Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्वालियर वार्ड - 6 के निर्दलीय पार्षद दीपक मांझी की मौलिक निधि का पैसा अधिकारी और ठेकेदार ने मिलकर लगा दिया दूसरे वार्ड में अब पार्षद भटक रहे अपने क्षेत्र के विकास के लिए! ग्वालियर वार्ड - 6 के निर्दलीय पार्षद दीपक मांझी की मौलिक निधि का पैसा अधिकारी और ठेकेदार ने मिलकर लगा दिया दूसरे वार्ड में अब पार्षद भटक रहे अपने क्षेत्र के विकास के लिए!
एक देश एक आवाज़ NEWS
ग्वालियर वार्ड - 6 के निर्दलीय पार्षद दीपक मांझी की मौलिक निधि का पैसा अधिकारी और ठेकेदार ने मिलकर लगा दिया दूसरे वार्ड में अब पार्षद भटक रहे अपने क्षेत्र के विकास के लिए! ग्वालियर वार्ड - 6 के निर्दलीय पार्षद दीपक मांझी की मौलिक निधि का पैसा अधिकारी और ठेकेदार ने मिलकर लगा दिया दूसरे वार्ड में अब पार्षद भटक रहे अपने क्षेत्र के विकास के लिए!
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ग्वालियर वार्ड - 6 के निर्दलीय पार्षद दीपक मांझी की मौलिक निधि का पैसा अधिकारी और ठेकेदार ने मिलकर लगा दिया दूसरे वार्ड में अब पार्षद भटक रहे अपने क्षेत्र के विकास के लिए! ग्वालियर वार्ड - 6 के निर्दलीय पार्षद दीपक मांझी की मौलिक निधि का पैसा अधिकारी और ठेकेदार ने मिलकर लगा दिया दूसरे वार्ड में अब पार्षद भटक रहे अपने क्षेत्र के विकास के लिए!1
- मजदूर नेता एवं पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष स्व. श्री शिवमोहन सिँह राजपूत जी की पुण्यतिथि मनी तहसील रोड स्तिथ भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी कार्यालय पर ग्वालियर से पधारे पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि दी1
- स्लग: डबरा कांग्रेस प्रदर्शन स्थान: डबरा, ग्वालियर एंकर डबरा में किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल जौहरे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और राज्यपाल के नाम 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने खाद, बिजली, सिंचाई, सड़क, स्कूल और शहर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर जल्द समाधान की मांग की है। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर तालाबंदी और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। VO डबरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों और जनसमस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल जौहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासन को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और खाद वितरण में टोकन व्यवस्था खत्म करने की मांग की। इसके साथ ही हरसी डैम से टेल पोर्शन डी-16 और डी-17 तक धान की सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग उठाई गई। वहीं डबरा शहर में कृषि मंडी के कारण लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए बाईपास और ओवरब्रिज निर्माण की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। कांग्रेस ने जर्जर सरकारी स्कूल भवनों की मरम्मत, बंद स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने, खराब हैंडपंप चालू कराने और बारिश के मौसम में फैल रही मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवा छिड़काव की मांग की। ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की। कांग्रेस ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन को और तेज करेंगे। BYTE : प्रभु दयाल जौहरे जिला अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर ग्रामीण1
- सराफा बाजार में तीन मंजिला मकान तोड़ते समय हादसा, एक मजदूर गंभीर घायल डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश सराफा बाजार में तीन मंजिला मकान तोड़ते समय हादसा, मजदूर गंभीर घायल डबर शहर के व्यस्त सराफा बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 1500 वर्गफुट क्षेत्रफल में बने तीन मंजिला पुराने मकान को तोड़ने के दौरान अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार की चपेट में आने से मकान तोड़ने के कार्य की देखरेख कर रहा मजदूर बाबूलाल जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैरों और सीने में गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है। घायल को तत्काल डबरा के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त पुराना मकान सुशील नीखरा द्वारा क्रय किया गया है और सोमवार को करीब आधा दर्जन मजदूर मकान को तोड़ने के काम में लगे हुए थे। इसी दौरान बाबूलाल जाटव, जो लंबे समय से सुशील नीखरा के यहां नौकरी करता है, मौके पर काम की देखरेख कर रहा था। अचानक मकान की दीवार उसके ऊपर आ गिरी और वह मलबे की चपेट में आ गया। सबसे गंभीर बात यह है कि जिस स्थान पर यह मकान तोड़ा जा रहा था, वह डबरा का सराफा बाजार है। यह शहर का बेहद व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र माना जाता है, जहां दिन-रात लोगों और व्यापारियों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे स्थान पर करीब तीन मंजिला पुराने भवन को तोड़ने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।3
- hdgdgdbnsbdbdbdbxvzhsyehdbxvrhdhxbxbxnxjhdhdhdhdhdhdhdhd1
- ग्राम किठोंदा में बिजली 'समाधान शिविर' संपन्न: मौके पर ही निपटे 14 मामले भितरवार : उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित और मौके पर ही समाधान के लिए क्लस्टर-4 के अंतर्गत ग्राम किठोंदा में सोमवार, 17 अगस्त 2026 को एक विशेष 'समाधान शिविर' का आयोजन किया गया। अगस्त माह के इस दूसरे शिविर में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर ही कुल 14 आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। इस विशेष मौके पर बिजली विभाग से मुख्य रूप से सहायक अभियंता (AE) विजय सिंह चौहान और कनिष्ठ अभियंता (JE) सौरभ सिंह भदौरिया के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। शिविर में निराकृत किए गए मामलों का विवरण इस प्रकार है: नवीन कनेक्शन: 4 आवेदकों को मौके पर ही नए बिजली कनेक्शन की स्वीकृति दी गई। बिल सुधार: 2 उपभोक्ताओं के बिजली बिलों की विसंगतियों को तुरंत सुधारा गया। भार वृद्धि: 2 उपभोक्ताओं के कनेक्शन का लोड (भार) नियमानुसार बढ़ाया गया। तकनीकी समस्याएं: 6 उपभोक्ताओं की लाइन और वोल्टेज से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों को दूर किया गया। अधिकारियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी शिविर के दौरान जानकारी देते हुए सहायक अभियंता (AE) विजय सिंह चौहान ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना और उनके घर के समीप ही बेहतर व पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। वहीं कनिष्ठ अभियंता (JE) सौरभ सिंह भदौरिया ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी क्लस्टर-4 के अन्य क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, ताकि हर उपभोक्ता को सुगम और निर्बाध बिजली सेवा प्राप्त हो सके।अपनी समस्याओं का तुरंत समाधान पाकर ग्राम किठोंदा के निवासियों ने खुशी जाहिर की और विद्युत मंडल की इस जन-हितैषी पहल की जमकर सराहना की।1
- लाल सिंह आर्य को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मौ में जश्न, कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी पुष्पांजलि टुडे संवाददाता बेताल सिंह गौड़ मौ, जिला भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य जी को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मौ नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष और उत्साह के साथ जश्न मनाया। भाजपा मंडल मौ के कार्यकर्ता गांधी मार्केट स्थित गोलंबर पर एकत्रित हुए, जहां आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की गई और राहगीरों एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई वितरित कर एक-दूसरे को बधाई दी गई।इस अवसर पर लाल सिंह आर्य जी के बड़े पुत्र प्रशांत आर्य विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने उनका भी स्वागत करते हुए लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामअख्तर गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रघुवीर सिंह पवैया, पार्षद वीरेंद्र यादव, पार्षद प्रमोद यादव, पूर्व उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष धोरी यादव, पार्षद महबूब खान, अजय यादव, सोमवीर शिवहरे, संतोष यादव सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि लाल सिंह आर्य को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि लाल सिंह आर्य का संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय राजनीतिक भूमिका और पार्टी के प्रति समर्पण लंबे समय से कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।गांधी मार्केट गोलंबर पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान लाल सिंह आर्य जिंदाबाद और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने लाल सिंह आर्य को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।3
- मजदूरों से भरी ई रिक्शा पलटी , धान लगाकर घर लौट रहे मौ के पास गांव से अपने घर देवगढ़ गांव लौट रहे थे सभी मजदूर डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश मजदूरों से भरी ई रिक्शा पलटी , धान लगाकर घर लौट रहे मौ के पास गांव से अपने घर देवगढ़ गांव लौट रहे थे सभी मजदूर , ई रिक्शा में महिला, बच्चे, पुरुष सहित लगभग 15 लोग थे सवार, देवगढ़ घाटी पर अनियंत्रित होकर पलटी ई रिक्शा, एंबुलेंस से सभी घायलों को लाया गया सिविल हॉस्पिटल डबरा, जहां डॉक्टर ने एक महिला राजो बाई और एक पुरुष सतेंद्र की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें किया ग्वालियर रेफर।4