Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्कूल के बच्चों से लैट्रिन( शौचालय ) साफ करवाने का प्रधानाध्यापिका पर आरोप, परिजनों ने स्कूल पर किया हंगामा. घटना राजकीय प्राथमिक विद्यालय चकहबीब चकसाहो शाहपुर पटोरी, समस्तीपुर की बताई जारही है.
Anil shriwastav
स्कूल के बच्चों से लैट्रिन( शौचालय ) साफ करवाने का प्रधानाध्यापिका पर आरोप, परिजनों ने स्कूल पर किया हंगामा. घटना राजकीय प्राथमिक विद्यालय चकहबीब चकसाहो शाहपुर पटोरी, समस्तीपुर की बताई जारही है.
More news from बिहार and nearby areas
- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने, थाना कांड संख्या 301/26 के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोगलचक निवासी सुरेश महतो के 35 वर्षीय पुत्र राजीव महतो के रूप में हुई है।1
- सरारंजन में होटल संचालक के साथ गोलीबारी कांड का पुलिस ने किया उद्वेदन। बिहार के समस्तीपुर जिले में 23 अक्टूबर 2026 को बदमाशों ने एक ढाबा संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने पहले ढाबा संचालक अभिनंदन कुमार के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर उनकी पीठ में तीन गोलियां मार दीं। गोली लगने से अभिनंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आई है जिसमें चार लोगों को प्राथमिक कि अभियुक्त बनाया गया है एवं एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया सुनिए इस संदर्भ में पुलिस पदाधिकारी को।1
- समस्तीपुर में मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण को लेकर डीडीसी ने मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण का किया उद्घाटन। समस्तीपुर में मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने किया उद्घाटन, सभी प्रखंडों के नामित शिक्षक विद्यालयों में आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा गतिविधियों को देंगे गति समस्तीपुर : जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर के निर्देश के आलोक में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को जिले के सभी विद्यालयों में प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से शनिवार को बिहार शिक्षा परियोजना, समस्तीपुर एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 से 28 अक्टूबर तक शहर के पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड, समस्तीपुर में निर्धारित विभिन्न बैचों में आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन जिले के 10 प्रखंडों से नामित शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। जिले के सभी प्रखंडों से छह-छह शिक्षकों को नोडल शिक्षक एवं मास्टर प्रशिक्षक के रूप में नामित किया गया है, ताकि प्रशिक्षण के बाद विद्यालयों में कार्यक्रम का नियमित संचालन और प्रखंड स्तर पर अनुश्रवण सुनिश्चित किया जा सके।कार्यशाला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना जमालुद्दीन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान शुभम कसौधन, यूनिसेफ के आपदा जोखिम न्यूनीकरण विशेषज्ञ राजीव कुमार, शिक्षा विशेषज्ञ बसंत कुमार सिंह, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के राज्य सलाहकार अशोक कुमार शर्मा, लेखा पदाधिकारी सुनील कुमार एवं मीडिया समन्वयक हरिश्चंद्र राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व डीपीओ एसएसए शुभम कसौधन ने आगंतुक अतिथियों एवं मुख्य प्रशिक्षकों को पौधा भेंट कर स्वागत किया। स्वागत भाषण में उन्होंने मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के उद्देश्यों और विद्यालय स्तर पर इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों को आपदाओं से बचाव के प्रति जागरूक करना तथा विद्यालयों में सुरक्षा की संस्कृति विकसित करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। प्रशिक्षण के बाद विद्यालयों में होगा नियमित क्रियान्वयन प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने विद्यालयों में सुरक्षा संबंधी गतिविधियों को गंभीरता से लागू करने और बच्चों को आपदा से बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी देने पर जोर दिया। उन्होंने प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को विद्यालयों तक पहुँचाने तथा कार्यक्रम को नियमित गतिविधियों का हिस्सा बनाने की आवश्यकता बताई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षण के बाद विद्यालयों में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय में फोकल शिक्षक एवं बाल प्रेरकों का चयन, विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति का गठन, फोकल शिक्षक और बच्चों के सहयोग से हैजार्ड हंट के माध्यम से संभावित जोखिमों की पहचान तथा विद्यालय आपदा प्रबंधन योजना का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही, निर्धारित गतिविधियों का प्रत्येक शनिवार संचालन और किए गए कार्यों से संबंधित आँकड़ों को ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड करने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान सामने आई कमियों को दूर करते हुए नोडल शिक्षकों एवं मास्टर प्रशिक्षकों को अपने-अपने प्रखंडों के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यक्रम के क्रियान्वयन में सहयोग करना है। विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा, भूकंप, बाढ़ सहित विभिन्न आपदाओं से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य है। प्रशिक्षण में यूनिसेफ के राज्य समन्वयक एवं मुख्य प्रशिक्षक डॉ. पल्लव कुमार, सारण के राज्य प्रशिक्षक संदीप कुमार, मुंगेर के नवनीत कुमार विमल तथा समस्तीपुर के सुभीत कुमार सिंह, मंगलेश कुमार, सदफ नाज एवं मिन्की कुमारी ने मास्टर प्रशिक्षकों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का संचालन सुभीत कुमार सिंह ने किया। कार्यशाला के माध्यम से जिले में ‘सुरक्षित शनिवार’ कार्यक्रम को प्रशिक्षण से आगे बढ़ाकर विद्यालयों की नियमित कार्यसंस्कृति बनाने तथा बच्चों के लिए अधिक सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण तैयार करने पर बल दिया गया।1
- पानी में मिला शव सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौवाचक पंचायत के वाड 02 दो में नौवाचक पंचायत के वाड 02 में कन्हैया मिश्र के 19 वर्षीय पुत्र का शव घर के पिछे पानी भरें गड्ढा में मिला प्रथम दृष्टया हत्या का मामला सामने आ रहा है1
- विद्यापति धाम मंदिर परिसर में मारपीट का हुआ वीडियो वायरल! विद्यापति धाम मंदिर परिसर में मारपीट, वीडियो वायरल! नमस्कार! आप देख रहे हैं जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन समस्तीपुर बिहार से अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट के साथ इस वक्त की बड़ी खबर विद्यापति धाम से सामने आ रही है, जहां मंदिर परिसर में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आखिर धार्मिक स्थल पर ऐसी घटना क्यों हुई? विवाद की वजह क्या है? और घटना के समय सुरक्षा व्यवस्था कहां थी? इन सवालों को लेकर अब चर्चा तेज हो रही है। विद्यापति धाम मंदिर परिसर, जहां श्रद्धालु आस्था और विश्वास के साथ पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं, उसी परिसर में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। हालांकि, विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और इस घटना के पीछे असली वजह क्या है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर मंदिर जैसे धार्मिक और सार्वजनिक स्थल पर इस तरह की घटना कैसे हुई? जहां लोगों को शांति, श्रद्धा और सौहार्द का वातावरण मिलना चाहिए, वहां मारपीट की घटना निश्चित रूप से चिंता का विषय है। अब सवाल मंदिर प्रशासन और पुलिस प्रशासन की भूमिका को लेकर भी उठ रहे हैं। घटना के समय सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी? क्या मौके पर सुरक्षा कर्मी मौजूद थे? अगर मौजूद थे, तो विवाद को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए? फिलहाल, इन सवालों के जवाब सामने आना बाकी है। बिना जांच के किसी को दोषी ठहराना उचित नहीं होगा, लेकिन मामले की निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है। अब देखना यह होगा कि संबंधित प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। धार्मिक स्थल पर शांति और मर्यादा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। फिलहाल, इस वायरल वीडियो और पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि तथा जांच से जुड़ी जानकारी का इंतजार है। विद्यापति धाम से अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट। ऐसी ही खबरों के लिए देखते रहिए जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन। नमस्कार, धन्यवाद!1
- पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई से हत्या मामले में नया मोड़, बिल्डर से 20 लाख की सुपारी लेकर गैराज मालिक की हत्या करने का आरोप, आखिर किसने रची थी अंजनी नंदन कुमार की हत्या की साजिश और कौन था इसका मास्टरमाइंड?1
- वाशिंग पिट का निर्माण शुरू, समस्तीपुर जंक्शन से लंबी दूरी की ट्रेनें खुलने का रास्ता साफ, दिसंबर तक पूरा होगा 2.50 करोड़ रुपये की लागत से 10 बोगियों वाले वाशिंग पिट का निर्माण भोला टॉकीज ओवरब्रिज निर्माण शुरू कराने के लिए 1 नवंबर को पदयात्रा करेगा मंच समस्तीपुर जंक्शन से लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की दिशा में वाशिंग पिट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शनिवार को रेल विस्तार एवं विकास मंच के प्रतिनिधिमंडल ने निर्माणाधीन वाशिंग पिट का निरीक्षण किया। मंच के अनुसार, करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से 10 बोगियों की क्षमता वाले वाशिंग पिट का निर्माण दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। मंच ने बताया कि पहले से निर्मित 12 बोगियों की क्षमता वाले वाशिंग पिट और नवनिर्मित 10 बोगियों की क्षमता वाले वाशिंग पिट को मिलाकर कुल 22 से अधिक बोगियों की क्षमता उपलब्ध होगी। वाशिंग पिट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्तीपुर जंक्शन से लंबी दूरी की ट्रेनों को खोलने में कठिनाई हो रही थी। निर्माण पूरा होने से इस दिशा में सुविधा बढ़ने की उम्मीद है। रेल विस्तार एवं विकास मंच ने वाशिंग पिट की स्वीकृति और निर्माण को अपने निरंतर संघर्ष का परिणाम बताया। मंच ने इस मांग को लेकर रविवार को प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा की। साथ ही, लंबे समय से बंद पड़े भोला टॉकीज रेल ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को पुनः शुरू कराने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने की मांग को लेकर 1 नवंबर को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास पदयात्रा आंदोलन करने का निर्णय लिया। निरीक्षण के दौरान रेल विस्तार एवं विकास मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता शाहीद हुसैन एवं अशोक राय, राजद के राकेश कुमार ठाकुर, राम विनोद पासवान एवं मनोज कुमार राय, कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह हजारी तथा सुशील कुमार राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।1
- स्कूल के बच्चों से लैट्रिन( शौचालय ) साफ करवाने का प्रधानाध्यापिका पर आरोप, परिजनों ने स्कूल पर किया हंगामा. घटना राजकीय प्राथमिक विद्यालय चकहबीब चकसाहो शाहपुर पटोरी, समस्तीपुर की बताई जारही है.1