logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

⚖️ ऐतिहासिक फैसला – सुप्रीम कोर्ट यदि पत्नी के विवाहेतर संबंध (Adultery) अदालत में सिद्ध हो जाएँ, तो उसे गुजारा भत्ता नहीं दिया जा सकता। पुरुषों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश यदि आपको विश्वास है कि आपकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध में है— ❌ जल्दबाज़ी में झगड़ा या विवाद मत कीजिए। ❌ गुस्से में कोई ऐसा कदम मत उठाइए जो आपके ही खिलाफ चला जाए। ✅ शांत रहिए। ✅ ऐसा व्यवहार कीजिए जैसे आपको कुछ पता ही नहीं। ✅ धैर्यपूर्वक कानूनी तरीके से साक्ष्य एकत्र कीजिए। याद रखिए— अदालत में आँसू नहीं, सबूत बोलते हैं। भावनाओं से नहीं, साक्ष्यों से न्याय मिलता है। कानून की लड़ाई, कानून के दायरे में रहकर ही जीती जाती है।

4 hrs ago
user_प्रतापhttps://www.facebook.com
प्रतापhttps://www.facebook.com
Nurse चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
4 hrs ago
60813c3d-e39b-4cc4-910d-2c278c937f96

⚖️ ऐतिहासिक फैसला – सुप्रीम कोर्ट यदि पत्नी के विवाहेतर संबंध (Adultery) अदालत में सिद्ध हो जाएँ, तो उसे गुजारा भत्ता नहीं दिया जा सकता। पुरुषों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश यदि आपको विश्वास है कि आपकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध में है— ❌ जल्दबाज़ी में झगड़ा या विवाद मत कीजिए। ❌ गुस्से में कोई ऐसा कदम मत उठाइए जो आपके ही खिलाफ चला जाए। ✅ शांत रहिए। ✅ ऐसा व्यवहार कीजिए जैसे आपको कुछ पता ही नहीं। ✅ धैर्यपूर्वक कानूनी तरीके से साक्ष्य एकत्र कीजिए। याद रखिए— अदालत में आँसू नहीं, सबूत बोलते हैं। भावनाओं से नहीं, साक्ष्यों से न्याय मिलता है। कानून की लड़ाई, कानून के दायरे में रहकर ही जीती जाती है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित। दैनिक वीरधरा राजस्थान। भदेसर। उपखंड मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। उपखंड अधिकारी रजनी मीणा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य कार्यक्रम स्थल और ध्वजारोहण के समय सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। भदेसर पंचायत समिति के विकास अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पंचायत समिति सभागार में आयोजित इस बैठक में उपखंड स्तर के समस्त अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिसके बाद निर्णय लिया गया कि मुख्य कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आयोजित होगा। समारोह में समस्त विद्यालयों द्वारा राष्ट्रीय भावनाओं से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही, उपखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों और समाजसेवियों को सम्मानित भी किया जाएगा। सम्मान के लिए आवेदन 11 अगस्त तक प्राप्त किए जाएंगे, जिसके बाद एक समिति द्वारा उनका चयन किया जाएगा। मुख्य समारोह में ध्वजारोहण प्रातः 9 बजे किया जाएगा। अन्य स्थानों पर ध्वजारोहण का समय उपखंड मुख्यालय पर प्रातः 8 बजे, डिप्टी कार्यालय पर 8:05 बजे, ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 8:15 बजे, तहसील कार्यालय पर 8:20 बजे, पंचायत समिति मुख्यालय पर 8:30 बजे और अन्य सभी सरकारी कार्यालयों पर 8:20 बजे। समारोह में भाग लेने वाले समस्त छात्र-छात्राओं के 15 अगस्त के भोजन की व्यवस्था कस्बे के समाजसेवी और भामाशाह सेवानिवृत्त कर्मचारी चान्दू दास, सुरेश दास एवं लाला दास व उनके परिवार द्वारा की जाएगी।
    1
    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
भदेसर। उपखंड मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। उपखंड अधिकारी रजनी मीणा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य कार्यक्रम स्थल और ध्वजारोहण के समय सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
भदेसर पंचायत समिति के विकास अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पंचायत समिति सभागार में आयोजित इस बैठक में उपखंड स्तर के समस्त अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिसके बाद निर्णय लिया गया कि मुख्य कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आयोजित होगा।
समारोह में समस्त विद्यालयों द्वारा राष्ट्रीय भावनाओं से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही, उपखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों और समाजसेवियों को सम्मानित भी किया जाएगा। सम्मान के लिए आवेदन 11 अगस्त तक प्राप्त किए जाएंगे, जिसके बाद एक समिति द्वारा उनका चयन किया जाएगा।
मुख्य समारोह में ध्वजारोहण प्रातः 9 बजे किया जाएगा। अन्य स्थानों पर ध्वजारोहण का समय उपखंड मुख्यालय पर प्रातः 8 बजे, डिप्टी कार्यालय पर 8:05 बजे, ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 8:15 बजे, तहसील कार्यालय पर 8:20 बजे, पंचायत समिति मुख्यालय पर 8:30 बजे और अन्य सभी सरकारी कार्यालयों पर 8:20 बजे।
समारोह में भाग लेने वाले समस्त छात्र-छात्राओं के 15 अगस्त के भोजन की व्यवस्था कस्बे के समाजसेवी और भामाशाह सेवानिवृत्त कर्मचारी चान्दू दास, सुरेश दास एवं लाला दास व उनके परिवार द्वारा की जाएगी।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • जवाद अठाना दरवाजा से नारसिंह माता रोड सामुदायिक भवन के पास अवैध अतिक्रमण जावर नारसिंह माता रोड पर सामुदायिक भवन के पास जो व्हाट्सएप पुराना बच्चों का कब्रिस्तान है और उसी के पास में एक भेरुजी का स्थान है वहां पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है और प्रशासन आंखों पर पट्टी बांधकर बैठा हुआ है और बड़े-बड़े वादे करता है कि हम अतिक्रमण और अवैध अतिक्रमण हटाएंगे लेकिन लगता है कि नगर परिषद सीएमओ बिक चुका है ऐसी बहुत सी जगह है जहां अतिक्रमण उनकी आंखों के सामने हो रहा है और कोई कार्रवाई नहीं हो रही है उनके ऊपर प्रशासन संज्ञान में ले
    1
    जवाद अठाना दरवाजा से नारसिंह माता रोड सामुदायिक भवन के पास अवैध अतिक्रमण
जावर नारसिंह माता रोड पर सामुदायिक भवन के पास जो व्हाट्सएप पुराना बच्चों का कब्रिस्तान है और उसी के पास में एक भेरुजी का स्थान है वहां पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है और प्रशासन आंखों पर पट्टी बांधकर बैठा हुआ है और बड़े-बड़े वादे करता है कि हम अतिक्रमण और अवैध अतिक्रमण हटाएंगे लेकिन लगता है कि नगर परिषद सीएमओ बिक चुका है ऐसी बहुत सी जगह है जहां अतिक्रमण उनकी आंखों के सामने हो रहा है और कोई कार्रवाई नहीं हो रही है उनके ऊपर प्रशासन संज्ञान में ले
    user_Madan joshi
    Madan joshi
    जावद, नीमच, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • राजस्थान बार काउंसिल चुनाव में सुरेशचंद्र श्री माली की लगातार पांचवीं जीत, भीलवाड़ा में अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में वकीलों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन, जीत को अधिवक्ताओं के विश्वास की मुहर बताया भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल राजस्थान बार काउंसिल चुनाव में सुरेशचंद्र श्री माली की लगातार पांचवीं जीत, भीलवाड़ा में अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में वकीलों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन, जीत को अधिवक्ताओं के विश्वास की मुहर बताया भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल राजस्थान बार काउंसिल चुनाव में लगातार पांचवीं बार विजयी होने पर कांग्रेस नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेशचंद्र श्री माली का भीलवाड़ा पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जिला बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में उन्हें फूल-मालाओं से लादकर जीत की बधाई दी गई। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, विधि व्यवसाय से जुड़े लोग एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने सुरेशचंद्र श्री माली की लगातार पांचवीं जीत को अधिवक्ता समुदाय के विश्वास और उनकी सक्रिय कार्यशैली की जीत बताया। स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने कहा कि बार काउंसिल में श्री माली का अनुभव और नेतृत्व प्रदेशभर के अधिवक्ताओं के हितों की मजबूती से आवाज उठाता रहा है। वहीं सुरेशचंद्र श्री माली ने सभी अधिवक्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी अधिवक्ताओं के अधिकारों, कल्याण और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान बार परिसर में उत्साह का माहौल रहा और समर्थकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत का जश्न मनाया।
    4
    राजस्थान बार काउंसिल चुनाव में सुरेशचंद्र श्री माली की लगातार पांचवीं जीत, भीलवाड़ा में अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में वकीलों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन, जीत को अधिवक्ताओं के विश्वास की मुहर बताया
भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल        
राजस्थान बार काउंसिल चुनाव में सुरेशचंद्र श्री माली की लगातार पांचवीं जीत, भीलवाड़ा में अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत
जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में वकीलों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन, जीत को अधिवक्ताओं के विश्वास की मुहर बताया
भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल                                       राजस्थान बार काउंसिल चुनाव में लगातार पांचवीं बार विजयी होने पर कांग्रेस नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेशचंद्र श्री माली का भीलवाड़ा पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जिला बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में उन्हें फूल-मालाओं से लादकर जीत की बधाई दी गई।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, विधि व्यवसाय से जुड़े लोग एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने सुरेशचंद्र श्री माली की लगातार पांचवीं जीत को अधिवक्ता समुदाय के विश्वास और उनकी सक्रिय कार्यशैली की जीत बताया।
स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने कहा कि बार काउंसिल में श्री माली का अनुभव और नेतृत्व प्रदेशभर के अधिवक्ताओं के हितों की मजबूती से आवाज उठाता रहा है। वहीं सुरेशचंद्र श्री माली ने सभी अधिवक्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी अधिवक्ताओं के अधिकारों, कल्याण और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान बार परिसर में उत्साह का माहौल रहा और समर्थकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत का जश्न मनाया।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    10 min ago
  • 'हर विद्यार्थी को मिले वोट का अधिकार'—एनएसयूआई की प्रेस वार्ता में उठी प्रत्यक्ष चुनाव की मांग
    1
    'हर विद्यार्थी को मिले वोट का अधिकार'—एनएसयूआई की प्रेस वार्ता में उठी प्रत्यक्ष चुनाव की मांग
    user_Mukesh rathor
    Mukesh rathor
    Electrician नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    12 min ago
  • श्री सांवरिया सेठ आज के लाइव श्रृंगार दर्शन | 05 अगस्त 2026 श्री सांवरिया सेठ के आज के मनमोहक लाइव श्रृंगार दर्शन | एक झलक में करें प्रभु के दिव्य स्वरूप का दर्शन, बोलो श्री सांवरिया सेठ जी की जय!
    1
    श्री  सांवरिया सेठ आज के लाइव श्रृंगार दर्शन | 05 अगस्त 2026
श्री सांवरिया सेठ के आज के मनमोहक लाइव श्रृंगार दर्शन | एक झलक में करें प्रभु के दिव्य स्वरूप का दर्शन, बोलो श्री सांवरिया सेठ जी की जय!
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • राजेंद्र मार्ग विद्यालय में शंख ध्वनि के साथ गूंजा स्वदेशी का संदेश: 'मैं भी स्वदेशी का समर्थक' अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल राजेंद्र मार्ग विद्यालय में शंख ध्वनि के साथ गूंजा स्वदेशी का संदेश: 'मैं भी स्वदेशी का समर्थक' अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग, भीलवाड़ा में स्वदेशी जागरण मंच भीलवाड़ा की ओर से संचालित स्वावलंबी अभियान 'मैं भी स्वदेशी का समर्थक' का भव्य शंखनाद शंख ध्वनि के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने स्वदेशी जागरण मंच के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं अतिथियों का पारंपरिक रूप से उपरना ओढ़ाकर भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा.ल.व. कॉलेज के प्राचार्य भगवती लाल जागेटिया ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और राष्ट्र को स्वावलंबी बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संत सानिध्य प्रदान करते हुए परम पूज्य मनोरथ राम जी महाराज (आलोट, रतलाम, मध्य प्रदेश) ने स्वदेशी भावना पर विचार व्यक्त करते हुए हिंदू-मुस्लिम सद्भावना और 'वसुधैव कुटुंबकम्' के सनातन सिद्धांत पर बल दिया। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए स्वदेशी जागरण मंच, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत सह संयोजक डॉ. देवीलाल साहू ने अपने ओजस्वी उद्बोधन से सभी में देशभक्ति का संचार किया और उपस्थित जनसमूह को स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत पर्यावरण प्रमुख श्री महेश नवहाल, प्रांत सह संयोजक श्रीमती ज्योति वर्मा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री रोशन लाल पितलिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचस्थ रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अंकित उपाध्याय, प्राध्यापक राजेश कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, धीरज जोशी, विक्रम चौधरी सहित स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी त्रिलोक श्रोत्रिय, अनुज कुमार नवहाल, लादू लाल खोईवाल, श्यामलाल डोलिया तथा अन्य पदाधिकारी, सम्मानित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र गरिमामयी उपस्थिति में मौजूद रहे। कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी एवं मीडिया कवरेज प्राध्यापक सत्येंद्र माली द्वारा प्रदान की गई।
    4
    राजेंद्र मार्ग विद्यालय में शंख ध्वनि के साथ गूंजा स्वदेशी का संदेश: 'मैं भी स्वदेशी का समर्थक' अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ
भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल                     
राजेंद्र मार्ग विद्यालय में शंख ध्वनि के साथ गूंजा स्वदेशी का संदेश: 'मैं भी स्वदेशी का समर्थक' अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ
भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल                                                              राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग, भीलवाड़ा में स्वदेशी जागरण मंच भीलवाड़ा की ओर से संचालित स्वावलंबी अभियान 'मैं भी स्वदेशी का समर्थक' का भव्य शंखनाद शंख ध्वनि के साथ किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य  राजेंद्र सिंह गहलोत ने स्वदेशी जागरण मंच के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं अतिथियों का पारंपरिक रूप से उपरना ओढ़ाकर भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मा.ल.व. कॉलेज के प्राचार्य  भगवती लाल जागेटिया ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और राष्ट्र को स्वावलंबी बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में संत सानिध्य प्रदान करते हुए परम पूज्य मनोरथ राम जी महाराज (आलोट, रतलाम, मध्य प्रदेश) ने स्वदेशी भावना पर विचार व्यक्त करते हुए हिंदू-मुस्लिम सद्भावना और 'वसुधैव कुटुंबकम्' के सनातन सिद्धांत पर बल दिया।
मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए स्वदेशी जागरण मंच, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत सह संयोजक डॉ. देवीलाल साहू ने अपने ओजस्वी उद्बोधन से सभी में देशभक्ति का संचार किया और उपस्थित जनसमूह को स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संकल्प दिलवाया।
इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत पर्यावरण प्रमुख श्री महेश नवहाल, प्रांत सह संयोजक श्रीमती ज्योति वर्मा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री रोशन लाल पितलिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचस्थ रहे।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अंकित उपाध्याय, प्राध्यापक राजेश कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, धीरज जोशी, विक्रम चौधरी सहित स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी त्रिलोक श्रोत्रिय, अनुज कुमार नवहाल, लादू लाल खोईवाल, श्यामलाल डोलिया तथा अन्य पदाधिकारी, सम्मानित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र गरिमामयी उपस्थिति में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी एवं मीडिया कवरेज प्राध्यापक सत्येंद्र माली द्वारा प्रदान की गई।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    14 min ago
  • AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह एयरलाइन ने यह भी कहा कि स्थापित सुरक्षा और नियामकीय प्रक्रियाओं के तहत संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है. कंपनी जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है.फुकेट (थाइलैंड) से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान एआई-2379 में उड़ान के दौरान अचानक तेज हवा की चपेट में आकर टर्बुलेंस की शिकार हो गई। इस दौरान 10 यात्री और क्रू के 4 सदस्य मामूली रूप से घायल हो गए।134 यात्रियों के साथ उड़ान भर रहे एयरबस ए320 विमान में यह घटना दिल्ली में लैंडिंग से कुछ समय पहले या क्रूज चरण (टेक-ऑफ के पूरे होने के बाद और नीचे उतरने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले का समय होता है।) के दौरान हुई, जिससे अचानक विमान की ऊंचाई में एकाएक गिरावट आ गई। यात्रियों के अनुसार हवा में यह हलचल लगभग दो से तीन मिनट तक बनी रही। इसके बावजूद, पायलटों की सूझबूझ से विमान सुबह 11 बजे के ठीक बाद आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड हो गया।
    1
    AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह


एयरलाइन ने यह भी कहा कि स्थापित सुरक्षा और नियामकीय प्रक्रियाओं के तहत संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है. कंपनी जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है.फुकेट (थाइलैंड) से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान एआई-2379 में उड़ान के दौरान अचानक तेज हवा की चपेट में आकर टर्बुलेंस की शिकार हो गई। इस दौरान 10 यात्री और क्रू के 4 सदस्य मामूली रूप से घायल हो गए।134 यात्रियों के साथ उड़ान भर रहे एयरबस ए320 विमान में यह घटना दिल्ली में लैंडिंग से कुछ समय पहले या क्रूज चरण (टेक-ऑफ के पूरे होने के बाद और नीचे उतरने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले का समय होता है।) के दौरान हुई, जिससे अचानक विमान की ऊंचाई में एकाएक गिरावट आ गई।
यात्रियों के अनुसार हवा में यह हलचल लगभग दो से तीन मिनट तक बनी रही। इसके बावजूद, पायलटों की सूझबूझ से विमान सुबह 11 बजे के ठीक बाद आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड हो गया।
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.