logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मजदूर नेता एवं पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष स्व. श्री शिवमोहन सिँह राजपूत जी की पुण्यतिथि मनी तहसील रोड स्तिथ भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी कार्यालय पर ग्वालियर से पधारे पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि दी

7 hrs ago
user_दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

मजदूर नेता एवं पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष स्व. श्री शिवमोहन सिँह राजपूत जी की पुण्यतिथि मनी तहसील रोड स्तिथ भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी कार्यालय पर ग्वालियर से पधारे पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि दी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मजदूर नेता एवं पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष स्व. श्री शिवमोहन सिँह राजपूत जी की पुण्यतिथि मनी तहसील रोड स्तिथ भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी कार्यालय पर ग्वालियर से पधारे पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि दी
    1
    मजदूर नेता एवं पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष  स्व. श्री शिवमोहन सिँह राजपूत जी की पुण्यतिथि मनी 
तहसील रोड स्तिथ  भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी  कार्यालय पर  ग्वालियर से पधारे  पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि  दी
    user_दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • स्लग: डबरा कांग्रेस प्रदर्शन स्थान: डबरा, ग्वालियर एंकर  डबरा में किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल जौहरे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और राज्यपाल के नाम 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने खाद, बिजली, सिंचाई, सड़क, स्कूल और शहर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर जल्द समाधान की मांग की है। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर तालाबंदी और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। VO डबरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों और जनसमस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल जौहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासन को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और खाद वितरण में टोकन व्यवस्था खत्म करने की मांग की। इसके साथ ही हरसी डैम से टेल पोर्शन डी-16 और डी-17 तक धान की सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग उठाई गई। वहीं डबरा शहर में कृषि मंडी के कारण लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए बाईपास और ओवरब्रिज निर्माण की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। कांग्रेस ने जर्जर सरकारी स्कूल भवनों की मरम्मत, बंद स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने, खराब हैंडपंप चालू कराने और बारिश के मौसम में फैल रही मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवा छिड़काव की मांग की। ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की। कांग्रेस ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन को और तेज करेंगे। BYTE : प्रभु दयाल जौहरे जिला अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर ग्रामीण
    1
    स्लग: डबरा कांग्रेस प्रदर्शन

स्थान: डबरा, ग्वालियर

एंकर

 डबरा में किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल जौहरे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और राज्यपाल के नाम 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने खाद, बिजली, सिंचाई, सड़क, स्कूल और शहर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर जल्द समाधान की मांग की है। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर तालाबंदी और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

VO

डबरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों और जनसमस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल जौहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासन को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस ने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और खाद वितरण में टोकन व्यवस्था खत्म करने की मांग की। इसके साथ ही हरसी डैम से टेल पोर्शन डी-16 और डी-17 तक धान की सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग उठाई गई।

वहीं डबरा शहर में कृषि मंडी के कारण लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए बाईपास और ओवरब्रिज निर्माण की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। कांग्रेस ने जर्जर सरकारी स्कूल भवनों की मरम्मत, बंद स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने, खराब हैंडपंप चालू कराने और बारिश के मौसम में फैल रही मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवा छिड़काव की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की। कांग्रेस ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन को और तेज करेंगे।

BYTE
: प्रभु दयाल जौहरे
जिला अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर ग्रामीण
    user_Ashish shukla
    Ashish shukla
    Social Media Manager पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सराफा बाजार में तीन मंजिला मकान तोड़ते समय हादसा, एक मजदूर गंभीर घायल डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश सराफा बाजार में तीन मंजिला मकान तोड़ते समय हादसा, मजदूर गंभीर घायल डबर शहर के व्यस्त सराफा बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 1500 वर्गफुट क्षेत्रफल में बने तीन मंजिला पुराने मकान को तोड़ने के दौरान अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार की चपेट में आने से मकान तोड़ने के कार्य की देखरेख कर रहा मजदूर बाबूलाल जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैरों और सीने में गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है। घायल को तत्काल डबरा के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त पुराना मकान सुशील नीखरा द्वारा क्रय किया गया है और सोमवार को करीब आधा दर्जन मजदूर मकान को तोड़ने के काम में लगे हुए थे। इसी दौरान बाबूलाल जाटव, जो लंबे समय से सुशील नीखरा के यहां नौकरी करता है, मौके पर काम की देखरेख कर रहा था। अचानक मकान की दीवार उसके ऊपर आ गिरी और वह मलबे की चपेट में आ गया। सबसे गंभीर बात यह है कि जिस स्थान पर यह मकान तोड़ा जा रहा था, वह डबरा का सराफा बाजार है। यह शहर का बेहद व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र माना जाता है, जहां दिन-रात लोगों और व्यापारियों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे स्थान पर करीब तीन मंजिला पुराने भवन को तोड़ने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।
    3
    सराफा बाजार में तीन मंजिला मकान तोड़ते समय हादसा, एक मजदूर गंभीर घायल
डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश 
सराफा बाजार में तीन मंजिला मकान तोड़ते समय हादसा, मजदूर गंभीर घायल
डबर शहर के व्यस्त सराफा बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 1500 वर्गफुट क्षेत्रफल में बने तीन मंजिला पुराने मकान को तोड़ने के दौरान अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार की चपेट में आने से मकान तोड़ने के कार्य की देखरेख कर रहा मजदूर बाबूलाल जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैरों और सीने में गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है। घायल को तत्काल डबरा के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि उक्त पुराना मकान सुशील नीखरा द्वारा क्रय किया गया है और सोमवार को करीब आधा दर्जन मजदूर मकान को तोड़ने के काम में लगे हुए थे। इसी दौरान बाबूलाल जाटव, जो लंबे समय से सुशील नीखरा के यहां नौकरी करता है, मौके पर काम की देखरेख कर रहा था। अचानक मकान की दीवार उसके ऊपर आ गिरी और वह मलबे की चपेट में आ गया। सबसे गंभीर बात यह है कि जिस स्थान पर यह मकान तोड़ा जा रहा था, वह डबरा का सराफा बाजार है। यह शहर का बेहद व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र माना जाता है, जहां दिन-रात लोगों और व्यापारियों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे स्थान पर करीब तीन मंजिला पुराने भवन को तोड़ने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *👉इंदरगढ़ नगर के शिक्षा के हब कहे जाने वाले व्यस्तम क्षेत्र शीतला गंज में आज सुबह सुबह कुछ मनचले द्वारा फायरिंग कर फैलाई दहसत,पुलिस का खौफ खत्म,इंदरगढ़ थाना पुलिस की पुलिसिंग पर उठे सबाल... सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से हो रहा वायरल* यह चैनल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है....
    2
    *👉इंदरगढ़ नगर के शिक्षा के हब कहे जाने वाले व्यस्तम क्षेत्र शीतला गंज में आज सुबह सुबह कुछ मनचले द्वारा फायरिंग कर फैलाई दहसत,पुलिस का खौफ खत्म,इंदरगढ़ थाना पुलिस की पुलिसिंग पर उठे सबाल...
 सोशल मीडिया पर  वीडियो तेजी से हो रहा वायरल*
यह चैनल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है....
    user_प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
    प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
    Voice of people Indergarh, Datia•
    22 hrs ago
  • ग्वालियर वार्ड - 6 के निर्दलीय पार्षद दीपक मांझी की मौलिक निधि का पैसा अधिकारी और ठेकेदार ने मिलकर लगा दिया दूसरे वार्ड में अब पार्षद भटक रहे अपने क्षेत्र के विकास के लिए! ग्वालियर वार्ड - 6 के निर्दलीय पार्षद दीपक मांझी की मौलिक निधि का पैसा अधिकारी और ठेकेदार ने मिलकर लगा दिया दूसरे वार्ड में अब पार्षद भटक रहे अपने क्षेत्र के विकास के लिए!
    1
    ग्वालियर वार्ड - 6 के निर्दलीय पार्षद दीपक मांझी की मौलिक निधि का पैसा अधिकारी और ठेकेदार ने मिलकर लगा दिया दूसरे वार्ड में अब पार्षद भटक रहे अपने क्षेत्र के विकास के लिए!
ग्वालियर वार्ड - 6 के निर्दलीय पार्षद दीपक मांझी की मौलिक निधि का पैसा अधिकारी और ठेकेदार ने मिलकर लगा दिया दूसरे वार्ड में अब पार्षद भटक रहे अपने क्षेत्र के विकास के लिए!
    user_एक देश एक आवाज़ NEWS
    एक देश एक आवाज़ NEWS
    न्यूज़ संपादक तानसेन, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    32 min ago
  • ग्राम किठोंदा में बिजली 'समाधान शिविर' संपन्न: मौके पर ही निपटे 14 मामले भितरवार : उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित और मौके पर ही समाधान के लिए क्लस्टर-4 के अंतर्गत ग्राम किठोंदा में सोमवार, 17 अगस्त 2026 को एक विशेष 'समाधान शिविर' का आयोजन किया गया। अगस्त माह के इस दूसरे शिविर में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर ही कुल 14 आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। इस विशेष मौके पर बिजली विभाग से मुख्य रूप से सहायक अभियंता (AE) विजय सिंह चौहान और कनिष्ठ अभियंता (JE) सौरभ सिंह भदौरिया के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। शिविर में निराकृत किए गए मामलों का विवरण इस प्रकार है: नवीन कनेक्शन: 4 आवेदकों को मौके पर ही नए बिजली कनेक्शन की स्वीकृति दी गई। बिल सुधार: 2 उपभोक्ताओं के बिजली बिलों की विसंगतियों को तुरंत सुधारा गया। भार वृद्धि: 2 उपभोक्ताओं के कनेक्शन का लोड (भार) नियमानुसार बढ़ाया गया। तकनीकी समस्याएं: 6 उपभोक्ताओं की लाइन और वोल्टेज से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों को दूर किया गया। अधिकारियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी शिविर के दौरान जानकारी देते हुए सहायक अभियंता (AE) विजय सिंह चौहान ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना और उनके घर के समीप ही बेहतर व पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। वहीं कनिष्ठ अभियंता (JE) सौरभ सिंह भदौरिया ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी क्लस्टर-4 के अन्य क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, ताकि हर उपभोक्ता को सुगम और निर्बाध बिजली सेवा प्राप्त हो सके।अपनी समस्याओं का तुरंत समाधान पाकर ग्राम किठोंदा के निवासियों ने खुशी जाहिर की और विद्युत मंडल की इस जन-हितैषी पहल की जमकर सराहना की।
    1
    ग्राम किठोंदा में बिजली 'समाधान शिविर' संपन्न: मौके पर ही निपटे 14 मामले
भितरवार : उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित और मौके पर ही समाधान के लिए क्लस्टर-4 के अंतर्गत ग्राम किठोंदा  में सोमवार, 17 अगस्त 2026 को एक विशेष 'समाधान शिविर' का आयोजन किया गया। अगस्त माह के इस दूसरे शिविर में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर ही कुल 14 आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया।
इस विशेष मौके पर बिजली विभाग से मुख्य रूप से सहायक अभियंता (AE) विजय सिंह चौहान और कनिष्ठ अभियंता (JE) सौरभ सिंह भदौरिया के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
शिविर में निराकृत किए गए मामलों का विवरण इस प्रकार है:
नवीन कनेक्शन: 4 आवेदकों को मौके पर ही नए बिजली कनेक्शन की स्वीकृति दी गई।
बिल सुधार: 2 उपभोक्ताओं के बिजली बिलों की विसंगतियों को तुरंत सुधारा गया।
भार वृद्धि: 2 उपभोक्ताओं के कनेक्शन का लोड (भार) नियमानुसार बढ़ाया गया।
तकनीकी समस्याएं: 6 उपभोक्ताओं की लाइन और वोल्टेज से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों को दूर किया गया।
अधिकारियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
शिविर के दौरान जानकारी देते हुए सहायक अभियंता (AE) विजय सिंह चौहान ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना और उनके घर के समीप ही बेहतर व पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है।
वहीं कनिष्ठ अभियंता (JE) सौरभ सिंह भदौरिया ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी क्लस्टर-4 के अन्य क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, ताकि हर उपभोक्ता को सुगम और निर्बाध बिजली सेवा प्राप्त हो सके।अपनी समस्याओं का तुरंत समाधान पाकर ग्राम किठोंदा के निवासियों ने खुशी जाहिर की और विद्युत मंडल की इस जन-हितैषी पहल की जमकर सराहना की।
    user_KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
    KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
    पत्रकार भितरवार, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बेरछ में श्रद्धांजलि सभा में बोले घनश्याम पिरौनिया, बंशकार समाज सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी, देश निर्माण में निभाए भूमिका भांडेर के ग्राम बेरछ में धानुक बंशकार समाज के वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय राजकुमार बंशकार की श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इसमें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं भांडेर के पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया शामिल हुए और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समाजबंधुओं को संबोधित करते हुए पिरौनिया ने कहा कि बंशकार समाज हमेशा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता आया है। समाज को अपनी परंपराओं का निर्वहन करते हुए देश निर्माण में योगदान सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का समाजहित में लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा नेता रूपेश पंसारी, अशोक रजक, बंशकार समाज अध्यक्ष पन्नूलाल बंशकार, जनपद सदस्य गयासीराम मदारी, धन सिंह, शिवकुमार भैय्यान, पर्वत सिंह, मलखान सिंह, पूर्व सरपंच रामेश्वर, भूपेंद्र सिंह, सुनील, राजेंद्र यादव, रामदास, संतोष सहित समाजबंधु मौजूद रहे।
    1
    बेरछ में श्रद्धांजलि सभा में बोले घनश्याम पिरौनिया, बंशकार समाज सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी, देश निर्माण में निभाए भूमिका
भांडेर के ग्राम बेरछ में धानुक बंशकार समाज के वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय राजकुमार बंशकार की श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इसमें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं भांडेर के पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया शामिल हुए और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समाजबंधुओं को संबोधित करते हुए पिरौनिया ने कहा कि बंशकार समाज हमेशा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता आया है। समाज को अपनी परंपराओं का निर्वहन करते हुए देश निर्माण में योगदान सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का समाजहित में लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा नेता रूपेश पंसारी, अशोक रजक, बंशकार समाज अध्यक्ष पन्नूलाल बंशकार, जनपद सदस्य गयासीराम मदारी, धन सिंह, शिवकुमार भैय्यान, पर्वत सिंह, मलखान सिंह, पूर्व सरपंच रामेश्वर, भूपेंद्र सिंह, सुनील, राजेंद्र यादव, रामदास, संतोष सहित समाजबंधु मौजूद रहे।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मजदूरों से भरी ई रिक्शा पलटी , धान लगाकर घर लौट रहे मौ के पास गांव से अपने घर देवगढ़ गांव लौट रहे थे सभी मजदूर डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश मजदूरों से भरी ई रिक्शा पलटी , धान लगाकर घर लौट रहे मौ के पास गांव से अपने घर देवगढ़ गांव लौट रहे थे सभी मजदूर , ई रिक्शा में महिला, बच्चे, पुरुष सहित लगभग 15 लोग थे सवार, देवगढ़ घाटी पर अनियंत्रित होकर पलटी ई रिक्शा, एंबुलेंस से सभी घायलों को लाया गया सिविल हॉस्पिटल डबरा, जहां डॉक्टर ने एक महिला राजो बाई और एक पुरुष सतेंद्र की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें किया ग्वालियर रेफर।
    4
    मजदूरों से भरी ई रिक्शा पलटी , धान लगाकर घर लौट रहे मौ के पास गांव से अपने घर देवगढ़ गांव लौट रहे थे सभी मजदूर
डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश  
मजदूरों से भरी ई रिक्शा पलटी , धान लगाकर घर लौट रहे मौ के पास गांव से अपने घर देवगढ़ गांव लौट रहे थे सभी मजदूर , ई रिक्शा में महिला,  बच्चे, पुरुष सहित लगभग 15 लोग थे सवार, देवगढ़ घाटी पर अनियंत्रित होकर पलटी ई रिक्शा, एंबुलेंस से सभी घायलों को लाया गया सिविल हॉस्पिटल डबरा, जहां डॉक्टर ने एक महिला राजो बाई और एक पुरुष सतेंद्र की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें किया ग्वालियर रेफर।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.