Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरकार से लगाई मदद की गुहार तहसील कुरावली गांव सलेमपुर में पक्का मकान गिर गया बारिश के कारण
रोहित ठाकुर करणी सेना जिला अध्यक्ष मैनपुरी
सरकार से लगाई मदद की गुहार तहसील कुरावली गांव सलेमपुर में पक्का मकान गिर गया बारिश के कारण
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सरकार से लगाई मदद की गुहार तहसील कुरावली गांव सलेमपुर में पक्का मकान गिर गया बारिश के कारण1
- मझोला नहर के पास रात 11 बजे दिखा 8 से 10 फीट लंबा अजगर, सड़क की ओर बढ़ रहा था बेवर मझोला नहर के पास रात करीब 11 बजे के बाद मोहित तिवारी वहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर करीब 8 से 10 फीट लंबे अजगर पर पड़ी, जो सड़क की तरफ बढ़ रहा था। अजगर को देखते ही मोहित तिवारी ने गाड़ी रोक दी और उसे सड़क से हटाकर झाड़ियों की तरफ कर दिया। अगर समय रहते अजगर दिखाई नहीं देता और उसके ऊपर कोई वाहन चढ़ जाता, तो उसकी जान भी जा सकती थी। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों को रात के समय नहर और सड़क किनारे निकलते वक्त सतर्क रहने की जरूरत है। रात के अंधेरे में सड़क पर 10 फीट का अजगर… जरा सी चूक और जा सकती जान!4
- मैनपुरी से वंश कश्यप के माता पिता का भूख हड़ताल का चौथा दिन मैनपुरी जिला अस्पताल डॉक्टर की टीम ने अपनी जिम्मेदारी निभाई मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी सच के साथ हर खबर पर हमारी नजर आपको बताते चले मैनपुरी कलेक्ट्री के तिकोनिया पार्क में वंश कश्यप के माता पिता के भूख हड़ताल का चौथा दिन लेकिन प्रशासन की कान में जूं भी नहीं रेग रहा है क्यों ऐसे जाने कितने क्यों है जिनका अभी तक कोई भी जवाब नहीं दे रहा है अनिश्चित भूख हड़ताल अब देखना है कि क्या रंग लाती है माता पिता की कुरवानी,,2
- राघव चड्डा बोले- "मुझे तो ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी की हालत उस एक्स-गर्लफ्रेंड जैसी है..." राघव चड्डा बोले- "मुझे तो ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी की हालत उस एक्स-गर्लफ्रेंड जैसी है..."1
- *एटा – अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल सहित थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत की गई पैदल गस्त तथा चलाया चैकिंग अभियान।* ------------------------------- आज दिनांक 10.09.26 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा अधीनस्थों सहित कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से थाना जलेसर क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुए पैदल गश्त की गयी। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई व सुरक्षा के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह/भ्रामक सूचना या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु शख्त हिदायत दी गयी तथा सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी जलेसर श्री अखिलेश दीक्षित सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।4
- आरएलडी की विशेष बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, विनेश गुप्ता बने जिला उपाध्यक्ष मैनपुरी। ट्रांसपोर्ट नगर में राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक कार्य की शुरुआत राष्ट्रगान एवं देशभक्ति की भावना के साथ करने से देश के प्रति जिम्मेदारी और आत्मविश्वास मजबूत होता है। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कार्यों को देखते हुए जिला अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने अपने कर कमलों से विनेश गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर आयोजित बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष विनेश गुप्ता ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा और गरीबों, पिछड़ों एवं पीड़ितों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। जिला प्रवक्ता डॉ. महेंद्र सिंह चौहान ने विनेश गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए संगठन एवं जनता के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। इस मौके पर राम प्रकाश दुबे, उदय बाबू दीक्षित, महेश बाजपेई, डॉ. राहुल राजपूत, मनोज चौहान, राजीव बाजपेई, अयान सहित आरएलडी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- 🚨 कासगंज में खनन को लेकर उठे सवाल! अब सवाल है— 👉 क्या मिट्टी का यह परिवहन नियमों के तहत हो रहा है? 👉 क्या वाहनों के पास वैध अनुमति और दस्तावेज हैं? 👉 आखिर जिम्मेदार विभाग इस मामले में कब कार्रवाई करेगा? 🚨 कासगंज में खनन को लेकर उठे सवाल! जनपद कासगंज के अथैया चौराहे पर दिन के समय मिट्टी से लदे वाहन लगातार आते-जाते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार मिट्टी का परिवहन किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस और खनन विभाग की ओर से सुनवाई नहीं हो रही है। अब सवाल है— 👉 क्या मिट्टी का यह परिवहन नियमों के तहत हो रहा है? 👉 क्या वाहनों के पास वैध अनुमति और दस्तावेज हैं? 👉 आखिर जिम्मेदार विभाग इस मामले में कब कार्रवाई करेगा? खनन विभाग के अधिकारियों, जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन से मांग है कि पूरे मामले की जांच कराकर यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाए तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। 🎙️ भारत मानव 24 न्यूज़ — सच के साथ, जनता की आवाज़ #KasganjNews #Kasganj #AthaiyaChauraha #MiningNews #Khannan #UPNews #BreakingNews #HindiNews #BharatManav24News #KasganjPolice #MiningDepartment #DMKasganj #SPKasganj #GroundReport #LocalNews1
- मैनपुरी निवासी FDWA के अध्यक्ष हेमंत चंदना की ओर लखनऊ में वार्षिक अधिवेशन का आयोजन, डिप्टी सीएम रहे उपस्थित “मैं सभी पटाखा वालों के साथ हूँ, किसी को पटाखा दुकानदारों का शोषण नहीं करने देंगे” — उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक FDWA के वार्षिक अधिवेशन में पटाखा व्यापारियों को सरकार के सहयोग का भरोसा लखनऊ में 10 सितंबर फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा मानकों तथा व्यापार को सुगम बनाने से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री ब्रजेश पाठक जी रहे। उन्होंने पटाखा व्यापारियों को स्पष्ट आश्वासन देते हुए कहा कि “मैं सभी पटाखा वालों के साथ हूँ।” उन्होंने व्यापारियों से अपनी दुकानों पर सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं नियमों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी को भी पटाखा दुकानदारों का उत्पीड़न अथवा शोषण नहीं करने दिया जाएगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री मोहसिन रज़ा जी ने पटाखा व्यापारियों को अपना परिवार बताते हुए कहा कि “सभी पटाखा वाले मेरे परिवार के सदस्य हैं।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों को जब भी उनकी आवश्यकता होगी, वे उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि “अगर रात के 2 बजे भी मेरी जरूरत पड़ेगी, तो मैं उपलब्ध रहूँगा।” विधान परिषद सदस्य श्री सुधीर गुप्ता जी ने कहा कि प्रदेश सरकार Ease of Doing Business के तहत व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि पटाखा व्यापारियों की समस्याओं के साथ-साथ व्यापार से जुड़े तथ्यों और जमीनी वास्तविकताओं को केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के समक्ष रखा जाएगा, जिससे व्यापारियों की समस्याओं का उचित समाधान निकाला जा सके। व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता जी ने कहा कि व्यापारियों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। उन्होंने FDWA को अपना पूर्ण सहयोग देते हुए कहा कि वे हमेशा संगठन और पटाखा व्यापारियों के साथ खड़े रहेंगे। विधान परिषद सदस्य श्री रजनीकांत माहेश्वरी जी ने भी FDWA को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि संगठन एवं उसके व्यापारियों के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग करेंगे। अधिवेशन में उपस्थित व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए आश्वासनों का स्वागत किया और कहा कि व्यापारी वर्ग सभी सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सम्मानपूर्वक, सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में अपना व्यवसाय करना चाहता है। संगठन के पदाधिकारी एवं प्रमुख सदस्य रहे उपस्थित अधिवेशन में FDWA के महासचिव श्री महेश गुप्ता, संगठन मंत्री श्री अनुभव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अम्बरीश कुमार अग्रवाल, श्री ललित अग्रवाल, श्री अखिलेश गुप्ता, श्री रिजवान अहमद, श्री वेद प्रकाश गुप्ता, श्री दाऊ दयाल अग्रवाल, श्री इमरान अली एवं श्री सतीश चंद्र मिश्रा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सचिव श्री सचिन अग्रवाल, श्री तरुण मोटवानी एवं श्री तोषित प्रीत सिंह, श्री किशन सूद तथा कोषाध्यक्ष श्री रतन चौरसिया भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री श्री अनुभव अग्रवाल जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में FDWA के अध्यक्ष श्री हेमंत चांदना जी ने मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी, विशिष्ट अतिथि श्री मोहसिन रज़ा जी, विधान परिषद सदस्य श्री सुधीर गुप्ता जी एवं श्री रजनीकांत माहेश्वरी जी, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता जी तथा प्रदेशभर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। श्री हेमंत चांदना जी ने कहा कि “व्यापारियों की एकजुटता ही FDWA की सबसे बड़ी ताकत है।” उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी पटाखा व्यापारियों के सम्मान, अधिकार, सुरक्षित व्यापार एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी मजबूती के साथ कार्य करता रहेगा। FDWA का संकल्प “सुरक्षा नियमों का पूर्ण पालन भी होगा और पटाखा व्यापारियों के सम्मान, अधिकार एवं सुरक्षित व्यापार की रक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी।”1