एलआईसी बीमा सखी पहल से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का नया अवसर बलरामपुर। जिले में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम के समन्वय से महिलाओं को आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने हेतु उन्हें “एलआईसी बीमा सखी” के रूप में चिन्हांकित कर एजेंट कोड प्रदान किया जा रहा है। जिले में अब तक 33 महिलाओं को बीमा सखी के रूप में कार्य करने के लिए चयनित किया जा चुका है, जिससे उन्हें स्वरोजगार के साथ-साथ आय बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। इसी कड़ी में महिलाओं के कौशल विकास और कार्य दक्षता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कार्यरत 33 बीमा सखियों के साथ-साथ 65 नए चिन्हांकित सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर एलआईसी विकास अधिकारी श्री सावन जायसवाल ने बीमा के महत्व, उसके लाभ, बीमा प्रक्रिया, ग्राहकों से संवाद के तरीके एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीमा परिवारों को आकस्मिक परिस्थितियों में सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ आर्थिक स्थिरता का मजबूत आधार भी बनता है। इस दौरान उन्होंने बीमा सखियों को अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को बीमा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, वित्तीय जागरूकता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएंगी। जिससे ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज एवं अर्थव्यवस्था में उनकी भागीदारी को और मजबूत किया जा सके।
एलआईसी बीमा सखी पहल से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का नया अवसर बलरामपुर। जिले में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम के समन्वय से महिलाओं को आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने हेतु उन्हें “एलआईसी बीमा सखी” के रूप में चिन्हांकित कर एजेंट कोड प्रदान किया जा रहा है। जिले में अब तक 33 महिलाओं को बीमा सखी के रूप में कार्य करने के लिए चयनित किया जा चुका है, जिससे उन्हें स्वरोजगार के साथ-साथ आय बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। इसी कड़ी में महिलाओं के कौशल विकास और कार्य दक्षता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कार्यरत 33 बीमा सखियों के साथ-साथ 65 नए चिन्हांकित सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर एलआईसी विकास अधिकारी श्री सावन जायसवाल ने बीमा के महत्व, उसके लाभ, बीमा प्रक्रिया, ग्राहकों से संवाद के तरीके एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीमा परिवारों को आकस्मिक परिस्थितियों में सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ आर्थिक स्थिरता का मजबूत आधार भी बनता है। इस दौरान उन्होंने बीमा सखियों को अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को बीमा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, वित्तीय जागरूकता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएंगी। जिससे ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज एवं अर्थव्यवस्था में उनकी भागीदारी को और मजबूत किया जा सके।
- थाना शोभा क्षेत्रातंर्गत कन्या आश्रम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाने के उद्देश्य से आज ग्राम शोभा में एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से लर्निंग ड्रायविंग लायसेंस बनाने, सायबर फ्राड से बचाव और यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया गया। कार्यक्रमें एसडीओपी. मैनपुर ओ.पी. कुजूर, थाना प्रभारी शोभा ज्ञानेष्वर सिंह गंगवाल, यातायात प्रभारी रामाधार मरकाम एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों के द्वारा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में डिजिटल लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतना अनिवार्य है। किसी भी अनजान व्यक्ति से ओटीपी (व्ज्च्) साझा न करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई। साथ ही, यातायात पुलिस के अधिकारियों ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और सड़क संकेतों के पालन का महत्व समझाया ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। परिवहन विभाग को लर्निंग ड्राइविंग लायसेंस बनवाने के लिए कुल 250 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर ही आवेदकों के दस्तावेजों की जांच कर प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से न केवल सरकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिलता है, बल्कि वे अपराधों के प्रति भी सतर्क होते हैं।1
- भाजपा स्थापना दिवस: ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान के तहत मुलमुला में लाभार्थियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित। कोंडागांव- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रमों की कड़ी में आज 'गांव चलो-बस्ती चलो' अभियान का प्रभावी आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत उत्तर मण्डल कोंडागांव के ग्राम पंचायत मुलमुला में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया।डोर-टू-डोर जनसंपर्क और सम्मान। अभियान के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान केंद्र व राज्य शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों से सीधा संवाद किया गया।1
- अंबिकापुर महिला हत्याकांड का खुलासा, 8 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा कोरिया जिले से पकड़ा गया 35 हजार का इनामी आरोपी, नमस्कार, जय जोहार! मैं हूँ हिमानी साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सरगुजा जिले के अंबिकापुर में महामाया द्वार के पास फुटपाथ पर महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले में फरार , आरोपी को पुलिस ने आखिरकार आठवें दिन गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी को कोरिया जिले से पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी पर 35 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसके बाद लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। घटना के बाद पूरे शहर में भारी आक्रोश देखने को मिला था और लोगों ने जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तार की मांग की थी। अब सरगुजा पुलिस की टीम आरोपी को लेने के लिए मौके पर रवाना हो चुकी है, आरोपी को जल्द ही अंबिकापुर लाया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम आप सभी से अपील करते हैं कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाना बेहद जरूरी है। समाज में महिलाओं की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। कानून पर भरोसा रखें और न्याय व्यवस्था का सहयोग करें। आइए, मिलकर एक सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण करें। नमस्कार!1
- *भानुप्रतापपुर दल्ली राजहरा रोड पर अतिक्रमण पर चुप्पी, अंतागढ़ रोड पर गरीब की दुकान पर कार्रवाई नगर पंचायत पर उठे सवाल* *विशेष संवाददाता पुनीत मरकाम भानुप्रतापपुर कांकेर* *भानुप्रतापपुर* । नगर पंचायत की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। दल्ली राजहरा रोड पर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण को लेकर कई बार शिकायतें और खबरें सामने आईं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दल्ली राजहरा रोड पर प्रभावशाली लोगों द्वारा नियमों को दरकिनार कर दुकान निर्माण किया गया। इस मामले को कई बार उठाया गया, बावजूद इसके न तो निर्माण रोका गया और न ही किसी प्रकार की सख्ती दिखाई गई। देखते ही देखते दुकान बनकर तैयार हो गई। वहीं दूसरी ओर, अंतागढ़ रोड पर एक गरीब व्यक्ति की छोटी दुकान पर अचानक कार्रवाई करते हुए उसे तोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि यही दुकान उसके परिवार की रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा थी। दुकान टूटने के बाद परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस घटनाक्रम के बाद नगर पंचायत की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्या नियम केवल कमजोर वर्ग के लिए ही हैं? क्या आर्थिक रूप से मजबूत लोगों पर कार्रवाई करने से प्रशासन बचता है? स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि प्रशासन इस मामले में स्पष्ट जवाब दे और पीड़ित गरीब को वैकल्पिक दुकान या सहायता प्रदान करे, ताकि उसके परिवार की आजीविका प्रभावित न हो। अब देखना होगा कि नगर पंचायत इस पूरे मामले पर क्या कदम उठाती है और क्या भविष्य में कार्रवाई समान रूप से की जाएगी या नहीं।3
- दुर्गूकोंदल, कांकेर छत्तीसगढ़। दुर्गुकोंदल में भाजपा का ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान शुरू, घर-घर पहुंचकर सुनी समस्याएं.. जिलाध्यक्ष महेश जैन के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर योजनाओं की दी जानकारी1
- Post by सत्य के अंजोर न्यूज1
- गरियाबंद जिले के मैनपुर जनपद पंचायत में आयोजित सामान्य सभा की बैठक बुधवार को हंगामेदार हो गई। माह में एक बार होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में ज्यादातर विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिससे जनपद सदस्यों ने जमकर बवाल काटा। बैठक में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला-बाल विकास जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होनी थी, लेकिन अफसरों की लापरवाही ने पूरे कार्यक्रम को प्रभावित कर दिया। नाराज जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों की गैरमौजूदगी को बड़ी लापरवाही बताते हुए कार्यवाही का प्रस्ताव पास किया और इसे कलेक्टर को पत्र भेज दिया। सदस्यों का कहना था कि विकास कार्यों की समीक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है, लेकिन बार-बार ऐसा रवैया जनता के हितों को नुकसान पहुंचा रहा है। सदस्यों ने महिला एवं बाल विकास विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले ब्लॉक स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती में जनपद द्वारा गठित चयन समिति ने भारी धांधली की। भारी लेन-देन के जरिए अपात्र उम्मीदवारों को नियुक्त किया गया, जबकि योग्य ग्रामीण महिलाओं को मौका नहीं मिला। इसी विभाग में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी सामग्रियों (जैसे पोषण आहार, दवाइयां आदि) के वितरण में भी भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया गया। सदस्यों ने मांग की कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक के दौरान जब जनपद सीईओ से मनमानी और अनियमितताओं पर सवाल पूछे गए, तो उन्होंने मीडिया को देखते ही चेंबर छोड़कर भागने की कोशिश की, जिससे सदस्यों का गुस्सा और बढ़ गया। यह घटना स्थानीय स्तर पर पंचायती राज व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है। जनप्रतिनिधि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। कलेक्टर को भेजे गए पत्र में जांच समिति गठन और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो ऐसे बवाल भविष्य में और बढ़ सकते हैं।3
- देवडा अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा! इलाज में लापरवाही का आरोप, सड़क पर चक्का जाम! नमस्कार, जय जोहार! मैं हूँ हिमानी साहू और आप देख रहे हैं The Chhattisgarh आज की बड़ी खबर आ रही है राजनांदगांव जिले से, जहां एक मरीज की मौत के बाद अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा हुआ है। राजनांदगांव के सोमनी क्षेत्र के देवडा अस्पताल में कल एक मरीज को भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि समय पर सही इलाज नहीं मिलने की वजह से मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क पर चक्का जाम कर दिया। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई, जिससे वहां आवागमन भी प्रभावित रहा। इस पूरे मामले में उप पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया— “प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।” फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा हो पाएगा। हम आप सभी से अपील करते हैं कि ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लें और आवाज उठाएं। अगर कहीं भी इलाज में लापरवाही हो रही है, तो उसके खिलाफ जरूर खड़े हों। आपकी एक आवाज किसी की जिंदगी बचा सकती है। इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सच सबके सामने आ सके। साथ ही हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें, ताकि हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे।1
- 9 लाख की सट्टा रकम के साथ बड़ा गिरोह पकड़ा, 6 आरोपी गिरफ्तार रायपुर | 10 अप्रैल 2026 रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन और पट्टी के माध्यम से सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गुढियारी थाना क्षेत्र के गोंदवारा ओवरब्रिज के नीचे कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश देकर दो आरोपियों को पकड़ा, जिनके मोबाइल की जांच में ऑनलाइन बैटिंग साइट के जरिए सट्टा संचालित करने का खुलासा हुआ। पूछताछ के बाद मुख्य आरोपियों तक पहुंचकर पुलिस ने मंजीत सिंह, रोहित मोटवानी, हरीश सकलेचा और आकाश सिन्हा को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ऑनलाइन आईडी बेचकर और क्रिकेट मैचों पर दांव लगवाकर कमीशन के रूप में अवैध कमाई कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹9,05,238 नगद, 8 मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी, कैलकुलेटर और अन्य सामग्री जब्त की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 13 लाख रुपये बताई जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना गुढियारी में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।3