logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजेंद्र मार्ग विद्यालय में शंख ध्वनि के साथ गूंजा स्वदेशी का संदेश: 'मैं भी स्वदेशी का समर्थक' अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल राजेंद्र मार्ग विद्यालय में शंख ध्वनि के साथ गूंजा स्वदेशी का संदेश: 'मैं भी स्वदेशी का समर्थक' अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग, भीलवाड़ा में स्वदेशी जागरण मंच भीलवाड़ा की ओर से संचालित स्वावलंबी अभियान 'मैं भी स्वदेशी का समर्थक' का भव्य शंखनाद शंख ध्वनि के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने स्वदेशी जागरण मंच के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं अतिथियों का पारंपरिक रूप से उपरना ओढ़ाकर भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा.ल.व. कॉलेज के प्राचार्य भगवती लाल जागेटिया ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और राष्ट्र को स्वावलंबी बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संत सानिध्य प्रदान करते हुए परम पूज्य मनोरथ राम जी महाराज (आलोट, रतलाम, मध्य प्रदेश) ने स्वदेशी भावना पर विचार व्यक्त करते हुए हिंदू-मुस्लिम सद्भावना और 'वसुधैव कुटुंबकम्' के सनातन सिद्धांत पर बल दिया। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए स्वदेशी जागरण मंच, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत सह संयोजक डॉ. देवीलाल साहू ने अपने ओजस्वी उद्बोधन से सभी में देशभक्ति का संचार किया और उपस्थित जनसमूह को स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत पर्यावरण प्रमुख श्री महेश नवहाल, प्रांत सह संयोजक श्रीमती ज्योति वर्मा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री रोशन लाल पितलिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचस्थ रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अंकित उपाध्याय, प्राध्यापक राजेश कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, धीरज जोशी, विक्रम चौधरी सहित स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी त्रिलोक श्रोत्रिय, अनुज कुमार नवहाल, लादू लाल खोईवाल, श्यामलाल डोलिया तथा अन्य पदाधिकारी, सम्मानित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र गरिमामयी उपस्थिति में मौजूद रहे। कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी एवं मीडिया कवरेज प्राध्यापक सत्येंद्र माली द्वारा प्रदान की गई।

56 min ago
user_राजकुमार गोयल
राजकुमार गोयल
Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
56 min ago

राजेंद्र मार्ग विद्यालय में शंख ध्वनि के साथ गूंजा स्वदेशी का संदेश: 'मैं भी स्वदेशी का समर्थक' अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल राजेंद्र मार्ग विद्यालय में शंख ध्वनि के साथ गूंजा स्वदेशी का संदेश: 'मैं भी स्वदेशी का समर्थक' अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग, भीलवाड़ा में स्वदेशी जागरण मंच भीलवाड़ा की ओर से संचालित स्वावलंबी अभियान 'मैं भी स्वदेशी का समर्थक' का भव्य शंखनाद शंख ध्वनि के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने स्वदेशी जागरण मंच के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं अतिथियों का पारंपरिक रूप से उपरना ओढ़ाकर भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा.ल.व. कॉलेज के प्राचार्य भगवती लाल जागेटिया

ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और राष्ट्र को स्वावलंबी बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संत सानिध्य प्रदान करते हुए परम पूज्य मनोरथ राम जी महाराज (आलोट, रतलाम, मध्य प्रदेश) ने स्वदेशी भावना पर विचार व्यक्त करते हुए हिंदू-मुस्लिम सद्भावना और 'वसुधैव कुटुंबकम्' के सनातन सिद्धांत पर बल दिया। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए स्वदेशी जागरण मंच, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत सह संयोजक डॉ. देवीलाल साहू ने अपने ओजस्वी उद्बोधन से सभी में देशभक्ति का संचार किया और उपस्थित जनसमूह को स्वदेशी उत्पाद

ab83ff27-818c-4394-af88-f76bb9c300c4

अपनाने का संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत पर्यावरण प्रमुख श्री महेश नवहाल, प्रांत सह संयोजक श्रीमती ज्योति वर्मा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री रोशन लाल पितलिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचस्थ रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अंकित उपाध्याय, प्राध्यापक राजेश कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, धीरज जोशी, विक्रम चौधरी सहित स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी त्रिलोक श्रोत्रिय, अनुज कुमार नवहाल, लादू लाल खोईवाल, श्यामलाल डोलिया तथा अन्य पदाधिकारी, सम्मानित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र गरिमामयी उपस्थिति में मौजूद रहे। कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी एवं मीडिया कवरेज प्राध्यापक सत्येंद्र माली द्वारा प्रदान की गई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आसींद में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित आसींद उपखंड अधिकारी परमजीत सिंह ने ली बैठक आसींद के समस्त उपखंड स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद आसींद/ आसींद कस्बे में स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजन को लेकर आज आसींद उपखंड अधिकारी परमजीत सिंह ने आसींद तहसीलदार जय सिंह, आसींद सीबीईओ नारायण लाल जागेटिया की मौजूदगी में आसींद उपखंड स्तर के सभी विभागों के अधिकारी सभी सरकारी निजी स्कूल के संस्था प्रधानों की बैठक ली वही आसींद उपखंड अधिकारी परमजीत सिंह ने कार्यक्रम को भव्य एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने के सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए और कहा की इस कार्यक्रम को भव्यता के साथ साथ, वीरांगनाओं स्वतंत्रता सेनानियों का भी सम्मान किया जाएगा कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देशभक्ति से ओतप्रोत हो जिसको लेकर अभी से तैयारिया शुरू करे आसींद मंजूर 9413889596
    1
    आसींद में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित 
आसींद उपखंड अधिकारी परमजीत सिंह ने ली बैठक
आसींद के समस्त उपखंड स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद
आसींद/ आसींद कस्बे में  स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजन को लेकर आज आसींद उपखंड अधिकारी परमजीत सिंह ने आसींद तहसीलदार जय सिंह, आसींद सीबीईओ नारायण लाल जागेटिया की मौजूदगी में आसींद उपखंड स्तर के सभी विभागों के अधिकारी सभी सरकारी निजी स्कूल के संस्था प्रधानों की बैठक ली वही आसींद उपखंड अधिकारी परमजीत सिंह ने कार्यक्रम को भव्य एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने के सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए और कहा की इस कार्यक्रम को भव्यता के साथ साथ, वीरांगनाओं स्वतंत्रता सेनानियों का भी सम्मान किया जाएगा कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देशभक्ति से ओतप्रोत हो जिसको लेकर अभी से तैयारिया शुरू करे 
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer आसींद, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • क्या सस्ती सुरक्षा महंगी पड़ रही है? चित्तौड़गढ़ में फिर उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल श्री सांवलिया सेठ मंदिर से लेकर नगर परिषद तक होमगार्ड जवानों की संख्या कम होने पर उठे सवाल, स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग की
    1
    क्या सस्ती सुरक्षा महंगी पड़ रही है? चित्तौड़गढ़ में फिर उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
श्री सांवलिया सेठ मंदिर से लेकर नगर परिषद तक होमगार्ड जवानों की संख्या कम होने पर उठे सवाल, स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग की
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ⚖️ ऐतिहासिक फैसला – सुप्रीम कोर्ट यदि पत्नी के विवाहेतर संबंध (Adultery) अदालत में सिद्ध हो जाएँ, तो उसे गुजारा भत्ता नहीं दिया जा सकता। पुरुषों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश यदि आपको विश्वास है कि आपकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध में है— ❌ जल्दबाज़ी में झगड़ा या विवाद मत कीजिए। ❌ गुस्से में कोई ऐसा कदम मत उठाइए जो आपके ही खिलाफ चला जाए। ✅ शांत रहिए। ✅ ऐसा व्यवहार कीजिए जैसे आपको कुछ पता ही नहीं। ✅ धैर्यपूर्वक कानूनी तरीके से साक्ष्य एकत्र कीजिए। याद रखिए— अदालत में आँसू नहीं, सबूत बोलते हैं। भावनाओं से नहीं, साक्ष्यों से न्याय मिलता है। कानून की लड़ाई, कानून के दायरे में रहकर ही जीती जाती है।
    2
    ⚖️ ऐतिहासिक फैसला – सुप्रीम कोर्ट
यदि पत्नी के विवाहेतर संबंध (Adultery) अदालत में सिद्ध हो जाएँ, तो उसे गुजारा भत्ता नहीं दिया जा सकता।
पुरुषों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश
यदि आपको विश्वास है कि आपकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध में है—
❌ जल्दबाज़ी में झगड़ा या विवाद मत कीजिए।
❌ गुस्से में कोई ऐसा कदम मत उठाइए जो आपके ही खिलाफ चला जाए।
✅ शांत रहिए।
✅ ऐसा व्यवहार कीजिए जैसे आपको कुछ पता ही नहीं।
✅ धैर्यपूर्वक कानूनी तरीके से साक्ष्य एकत्र कीजिए।
याद रखिए—
अदालत में आँसू नहीं, सबूत बोलते हैं।
भावनाओं से नहीं, साक्ष्यों से न्याय मिलता है।
कानून की लड़ाई, कानून के दायरे में रहकर ही जीती जाती है।
    user_प्रतापhttps://www.facebook.com
    प्रतापhttps://www.facebook.com
    Nurse चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सॉवरे ....* *दुनिया की ठोकरों ने, जिसे गिरा दिया सड़क पे।🧖‍♂️🧖‍♂️* *तेरी मेहरबानियों ने उसे, बैठा दिया फलक पे ।।*🕵️‍♂️🕵️‍♂️ किस्मत पलटने वाले जादुगर कन्हैया के अति मनमोहक दर्शन 🫵4🛕अगस्त 🛕2026
    1
    सॉवरे ....*
*दुनिया की ठोकरों ने, जिसे गिरा दिया सड़क पे।🧖‍♂️🧖‍♂️*
     *तेरी मेहरबानियों ने उसे, बैठा दिया फलक पे ।।*🕵️‍♂️🕵️‍♂️
       किस्मत पलटने वाले जादुगर कन्हैया के अति मनमोहक दर्शन 🫵4🛕अगस्त 🛕2026
    user_Lucky sukhwal
    Lucky sukhwal
    Priest चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • राजेंद्र मार्ग विद्यालय में शंख ध्वनि के साथ गूंजा स्वदेशी का संदेश: 'मैं भी स्वदेशी का समर्थक' अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल राजेंद्र मार्ग विद्यालय में शंख ध्वनि के साथ गूंजा स्वदेशी का संदेश: 'मैं भी स्वदेशी का समर्थक' अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग, भीलवाड़ा में स्वदेशी जागरण मंच भीलवाड़ा की ओर से संचालित स्वावलंबी अभियान 'मैं भी स्वदेशी का समर्थक' का भव्य शंखनाद शंख ध्वनि के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने स्वदेशी जागरण मंच के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं अतिथियों का पारंपरिक रूप से उपरना ओढ़ाकर भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा.ल.व. कॉलेज के प्राचार्य भगवती लाल जागेटिया ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और राष्ट्र को स्वावलंबी बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संत सानिध्य प्रदान करते हुए परम पूज्य मनोरथ राम जी महाराज (आलोट, रतलाम, मध्य प्रदेश) ने स्वदेशी भावना पर विचार व्यक्त करते हुए हिंदू-मुस्लिम सद्भावना और 'वसुधैव कुटुंबकम्' के सनातन सिद्धांत पर बल दिया। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए स्वदेशी जागरण मंच, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत सह संयोजक डॉ. देवीलाल साहू ने अपने ओजस्वी उद्बोधन से सभी में देशभक्ति का संचार किया और उपस्थित जनसमूह को स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत पर्यावरण प्रमुख श्री महेश नवहाल, प्रांत सह संयोजक श्रीमती ज्योति वर्मा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री रोशन लाल पितलिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचस्थ रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अंकित उपाध्याय, प्राध्यापक राजेश कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, धीरज जोशी, विक्रम चौधरी सहित स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी त्रिलोक श्रोत्रिय, अनुज कुमार नवहाल, लादू लाल खोईवाल, श्यामलाल डोलिया तथा अन्य पदाधिकारी, सम्मानित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र गरिमामयी उपस्थिति में मौजूद रहे। कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी एवं मीडिया कवरेज प्राध्यापक सत्येंद्र माली द्वारा प्रदान की गई।
    4
    राजेंद्र मार्ग विद्यालय में शंख ध्वनि के साथ गूंजा स्वदेशी का संदेश: 'मैं भी स्वदेशी का समर्थक' अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ
भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल                     
राजेंद्र मार्ग विद्यालय में शंख ध्वनि के साथ गूंजा स्वदेशी का संदेश: 'मैं भी स्वदेशी का समर्थक' अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ
भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल                                                              राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग, भीलवाड़ा में स्वदेशी जागरण मंच भीलवाड़ा की ओर से संचालित स्वावलंबी अभियान 'मैं भी स्वदेशी का समर्थक' का भव्य शंखनाद शंख ध्वनि के साथ किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य  राजेंद्र सिंह गहलोत ने स्वदेशी जागरण मंच के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं अतिथियों का पारंपरिक रूप से उपरना ओढ़ाकर भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मा.ल.व. कॉलेज के प्राचार्य  भगवती लाल जागेटिया ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और राष्ट्र को स्वावलंबी बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में संत सानिध्य प्रदान करते हुए परम पूज्य मनोरथ राम जी महाराज (आलोट, रतलाम, मध्य प्रदेश) ने स्वदेशी भावना पर विचार व्यक्त करते हुए हिंदू-मुस्लिम सद्भावना और 'वसुधैव कुटुंबकम्' के सनातन सिद्धांत पर बल दिया।
मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए स्वदेशी जागरण मंच, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत सह संयोजक डॉ. देवीलाल साहू ने अपने ओजस्वी उद्बोधन से सभी में देशभक्ति का संचार किया और उपस्थित जनसमूह को स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संकल्प दिलवाया।
इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत पर्यावरण प्रमुख श्री महेश नवहाल, प्रांत सह संयोजक श्रीमती ज्योति वर्मा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री रोशन लाल पितलिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचस्थ रहे।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अंकित उपाध्याय, प्राध्यापक राजेश कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, धीरज जोशी, विक्रम चौधरी सहित स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी त्रिलोक श्रोत्रिय, अनुज कुमार नवहाल, लादू लाल खोईवाल, श्यामलाल डोलिया तथा अन्य पदाधिकारी, सम्मानित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र गरिमामयी उपस्थिति में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी एवं मीडिया कवरेज प्राध्यापक सत्येंद्र माली द्वारा प्रदान की गई।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    56 min ago
  • चित्तौड़गढ़ जिले की अंतिम ग्राम पंचायत का अंतिम गांव आज भी पक्की सड़क से वंचित आज़ादी के दशकों बाद भी विकास की राह देख रहा चित्तौड़गढ़ जिले की अंतिम ग्राम पंचायत का अंतिम गांव भाटखेड़ा, 3 किमी कच्ची सड़क बनी ग्रामीणों, विद्यार्थियों और मरीजों के लिए बड़ी मुसीबत
    1
    चित्तौड़गढ़ जिले की अंतिम ग्राम पंचायत का अंतिम गांव आज भी पक्की सड़क से वंचित
आज़ादी के दशकों बाद भी विकास की राह देख रहा चित्तौड़गढ़ जिले की अंतिम ग्राम पंचायत का अंतिम गांव भाटखेड़ा, 3 किमी कच्ची सड़क बनी ग्रामीणों, विद्यार्थियों और मरीजों के लिए बड़ी मुसीबत
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित। दैनिक वीरधरा राजस्थान। भदेसर। उपखंड मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। उपखंड अधिकारी रजनी मीणा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य कार्यक्रम स्थल और ध्वजारोहण के समय सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। भदेसर पंचायत समिति के विकास अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पंचायत समिति सभागार में आयोजित इस बैठक में उपखंड स्तर के समस्त अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिसके बाद निर्णय लिया गया कि मुख्य कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आयोजित होगा। समारोह में समस्त विद्यालयों द्वारा राष्ट्रीय भावनाओं से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही, उपखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों और समाजसेवियों को सम्मानित भी किया जाएगा। सम्मान के लिए आवेदन 11 अगस्त तक प्राप्त किए जाएंगे, जिसके बाद एक समिति द्वारा उनका चयन किया जाएगा। मुख्य समारोह में ध्वजारोहण प्रातः 9 बजे किया जाएगा। अन्य स्थानों पर ध्वजारोहण का समय उपखंड मुख्यालय पर प्रातः 8 बजे, डिप्टी कार्यालय पर 8:05 बजे, ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 8:15 बजे, तहसील कार्यालय पर 8:20 बजे, पंचायत समिति मुख्यालय पर 8:30 बजे और अन्य सभी सरकारी कार्यालयों पर 8:20 बजे। समारोह में भाग लेने वाले समस्त छात्र-छात्राओं के 15 अगस्त के भोजन की व्यवस्था कस्बे के समाजसेवी और भामाशाह सेवानिवृत्त कर्मचारी चान्दू दास, सुरेश दास एवं लाला दास व उनके परिवार द्वारा की जाएगी।
    1
    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
भदेसर। उपखंड मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। उपखंड अधिकारी रजनी मीणा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य कार्यक्रम स्थल और ध्वजारोहण के समय सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
भदेसर पंचायत समिति के विकास अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पंचायत समिति सभागार में आयोजित इस बैठक में उपखंड स्तर के समस्त अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिसके बाद निर्णय लिया गया कि मुख्य कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आयोजित होगा।
समारोह में समस्त विद्यालयों द्वारा राष्ट्रीय भावनाओं से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही, उपखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों और समाजसेवियों को सम्मानित भी किया जाएगा। सम्मान के लिए आवेदन 11 अगस्त तक प्राप्त किए जाएंगे, जिसके बाद एक समिति द्वारा उनका चयन किया जाएगा।
मुख्य समारोह में ध्वजारोहण प्रातः 9 बजे किया जाएगा। अन्य स्थानों पर ध्वजारोहण का समय उपखंड मुख्यालय पर प्रातः 8 बजे, डिप्टी कार्यालय पर 8:05 बजे, ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 8:15 बजे, तहसील कार्यालय पर 8:20 बजे, पंचायत समिति मुख्यालय पर 8:30 बजे और अन्य सभी सरकारी कार्यालयों पर 8:20 बजे।
समारोह में भाग लेने वाले समस्त छात्र-छात्राओं के 15 अगस्त के भोजन की व्यवस्था कस्बे के समाजसेवी और भामाशाह सेवानिवृत्त कर्मचारी चान्दू दास, सुरेश दास एवं लाला दास व उनके परिवार द्वारा की जाएगी।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • डकैती की वारदात से पहले पुलिस की त्वरित कार्रवाई बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस व कार जब्त, चार नामजद। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार, एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक धारदार चाकू एवं वारदात में प्रयुक्त कार जब्त की है। पुलिस कार्रवाई के दौरान चार आरोपी मौके से फरार हो गए, जिन्हें प्रकरण में नामजद कर उनकी तलाश की जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज ,उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा के निर्देशन में व पुलिस उप अधीक्षक बडीसादडी हरिशचन्द्र सिंह के सुपरविजन में 3 अगस्त को एएसआई लीलाराम मय जाप्ता के दौराने सर्कल गश्त पारलिया कीरतपुरा रोड पर पानी की टंकी के पास पहुंचे। जहाँ पानी की टंकी के पास रोड के पास एक सफेद रंग की टॉयटो इटियोस कार खड़ी हो जिसके अन्दर पाँच व्यक्ति मुखबीर की सूचनानुसार डकैती की योजना बनाते हुए बैठे दिखाई दिये जो सरकारी वाहन एवं जाप्ता पुलिस को देखकर पानी की टंकी की तरफ खेतो की तरफ भागे जिनमें से पीछा करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा जिसको पकड कर नाम पता पूछा तो उक्त व्यक्ति ने अपना नाम आहीद पिता अकरम खान निवासी अलीपुरा मस्जिद के पास भोपालपुरा मठ पुलिस थाना भोपालपुरा जिला उदयपुर हाल निवासी राजसंमद बताया। तथा मौके से फरार हुए अपने चार अन्य साथियों के नाम एवं पते बताए। पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों को प्रकरण में नामजद कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आहीद एवं उसके मौके से भागे हुए साथीयों की कब्जे शुदा टॉयटो इटियोस कार की तलाशी में गियर बॉक्स के पास एक छुरीनुमा धारदार चाकू एवं कार के डैसबोर्ड के अन्दर एक देशी पिस्टल मय मैगजीन जिसके अन्दर चार जिन्दा कारतूस मिले जिनको नियमानुसार जब्त किया गया। अभियुक्त आहीद को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
    1
    डकैती की वारदात से पहले पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस व कार जब्त, चार नामजद।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार, एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक धारदार चाकू एवं वारदात में प्रयुक्त कार जब्त की है। पुलिस कार्रवाई के दौरान चार आरोपी मौके से फरार हो गए, जिन्हें प्रकरण में नामजद कर उनकी तलाश की जा रही है। 
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि  महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज ,उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा के निर्देशन में व पुलिस उप अधीक्षक बडीसादडी हरिशचन्द्र सिंह  के सुपरविजन में 3 अगस्त को एएसआई लीलाराम मय जाप्ता के दौराने सर्कल गश्त पारलिया कीरतपुरा रोड पर पानी की टंकी के पास पहुंचे। जहाँ पानी की टंकी के पास रोड के पास एक सफेद रंग की टॉयटो इटियोस कार खड़ी हो जिसके अन्दर पाँच व्यक्ति मुखबीर की सूचनानुसार डकैती की योजना बनाते हुए बैठे दिखाई दिये जो सरकारी वाहन एवं जाप्ता पुलिस को देखकर पानी की टंकी की तरफ खेतो की तरफ भागे जिनमें से पीछा करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा जिसको पकड कर नाम पता पूछा तो उक्त व्यक्ति ने अपना नाम आहीद पिता अकरम खान निवासी अलीपुरा मस्जिद के पास भोपालपुरा मठ पुलिस थाना भोपालपुरा जिला उदयपुर हाल निवासी राजसंमद बताया। तथा मौके से फरार हुए अपने चार अन्य साथियों के नाम एवं पते बताए। पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों को प्रकरण में नामजद कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आहीद एवं उसके मौके से भागे हुए साथीयों की कब्जे शुदा टॉयटो इटियोस कार  की तलाशी में गियर बॉक्स के पास एक छुरीनुमा धारदार चाकू एवं कार के डैसबोर्ड के अन्दर एक देशी पिस्टल मय मैगजीन जिसके अन्दर चार जिन्दा कारतूस मिले जिनको नियमानुसार जब्त किया गया। अभियुक्त आहीद को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.