*सिंगाही दरोगा पर रिश्वत का आरोप, वीडियो आइडियो के बाद बढ़ा विवाद अंकित संवाद-शाहिद लखाही ASTv24 digital सिंगाही खीरी। थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक स्थानीय व्यक्ति ने थाने में तैनात दरोगा मोहित पर ₹6000 रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने घटनाक्रम को बताकर बनवाया वीडियो। पीड़ित ने बताया कि, 8 मार्च को उसके खेत में कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग बकरियां चरा रहे थे। जब उसका नाबालिग बेटा बकरियों को भगाने गया, तभी एक बकरी खेत के पास लगे तार में फंसकर मर गई। आरोप है कि इस बात को लेकर दबंगों ने बच्चे को बेरहमी से मारा, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पड़ गए। घटना के बाद पीड़ित ने 8 मार्च को थाने में तहरीर दी। तहरीर आधार पर 9 मार्च को दर्ज मुकदमे में पुलिस ने पीड़ित के नाबालिग बेटे और आरोपियों—दोनों पर समान धाराएं लगा दीं। इससे पीड़ित ने न्याय न मिलने की बात कही।जिसपर घटना समय मौजूदा थाना प्रभारी ने मामले की विवेचना दरोगा मोहित को दी, मोहित दरोगा पीड़ित के घर पहुंचे, जहां उन्होंने उसे डराया-धमकाया और धाराएं हटाने के नाम पर ₹6000 ले लिए। जिसका वीडियो पीड़ित ने स्वतंत्रता पूर्वक बनवाकर कबूला। पीड़ित ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर उच्च अधिकारियों को ट्वीट के माध्यम से अवगत कराया। ट्वीट के बाद गुस्साए दरोगा मोहित फिर से पीड़ित के घर पहुंचे और उसपर वर्दी की धौंस दिखाते हुए दबाव बनाने लगे कि लिखित में दो की हमने कोई पैसा नहीं लिया। पीड़ित दरोगा के दबाव के कारण परेशान होकर पीड़ित घर से कहीं निकल गया रात भर घर नही आया।मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और लोग निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
*सिंगाही दरोगा पर रिश्वत का आरोप, वीडियो आइडियो के बाद बढ़ा विवाद अंकित संवाद-शाहिद लखाही ASTv24 digital सिंगाही खीरी। थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक स्थानीय व्यक्ति ने थाने में तैनात दरोगा मोहित पर ₹6000 रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने घटनाक्रम को बताकर बनवाया वीडियो। पीड़ित ने बताया कि, 8 मार्च को उसके खेत में कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग बकरियां चरा रहे थे। जब उसका नाबालिग बेटा बकरियों को भगाने गया, तभी एक बकरी खेत के पास लगे तार में फंसकर मर गई। आरोप है कि इस बात को लेकर दबंगों ने बच्चे को बेरहमी से मारा, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पड़ गए। घटना के बाद पीड़ित ने 8 मार्च को थाने में तहरीर दी। तहरीर आधार पर 9 मार्च को दर्ज मुकदमे में पुलिस ने पीड़ित के नाबालिग बेटे और आरोपियों—दोनों पर समान धाराएं लगा दीं। इससे पीड़ित ने न्याय न मिलने की बात कही।जिसपर घटना समय मौजूदा थाना प्रभारी ने मामले की विवेचना दरोगा मोहित को दी, मोहित दरोगा पीड़ित के घर पहुंचे, जहां उन्होंने उसे डराया-धमकाया और धाराएं हटाने के नाम पर ₹6000 ले लिए। जिसका वीडियो पीड़ित ने स्वतंत्रता पूर्वक बनवाकर कबूला। पीड़ित ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर उच्च अधिकारियों को ट्वीट के माध्यम से अवगत कराया। ट्वीट के बाद गुस्साए दरोगा मोहित फिर से पीड़ित के घर पहुंचे और उसपर वर्दी की धौंस दिखाते हुए दबाव बनाने लगे कि लिखित में दो की हमने कोई पैसा नहीं लिया। पीड़ित दरोगा के दबाव के कारण परेशान होकर पीड़ित घर से कहीं निकल गया रात भर घर नही आया।मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और लोग निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
- अंकित संवाद-शाहिद लखाही ASTv24 digital सिंगाही खीरी। थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक स्थानीय व्यक्ति ने थाने में तैनात दरोगा मोहित पर ₹6000 रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने घटनाक्रम को बताकर बनवाया वीडियो। पीड़ित ने बताया कि, 8 मार्च को उसके खेत में कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग बकरियां चरा रहे थे। जब उसका नाबालिग बेटा बकरियों को भगाने गया, तभी एक बकरी खेत के पास लगे तार में फंसकर मर गई। आरोप है कि इस बात को लेकर दबंगों ने बच्चे को बेरहमी से मारा, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पड़ गए। घटना के बाद पीड़ित ने 8 मार्च को थाने में तहरीर दी। तहरीर आधार पर 9 मार्च को दर्ज मुकदमे में पुलिस ने पीड़ित के नाबालिग बेटे और आरोपियों—दोनों पर समान धाराएं लगा दीं। इससे पीड़ित ने न्याय न मिलने की बात कही।जिसपर घटना समय मौजूदा थाना प्रभारी ने मामले की विवेचना दरोगा मोहित को दी, मोहित दरोगा पीड़ित के घर पहुंचे, जहां उन्होंने उसे डराया-धमकाया और धाराएं हटाने के नाम पर ₹6000 ले लिए। जिसका वीडियो पीड़ित ने स्वतंत्रता पूर्वक बनवाकर कबूला। पीड़ित ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर उच्च अधिकारियों को ट्वीट के माध्यम से अवगत कराया। ट्वीट के बाद गुस्साए दरोगा मोहित फिर से पीड़ित के घर पहुंचे और उसपर वर्दी की धौंस दिखाते हुए दबाव बनाने लगे कि लिखित में दो की हमने कोई पैसा नहीं लिया। पीड़ित दरोगा के दबाव के कारण परेशान होकर पीड़ित घर से कहीं निकल गया रात भर घर नही आया।मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और लोग निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- लखीमपुर खीरी जिले के थाना नीमगांव क्षेत्र के मलिकपुर गांव का गन्ना कोल्हू अब सिर्फ रस नहीं, बल्कि मानव ड्रामा का नया सेंटर बन चुका है। 11 मार्च को कुलदीप कुमार गौतम अपनी चप्पल फिसलने के कारण खौलते रस की कड़ाही में गिर गए और बुरी तरह झुलस गए। जैसे ही हादसा हुआ, कोल्हू मालिक साजिद खान तुरंत उनका इलाज कराते हुए दर-दर भटक कर परिजन की सहमति से उन्हें जिला अस्पताल और फिर लखनऊ के बर्न अस्पताल भेजा। 12 दिन तक इलाज चलता रहा, लेकिन दुर्भाग्यवश 23 मार्च को कुलदीप का निधन हो गया। लेकिन मौत के तुरंत बाद, सोशल मीडिया का जादू और परिवार की “कुशल कल्पना शक्ति” सक्रिय हो गई। वायरल वीडियो में खुद मृतक स्पष्ट रूप से बता रहे थे कि हादसा उनकी चप्पल फिसलने की वजह से हुआ। बावजूद इसके, परिजनों ने कोल्हू मालिक को मुख्य आरोपी बना दिया। सवाल उठता है — अगर मालिक ने उसे गिराया होता, तो 12 दिन तक कोई वीडियो या तहरीर क्यों नहीं? क्यों “साहसी परिवार” इंतजार करता रहा, और मौत के तुरंत बाद ही दृश्य कथानक तैयार कर लिया? वीडियो ने सच को इतनी साफ़ तरीके से पेश किया कि कोई “कानून और न्याय का क्लास” लेने बिना भी समझ सकता है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था, न कि कोई अपराध। पर लोगों का नया नारा है — “मृत्यु का लाभ उठाओ, मालिक को फंसाओ”। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर याद दिलाया कि इंसानियत, सोशल मीडिया और कानून की लड़ाई में अक्सर सच सबसे कमजोर पड़ जाता है, और वीडियो ही अकेला न्यायधीश बनकर सामने खड़ा हो जाता है।2
- खीरी में इंसानियत जगी — बेबस बुजुर्ग महिला हसीना की मदद को आगे आए लोग उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद से एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक बेसहारा और लगभग दृष्टिहीन बुजुर्ग महिला, हसीना (उम्र करीब 60 वर्ष), मजबूरी और गरीबी के बीच किसी दूसरे के खाली प्लॉट पर झिल्ली तानकर जीवन बिताने को मजबूर थी। हालात इतने खराब थे कि उनके पास न रहने का ठिकाना था, न ही खाने-पीने की कोई स्थायी व्यवस्था। उनकी इस दर्दभरी जिंदगी को हमारे न्यूज़ चैनल न्यू ऐप ने आम जनता तक पहुंचाया। इस खबर को गंभीरता से लेते हुए पत्रकार शाहनवाज़ गौरी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के माध्यम से जिला प्रशासन को अवगत कराया। खबर के प्रसारित होते ही इंसानियत जाग उठी और धीरे-धीरे लोग मदद के लिए आगे आने लगे। खीरी डॉट कॉम के हेड और नगर पंचायत खीरी के पूर्व चेयरमैन गुफरान अहमद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग महिला की मदद का जिम्मा उठाया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता लकी मिश्रा ने भी महिला की सहायता का आश्वासन दिया। अब राहत की बात यह है कि हसीना की मदद के लिए समाज के विभिन्न वर्गों से लोग आगे आ रहे हैं। यह तस्वीर बताती है कि अगर किसी की पीड़ा को सही मंच मिले, तो इंसानियत आज भी जिंदा है।1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- लखीमपुर खीरी। कस्बा खीरी के मोहल्ला बुखारी टोला में बेवा बुजुर्ग हसीना बानो की दयनीय स्थिति सामने आने के बाद मदद का सिलसिला शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद खीरी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान समाजवादी पार्टी के जिला सचिव गुफरान अहमद ने आगे बढ़कर राशन सामग्री और नगद सहायता उपलब्ध कराई। मामला तूल पकड़ने के बाद जिला प्रशासन ने भी संज्ञान लिया। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी सिंह द्वारा मौके पर राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। साथ ही कस्बा खीरी निवासी लकी मिश्रा द्वारा आवश्यक दस्तावेज जुटवाए जा रहे हैं, ताकि नया राशन कार्ड जारी कराने की प्रक्रिया जल्द पूरी हो सके। इस पहल से बुजुर्ग महिला को तत्काल राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय प्रयास की सराहना की है, वहीं अब उम्मीद जताई जा रही है कि आगे भी प्रशासन की ओर से स्थायी सहायता सुनिश्चित की जाएगी।1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- ने अचानक हमला कर दिया जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया घटना के बाद ग्रामीणों ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए तेंदुए को बिना किसी नुकसान पहुंचाए काबू में कर लिया ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने पहले ही वन विभाग को कई बार सूचना दी थी, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में नाराजगी है सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए पिंजरा मंगाया गया है और जल्द ही उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। पैग़ाम ए दिल न्यूज़ पेपर1
- लखीमपुर खीरी. सिंगाही थाना क्षेत्र के सिधौना स्थित फुटहा फार्म में बुधवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां घर के भीतर घुसे तेंदुए ने सात साल की मासूम को परिजनों की आंखों के सामने उठाकर ले गया और कुछ ही दूरी पर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, वहीं परिजनों और ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश है।फुटहा फार्म निवासी जोगा सिंह की सात वर्षीय पुत्री सिमरन बुधवार शाम करीब सात बजे घर के भीतर थी। इसी दौरान अचानक एक तेंदुआ घर में घुस आया और परिजनों के सामने ही बच्ची को जबड़े में दबोचकर लेकर भाग निकला। घटना से घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन और आसपास के लोग शोर मचाते हुए तेंदुए के पीछे दौड़े, लेकिन वह बच्ची को लेकर तेजी से खेतों की ओर निकल गया। करीब पांच सौ मीटर दूर गेहूं और मसूर के खेत में कुछ देर बाद बच्ची का क्षत-विक्षत शव मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में पिछले कई दिनों से तेंदुए की सक्रियता बनी हुई है। इससे पहले भी वह दो पालतू कुत्तों और एक बछिया को अपना निवाला बना चुका है। इसके बावजूद वन विभाग ने ठोस कार्रवाई नहीं की। सूचना देने के बाद भी विभागीय टीम के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई। ग्रामीणों ने पास के खेत में तेंदुए के छिपे होने की आशंका जताई है, जिसके चलते लोग भयभीत हैं और बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक सिंगाही थाने के दो कांस्टेबल मौके पर पहुंच चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम राजीव निगम और सीओ शिवम कुमार मौके के लिए रवाना हो गए। वहीं बेलरायां रेंज के रेंजर भूपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता को देखते हुए पहले से ही दो स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं और गश्ती टीम निगरानी कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और बच्चों को अकेला न छोड़ने की अपील की है।1