CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा गुरूवार को पहुंची मुंगेर, मंच से खुब गरजे नीतीश के ये मंत्री #MungerNews #mungerbihar #BiharNews #MungerDistrict नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत आज मुंगेर में बड़ा राजनीतिक और विकासात्मक जमावड़ा देखने को मिला। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी और संजय पासवान भी मौजूद रहे। इस दौरान करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया, वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने विकास और आगामी योजनाओं को लेकर बड़े दावे किए। सफियाबाद हवाई अड्डा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले 20 वर्षों में करीब 18 यात्राएं की हैं और हर यात्रा में विकास की नई योजनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गंगा का पानी बडुआ और खड़गपुर तक पहुंचाने की योजना पर काम चल रहा है, साथ ही डकरा नाला और सिंधवारे जलाशय योजना को भी तेजी से पूरा किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अगले 5 वर्षों में बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा किया जाएगा और जनता से NDA को समर्थन देने की अपील की।उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति खराब थी, लेकिन आज राज्य तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने बताया कि बजट 23 हजार करोड़ से बढ़कर 3 लाख करोड़ हो गया है और सड़कों का जाल गांव-गांव तक बिछाया गया है। मुंगेर में मरीन ड्राइव, घाटों का निर्माण, और पर्यटन स्थलों जैसे चंडिका स्थान, सीता कुंड और भीम बांध के विकास पर काम हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि एक महीने के भीतर 18 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे जाएंगे। केंद्रीय मंत्री और मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह ने मुख्यमंत्री को “विकास पुरुष” बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मुंगेर भयमुक्त हुआ है और यहां शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल के क्षेत्र में बड़े काम हुए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बचे हुए सभी विकास कार्यों को भी जल्द पूरा किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि 2005 से पहले बिहार में कानून व्यवस्था और विकास की स्थिति खराब थी, लेकिन अब माहौल पूरी तरह बदल चुका है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और रोजगार के क्षेत्र में किए गए कार्यों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में अब 5 लाख से अधिक शिक्षक बहाल किए जा चुके हैं, हर घर बिजली पहुंच चुकी है, और 50 लाख घरों पर सोलर लगाने की योजना पर काम हो रहा है। साथ ही 10 लाख नौकरी और 1 करोड़ रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को 35% आरक्षण, वृद्ध, दिव्यांग और विधवाओं की पेंशन बढ़ाकर 1100 रुपये की गई है, और राज्य में जाति आधारित गणना कर गरीब परिवारों की पहचान की गई है। मुंगेर में हुए इस कार्यक्रम के जरिए जहां एक ओर विकास योजनाओं की झड़ी लगाई गई, वहीं दूसरी ओर NDA नेताओं ने जनता से आगामी चुनावों में समर्थन की अपील भी की। अब देखना होगा कि इन घोषणाओं का जमीनी असर कितना दिखता है।

- औरंगाबाद में जमीनी विवाद ने ली हिंसक रूप, दंपति व बच्चे समेत छह घायल औरंगाबाद बिहार से दीनानाथ मौआर का रिपोर्ट औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के बेढ़नी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दंपति और बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान राजनाथ भगत, उनकी पत्नी कुसुम देवी, बेटियां अंकु कुमारी, वर्षा कुमारी, निक्कू कुमारी और सुहाना कुमारी के रूप में की गई है। दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया है। राजनाथ भगत ने बताया कि उनका भाई बैजनाथ शिक्षक है, जो देव में रहता है। गांव स्थित पैतृक जमीन पर नया मकान बनाया जा रहा था, जिस पर गांव के ही गोतिया अशोक भगत और गोपाल भगत भी अपना दावा कर रहे थे। इसको लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। अमीन के निर्देश के अनुसार वे अपने हिस्से की जमीन पर मकान निर्माण का कार्य करा रहे थे, तभी अशोक भगत और गोपाल भगत ने काम को रुकवा दिया और मारपीट की। बाद में आरोपी पक्ष के लोग दोबारा लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और हमला बोल दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर भेजी और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और पीड़ित पक्ष से आवेदन प्राप्त हुआ है।1
- कृषि और कल्याण संबंधित अनुदानों की मांगों को लेकर माननीय सांसद राजेश वर्मा ने लोकसभा में लोक जनशक्ति पार्टी ( रा. ) की ओर से अपना पक्ष रखा Rajesh Verma1
- Post by Gulshan Gupta1
- Post by Manisha Kumari jurnlist1
- सुल्तानगंज थाना परिसर में आयोजित इस बैठक में सभी समुदाय के लोगों को बुलाकर त्योहार को शांति से मनाने पर चर्चा की गई। बैठक में डीएसपी नवनीत कुमार, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, कृष्णानंद कुमार, नगर सभापति राज कुमार गुड्डू और उपसभापति नीलम देवी समेत कई लोग मौजूद रहे। 👉 प्रशासन ने साफ कहा कि त्योहार के दौरान DJ बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। 👉 मंदिरों के लाइसेंस को लेकर भी निर्देश दिया गया कि सभी लोग समय पर लाइसेंस रिन्यूअल कराएं। इसके अलावा अजगैविनाथ धाम और शहर के अन्य इलाकों में सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारी की जाएगी। 👉 पुलिस, महिला पुलिस और अतिरिक्त बल की तैनाती की जाएगी। अधिकारियों ने सभी लोगों से अपील की कि त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाएं।1
- मुंगेर पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर।1
- केंद्रीय मंत्री और मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह ने मुख्यमंत्री को “विकास पुरुष” बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मुंगेर भयमुक्त हुआ है और यहां शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल के क्षेत्र में बड़े काम हुए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बचे हुए सभी विकास कार्यों को भी जल्द पूरा किया जाएगा।1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- रोशनियों से जगमगा रहा अनुमंडल परिसर गोगरी एवं प्रखंड सह अंचल परिसर गोगरी आगामी 22 मार्च को बिहार दिवस है।1