Shuru
Apke Nagar Ki App…
लाल बाबा जी का मन में आया है जिला परिषद सहरसा नवहट्टा पंचायत पूर्वी क्षेत्र से जिला परिषद खड़ा होने का विचार बनाए हैं
Baba Lal
लाल बाबा जी का मन में आया है जिला परिषद सहरसा नवहट्टा पंचायत पूर्वी क्षेत्र से जिला परिषद खड़ा होने का विचार बनाए हैं
More news from बिहार and nearby areas
- #पटना : ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने आज नई दिल्ली के यशोभूमि में वैश्विक सम्मेलन-सह-प्रदर्शनी में बिहार पैवेलियन का उद्घाटन किया। ➡️इस अवसर पर विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार भी उपस्थित रहे। ➡️कार्यक्रम के दौरान राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे सुधारों और भविष्य की योजनाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।2
- Juvenile Justice Board ⚖️ is Protecting The Criminals? 😡 #LegalNews #News #ReformsNeeded1
- नवहट्टा पूर्वी क्षेत्र से जिला परिषद के चुनाव लड़ने के लिए भक्ति छोड़कर अब राजनीति में आने का संकल्प लिए लाल बाबा ने जनता सेवा करने का मन बना लिया लाल बाबा का कहना है कि हम योगी राज्य कायम करेंगे, जहां देखो अतिक्रमण, वहीं बुलडोजर चलाएंगे।साथ ही, जनता को अपने हक के लिए कहीं जाना नहीं पड़ेगा।हम खुद उनके घर पर पहुंचकर उनको सेवा करेंगे1
- सुपौल जिले के किशनपुर बाजार स्थित बस पड़ाव बैरियर को लेकर ऑटो चालकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ड्राइवर संघ के बैनर तले जुटे ऑटो चालकों ने बस पड़ाव ठेकेदार गौरी शंकर यादव और उनके पुत्र वीरेंद्र यादव पर अवैध वसूली, मनमानी चालान और रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में चालकों ने सुपौल के जिलाधिकारी (DM), उप विकास आयुक्त (DDC), पुलिस अधीक्षक (SP), जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) समेत कुल 14 अधिकारियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। ऑटो चालकों का कहना है कि पहले दिन में एक बार रोड टैक्स की रसीद काटी जाती थी, जिससे उन्हें कुछ बचत हो जाती थी। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। वाहनों की संख्या बढ़ने और आमदनी घटने के बावजूद ठेकेदार पक्ष द्वारा प्रत्येक ट्रिप पर ₹30 की वसूली की जा रही है। यहां तक कि खाली ऑटो से भी जबरन पैसा लिया जाता है। चालकों ने आरोप लगाया कि पैसे नहीं देने पर उनके साथ गाली-गलौज की जाती है और लाठी तथा असामाजिक तत्वों का भय दिखाकर जबरन वसूली की जाती है। साथ ही कच्ची पर्ची थमाकर अवैध रूप से राशि ली जाती है। ड्राइवर संघ के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने कहा कि जिले में कई स्थानों पर 1 से 5 किलोमीटर के दायरे में बार-बार टैक्स वसूला जा रहा है, जिससे ऑटो चालकों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और वाहन खर्च के बीच परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। चालकों की मांग है कि पूरे जिले में एक दिन में केवल एक बार ही पक्की रसीद के साथ रोड टैक्स लिया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके और वे अपने परिवार का भरण-पोषण सही तरीके से कर सकें।1
- बिहार मधुबनी जिला में सड़क का हालात1
- जिला पदाधिकारी सहरसा के कड़ी निगरानी के बाद सौर बाजार में घर घर लोगों को गैस सिलेंडर पहुंचना शुरू हो गया है जिससे लोगों ने अब राहत की सांस लिया है। बीते दिनों गैस सिलेंडर को लेकर सौर बाजार में भारी मारामारी हो रहा था जबकि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं थी। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब 45 दिन पर गैस सिलेंडर की सुविधा मिलेगी जो उसे घर बैठे ही प्राप्त हो जाएगा बस उसे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से गैस सिलेंडर बुक करना है। हालाकि इसको लेकर जिला पदाधिकारी सहरसा ने खुले शब्दों में बताया की गैस सिलेंडर की कमी पहले से भी नहीं थी बस एक भगदड़ सा मच गया की गैस सिलेंडर नहीं मिल रही है जिससे लोगों को परेशानी महसूस होने लगी।1
- Post by News No1 Bihar1
- सुपौल जिले में घरेलू एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे सुपौल जिला प्रशासन के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार, जिले भर में व्यापक स्तर पर जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया और गैस एजेंसियों के साथ-साथ दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की गहन जांच की। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुचारू रूप से आम उपभोक्ताओं तक पहुंचे और किसी भी प्रकार की अवैध जमाखोरी या कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जा सके। जांच के दौरान अधिकारियों ने एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरों को सख्त निर्देश दिया कि वे केवल पात्र उपभोक्ताओं को ही निर्धारित नियमों के अनुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी एजेंसी या व्यक्ति द्वारा कालाबाजारी या जमाखोरी में संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस पहल से जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में एक मजबूत संदेश गया है। वहीं, आम लोगों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं भी गैस की कालाबाजारी या अनियमितता दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। इस सघन अभियान से उम्मीद जताई जा रही है कि सुपौल में एलपीजी गैस की उपलब्धता सामान्य बनी रहेगी और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।1
- सहरसा सदर थाना क्षेत्र के भेलवा वार्ड नंबर 03 से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक पीड़ित परिवार पिछले 25 वर्षों से जिस रास्ते का उपयोग कर अपने घर तक आने-जाने के लिए कर रहा था, वह रास्ता अब बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्य सड़क से पीड़ित परिवार के घर तक जाने का यही एकमात्र रास्ता था। जानकारी के अनुसार उक्त जमीन रैयती बताकर जमींदार द्वारा वहां भवन निर्माण कराया जा रहा है, जिसके कारण रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। रास्ता बंद होने से पीड़ित परिवार अपने ही घर में कैद होकर रह गया है और आने-जाने में भारी परेशानी का सामना कर रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि इस रास्ता विवाद को लेकर वे पिछले दो वर्षों से लगातार जिला प्रशासन के दरवाजे खटखटा रहे हैं। परिवार ने डीएम, एसडीओ, सीओ और सदर थाना प्रभारी को कई बार आवेदन दिया, लेकिन अब तक इस मामले का कोई समाधान नहीं निकल पाया। जब स्थानीय प्रशासन से कोई राहत नहीं मिली तो पीड़ित परिवार ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार में शिकायत दर्ज कराई। आयोग ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में एसपी और डीएम से दिनांक 22/12/2025, 27/01/2026 और 05/03/2026 को नोटिस भेजकर जांच प्रतिवेदन की मांग की है। हालांकि, पीड़ित परिवार का आरोप है कि आज तक आयोग को भी इस मामले की जांच रिपोर्ट नहीं भेजी गई है और न ही कोई अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने आया है।1