Shuru
Apke Nagar Ki App…
समाज की सामाजिक बुराइयों के अंत के लिए होगी महापंचायत हथीन के पूर्व विधायक प्रवीण डागर ने दिया निमंत्रण
खबरदार पलवल
समाज की सामाजिक बुराइयों के अंत के लिए होगी महापंचायत हथीन के पूर्व विधायक प्रवीण डागर ने दिया निमंत्रण
More news from हरियाणा and nearby areas
- किठवाड़ी गांव में गौरव गौतम खेलकूद मंत्री हरियाणा सरकार का भव्य स्वागत हुआ। पलवल के लाइन पार इलाके में विकास कार्य जोरो पर है वार्ड न 3 में विकास कार्य लगातार चले हुए हैं। किठवाड़ी गांव के युवा नेता ओमी दलाल भी वार्ड न 3 के विकास कार्य के लिए जनता के बीच जा रहे हैं।1
- 360 गांवों के चौधरी श्री ओमप्रकाश बघेल जी के सुपुत्र का निधन पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। परिजनों को सादर पौधा भेंट स्वर्गीय संजय बघेल जी को सादर हरित श्रद्धांजलि सह प्रकृति पर्यावरण संरक्षण संदेश सेवा प्रयास जी। जीओ ओर जीने दो के साथ जीवों पर दया करें, शाकाहारी बनें, जल बचाओ, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं नारी सम्मान के साथ प्रकृति की रक्षा करें डॉ. ऐ. पी. जे. अब्दुल कलाम जी स्मृति दिवस, सीआरपीएफ स्थापना दिवस "खुशी हो या गम- अपनों की स्मृति में देव वृक्ष लगाएं हम" अपनों का बिछड़ना असहनीय पीड़ा दायक होता है। 360 गांवों के चौधरी श्री ओमप्रकाश बघेल जी के सुपुत्र का निधन पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। परिजनों को सादर पौधा भेंट स्वर्गीय संजय बघेल जी को सादर हरित श्रद्धांजलि सह प्रकृति पर्यावरण संरक्षण संदेश सेवा प्रयास जी। जीओ ओर जीने दो के साथ जीवों पर दया करें, शाकाहारी बनें, जल बचाओ, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं नारी सम्मान के साथ प्रकृति की रक्षा करें।1
- हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर 10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में लगभग 5.19 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली विभिन्न जनहितकारी विकास परियोजनाओं का नारियल फोडकर शिलान्यास किया। पलवल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि नगर परिषद पलवल के अनुसार इन परियोजनाओं के अंतर्गत क्षेत्र में सड़क एवं नाली निर्माण, बीपीएल कॉलोनी के आसपास आधारभूत सुविधाओं का विकास, विभिन्न गलियों का निर्माण तथा ओबीसी कम्युनिटी सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। इन विकास कार्यों पर लगभग 5.19 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल के विकास को गति प्रदान करने के लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पलवल की जनता का भरपूर सहयोग लगातार मिल रहा है। नगर परिषद के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर विपक्ष लोगों को गुमराह करने का कार्य करता है लेकिन पलवल की जनता ने उन्हें जो आर्शीवाद दिया है उसपर खरा उतरने का काम करेगें। गौरव गौतम ने कहा कि नगर परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य किए जाए। विकास कार्यों के लिए समान रूप से राशि आवंटित की जाएगी। ताकि सभी वार्डों का समुचित विकास किया जा सके। उन्होंने कहा कि पलवल शहर का साफ व सुथरा बनाने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे है।2
- "म्हारी सड़क" ऐप पर दर्ज सभी लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाए सुनिश्चित *- उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक* *- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य : उपायुक्त* *- उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने ट्रांसपोर्टरों को ओवरलोड वाहन न चलाने के दिए निर्देश* *- अवैध कट, अतिक्रमण, गलत पार्किंग और ब्लैक स्पॉट पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश* *पलवल, 28 जुलाई।* उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने पलवल में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने, जाम की समस्या से राहत दिलाने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा मिल सके। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक में उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के निर्देश दिए। *आमजन को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना सरकार और जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त* उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि "म्हारी सड़क" ऐप पर दर्ज सभी लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। सड़क से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट भी नियमित रूप से अपडेट करें। विशेष रूप से गड्ढों, क्षतिग्रस्त सड़कों, जलभराव, अवैध कट और अन्य यातायात संबंधी समस्याओं का मौके पर निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना सरकार और जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। *उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने ट्रांसपोर्टरों को ओवरलोड वाहन न चलाने के दिए निर्देश* उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने सभी ट्रांसपोर्टरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में ओवरलोड वाहन सड़कों पर न चलाएं। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है और सड़कें भी समय से पहले क्षतिग्रस्त होती हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान, जुर्माना तथा अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ट्रांसपोर्टरों से अपील की गई कि वे निर्धारित भार क्षमता का पालन करें, वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें और सुरक्षित व सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग दें। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि सड़क सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए केवल बैठकों तक सीमित रहने के बजाय धरातल पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध ढंग से कार्य करते हुए सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क दुर्घटना पीड़ित सहायता योजना, अवैध कटों को बंद करने, अतिक्रमण हटाने, ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य, सड़क मरम्मत, जलभराव की समस्या, गलत पार्किंग, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, स्ट्रीट लाइट, सुरक्षित स्कूल वाहन नीति, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान तथा यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन सहित विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, जिला नगर योजनाकार, यातायात पुलिस, आरटीए, एचएसआईआईडीसी तथा अन्य संबंधित विभागों को संयुक्त अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी लंबित कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से केजीपी एक्सप्रेसवे, केएमपी एक्सप्रेसवे, सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर अवैध कट बंद करने, अतिक्रमण हटाने, सड़क किनारे बने अवैध ढाबों को हटाने, गलत पार्किंग पर कार्रवाई करने, जलभराव की समस्या का समाधान करने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों एवं रेलिंग की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक स्थानों पर जर्सी बैरियर, सड़क संकेतक, स्पीड ब्रेकर एवं स्ट्रीट लाइट लगाने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि सभी उपमंडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करें तथा दोबारा अतिक्रमण या अवैध गतिविधियां पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके अलावा सुरक्षित स्कूल वाहन नीति का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए स्कूल बसों का नियमित निरीक्षण करने तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विचार गोष्ठी, निबंध लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता और अन्य कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने एजेंडा बिंदुओं पर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर अगली बैठक से पूर्व विस्तृत अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, एसडीएम हथीन हरिराम, डीएसपी नरेंद्र खटाना, उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी सहित समिति के सभी सदस्य एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 0001
- फरीदाबाद गांव दयालपुर के युवक की यूपी में हत्या, वाराणसी से दर्शन कर परिवार समेत लौट रहा था घर। फर्रुखाबाद में नेशनल हाईवे पर उस समय सनसनी फैल गई जब देर रात वाराणसी से दर्शन कर परिवार के साथ लौट रहे एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ हाईवे किनारे एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक और चिप्स लेने के लिए रुका था। तभी कार सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।। फर्रुखाबाद के कादरीगेट थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 9 बजे हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। फरीदाबाद के दयालपुर निवासी 32 वर्षीय अरुण हुड्डा अपनी पत्नी राखी और बच्चे के साथ कार से वाराणसी दर्शन के लिए गए थे। रविवार को परिवार के साथ वापस लौटते समय वह पांचाल घाट के पास एक किराना दुकान पर रुके।जब म्रतक अरुण ने दुकान से कोल्ड ड्रिंक, चिप्स और पानी की बोतल खरीदी। वह कोल्ड ड्रिंक खोलकर उसमें नमक डाल रहे थे1
- अन्याय को देखना,सुनना,सहन करना उसके खिलाफ नहीं बोलना यह सब पाप की श्रेणी में आता है। मास्टर श्यौराज1
- वीडियो शेयर कीजिए सब्सक्राइब कीजिए सब्सक्राइब कीजिए 🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️😱😱😱😱😱🙏🙏1
- समाज की सामाजिक बुराइयों के अंत के लिए होगी महापंचायत हथीन के पूर्व विधायक प्रवीण डागर ने दिया निमंत्रण1