AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह एयरलाइन ने यह भी कहा कि स्थापित सुरक्षा और नियामकीय प्रक्रियाओं के तहत संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है. कंपनी जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है.फुकेट (थाइलैंड) से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान एआई-2379 में उड़ान के दौरान अचानक तेज हवा की चपेट में आकर टर्बुलेंस की शिकार हो गई। इस दौरान 10 यात्री और क्रू के 4 सदस्य मामूली रूप से घायल हो गए।134 यात्रियों के साथ उड़ान भर रहे एयरबस ए320 विमान में यह घटना दिल्ली में लैंडिंग से कुछ समय पहले या क्रूज चरण (टेक-ऑफ के पूरे होने के बाद और नीचे उतरने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले का समय होता है।) के दौरान हुई, जिससे अचानक विमान की ऊंचाई में एकाएक गिरावट आ गई। यात्रियों के अनुसार हवा में यह हलचल लगभग दो से तीन मिनट तक बनी रही। इसके बावजूद, पायलटों की सूझबूझ से विमान सुबह 11 बजे के ठीक बाद आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड हो गया।
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह एयरलाइन ने यह भी कहा कि स्थापित सुरक्षा और नियामकीय प्रक्रियाओं के तहत संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है. कंपनी जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है.फुकेट (थाइलैंड) से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान एआई-2379 में उड़ान के दौरान अचानक तेज हवा की चपेट में आकर टर्बुलेंस की शिकार हो गई। इस दौरान 10 यात्री और क्रू के 4 सदस्य मामूली रूप से घायल हो गए।134 यात्रियों के साथ उड़ान भर रहे एयरबस ए320 विमान में यह घटना दिल्ली में लैंडिंग से कुछ समय पहले या क्रूज चरण (टेक-ऑफ के पूरे होने के बाद और नीचे उतरने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले का समय होता है।) के दौरान हुई, जिससे अचानक विमान की ऊंचाई में एकाएक गिरावट आ गई। यात्रियों के अनुसार हवा में यह हलचल लगभग दो से तीन मिनट तक बनी रही। इसके बावजूद, पायलटों की सूझबूझ से विमान सुबह 11 बजे के ठीक बाद आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड हो गया।
- रामपुरा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु स्वच्छता अभियान , विद्यालय में कार्यशाला आयोजित रामपुरा। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद रामपुरा द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापति, पार्षद प्रतिनिधि सम्राट दीक्षित एवं स्वच्छता प्रभारी कुंदनमल धूलिया ने मैडम क्यूरी विद्यालय, रामपुरा में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित की। इस दौरान बच्चों को गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान, स्वच्छता के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। नगर परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि वे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का पालन करें और स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ रामपुरा के निर्माण में अपना सहयोग दें।4
- सॉवरे ....* *दुनिया की ठोकरों ने, जिसे गिरा दिया सड़क पे।🧖♂️🧖♂️* *तेरी मेहरबानियों ने उसे, बैठा दिया फलक पे ।।*🕵️♂️🕵️♂️ किस्मत पलटने वाले जादुगर कन्हैया के अति मनमोहक दर्शन 🫵4🛕अगस्त 🛕20261
- हिंदू नगरी सारंगपुरा का बोर्ड स्थापित, सनातन एकता और संगठन का दिया संदेश डूंगला उपखंड की पहली पहल, बजरंग दल के सानिध्य में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से लगाया बोर्ड — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा- डूंगला उपखंड क्षेत्र के सारंगपुरा गांव में मंगलवार को हिंदू समाज की एकता, अखंडता एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हुए गांव के प्रवेश स्थल पर "हिंदू नगरी सारंगपुरा" का बोर्ड स्थापित किया गया। श्री देवनारायण मंदिर परिसर में लगाए गए इस बोर्ड पर "मम दीक्षा हिंदू रक्षा, मम मंत्र सनातनता" तथा "देश का बल, बजरंग दल" जैसे संदेश अंकित किए गए हैं, जो हिंदू समाज को संगठित रहने और सनातन संस्कृति के संरक्षण का आह्वान करते हैं। ग्रामीणों ने इसे गांव की धार्मिक पहचान, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया। सारंगपुरा गांव लंबे समय से सनातन परंपराओं और धार्मिक आयोजनों के लिए अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। गांव में हिंदू समाज के अलावा अन्य किसी अन्य वर्ग का निवास नहीं है। यहां श्री देवनारायण मंदिर सहित विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों पर समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, सामूहिक आयोजन एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ग्रामीण सामूहिक रूप से इन आयोजनों में भाग लेकर सनातन संस्कृति को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए गांव को "हिंदू नगरी सारंगपुरा" के रूप में पहचान दिलाने के लिए यह बोर्ड स्थापित किया गया, जिसे ग्रामीणों ने ऐतिहासिक पहल बताया। मंगलवार को बजरंग दल चिकारड़ा के कार्यकर्ता सारंगपुरा पहुंचे, जहां उनके सानिध्य में "हिंदू नगरी सारंगपुरा" बोर्ड स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बजरंग दल अध्यक्ष गोपाल मेनारिया, उपाध्यक्ष सूरजमल तेली, सचिव सुरेश गुर्जर, सहसचिव जगदीश गुर्जर, सूचना प्रभारी अशोक माली एवं मदन मेनारिया की उपस्थिति में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से बोर्ड लगाया। कार्यक्रम के दौरान गांव में सनातन संस्कृति के जयघोष गूंजे और उपस्थित लोगों ने हिंदू समाज की एकता एवं संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि मानवता, सेवा, त्याग, संस्कार, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का जीवन दर्शन है। अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों का संरक्षण प्रत्येक हिंदू का दायित्व है। जब समाज संगठित होकर धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे बढ़ता है, तभी उसकी पहचान सुरक्षित रहती है। हिंदू समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसका संगठन है और यही संगठन राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार बनता है। बजरंग दल चिकारड़ा अध्यक्ष गोपाल मेनारिया ने बताया कि डूंगला उपखंड क्षेत्र में "हिंदू नगरी" का बोर्ड स्थापित होने का यह पहला अवसर है। उन्होंने कहा कि यह पहल सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों में अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति गौरव की भावना विकसित करेगी। उन्होंने सभी हिंदुओं से आह्वान किया कि वे जाति, क्षेत्र और व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन की शक्ति को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि "सनातन की एकता का मूल मंत्र संगठन है। जब तक हिंदू समाज संगठित नहीं होगा, तब तक एकता और अखंडता अधूरी रहेगी। प्रत्येक हिंदू का कर्तव्य है कि वह धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करे।" कार्यक्रम में ग्रामवासी नारायण जाट, मांगीलाल गुर्जर, गुड़ा गुर्जर, दुर्गाशंकर गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, राहुल गुर्जर, सुरेश गुर्जर, राजू गुर्जर, किशन गुर्जर, विनोद गुर्जर, पुष्कर गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर, विष्णु गुर्जर एवं लक्ष्मीलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने "हिंदू नगरी सारंगपुरा" बोर्ड को सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और हिंदू संगठन की भावना का प्रतीक बताते हुए इसे गांव के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया।3
- स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित। दैनिक वीरधरा राजस्थान। भदेसर। उपखंड मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। उपखंड अधिकारी रजनी मीणा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य कार्यक्रम स्थल और ध्वजारोहण के समय सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। भदेसर पंचायत समिति के विकास अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पंचायत समिति सभागार में आयोजित इस बैठक में उपखंड स्तर के समस्त अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिसके बाद निर्णय लिया गया कि मुख्य कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आयोजित होगा। समारोह में समस्त विद्यालयों द्वारा राष्ट्रीय भावनाओं से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही, उपखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों और समाजसेवियों को सम्मानित भी किया जाएगा। सम्मान के लिए आवेदन 11 अगस्त तक प्राप्त किए जाएंगे, जिसके बाद एक समिति द्वारा उनका चयन किया जाएगा। मुख्य समारोह में ध्वजारोहण प्रातः 9 बजे किया जाएगा। अन्य स्थानों पर ध्वजारोहण का समय उपखंड मुख्यालय पर प्रातः 8 बजे, डिप्टी कार्यालय पर 8:05 बजे, ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 8:15 बजे, तहसील कार्यालय पर 8:20 बजे, पंचायत समिति मुख्यालय पर 8:30 बजे और अन्य सभी सरकारी कार्यालयों पर 8:20 बजे। समारोह में भाग लेने वाले समस्त छात्र-छात्राओं के 15 अगस्त के भोजन की व्यवस्था कस्बे के समाजसेवी और भामाशाह सेवानिवृत्त कर्मचारी चान्दू दास, सुरेश दास एवं लाला दास व उनके परिवार द्वारा की जाएगी।1
- चित्तौड़गढ़ की 5 बड़ी खबरें | सम्मान, नियुक्तियां और सामाजिक गतिविधियां चित्तौड़गढ़ की टॉप 5 बड़ी खबरें: कायस्थ महासभा सम्मान, कांग्रेस संगठन विस्तार, मीणा समाज का बड़ा निर्णय, माहेश्वरी सभा चुनाव समिति का गठन और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में नई नियुक्ति | खबर हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में प्रस्तुत की गई है। साउंड अपडेट किया गया है, खबर को आराम से सुनें।1
- जमुनिया कलॉ के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव हाथ पर KDSS लिखा भविष्य न्यूज़ 24 नीमच आधार कार्ड से पहचान हुई1