 पुरुष सवार थे, जो पूछताछ में गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे।
साक्ष्यों के आधार पर सख्ती से पूछताछ करने पर सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
जप्त सामग्री और कीमत
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:
₹10,500 नगद
01 सोने की चैन
01 कटर
04 मोबाइल फोन
एक इनोवा वाहन (MP/09/BP/1064)
जप्त किया है। कुल जप्त मशरूका की कीमत लगभग ₹11,30,000 आंकी गई है।
कई राज्यों में फैला नेटवर्क
पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह:
गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ में सक्रिय था
रायपुर में ही करीब एक दर्जन चैन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है
सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं और संगठित रूप से वारदात करते थे
आरोपियों के खिलाफ थाना सरस्वती नगर, खमतराई, कोतवाली, गोलबाजार एवं डी.डी. नगर में पहले से कई अपराध दर्ज हैं।
👥 गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने गिरोह के निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
संध्या सकटे (30 वर्ष), इंदौर
सोनिया हातागले (25 वर्ष), इंदौर
उज्वाला हातागले (40 वर्ष), जलगांव
साखरा बाई (65 वर्ष), इंदौर
ज्योति सकटे (26 वर्ष), इंदौर
सरिता ज्वरे (40 वर्ष), इंदौर
सपना हातागले, इंदौर
अभय हातागले (23 वर्ष), इंदौर
⚖️ पुलिस की आगे की कार्रवाई
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरोह द्वारा अन्य राज्यों में की गई घटनाओं की भी जांच की जा रही है तथा संबंधित राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
🚨 पुलिस की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि:
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें
कीमती आभूषण पहनकर बाजार जाने से बचें
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें
    user_PRINSU PANDEY
    PRINSU PANDEY
    Newspaper publisher Raipur, Chhattisgarh•
    7 hrs ago
  • जिला बलरामपुर रामानुजगंज दिनांक 10.04.2026 🚨🚨🚦 जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में ‘‘यात्री बसों’’ की विशेष चेकिंग। बलरामपुर जिले में 🚨🚨🚦 परिवहन एवं पुलिस की यात्री बसों पर संयुक्त टीम द्वारा की चेकिंग एवं कमियां पाये जाने पर कि गई चालानी कार्यवाही। जिला बलरामपुर-रामानुजगंज अंतर्गत सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु अम्बिकापुर रामानुजगंज रोड़ एनएच 343 में चलने वाली यात्री बसों की विषेष चेकिंग आज दिनांक 10.04.2026 को पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर (भा.पू.से.)के मार्गदर्षन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विष्व दीपक त्रिपाठी के निर्देषन में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिसमें 23 यात्री बसों की चेकिंग दौरान कुल 12 बसों पर चालानी कार्यवाही की गई , जिसमें 01 बस में परमिट शर्तो का उल्लघंन करने में एमव्ही की धारा 66/192 में 5000 रूपये तथा अन्य 11 बसों में यातायात नियमों को पालन नहीं करने पर पृथक-पृथक एमव्ही एक्ट की धाराओं में कुल 4600 रूपये का समन शुल्क जुमला 9600/- का शमन शुल्क वसुल किया गया है। उक्त कार्यवाही के दौरान परिवहन अधिकारी श्री यशवंत यादव व यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन द्वारा यात्री बस के चालक, परिचालकों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए वाहन से सबंधित समस्त प्रकार के वैद्य दस्तावेज रखने, नियमानुसार वर्दी धारण करने, चालक व परिचालक का अनुज्ञप्ति पत्र, शराब सेवन कर वाहन न चलाने, सीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाने के संबंध में समझाईस दी गई। चेकिंग का मुख्य उद्देश यात्रीयो की सुरक्षा एवं बस चालकों द्वारा निर्धारित दर से किराया लेना , बसों की टाइमिंग , यात्रियों को होने वाली असुविधा से छुटकारा दिलाना और जन जागरूकता करना है ।
    4
    जिला बलरामपुर रामानुजगंज
दिनांक 10.04.2026 🚨🚨🚦 जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में ‘‘यात्री बसों’’ की विशेष चेकिंग।
बलरामपुर जिले में 🚨🚨🚦 परिवहन एवं पुलिस की यात्री बसों पर संयुक्त टीम द्वारा की चेकिंग एवं कमियां पाये जाने पर कि गई चालानी कार्यवाही। जिला 
बलरामपुर-रामानुजगंज अंतर्गत सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु अम्बिकापुर रामानुजगंज रोड़ एनएच 343 में चलने वाली यात्री बसों की विषेष चेकिंग आज दिनांक 10.04.2026 को पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर (भा.पू.से.)के मार्गदर्षन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विष्व दीपक त्रिपाठी के निर्देषन में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिसमें 23 यात्री बसों की चेकिंग दौरान कुल 12 बसों पर चालानी कार्यवाही की गई , जिसमें 01 बस में परमिट शर्तो का उल्लघंन करने में एमव्ही की धारा 66/192 में 5000 रूपये तथा अन्य 11 बसों में यातायात नियमों को पालन नहीं करने पर पृथक-पृथक एमव्ही एक्ट की धाराओं में कुल 4600 रूपये का समन शुल्क जुमला 9600/- का शमन शुल्क वसुल किया गया है। उक्त कार्यवाही के दौरान परिवहन अधिकारी श्री यशवंत यादव व यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन द्वारा यात्री बस के चालक, परिचालकों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए वाहन से सबंधित समस्त प्रकार के वैद्य दस्तावेज रखने, नियमानुसार वर्दी धारण करने, चालक व परिचालक का अनुज्ञप्ति पत्र, शराब सेवन कर वाहन न चलाने, सीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाने के संबंध में समझाईस दी गई। चेकिंग का मुख्य उद्देश यात्रीयो की सुरक्षा एवं बस चालकों द्वारा निर्धारित दर से किराया लेना , बसों की टाइमिंग , यात्रियों को होने वाली असुविधा से छुटकारा दिलाना और जन जागरूकता करना है ।
    user_ANIL XALXO
    ANIL XALXO
    Farmer राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • बलरामपुर। जिले में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम के समन्वय से महिलाओं को आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने हेतु उन्हें “एलआईसी बीमा सखी” के रूप में चिन्हांकित कर एजेंट कोड प्रदान किया जा रहा है। जिले में अब तक 33 महिलाओं को बीमा सखी के रूप में कार्य करने के लिए चयनित किया जा चुका है, जिससे उन्हें स्वरोजगार के साथ-साथ आय बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। इसी कड़ी में महिलाओं के कौशल विकास और कार्य दक्षता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कार्यरत 33 बीमा सखियों के साथ-साथ 65 नए चिन्हांकित सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर एलआईसी विकास अधिकारी श्री सावन जायसवाल ने बीमा के महत्व, उसके लाभ, बीमा प्रक्रिया, ग्राहकों से संवाद के तरीके एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीमा परिवारों को आकस्मिक परिस्थितियों में सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ आर्थिक स्थिरता का मजबूत आधार भी बनता है। इस दौरान उन्होंने बीमा सखियों को अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को बीमा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, वित्तीय जागरूकता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएंगी। जिससे ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज एवं अर्थव्यवस्था में उनकी भागीदारी को और मजबूत किया जा सके।
    1
    बलरामपुर। जिले में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
भारतीय जीवन बीमा निगम के समन्वय से महिलाओं को आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने हेतु उन्हें “एलआईसी बीमा सखी” के रूप में चिन्हांकित कर एजेंट कोड प्रदान किया जा रहा है। जिले में अब तक 33 महिलाओं को बीमा सखी के रूप में कार्य करने के लिए चयनित किया जा चुका है, जिससे उन्हें स्वरोजगार के साथ-साथ आय बढ़ाने का अवसर मिल रहा है।
इसी कड़ी में महिलाओं के कौशल विकास और कार्य दक्षता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कार्यरत 33 बीमा सखियों के साथ-साथ 65 नए चिन्हांकित सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर एलआईसी विकास अधिकारी श्री सावन जायसवाल ने बीमा के महत्व, उसके लाभ, बीमा प्रक्रिया, ग्राहकों से संवाद के तरीके एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीमा परिवारों को आकस्मिक परिस्थितियों में सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ आर्थिक स्थिरता का मजबूत आधार भी बनता है। इस दौरान उन्होंने बीमा सखियों को अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को बीमा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
यह पहल ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, वित्तीय जागरूकता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएंगी। जिससे ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज एवं अर्थव्यवस्था में उनकी भागीदारी को और मजबूत किया जा सके।
    user_Puran Dewangan
    Puran Dewangan
    Rajpur, Balrampur•
    11 hrs ago
  • रायपुर के तिल्दा-नेवरा से बड़ी खबर… सड़क पर बात कर रहे युवक से मोबाइल स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार! घटना 8 अप्रैल की रात की है, जब खपरीकला निवासी युवक से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए। लेकिन तिल्दा पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए नाकेबंदी की… और बाइक नंबर के आधार पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया! तलाशी में आरोपी के पास से वीवो मोबाइल, मोटरसाइकिल और धारदार चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी का नाम सूरज टंडन बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। तिल्दा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।
    1
    रायपुर के तिल्दा-नेवरा से बड़ी खबर…
सड़क पर बात कर रहे युवक से मोबाइल स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार!
घटना 8 अप्रैल की रात की है, जब खपरीकला निवासी युवक से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
लेकिन तिल्दा पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए नाकेबंदी की…
और बाइक नंबर के आधार पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया!
तलाशी में आरोपी के पास से
वीवो मोबाइल,
मोटरसाइकिल
और  धारदार चाकू बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी का नाम सूरज टंडन बताया जा रहा है।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
तिल्दा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • कांकेर में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 लोगों की मौके पर मौत नेशनल हाईवे 30 पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत नाथिया नवागांव के पास देर रात 11 बजे हुआ हादसा एसपी निखिल राखेचा मौके पर पहुंचे, जांच शुरू नमस्कार, जय जोहार! मैं हूँ हिमानी साहू और आप देख रहे हैं The Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। नेशनल हाईवे 30 पर एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा नाथिया नवागांव के पास देर रात करीब 11 बजे हुआ, जहां दो कारों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसपी निखिल राखेचा खुद घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मृतकों की पहचान की जा रही है। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। अपील: सभी वाहन चालकों से अपील है कि रात के समय वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, तेज रफ्तार और लापरवाही से बचें, क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती किसी की जिंदगी छीन सकती है।
    1
    कांकेर में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 लोगों की मौके पर मौत
नेशनल हाईवे 30 पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत
नाथिया नवागांव के पास देर रात 11 बजे हुआ हादसा
एसपी निखिल राखेचा मौके पर पहुंचे, जांच शुरू 
नमस्कार, जय जोहार!
मैं हूँ हिमानी साहू और आप देख रहे हैं The Chhattisgarh 
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। 
नेशनल हाईवे 30 पर एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह हादसा नाथिया नवागांव के पास देर रात करीब 11 बजे हुआ, जहां दो कारों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसपी निखिल राखेचा खुद घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मृतकों की पहचान की जा रही है। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
अपील:
सभी वाहन चालकों से अपील है कि रात के समय वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, तेज रफ्तार और लापरवाही से बचें, क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती किसी की जिंदगी छीन सकती है।
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • मुंगेली में नशे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर कुंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में एनडीपीएस एक्ट के मामलों की समीक्षा करते हुए अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। स्कूल-कॉलेज के 500 मीटर दायरे में बिक्री पर रोक, फर्जी मेडिकल स्टोर्स बंद करने और जनजागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। #Mungeli #NashaMuktAbhiyan #BreakingNews #CollectorOrder #NDPSAct #DrugFreeIndia #ChhattisgarhNews #HindiNews #LatestNews #ActionAgainstDrugs
    1
    मुंगेली में नशे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर कुंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में एनडीपीएस एक्ट के मामलों की समीक्षा करते हुए अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। स्कूल-कॉलेज के 500 मीटर दायरे में बिक्री पर रोक, फर्जी मेडिकल स्टोर्स बंद करने और जनजागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
#Mungeli #NashaMuktAbhiyan #BreakingNews #CollectorOrder #NDPSAct #DrugFreeIndia #ChhattisgarhNews #HindiNews #LatestNews #ActionAgainstDrugs
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    7 hrs ago
  • गरियाबंद जिले के मैनपुर जनपद पंचायत में आयोजित सामान्य सभा की बैठक बुधवार को हंगामेदार हो गई। माह में एक बार होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में ज्यादातर विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिससे जनपद सदस्यों ने जमकर बवाल काटा। बैठक में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला-बाल विकास जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होनी थी, लेकिन अफसरों की लापरवाही ने पूरे कार्यक्रम को प्रभावित कर दिया। नाराज जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों की गैरमौजूदगी को बड़ी लापरवाही बताते हुए कार्यवाही का प्रस्ताव पास किया और इसे कलेक्टर को पत्र भेज दिया। सदस्यों का कहना था कि विकास कार्यों की समीक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है, लेकिन बार-बार ऐसा रवैया जनता के हितों को नुकसान पहुंचा रहा है। सदस्यों ने महिला एवं बाल विकास विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले ब्लॉक स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती में जनपद द्वारा गठित चयन समिति ने भारी धांधली की। भारी लेन-देन के जरिए अपात्र उम्मीदवारों को नियुक्त किया गया, जबकि योग्य ग्रामीण महिलाओं को मौका नहीं मिला। इसी विभाग में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी सामग्रियों (जैसे पोषण आहार, दवाइयां आदि) के वितरण में भी भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया गया। सदस्यों ने मांग की कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक के दौरान जब जनपद सीईओ से मनमानी और अनियमितताओं पर सवाल पूछे गए, तो उन्होंने मीडिया को देखते ही चेंबर छोड़कर भागने की कोशिश की, जिससे सदस्यों का गुस्सा और बढ़ गया। यह घटना स्थानीय स्तर पर पंचायती राज व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है। जनप्रतिनिधि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। कलेक्टर को भेजे गए पत्र में जांच समिति गठन और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो ऐसे बवाल भविष्य में और बढ़ सकते हैं।
    3
    गरियाबंद जिले के मैनपुर जनपद पंचायत में आयोजित सामान्य सभा की बैठक बुधवार को हंगामेदार हो गई। माह में एक बार होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में ज्यादातर विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिससे जनपद सदस्यों ने जमकर बवाल काटा। बैठक में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला-बाल विकास जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होनी थी, लेकिन अफसरों की लापरवाही ने पूरे कार्यक्रम को प्रभावित कर दिया।
नाराज जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों की गैरमौजूदगी को बड़ी लापरवाही बताते हुए कार्यवाही का प्रस्ताव पास किया और इसे कलेक्टर को पत्र भेज दिया। सदस्यों का कहना था कि विकास कार्यों की समीक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है, लेकिन बार-बार ऐसा रवैया जनता के हितों को नुकसान पहुंचा रहा है।
सदस्यों ने महिला एवं बाल विकास विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले ब्लॉक स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती में जनपद द्वारा गठित चयन समिति ने भारी धांधली की। भारी लेन-देन के जरिए अपात्र उम्मीदवारों को नियुक्त किया गया, जबकि योग्य ग्रामीण महिलाओं को मौका नहीं मिला। इसी विभाग में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी सामग्रियों (जैसे पोषण आहार, दवाइयां आदि) के वितरण में भी भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया गया। सदस्यों ने मांग की कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
बैठक के दौरान जब जनपद सीईओ से मनमानी और अनियमितताओं पर सवाल पूछे गए, तो उन्होंने मीडिया को देखते ही चेंबर छोड़कर भागने की कोशिश की, जिससे सदस्यों का गुस्सा और बढ़ गया।
यह घटना स्थानीय स्तर पर पंचायती राज व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है। जनप्रतिनिधि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। कलेक्टर को भेजे गए पत्र में जांच समिति गठन और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो ऐसे बवाल भविष्य में और बढ़ सकते हैं।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • 150 रुपये की शराब बनी मौत की वजह: जीजा ने साले की कर दी निर्मम हत्या रायपुर ग्रामीण, 10 अप्रैल 2026। रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम कुम्हारी स्थित रमसा ईंट भट्ठे में काम करने वाले मजदूरों के बीच हुआ एक मामूली विवाद खौफनाक हत्या में बदल गया। शराब को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने अपने ही साले की जान ले ली। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक घनश्याम यादव (30 वर्ष) और आरोपी गोपी उर्फ गोप सिंह बरिहा (45 वर्ष) दोनों महासमुंद जिले के ग्राम पल्सी पानी, थाना कोमाखान के निवासी हैं। दोनों ग्राम कुम्हारी स्थित रमसा ईंट भट्ठे में मजदूरी करते थे और रिश्ते में जीजा-साला थे। दोनों के बीच पहले से किसी प्रकार का गंभीर विवाद नहीं था, लेकिन शराब के कारण उत्पन्न हुआ क्षणिक विवाद एक बड़े अपराध में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि दिनांक 8 अप्रैल 2026 को दोनों सिलतरा स्थित शराब भट्टी में शराब पीने गए थे। इसी दौरान आरोपी गोपी सिंह ने मृतक घनश्याम को 150 रुपये देकर शराब लाने के लिए भेजा। घनश्याम शराब लेकर आया, लेकिन उसने वह शराब अकेले ही पी ली। इस बात से आरोपी के मन में गहरा आक्रोश उत्पन्न हो गया, जो अगले दिन तक बना रहा। दिनांक 9 अप्रैल को दोनों खारुन नदी में नहाने के लिए गए। नहाने के बाद घनश्याम ने शौच के लिए नदी किनारे जाने की बात कही और आगे बढ़ गया। तभी आरोपी भी उसके पीछे-पीछे पहुंच गया। मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने नदी के मेढ़ से घनश्याम को धक्का दे दिया, जिससे वह गिरकर बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी को यह आशंका हुई कि घनश्याम की मृत्यु हो सकती है और घटना का खुलासा होने पर वह फंस सकता है। इसी डर के चलते उसने अपने गमछे से घनश्याम का गला कसकर उसकी हत्या कर दी, ताकि घटना को छुपाया जा सके। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना दर्शाती है कि नशे की हालत में व्यक्ति अपने होश खो बैठता है और छोटे-छोटे विवाद भी गंभीर अपराध का रूप ले लेते हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    3
    150 रुपये की शराब बनी मौत की वजह: जीजा ने साले की कर दी निर्मम हत्या
रायपुर ग्रामीण, 10 अप्रैल 2026।
रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम कुम्हारी स्थित रमसा ईंट भट्ठे में काम करने वाले मजदूरों के बीच हुआ एक मामूली विवाद खौफनाक हत्या में बदल गया। शराब को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने अपने ही साले की जान ले ली। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक घनश्याम यादव (30 वर्ष) और आरोपी गोपी उर्फ गोप सिंह बरिहा (45 वर्ष) दोनों महासमुंद जिले के ग्राम पल्सी पानी, थाना कोमाखान के निवासी हैं। दोनों ग्राम कुम्हारी स्थित रमसा ईंट भट्ठे में मजदूरी करते थे और रिश्ते में जीजा-साला थे। दोनों के बीच पहले से किसी प्रकार का गंभीर विवाद नहीं था, लेकिन शराब के कारण उत्पन्न हुआ क्षणिक विवाद एक बड़े अपराध में तब्दील हो गया।
बताया जा रहा है कि दिनांक 8 अप्रैल 2026 को दोनों सिलतरा स्थित शराब भट्टी में शराब पीने गए थे। इसी दौरान आरोपी गोपी सिंह ने मृतक घनश्याम को 150 रुपये देकर शराब लाने के लिए भेजा। घनश्याम शराब लेकर आया, लेकिन उसने वह शराब अकेले ही पी ली। इस बात से आरोपी के मन में गहरा आक्रोश उत्पन्न हो गया, जो अगले दिन तक बना रहा।
दिनांक 9 अप्रैल को दोनों खारुन नदी में नहाने के लिए गए। नहाने के बाद घनश्याम ने शौच के लिए नदी किनारे जाने की बात कही और आगे बढ़ गया। तभी आरोपी भी उसके पीछे-पीछे पहुंच गया। मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने नदी के मेढ़ से घनश्याम को धक्का दे दिया, जिससे वह गिरकर बेहोश हो गया।
इसके बाद आरोपी को यह आशंका हुई कि घनश्याम की मृत्यु हो सकती है और घटना का खुलासा होने पर वह फंस सकता है। इसी डर के चलते उसने अपने गमछे से घनश्याम का गला कसकर उसकी हत्या कर दी, ताकि घटना को छुपाया जा सके।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना दर्शाती है कि नशे की हालत में व्यक्ति अपने होश खो बैठता है और छोटे-छोटे विवाद भी गंभीर अपराध का रूप ले लेते हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_PRINSU PANDEY
    PRINSU PANDEY
    Newspaper publisher Raipur, Chhattisgarh•
    14 hrs ago
  • कलेक्टर ने विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का किया औचक निरीक्षण गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश लापरवाही बरतने पर की जाएगी कार्यवाही :- श्री कटारा बलरामपुर, कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने जिला मुख्यालय में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट भवन एवं मातृत्व शिशु स्वास्थ्य भवन, नालंदा परिसर, मांगलिक भवन एवं कन्या महाविद्यालय का स्थल पहुंचकर जायजा लिया। कलेक्टर ने कार्यों को गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही भी की जाएगी। कलेक्टर श्री कटारा ने निर्माणाधीन 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर यूनिट भवन एवं 100 बिस्तरीय मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्य में तेजी लाकर समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने को कहा। तत्पश्चात उन्होंने बन रहे नालंदा परिसर का अवलोकन करते हुए वहां उपयोग हो रही निर्माण सामग्री की जानकारी ली तथा गुणवत्ता पूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने परिसर में दी जाने वाली अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी लेते हुए सभी कार्यों को समय से पूर्ण करने को कहा। कलेक्टर श्री कटारा ने निर्माण कार्यों की साप्ताहिक एवं मासिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने को कहा। 200 सीटर नालंदा परिसर आधुनिक और सुव्यवस्थित अध्ययन केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं संबंधित पुस्तकें, अध्ययन सामग्री एवं पत्र पत्रिकाओं, डिजिटल संसाधनों से युक्त ई-लाइब्रेरी की भी व्यवस्था की जाएगी। जिसके निर्माण पूर्ण होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर मिलेगा। इस दौरान कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने निर्माणाधीन मांगलिक भवन एवं कन्या महाविद्यालय का भी निरीक्षण कर निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने निर्देश दिए। निरीक्षण में नगर पालिका अध्यक्ष श्री लोधी राम एक्का, सिविल सर्जन श्री शशांक गुप्ता, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री प्रणव राय, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री अजय कुर्रे मौजूद रहे।
    4
    कलेक्टर ने विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का किया औचक निरीक्षण गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश लापरवाही बरतने पर की जाएगी कार्यवाही :- श्री कटारा
बलरामपुर, कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने जिला मुख्यालय में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट भवन एवं मातृत्व शिशु स्वास्थ्य भवन, नालंदा परिसर, मांगलिक भवन एवं कन्या महाविद्यालय का स्थल पहुंचकर जायजा लिया। कलेक्टर ने कार्यों को गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही भी की जाएगी।
कलेक्टर श्री कटारा ने निर्माणाधीन 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर यूनिट भवन एवं 100 बिस्तरीय मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्य में तेजी लाकर समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने को कहा।
तत्पश्चात उन्होंने बन रहे नालंदा परिसर का अवलोकन करते हुए वहां उपयोग हो रही निर्माण सामग्री की जानकारी ली तथा गुणवत्ता पूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने परिसर में दी जाने वाली अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी लेते हुए सभी कार्यों को समय से पूर्ण करने को कहा। कलेक्टर श्री कटारा ने निर्माण कार्यों की साप्ताहिक एवं मासिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने को कहा। 200 सीटर नालंदा परिसर आधुनिक और सुव्यवस्थित अध्ययन केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं संबंधित पुस्तकें, अध्ययन सामग्री एवं पत्र पत्रिकाओं, डिजिटल संसाधनों से युक्त ई-लाइब्रेरी की भी व्यवस्था की जाएगी। जिसके निर्माण पूर्ण होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर मिलेगा।
इस दौरान कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने निर्माणाधीन मांगलिक भवन एवं कन्या महाविद्यालय का भी निरीक्षण कर निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने निर्देश दिए।
निरीक्षण में नगर पालिका अध्यक्ष श्री लोधी राम एक्का, सिविल सर्जन श्री शशांक गुप्ता, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री प्रणव राय, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री अजय कुर्रे मौजूद रहे।
    user_ANIL XALXO
    ANIL XALXO
    Farmer राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.