छत्तीसगढ़ में 18 निगम-मंडल पदाधिकारियों को मंत्री दर्जा, 3 को कैबिनेट तो 15 को राज्य मंत्री का दर्जा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 अगस्त 2026 को महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए विभिन्न निगम-मंडल, बोर्ड और आयोगों के 18 अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को मंत्री दर्जा प्रदान किया है। आदेश के अनुसार 3 पदाधिकारियों को कैबिनेट मंत्री तथा 15 पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। इन 3 पदाधिकारियों को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा श्री रामलाल चौहान — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग श्री रूप सिंह मंडावी — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग डॉ. श्रीमती ममता साहू — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग 15 पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा श्री गिरीशंकर श्रीवास — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड श्री आनंद निषाद — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड श्री राजेश कुमार राजपूत — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल, रायपुर श्री राजेंद्र नायक — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड श्री सुधीर गौतम — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग श्री एजाज रिजवी बेग — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी श्री भोजराज देवांगन — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हस्तकरघा विकास एवं विपणन संघ श्री प्रभात मिश्रा — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य राजभाषा आयोग श्रीमती सुषमा जेठानी — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य सिंधी अकादमी श्री शक्तिकांत द्विवेदी — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ डॉ. जे.पी. शर्मा — उपाध्यक्ष, रायपुर विकास प्राधिकरण, रायपुर श्री किशोर महानंद — उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल श्री आनंद कुमार तिवारी (श्री राजीव लोचन दास महाराज) — उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग श्री वेदराम मनहरे — उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग श्री मंगल दास ठाकुर — उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग शिष्टाचार एवं प्रोटोकॉल में मिलेगा मंत्री स्तर का दर्जा शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को दिया गया यह मंत्री दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए है। संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संबंधित प्रशासनिक विभाग/आयोग की होगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह सूची किसी प्रकार की वरिष्ठता अथवा प्रोटोकॉल की स्थिति निर्धारित नहीं करती। सरकार का यह आदेश जारी होने की तारीख से प्रभावशील होगा।
छत्तीसगढ़ में 18 निगम-मंडल पदाधिकारियों को मंत्री दर्जा, 3 को कैबिनेट तो 15 को राज्य मंत्री का दर्जा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 अगस्त 2026 को महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए विभिन्न निगम-मंडल, बोर्ड और आयोगों के 18 अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को मंत्री दर्जा प्रदान किया है। आदेश के अनुसार 3 पदाधिकारियों को कैबिनेट मंत्री तथा 15 पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। इन 3 पदाधिकारियों को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा श्री रामलाल चौहान — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग श्री रूप सिंह मंडावी — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग डॉ. श्रीमती ममता साहू — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग 15 पदाधिकारियों को राज्य मंत्री
का दर्जा श्री गिरीशंकर श्रीवास — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड श्री आनंद निषाद — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड श्री राजेश कुमार राजपूत — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल, रायपुर श्री राजेंद्र नायक — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड श्री सुधीर गौतम — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग श्री एजाज रिजवी बेग — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी श्री भोजराज देवांगन — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हस्तकरघा विकास एवं विपणन संघ श्री प्रभात मिश्रा — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य राजभाषा आयोग श्रीमती सुषमा जेठानी — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य सिंधी अकादमी श्री शक्तिकांत द्विवेदी — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ डॉ. जे.पी. शर्मा — उपाध्यक्ष, रायपुर विकास प्राधिकरण, रायपुर श्री किशोर महानंद — उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल श्री आनंद
कुमार तिवारी (श्री राजीव लोचन दास महाराज) — उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग श्री वेदराम मनहरे — उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग श्री मंगल दास ठाकुर — उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग शिष्टाचार एवं प्रोटोकॉल में मिलेगा मंत्री स्तर का दर्जा शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को दिया गया यह मंत्री दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए है। संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संबंधित प्रशासनिक विभाग/आयोग की होगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह सूची किसी प्रकार की वरिष्ठता अथवा प्रोटोकॉल की स्थिति निर्धारित नहीं करती। सरकार का यह आदेश जारी होने की तारीख से प्रभावशील होगा।
- नई लेदरी में गूंजा नात-ए-पाक का पैगाम, मोहब्बत और भाईचारे से रोशन हुईं गलियां "ईद मिलादुन्नबी पर निकली भव्य रैली में बच्चे, बूढ़े और जवान हुए शामिल, अकीदत के रंग में रंगा पूरा नई लेदरी" मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। कभी-कभी कोई दिन केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं होता, बल्कि वह दिन दिलों में उतरकर इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे और रहमत का पैगाम बन जाता है। नई लेदरी में आज कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की याद और उनकी शिक्षाओं को समर्पित ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही उत्साह, अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा नई लेदरी मानो मोहब्बत और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बच्चे हों या बुजुर्ग, नौजवान हों या महिलाएं, हर चेहरे पर उत्साह और हर दिल में अपने प्यारे नबी की मोहब्बत नजर आई। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम और रैली में शामिल होकर अपनी अकीदत का इजहार किया। गलियों और चौक-चौराहों से गुजरती रैली ने पूरे क्षेत्र में एक ऐसा आध्यात्मिक वातावरण बना दिया, जिसमें नात-ए-पाक की मधुर आवाजें दिलों को छूती रहीं। इस भव्य रैली का शुभारंभ मौलाना असलम नूरी एवं रिजवियां अंजुमन कमेटी के सदर शमशाद कादरी के नेतृत्व में रजा मस्जिद प्रांगण से हुआ। रैली जैसे-जैसे आगे बढ़ी, लोगों का उत्साह और उमंग भी बढ़ता गया। नात-ए-पाक की सुरीली आवाजों के बीच श्रद्धालु पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की याद में अपनी भावनाएं व्यक्त करते नजर आए। रैली एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय होते हुए अटल चौक, झरझरा चौक, गांधी चौक तथा नई लेदरी की विभिन्न गलियों और चौक-चौराहों से होकर गुजरी। रास्ते भर अकीदतमंदों की मौजूदगी और नात-ए-पाक की गूंज ने माहौल को पूरी तरह खुशनुमा और भावुक बना दिया। इस दौरान ऐसा लग रहा था मानो नई लेदरी की हर गली अपने रहमत के पैगाम को महसूस कर रही हो। बच्चों के चेहरों पर मासूम खुशी, बुजुर्गों की आंखों में अकीदत और युवाओं के उत्साह ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया। रैली में शामिल लोगों ने अपने आचरण और अनुशासन के माध्यम से मोहब्बत, शांति और भाईचारे का खूबसूरत संदेश भी दिया। ईद मिलादुन्नबी केवल जश्न मनाने का अवसर नहीं, बल्कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं को याद करने का पवित्र अवसर है। उन्होंने इंसान को इंसान से मोहब्बत करना, जरूरतमंदों की मदद करना, कमजोरों का सहारा बनना, सच्चाई का साथ देना और समाज में अमन व भाईचारा कायम रखना सिखाया। यही वजह है कि उनकी याद में आयोजित होने वाला यह पर्व लोगों के दिलों को जोड़ने और इंसानियत की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। रैली का समापन पुनः रजा मस्जिद प्रांगण में हुआ। यहां पहुंचने के बाद भी लोगों में उत्साह और श्रद्धा का भाव बना रहा। आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब दिलों में मोहब्बत हो और जुबां पर नात-ए-पाक हो, तो पूरा वातावरण इबादत और भाईचारे की खुशबू से महक उठता है। नई लेदरी में आयोजित यह ईद मिलादुन्नबी समारोह निश्चित रूप से लंबे समय तक लोगों की यादों में बसा रहेगा। यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मोहब्बत, इंसानियत, रहमत और आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर बनकर सामने आया। आज नई लेदरी की गलियों में गूंजती नात-ए-पाक की आवाजों ने मानो यही संदेश दिया कि दुनिया में सबसे खूबसूरत रिश्ता वही है, जो इंसान को इंसान से जोड़ता है और दिलों में मोहब्बत पैदा करता है।4
- Z जेन के बाद Z अल्फा अपनी प्रमुख मांगो को लेकर सड़कों पर उतरे स्कूल छात्र छात्राओं ने अपनी प्रमुख मांगो को लेकर सड़कों पर कर रहे आंदोलन। सुशाशन सरकार का पोल खुलता हुआ।1
- RAW AGENT की शादी कैसे होती है इसका सच इस बात का परदा उठा।1
- महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जिलेभर में जोरदार प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे अनूपपुर। “जबसे भाजपा आई है, कमर तोड़ महंगाई है” जैसे नारों के साथ आज जिलेभर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के तत्वावधान में महंगाई के मुद्दे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्कर, प्याज, पेट्रोल और गैस सिलेंडर समेत रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और घरेलू बजट पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की।1
- राखी के पवित्र धागे में जुड़ा स्नेह और विश्वास, छात्राओं ने एसपी षियाज के.एम. को बांधी राखी सिंगरौली। रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. को राखी बांधकर पर्व मनाया। छात्राओं ने तिलक लगाकर उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन स्नेह के साथ विश्वास, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है। इस अवसर पर यातायात थाना प्रभारी सूबेदार आशीष तिवारी सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।4
- बच्चों के बीच पहुंचकर अपनापन महसूस किया, पुस्तक, फल और जरूरत की सामग्री की भेंट सिंगरौली। समृद्धि सोशल एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन सिंगरौली की टीम ने खुला बालिका आश्रय गृह पहुंचकर वहां निवासरत बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया। इस दौरान संस्था की ओर से बच्चों को पुस्तकें, फल एवं जरूरत की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। समृद्धि सोशल एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन की टीम के आश्रय गृह पहुंचने पर बच्चों ने उत्साह के साथ सभी का स्वागत किया। टीम के सदस्यों ने बच्चों से बातचीत कर उनकी दिनचर्या, पढ़ाई तथा रहन-सहन की जानकारी ली। बच्चों के बीच पहुंचकर टीम के सदस्यों ने उनके रहने और आपसी व्यवहार को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कहा कि यहां बच्चों के बीच उन्हें अपनापन महसूस हुआ। टीम के सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। इनके बेहतर भविष्य के लिए सहयोग करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। बच्चों को शिक्षा और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने से उनके सपनों को नई दिशा मिल सकती है। संस्था की टीम ने कहा कि यह उनका पहला प्रयास नहीं बल्कि बच्चों के साथ निरंतर जुड़ाव बनाए रखने की पहल है। भविष्य में भी आश्रय गृह में आकर बच्चों से मुलाकात की जाएगी और उनकी जरूरत के अनुसार हर संभव सहयोग प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। टीम ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।1
- रायगढ़ जिले पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धार्थ तिवारी के पर्यवेक्षण में कापू पुलिस ने हत्या के एक पेचिदा मामले को सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है ll2
- हिन्दी राष्ट्रीय समाचार गोंडवाना उदय न्यूज कार्यालय का शुभारंभ हुआ दिनाँक 25/08/2026/ दिन मंगलवार को हिंदी राष्ट्रीय समाचार गोंडवाना उदय न्यूज कार्यालय का अटल चौक खड़गवा मनेंद्रगढ़ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक पाली तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम जी कर कमलों हुआ शुभारंभ शामिल रहें श्याम सिंह मरकाम राष्ट्रीय महासचिव गोगपा, संजय सिंह कमरों प्रदेश अध्यक्ष गोगपा,डॉक्टर एल एस उदय गोंडवाना उदय न्यूज सम्पादक, केवल मरकाम जिला अध्यक्ष एमसीबी ओर अन्य लोग सैकड़ों कि संख्या में उपस्थित रहे1