Shuru
Apke Nagar Ki App…
SUNIL VISHWAKARMA
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by SUNIL VISHWAKARMA1
- ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में नकली दवाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की टीम की सूचना पर पुलिस ने मयूर मार्केट स्थित श्रीराम मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान “अल्ट्रासिट” नामक दवा की नकली पैकेजिंग कर बिक्री करते हुए दुकानदार रामवीर राठौर को पकड़ा गया। जांच में कुल 71 नकली टेबलेट बरामद हुईं, जिन्हें मौके पर ही कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी मेंजप्त किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। चूंकि अपराध जमानती श्रेणी का है, इसलिए आरोपी को नोटिस देकर मौके पर ही छोड़ दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में कंपनी के लीगल एडवाइजर वीर सिंह सिसोदिया और उनकी टीम भी मौजूद रही। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- Post by Dharmendra sahu1
- सोहागपुर के सुबह सुबह रामगंज मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक पलटा सोहागपुर क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब बैतूल से पिपरिया जा रहा चने से भरा ट्रक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर रामगंज मोड़ पर पलट गया। घटना बुधवार सुबह 7 बजे के लगभग की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ट्रक क्रमांक एमएच 27 बीएक्स 9091 बैतूल से चना लेकर पिपरिया की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक सोहागपुर रामगंज के खतरनाक मोड़ पर पहुंचा, चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की गति काफी तेज थी, जिससे मोड़ पर संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया।1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- लोकेशन:- सोहागपुर। संवाददाता:- शेख आरिफ। सोहागपुर// क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब बैतूल से पिपरिया जा रहा चने से भरा ट्रक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर खब्जा पीर टर्निंग पर पलट गया। जानकारी के मुताबिक, ट्रक क्रमांक एमएच 27 बीएक्स 9091 बैतूल से चना लेकर पिपरिया की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक सोहागपुर के खब्जा पीर के खतरनाक मोड़ पर पहुंचा, चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की गति काफी तेज थी, जिससे मोड़ पर संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया।2
- नरसिंहपुर: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन; 25 हजार की रिश्वत लेते नगरपालिका का बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार नरसिंहपुर। भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ा प्रहार करते हुए जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने बुधवार को नरसिंहपुर नगरपालिका में दबिश दी। टीम ने नगरपालिका में पदस्थ बाबू संजय तिवारी को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे नगरपालिका कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। पूरा मामला निर्माण कार्य के भुगतान से जुड़ा है। 'सरिता कंस्ट्रक्शन कंपनी' के संचालक भीष्म नारायण राजपूत ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें कृष्णा वार्ड (मरही माता क्षेत्र) में पेवर ब्लॉक लगाने का टेंडर मिला था। काम पूरा होने के बाद उनके 3 लाख 39 हजार रुपये का बिल लंबित था। 1
- Post by SUNIL VISHWAKARMA1