रसोई गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, आज विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापेमारी गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग पर रोक लगाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा आज सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस क्रम में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गुमला संगीता केरकेट्टा के नेतृत्व में जिले के विभिन्न होटलों, ढाबों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि अधिकांश प्रतिष्ठानों में भोजन बनाने हेतु लकड़ी के चूल्हे का उपयोग किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर व्यावसायिक (कॉमर्शियल) गैस सिलेंडर एवं उपकरण जैसे कमर्शियल हीटर भी रखे हुए पाए गए, परंतु घरेलू गैस सिलेंडरों के अनाधिकृत उपयोग का कोई मामला सामने नहीं आया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की छापेमारी लगातार जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि रसोई गैस के दुरुपयोग से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
रसोई गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, आज विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापेमारी गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में रसोई गैस की
सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग पर रोक लगाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा आज सघन छापेमारी अभियान चलाया
गया। इस क्रम में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गुमला संगीता केरकेट्टा के नेतृत्व में जिले के विभिन्न होटलों, ढाबों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में
औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि अधिकांश प्रतिष्ठानों में भोजन बनाने हेतु लकड़ी के चूल्हे का उपयोग किया जा
रहा है। कुछ स्थानों पर व्यावसायिक (कॉमर्शियल) गैस सिलेंडर एवं उपकरण जैसे कमर्शियल हीटर भी रखे हुए पाए गए, परंतु घरेलू गैस सिलेंडरों
के अनाधिकृत उपयोग का कोई मामला सामने नहीं आया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित
है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की छापेमारी लगातार जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध
कड़ी विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि रसोई गैस के दुरुपयोग से संबंधित किसी भी
प्रकार की सूचना तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
- चैनपुर (गुमला): अब बेटियों की सेहत को लेकर चैनपुर में एक अहम पहल शुरू की गई है। सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई।1
- Post by हमर जशपुर1
- गुमला मुख्यालय से 5 किमी दूर सीलम ढलान के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें 3 को गंभीर चोट पहुंची। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को ऑटो से निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि सभी यात्री ऑटो से गुमला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सीलम ढलान के पास सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार बस और चालक की तलाश में जुटी हुई है।1
- ट्रैक्टर पलटने से एक मौत दूसरे युवक गम्भीर रूप से घायल जांच में जुटी स्थस्नीय पुलिस घटना उगरा पंचायत के मेढो ग्राम के समीप हुआ दुर्घटना1
- गारू : लातेहार पुलिस के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत +2 हाई स्कूल मैदान गारू में आयोजित फुटबॉल मैच उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना रहा, जिसमें पुलिस को भरपूर जनसमर्थन मिला।रोमांचक मुकाबले में धानगरटोला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि रुद टीम उपविजेता रही। करवाई और कोटाम टीमों ने भी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना हासिल की।मैच के समापन पर खिलाड़ियों को कप, मेडल, जर्सी एवं खेल सामग्री किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, पु.अ.नि. राजू रंजन, बारेसाढ़ प्रभारी वनपाल परमजीत तिवारी, पिकेट प्रभारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही प्रमुख सीता देवी, सांसद प्रतिनिधि मंगल उरांव, करवाई मुखिया सुनेसर सिंह, धानगरटोला के पूर्व मुखिया शिवशंकर सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामय बना दिया।पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिससे क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना और मजबूत हुई।2
- सिसई प्रखंड क्षेत्र के रहमत नगर मस्जिद के पास स्थानीय विधायक के पहल पर 100 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। जिसका उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव, अंजुमन फलाहुल मुस्लिमीन सिसई के सदर हाजी सलमान साहब ने विधिवत फीता काट कर किया। झामुमो नेता राजा अंसारी ने माननीय विधायक महोदय को रहमत नगर सिसई की बिजली समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने बताया कि रहमत नगर सिसई में बिजली की समस्या से जन जीवन अस्त व्यस्थ हो गया था। बच्चों के पढ़ाई लिखाई में बहुत दिक्कत आ रही थी। इन सभी ज्वलंत विषयों पर माननीय विधायक जिग्गा सुसारण होरो ने पहल कर तुरंत नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया। मौके पर झामुमो के केन्द्रीय सदस्य शशि साहू, झामुमो नेता मो उमर फारूक अंसारी, प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गेश तिर्की , पुरुषोत्तम, सेक्रेट्री समसामुल हक, बन्दी उरांव,रशीद अंसारी, शाहबाज उर्फ़ राजा बाबू, दिलीप साहू, जुलफान अंसारी, जाकिर अंसारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।2
- Post by AAM JANATA1
- पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के तहत 15 पड़हा गढ़कसमार के नेतृत्व में रानीगंज में मनाया गया वर्षगांठ2