logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

7 hrs ago
user_Manish Shayar
Manish Shayar
Video Creator कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
7 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Manish Shayar
    1
    Post by Manish Shayar
    user_Manish Shayar
    Manish Shayar
    Video Creator कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • मुंडावर ( देवराज मीणा जन जागरण संदेश संवाददाता मुंडावर नगर पालिका जिला खैरथल तिजारा राजस्थान ) समीपवर्ती ग्राम रैणागिरी स्थित शीतलदास जी महाराज आश्रम रैणागिरी धाम में 155वां वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर 5 और 6 फरवरी को विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें वार्षिक लख्खी मेला प्रमुख है। आश्रम समिति के अनुसार 5 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी के साथ श्रद्धालुओं और आमजन के लिए नेत्र जांच और निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर भी लगेगा। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को डोनर कार्ड और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। रात्रि जागरण का भी आयोजन होगा, जिसमें भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे। पहलवानों के बीच मुकाबले होंगे 6 फरवरी को आश्रम परिसर में लख्खी मेला और भंडारे का आयोजन होगा। मेले का मुख्य आकर्षण सायंकाल आयोजित होने वाला कुश्ती दंगल रहेगा। इस दंगल में क्षेत्रीय और नामी पहलवानों के बीच मुकाबले होंगे। आश्रम समिति ने कुश्ती कामड़ा के लिए 31,000 रुपये की राशि निर्धारित की है। सभी कार्यक्रम श्रीमद् जगद्‌गुरु बेनामी द्वाराचार्य बालकादेवाचार्य महाराज के सान्निध्य में संपन्न होंगे। आश्रम समिति ने क्षेत्रवासियों से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने तथा धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करने की अपील की है। आयोजनों को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रैणागिरी धाम शीतलदास महाराज की सिद्ध पीठ है, जो बेनामी संप्रदाय से संबद्ध एक प्राचीन तीर्थस्थल है। यह धाम अपनी सिद्ध परंपराओं और आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए जाना जाता है। वर्तमान में बेनामी जगद्‌गुरु स्वामी बालकादेवाचार्य जी महाराज यहाँ श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
    3
    मुंडावर ( देवराज मीणा जन जागरण संदेश संवाददाता मुंडावर नगर पालिका जिला खैरथल तिजारा   राजस्थान ) समीपवर्ती ग्राम रैणागिरी स्थित शीतलदास जी महाराज आश्रम रैणागिरी धाम में 155वां वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर 5 और 6 फरवरी को विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें वार्षिक लख्खी मेला प्रमुख है।
आश्रम समिति के अनुसार 5 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी के साथ श्रद्धालुओं और आमजन के लिए नेत्र जांच और निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर भी लगेगा। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को डोनर कार्ड और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। रात्रि जागरण का भी आयोजन होगा, जिसमें भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे।
पहलवानों के बीच मुकाबले होंगे
6 फरवरी को आश्रम परिसर में लख्खी मेला और भंडारे का आयोजन होगा। मेले का मुख्य आकर्षण सायंकाल आयोजित होने वाला कुश्ती दंगल रहेगा। इस दंगल में क्षेत्रीय और नामी पहलवानों के बीच मुकाबले होंगे। आश्रम समिति ने कुश्ती कामड़ा के लिए 31,000 रुपये की राशि निर्धारित की है।
सभी कार्यक्रम श्रीमद् जगद्‌गुरु बेनामी द्वाराचार्य बालकादेवाचार्य महाराज के सान्निध्य में संपन्न होंगे। आश्रम समिति ने क्षेत्रवासियों से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने तथा धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करने की अपील की है। आयोजनों को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
रैणागिरी धाम शीतलदास महाराज की सिद्ध पीठ है, जो बेनामी संप्रदाय से संबद्ध एक प्राचीन तीर्थस्थल है। यह धाम अपनी सिद्ध परंपराओं और आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए जाना जाता है। वर्तमान में बेनामी जगद्‌गुरु स्वामी बालकादेवाचार्य जी महाराज यहाँ श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    पत्रकार मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    52 min ago
  • Post by RAJ.JANTA .97
    1
    Post by RAJ.JANTA .97
    user_RAJ.JANTA .97
    RAJ.JANTA .97
    Local News Reporter थानागाजी, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • विराटनगर के ग्राम पंचायत चतरपुरा स्थित जवानपुरा पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल चतरपुरा ने अपना वार्षिक उत्सव 2026 विद्यालय परिसर में आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा सम्मान समारोह,विद्यालय की उपलब्धियों और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर वंदना से हुई, छात्रों ने परिवार के महत्व पर आधारित गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । जवानपुरा पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल संचालक अर्जुन लाल यादव विशिष्ट अतिथि थे। विद्यालय के छोटे बच्चों की नृत्य प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया। छात्राओं ने अवधी भाषा में वैवाहिक गीत भी प्रस्तुत किए। अतिथियों और विद्यालय की प्राचार्य ने वर्ष भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
    1
    विराटनगर के ग्राम पंचायत चतरपुरा स्थित जवानपुरा पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल चतरपुरा ने अपना वार्षिक उत्सव 2026 विद्यालय परिसर में आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा सम्मान समारोह,विद्यालय की उपलब्धियों और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर वंदना से हुई,  छात्रों ने परिवार के महत्व पर आधारित गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । जवानपुरा पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल संचालक अर्जुन लाल यादव विशिष्ट अतिथि थे। विद्यालय के छोटे बच्चों की नृत्य प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया। छात्राओं ने अवधी भाषा में वैवाहिक गीत भी प्रस्तुत किए। अतिथियों और विद्यालय की प्राचार्य ने वर्ष भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • शाहजहांपुर कस्बे के समीप थाना क्षेत्र मुंडावर के ग्राम सकतपुरा में तीन भैंस चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला। पुलिस की देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पीड़ित बस्तीराम पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी सकतपुरा ने बताया कि 2 जनवरी की सुबह करीब 1 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोर उनकी तीन भैंस चुरा ले गए। इस दौरान पास ही सो रहे बस्तीराम के कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी गई, जिससे वे बाहर नहीं निकल सके। बस्तीराम ने बताया कि घटना की सूचना उन्होंने तुरंत 100 नंबर पर दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद वे स्वयं मुंडावर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि रिपोर्ट के करीब 15 घंटे बाद पुलिस गांव पहुंची और घटना की जानकारी ली, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने बताया कि पहले सकतपुरा गांव शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में आता था, तब सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत पहुंच जाती थी, लेकिन अब थाना क्षेत्र दूर होने के कारण पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंच पा रही है। इससे क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त न होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और बार-बार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। विरोध प्रदर्शन में रोहित कुमार, सोनू, ज्ञानचंद, विक्रम, कृष्णा, राजेश, लालाराम, अनिल, लीलूराम, हेम सिंह, सोनू कुमार, मिथुन, अशोक, विक्की, हर्ष, शेर सिंह, रोहतास, राधेश्याम, योगेश, धीरेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि थाना क्षेत्र की दूरी की समस्या का समाधान किया जाए, सकतपुरा को नजदीकी थाना क्षेत्र में शामिल किया जाए, चोरी की घटना में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई हो तथा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही नियमित पुलिस गश्त शुरू कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की गई है।
    2
    शाहजहांपुर कस्बे के समीप थाना क्षेत्र मुंडावर के ग्राम सकतपुरा में तीन भैंस चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला। पुलिस की देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
पीड़ित बस्तीराम पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी सकतपुरा ने बताया कि 2 जनवरी की सुबह करीब 1 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोर उनकी तीन भैंस चुरा ले गए। इस दौरान पास ही सो रहे बस्तीराम के कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी गई, जिससे वे बाहर नहीं निकल सके।
बस्तीराम ने बताया कि घटना की सूचना उन्होंने तुरंत 100 नंबर पर दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद वे स्वयं मुंडावर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि रिपोर्ट के करीब 15 घंटे बाद पुलिस गांव पहुंची और घटना की जानकारी ली, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले सकतपुरा गांव शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में आता था, तब सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत पहुंच जाती थी, लेकिन अब थाना क्षेत्र दूर होने के कारण पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंच पा रही है। इससे क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों ने पुलिस गश्त न होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और बार-बार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विरोध प्रदर्शन में रोहित कुमार, सोनू, ज्ञानचंद, विक्रम, कृष्णा, राजेश, लालाराम, अनिल, लीलूराम, हेम सिंह, सोनू कुमार, मिथुन, अशोक, विक्की, हर्ष, शेर सिंह, रोहतास, राधेश्याम, योगेश, धीरेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि थाना क्षेत्र की दूरी की समस्या का समाधान किया जाए, सकतपुरा को नजदीकी थाना क्षेत्र में शामिल किया जाए, चोरी की घटना में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई हो तथा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही नियमित पुलिस गश्त शुरू कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की गई है।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    9 hrs ago
  • भाइयों एक बार वीडियो को जरूर देखें और आपको अच्छा लगे तो शेयर जरूर कर देना चैनल को भी सब्सक्राइब करें 🙏🙏 मजदूर भाइयों के लिए कुछ शब्द बोले हैं
    1
    भाइयों एक बार वीडियो को जरूर देखें और आपको अच्छा लगे तो शेयर जरूर कर देना चैनल को भी सब्सक्राइब करें 🙏🙏
मजदूर भाइयों के लिए कुछ शब्द बोले हैं
    user_Public Power मजदूर की आवाज
    Public Power मजदूर की आवाज
    पत्रकार Alwar, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जवानपुरा पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल संचालक अर्जुन लाल यादव विशिष्ट अतिथि थे। विद्यालय के छोटे बच्चों की नृत्य प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया। छात्राओं ने अवधी भाषा में वैवाहिक गीत भी प्रस्तुत किए। अतिथियों और विद्यालय की प्राचार्य ने वर्ष भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
    1
    स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जवानपुरा पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल संचालक अर्जुन लाल यादव विशिष्ट अतिथि थे। विद्यालय के छोटे बच्चों की नृत्य प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया। छात्राओं ने अवधी भाषा में वैवाहिक गीत भी प्रस्तुत किए। अतिथियों और विद्यालय की प्राचार्य ने वर्ष भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
    user_@nilesh Verma-1997
    @nilesh Verma-1997
    अलवर, अलवर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • bhaichara on top
    1
    bhaichara on top
    user_Manish Shayar
    Manish Shayar
    Video Creator कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.