Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के बालाघाट में प्रेमिका की शादी में पहुंचने पर एक प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। लड़की के परिवार वालों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला और फिर शव को सड़क दुर्घटना दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका के परिवार के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
INDRAJEET SINGH DASHMER
मध्य प्रदेश के बालाघाट में प्रेमिका की शादी में पहुंचने पर एक प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। लड़की के परिवार वालों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला और फिर शव को सड़क दुर्घटना दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका के परिवार के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
- केKirnapur, Balaghat🤝39 min ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंदा बैहर रोड स्थित ग्राम धनसुआ के समीप की घटना, हादसे में युवक की हालत गंभीर1
- मध्य प्रदेश के बालाघाट में प्रेमिका की शादी में पहुंचने पर एक प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। लड़की के परिवार वालों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला और फिर शव को सड़क दुर्घटना दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका के परिवार के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।1
- बहन से मिलने पहुंचे प्रेमी को भाइयों ने उतारा मौत के घाट, 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल वारासिवनी। थाना रामपायली के ग्राम गर्राबोडी के पास सड़क किनारे झाड़ियों में मिली 23 वर्षीय युवक तरुण लिल्हारे की लाश के रहस्य को सुलझाते हुए रामपायली पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। सभी आरोपी ग्राम येरवाटोला निवासी है। मृतक युवक तरुण का येरवाघाट की युवती सरिता से लगभग 5 वर्षों से प्रेम संबंध था। लेकिन परिजनों द्वारा सरिता की शादी 5 मई को किसी अन्य से की जा रही थी। जिस पर सरिता ने तरुण को मिलने के लिए बुलाया था। तरुण के शादी समारोह में पहुंचने पर उसे सरिता के भाइयों ने देख लिया, तो उसे पकड़ कर बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इस कारनामे को छुपाने के लिए उनके द्वारा दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस की सतर्कता और शादी समारोह की वीडियो रिकार्डिंग ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया और पुलिस ने तरुण की हत्या के आरोप में 5 युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।1
- विवाहिता से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को न्यायालय ने भेजा जेल कटंगी थाना क्षेत्र के एक गांव की 35 वर्षीय विवाहित महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को माननीय न्यायालय ने जेल भेज दिया है। पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 06 मई को जब वह घर के आंगन में काम कर रही थी तभी आरोपी 52 वर्षीय धनिसंह पिता बाबूलाल ठाकरे ने उसका अचानक से आकर हाथ पकड़कर अभद्र व्यवहार करने की कोशिश की। जिसका महिला ने विरोध किया और अपने पति को जानकारी दी।1
- शिक्षा के क्षेत्र में आज जो एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी के लड़के लड़कियां आगे बढ़ रहे हैं वह सब लोकतंत्र और भारतीय संविधान की देन है। इसलिए एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी के लड़के लड़कियों को भारतीय संविधान के समर्थन में हमेशा आगे रहना चाहिए। नमो बुद्धाय, जय भीम, जय भारतीय संविधान।1
- सेंट्रल जेल की सलाखों के बीच पनपा प्यार, जेल अफसर ने उम्रकैद काट चुके कैदी से रचाई शादी मध्यप्रदेश के सतना से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया। सतना सेंट्रल जेल में डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट के पद पर पदस्थ रहीं फिरोज़ा खातून ने हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट चुके कैदी धर्मेंद्र सिंह से विवाह कर लिया। बताया जा रहा है कि जेल में ड्यूटी के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। धर्मेंद्र सिंह सजा पूरी करने के बाद जेल से रिहा हुआ, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। यह विवाह अंतरधार्मिक होने के कारण दोनों परिवारों की मौजूदगी के बिना संपन्न हुआ। वहीं विवाह समारोह में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सहयोग करते हुए कन्यादान की रस्म निभाई। इस अनोखी शादी की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है। लोग इसे प्यार, विश्वास और रिश्तों की नई मिसाल के तौर पर देख रहे हैं, तो कुछ लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।1
- सिवनी के कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को सब्जियों की पौधशाला प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने उन्नत तकनीकें सिखाईं, जिससे गुणवत्ता और आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। किसानों को पशुपालन व केंचुआ खाद जैसी आय बढ़ाने वाली इकाइयों का भी भ्रमण कराया गया।1
- खेत जाते समय महिला पर मधुमक्खियों ने किया हमला घायल महिला को जिला अस्पताल में कराया भर्ती1