साइबर फ्रॉड के तार तलाशने जबलपुर पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच, माढ़ोताल क्षेत्र में दबिश देकर 2 से 3 संदिग्धों को उठाया, पूछताछ जारी जबलपुर। शहर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुंबई क्राइम ब्रांच की विशेष टीम अचानक दबिश देने पहुंची। जानकारी के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम करोड़ों रुपये के साइबर फ्रॉड से जुड़े एक बड़े मामले की जांच के सिलसिले में जबलपुर आई हुई है। टीम स्थानीय माढ़ोताल पुलिस के सहयोग से संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी कर उनसे गहन पूछताछ कर रही है ऑनलाइन ठगी के सिलसिले में जबलपुर में दबिश प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुंबई में दर्ज साइबर अपराध के एक मामले में वित्तीय लेनदेन और लोकेशन के तार जबलपुर के माढ़ोताल क्षेत्र से जुड़ रहे थे। इसी कड़ी को जोड़ने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने जबलपुर में डेरा डाला और चिन्हित ठिकानों पर दबिश दी।2 से 3 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए अब तक 2 से 3 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे बंद कमरे में पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि ये संदिग्ध साइबर ठगों को फर्जी बैंक खाते (म्यूल अकाउंट) उपलब्ध कराने या ठगी की रकम को खपाने का काम करते थे। फिलहाल मुंबई क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल पुलिस की संयुक्त टीम मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है

- 500 रुपये नहीं दिए तो चाकू निकला! गोरखपुर में गुप्तेश्वर मंदिर के पास युवक पर ताबड़तोड़ वार, FIR के बाद भी पुलिस की अगली कार्रवाई पर सवाल1
- 🔴 जबलपुर से फरार दो वांटेड बदमाशों को पुलिस ने महीनों की तलाश के बाद आखिरकार पकड़ लिया! - खास बात ये है कि पुलिस से बचने के लिए एक बदमाश कभी भिखारी तो कभी मजदूर बन गया, जबकि दूसरा साधु का भेष धारण कर उज्जैन में छिपा रहा। - पहला आरोपी है तरुण पटेल, जिस पर पुलिस के मुताबिक 19 मामले दर्ज हैं। - 19 मई 2026 को रांझी इलाके में रवि कोरी पर जानलेवा हमला करने के बाद तरुण फरार हो गया था। - आरोप है कि मकान के सौदे को लेकर विवाद के बाद उसने लोहे की रॉड से रवि पर हमला किया था। - तरुण की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। - फरारी के दौरान वह कटनी, छिंदवाड़ा और मैहर समेत कई जगहों पर छिपता रहा और बार-बार अपना हुलिया बदलता रहा। - इतना ही नहीं... जब भी उसे जबलपुर नंबर की MP-20 गाड़ी दिखाई देती, पुलिस की आशंका में वह तुरंत वहां से फरार हो जाता था। - आखिरकार पुलिस पता चला कि तरुण गुजरात के सूरत में है। - रांझी पुलिस की टीम सूरत पहुंची और वहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहे तरुण को गिरफ्तार कर लिया। - अब बात दूसरे आरोपी प्रवीण रजक की। पुलिस के मुताबिक प्रवीण पर मारपीट, बमबाजी और अवैध वसूली समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। - पुलिस से बचने के लिए प्रवीण ने साधु का भेष बना लिया था। - वह नर्मदा के तिलवाराघाट इलाके में भी छिपा रहा और बाद में उज्जैन पहुंच गया। - पुलिस के मुताबिक, वह दिनभर अलग-अलग जगहों पर घूमता था और रात महाकाल मंदिर के आसपास बिताता था। - कई महीनों की तलाश के बाद रांझी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रवीण को भी उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया। - यानी एक सूरत में मजदूर और सिक्योरिटी गार्ड बनकर छिपा था... तो दूसरा उज्जैन में साधु बनकर पुलिस को चकमा दे रहा था। - लेकिन पुलिस की लगातार निगरानी के आगे दोनों की चाल आखिरकार काम नहीं आई। - दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जबलपुर लाया गया है और अब पुलिस आगे की जांच कर रही है। - 📍 जबलपुर, मध्य प्रदेश दीपक विश्वकर्मा सच तक पत्रिका न्यूज़ — हर खबर तक, सच के साथ।1
- पानी व्यर्थ बह रहा है जिला जबलपुर के अंतर्गत आने वाला ग्राम इमलिया में नल जल योजना के कार्यकर्ता की लापरवाही के कारण पानी व्यर्थ बह रहा है और इसमें जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए और गांव तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है1
- पवई में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा पवई में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा1
- रेलवे स्टेशन परिसर में गूंजती महाआरती, युवाओं की भक्ति से भक्तिमय होता गोटेगांव गोटेगांव। गोटेगांव रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार की शाम श्रद्धा और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिलता है। स्टेशन परिसर में स्थापित हनुमान जी महाराज, शनिदेव मंदिर, भगवान गणेश जी एवं मां जगत जननी मां दुर्गा के मंदिरों में नियमित रूप से श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। इन मंदिरों में गोटेगांव के नौजवान युवक मंडल द्वारा प्रत्येक मंगलवार को भव्य महाआरती का आयोजन किया जाता है। आरती के दौरान बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु शामिल होते हैं। घंटियों और जयकारों के बीच होने वाली महाआरती से पूरा रेलवे स्टेशन परिसर भक्तिमय हो उठता है। युवाओं द्वारा आयोजित यह महाआरती धार्मिक आस्था के साथ-साथ युवा शक्ति की सकारात्मक सोच और सामाजिक सहभागिता का भी सुंदर उदाहरण है। बड़ी संख्या में युवा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजन में सहभागिता करते हैं। मंगलवार को महाआरती के समय रेलवे स्टेशन परिसर का वातावरण देखते ही बनता है। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भगवान के दर्शन करते हैं और सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना करते हैं। गोटेगांव रेलवे स्टेशन परिसर में युवाओं की यह पहल धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सुंदर संदेश भी दे रही है।1
- रक्षाबंधन को लेकर घंसौर बाजार में सजी राखियों की दुकानें रक्षाबंधन को लेकर घंसौर बाजार में सजी राखियों की दुकानें घंसौर। आज 25 अगस्त 2026, मंगलवार को रक्षाबंधन पर्व को लेकर घंसौर बाजार में राखियों की दुकानें सजने लगी हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां सजाई गई हैं, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। बाजार में बच्चों से लेकर युवाओं तक की पसंद को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग डिजाइन और वैरायटी की राखियां उपलब्ध हैं। पर्व को लेकर दुकानदारों ने राखियों की विशेष दुकानें लगाई हैं और रक्षाबंधन नजदीक आने के साथ बाजार में रौनक बढ़ने लगी है।1
- जबलपुर एडिशनल एसपी सुर्यकांत शर्मा ने दिव्यांश बच्चों से बनवाई राखी, राखी के त्यौहार को देखते हुए एक मिसाल की पेश1
- शहपुरा में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, 5 आरोपी गिरफ्तार जबलपुर जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर तत्काल FIR दर्ज की गई है। पीड़िता के स्कूल के ही आरोपी निखिल सिंह राजपूत ने उससे दोस्ती कर धोखे और दबाव में वीडियो बना लिया था। इस वीडियो की जानकारी मिलने पर उसके अन्य दोस्तों—संदीप सिंह चौहान, प्रशांत पटेल, सौरभ सिंह और एक नाबालिग बालक ने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने 2 दिसंबर 2023 को कार में तथा हाल ही में 20 अगस्त को शहपुरा स्थित अमन ढाबा के पास रेलवे के एक जर्जर कमरे में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चारों बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिक बालक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।3