logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सभी ग्राम पंचायतों में प्रचार सामग्री वितरित कराकर लोगों को हीट वेव के प्रति करें जागरूक - लू के संबंध में आशा, एएनएम तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्रिओ को किया जाए प्रशिक्षित, आमजन को तुरन्त मिल सके उपचार औरैया। जनपद में हीट वेव, सूखा एवं संभावित बाढ़ से बचाव हेतु संबंधित विभागों के साथ की जाने वाली तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में आपदा प्रबंधक को निर्देश दिए कि आपदा से संबंधित जागरूकता व बचाव के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार सामग्री जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से सभी ग्राम प्रधानों को उपलब्ध कराए जाएं जिन्हें वह सार्वजनिक स्थानों पर चश्पा कराएंगे जिससे आमजन व ग्रामीण जानकारी प्राप्त कर आवश्यक सावधानी बरतेंगे व उपचारों को अपनाकर लाभ प्राप्त करेंगे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि और प्रचार सामग्री की मांग कर उसे सभी विकासखंडों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, तहसीलों व प्राथमिक विद्यालयों में चश्पा कराया जाए। जिलाधिकारी ने हीट वेव के समय पीड़ितों को त्वरित लाभ/ उपचार दिलाए जाने के उद्देश्य से एएनएम, आशा तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्रिओं को सभी संबंधित विभागाध्यक्ष प्रशिक्षित कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि प्रमुख स्थान यथा- कलेक्ट्रेट, विकास भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, तहसील आदि स्थानों पर ओआरएस किट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केन्द्रों तथा चिकित्सालयों में हीट वेव से पीड़ित रोगियों के उपचार के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद की गौशालाओं में संरक्षित गौवंशों को हीट वेव से बचाने के लिए शेड आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए साथ ही पीने के पानी की भी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता विद्युत तथा नलकूप को बैठक से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षणार्थ आने वाले छात्र-छात्राओं को हीट वेव से बचाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों का समय परिवर्तन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अग्निशमन अधिकारी को निर्देश दिए कि खेत, खलियानों में लगने वाली आग को बुझाने के लिए सहार में अस्थाई सेंटर बनाया जाए जिससे अछल्दा, दिबियापुर आदि विकासखंडों में त्वरित लाभ दिया जा सके। जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधक को निर्देश दिए कि बाढ़ को लेकर समस्त तैयारियां पहले से ही पूर्ण कर ली जाए तथा विभागों से कार्य योजना प्राप्त कर विस्तृत कार्य योजना तैयार करना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा, उप जिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, डिप्टी कलेक्टर कमल कुमार सिंह, जिला अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

1 day ago
user_Rohit Awsthi
Rohit Awsthi
Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
ce21e30d-7a66-4d2c-b694-ceb63db22863

सभी ग्राम पंचायतों में प्रचार सामग्री वितरित कराकर लोगों को हीट वेव के प्रति करें जागरूक - लू के संबंध में आशा, एएनएम तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्रिओ को किया जाए प्रशिक्षित, आमजन को तुरन्त मिल सके उपचार औरैया। जनपद में हीट वेव, सूखा एवं संभावित बाढ़ से बचाव हेतु संबंधित विभागों के साथ की जाने वाली तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में आपदा प्रबंधक को निर्देश दिए कि आपदा से संबंधित जागरूकता व बचाव के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार सामग्री जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से सभी ग्राम प्रधानों को उपलब्ध कराए जाएं जिन्हें वह सार्वजनिक स्थानों पर चश्पा कराएंगे जिससे आमजन व ग्रामीण जानकारी प्राप्त कर आवश्यक सावधानी बरतेंगे व उपचारों को अपनाकर लाभ प्राप्त करेंगे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि और प्रचार सामग्री की मांग कर उसे सभी विकासखंडों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, तहसीलों व प्राथमिक विद्यालयों में चश्पा कराया जाए। जिलाधिकारी ने हीट वेव के समय पीड़ितों को त्वरित लाभ/ उपचार दिलाए जाने के उद्देश्य से एएनएम, आशा तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्रिओं को सभी संबंधित विभागाध्यक्ष प्रशिक्षित कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि प्रमुख स्थान यथा- कलेक्ट्रेट, विकास भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, तहसील आदि स्थानों पर ओआरएस किट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केन्द्रों तथा चिकित्सालयों में हीट वेव से पीड़ित रोगियों के उपचार के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद की गौशालाओं में संरक्षित गौवंशों को हीट वेव से बचाने के लिए शेड आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए साथ ही पीने के पानी की भी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता विद्युत तथा नलकूप को बैठक से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षणार्थ आने वाले छात्र-छात्राओं को हीट वेव से बचाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों का समय परिवर्तन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अग्निशमन अधिकारी को निर्देश दिए कि खेत, खलियानों में लगने वाली आग को बुझाने के लिए सहार में अस्थाई सेंटर बनाया जाए जिससे अछल्दा, दिबियापुर आदि विकासखंडों में त्वरित लाभ दिया जा सके। जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधक को निर्देश दिए कि बाढ़ को लेकर समस्त तैयारियां पहले से ही पूर्ण कर ली जाए तथा विभागों से कार्य योजना प्राप्त कर विस्तृत कार्य योजना तैयार करना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा, उप जिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, डिप्टी कलेक्टर कमल कुमार सिंह, जिला अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सभी देशवासियों को श्री श्री बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    सभी देशवासियों को श्री श्री बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
    user_Vipin Singh Suryavanshi
    Vipin Singh Suryavanshi
    Court reporter हसेरन, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नोएडा सेक्टर 63 में मजदूरों द्वारा आगजनी वह गाड़ियों में तोड़फोड़ सैलरी न बढ़ने पर कर्मचारियों द्वारा काटा हंगामा
    1
    नोएडा सेक्टर 63 में मजदूरों द्वारा आगजनी वह गाड़ियों में तोड़फोड़ सैलरी न बढ़ने पर कर्मचारियों द्वारा काटा हंगामा
    user_Shivam Yadav
    Shivam Yadav
    Farmer Takha, Etawah•
    23 hrs ago
  • किशनी- भारत रत्न,संविधान निर्माण डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर नगर में जोरदार तरीके से शोभायात्रा का आयोजन किया गया।शोभायात्रा में अपार भीड़ जुटी जिसने बाबासाहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मंगलवार सांय नगर के बाईपास पर अम्बेडकर स्थल पर बाबासाहेब के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला गया।बौद्ध गायकों ने बेहतरीन गायन के माध्यम से लोगों को डॉ.अम्बेडकर के दर्शन के बारे में बताया।सांय पांच बजे स्थल से अम्बेडकर शोभायात्रा की शुरुआत हुई।शोभायात्रा का प्राइवेट बस स्टैंड तिराहा,रोडवेज बस स्टैंड,सदर बाजार,गढ़ी,हवेली,रामनगर तिराहा होते हुए अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर समापन हुआ।शोभायात्रा में मौजूद भीड़ ने बाबासाहेब अमर रहे व जय भीम के नारे जमकर लगाए।शोभायात्रा में शामिल भारी संख्या में युवाओं व महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।शोभायात्रा का नगर के एक दर्जन स्थानों पर स्वागत हुआ और जलपान कराया गया।कार्यक्रम में शांति व्यवस्था के लिये थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
    1
    किशनी- भारत रत्न,संविधान निर्माण डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर नगर में जोरदार तरीके से शोभायात्रा का आयोजन किया गया।शोभायात्रा में अपार भीड़ जुटी जिसने बाबासाहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
मंगलवार सांय नगर के बाईपास पर अम्बेडकर स्थल पर बाबासाहेब के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला गया।बौद्ध गायकों ने बेहतरीन गायन के माध्यम से लोगों को डॉ.अम्बेडकर के दर्शन के बारे में बताया।सांय पांच बजे स्थल से अम्बेडकर शोभायात्रा की शुरुआत हुई।शोभायात्रा का प्राइवेट बस स्टैंड तिराहा,रोडवेज बस स्टैंड,सदर बाजार,गढ़ी,हवेली,रामनगर तिराहा होते हुए अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर समापन हुआ।शोभायात्रा में मौजूद भीड़ ने बाबासाहेब अमर रहे व जय भीम के नारे जमकर लगाए।शोभायात्रा में शामिल भारी संख्या में युवाओं व महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।शोभायात्रा का नगर के एक दर्जन स्थानों पर स्वागत हुआ और जलपान कराया गया।कार्यक्रम में शांति व्यवस्था के लिये थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
    user_Rachit pandey journalist
    Rachit pandey journalist
    Media company किशनी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by कुमार सुनील
    1
    Post by कुमार सुनील
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इटावा, भारतीय किसान यूनियन भानु के बिरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने भारतीय किसान यूनियन भानुके प्रमुख महासचिव मुनुआ सिंह चौहान नें बनाकर शोसल मीडिया पर बीडिओ वायरल कर किया बिरोध प्रदर्शन
    1
    इटावा, भारतीय किसान यूनियन भानु के बिरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने भारतीय किसान यूनियन भानुके प्रमुख महासचिव मुनुआ सिंह चौहान नें बनाकर शोसल मीडिया पर बीडिओ वायरल कर किया बिरोध प्रदर्शन
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • डंफर की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप घायल। कहिंजरी गणेश उत्सव उद्यान के पास की घटना। कहींजरी निवासी रईस के पैर पर चढ़ा डंफर। चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर घायल को एम्बुलेंस की सहायता से रसूलाबाद सीएचसी पहुंचाया। डंफर भी किया हिरासत में।
    1
    डंफर की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप घायल।
कहिंजरी गणेश उत्सव उद्यान के पास की घटना। 
कहींजरी निवासी रईस के पैर पर चढ़ा डंफर। 
चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर घायल को एम्बुलेंस की सहायता से रसूलाबाद सीएचसी पहुंचाया।
डंफर भी किया हिरासत में।
    user_Ankit kumar
    Ankit kumar
    Court reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *औरैया।* बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर जनपद में राजनीतिक दलों, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों व प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साह व श्रद्धापूर्वक जयंती मनाई। इसके साथ ही औरैया शहर में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकली गई। एक शोभायात्रा ग्रामीणांचल क्षेत्र गोहाना से भी निकाली गई, जो शहर के रविदास धर्मशाला पहुंचकर बहुजन समाज पार्टी द्वारा निकाली जाने वाली शोभायात्रा में शामिल हुई। बाबा साहब जयंती पर रविदास धर्मशाला में स्टॉल भी लगाए गए, जिसमें विभिन्न प्रकार की बाबा साहब की पुस्तकें एवं झंडा, बैनर, पोस्टर, पंपलेट, स्टीकर आदि सुशोभित हो रहे थे। स्थानीय पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा फायर स्टेशन के समीप स्थित रविदास धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों पर बाबा भीमराव अंबेडकर के साथ ही देवी देवताओं की रथो पर सवार भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह जलपान के साथ स्वागत हुआ। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा पुनः रविदास धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हो गई। शोभा यात्रा के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था चौक-चौबंद रही। . संत रविदास एवं डॉ अंबेडकर धर्मशाला समिति के तत्वावधान में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर 14 अप्रैल मंगलवार को सर्वप्रथम धर्मशाला में स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभा यात्रा में विभिन्न रातों पर सुसज्जित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की झांकी के अलावा विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में शामिल लोग बैंड-बाजों की धुन पर थिरक रहे थे। शोभायात्रा का रास्ते में जगह-जगह जलपान के साथ सम्मान किया गया। इससे पूर्व वक्ताओ ने बाबा साहेब के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शोभा यात्रा संत रविदास धर्मशाला से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा विकासखंड गेट अस्पताल गेट संजय गेट सुभाष चौक से दिबियापुर रोड तहसील गेट भूलेश्वर मंदिर द्विवेदी गेस्ट हाउस से बांया सहकारी संघ, पुराना फफूद रोड, गोविंद नगर गेट, बड़ी माता मंदिर पचराहा जनक दुलारी इंटर कॉलेज होते हुए न्यायालय रोड स्थित उपरोक्त संत रविदास धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान प्रमुख रूप से समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण एन आर चौधरी, प्रेम नारायण दोहरे, कमलेश कुमार गौतम, दिवाकर राव गौतम, हरीराम कमल, संतोष कुमार दोहरे, रणवीर सिंह पुष्कर, चौधरी लाल सिंह, संतोष कुमार गौतम, कमलेश कुमार प्रथम, रामशरण गौतम, रामलेश कुमार, सिद्ध स्वरूप, प्रयाग नारायण, देवेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार, देवी सिंह, सुधीर कुमार, वीरेंद्र बाबू गौतम व पुष्कर बाबू गौतम आदि के अलावा धनीराम गौतम,अनुपम गौतम,प्रमोद कुमार, मोहनीश गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहें। यह शोभायात्रा लगभग 02 किमी लंबी रही,जिसमें कमोवेश 3000 लोग शामिल रहें। इसके अलावा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती विभिन्न कस्बों औरैया के साथ ही दिबियापुर, सहायल, कंचौसी, सहार, वेला, बिधूना, एरवाकटरा, कुदरकोट, रुरूगंज, नेविलगंज, अछल्दा, फफूंद, अटसू, अजीतमल-बावरपुर, मुरादगंज व अयाना के अलावा ग्रामीण क्षेत्र गोहाना सहित अन्य क्षेत्रों में मनाएं जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं।
    1
    *औरैया।* बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर जनपद में राजनीतिक दलों, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों व प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साह व श्रद्धापूर्वक जयंती मनाई। इसके साथ ही औरैया शहर में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकली गई। एक शोभायात्रा ग्रामीणांचल क्षेत्र गोहाना से भी निकाली गई, जो शहर के रविदास धर्मशाला पहुंचकर बहुजन समाज पार्टी द्वारा निकाली जाने वाली शोभायात्रा में शामिल हुई। बाबा साहब जयंती पर रविदास धर्मशाला में स्टॉल भी लगाए गए, जिसमें विभिन्न प्रकार की बाबा साहब की पुस्तकें एवं झंडा, बैनर, पोस्टर, पंपलेट, स्टीकर आदि सुशोभित हो रहे थे। स्थानीय पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा फायर स्टेशन के समीप स्थित रविदास धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों पर बाबा भीमराव अंबेडकर के साथ ही देवी देवताओं की रथो पर सवार भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह जलपान के साथ स्वागत हुआ। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा पुनः रविदास धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हो गई। शोभा यात्रा के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था चौक-चौबंद रही।                                                . संत रविदास एवं डॉ अंबेडकर धर्मशाला समिति के तत्वावधान में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर 14 अप्रैल मंगलवार को सर्वप्रथम धर्मशाला में स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभा यात्रा में विभिन्न रातों पर सुसज्जित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की झांकी के अलावा विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में शामिल लोग बैंड-बाजों की धुन पर थिरक रहे थे। शोभायात्रा का रास्ते में जगह-जगह जलपान के साथ सम्मान किया गया। इससे पूर्व वक्ताओ ने बाबा साहेब के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शोभा यात्रा संत रविदास धर्मशाला से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा विकासखंड गेट अस्पताल गेट संजय गेट सुभाष चौक से दिबियापुर रोड तहसील गेट भूलेश्वर मंदिर द्विवेदी गेस्ट हाउस से बांया सहकारी संघ, पुराना फफूद रोड, गोविंद नगर गेट, बड़ी माता मंदिर पचराहा जनक दुलारी इंटर कॉलेज होते हुए न्यायालय रोड स्थित उपरोक्त संत रविदास धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान प्रमुख रूप से समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण एन आर चौधरी, प्रेम नारायण दोहरे, कमलेश कुमार गौतम, दिवाकर राव गौतम, हरीराम कमल, संतोष कुमार दोहरे, रणवीर सिंह पुष्कर, चौधरी लाल सिंह, संतोष कुमार गौतम, कमलेश कुमार प्रथम, रामशरण गौतम, रामलेश कुमार, सिद्ध स्वरूप, प्रयाग नारायण, देवेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार, देवी सिंह, सुधीर कुमार, वीरेंद्र बाबू गौतम व पुष्कर बाबू गौतम आदि के अलावा धनीराम गौतम,अनुपम गौतम,प्रमोद कुमार, मोहनीश गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहें। यह शोभायात्रा लगभग 02 किमी लंबी रही,जिसमें कमोवेश 3000 लोग शामिल रहें। इसके अलावा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती विभिन्न कस्बों औरैया के साथ ही दिबियापुर, सहायल, कंचौसी, सहार, वेला, बिधूना, एरवाकटरा, कुदरकोट, रुरूगंज, नेविलगंज, अछल्दा, फफूंद, अटसू, अजीतमल-बावरपुर, मुरादगंज व अयाना के अलावा ग्रामीण क्षेत्र गोहाना सहित अन्य क्षेत्रों में मनाएं जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया। जनपद में भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। ककोर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम समेत पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और सामाजिक सुधारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने समाज के वंचित और शोषित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी समानता, न्याय और शिक्षा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के बाद जेसीज चौराहे पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित किए गए, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही जनपद में एक विशाल शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें हजारों लोगों शामिल हुए और पूरे शहर का माहौल बाबा साहब अमर रहे के नारों से गूंज उठा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कार्यकर्ताओं ने 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। इस मानवीय पहल को आमजन ने खूब सराहा। जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि बाबा साहब की जयंती पूरे जनपद में उत्साहपूर्वक मनाई जा रही है। उन्होंने जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा साहब को जहां देश-विदेश में सम्मान मिलता है, वहीं उनके अनुयायियों को रैली और शोभायात्रा की अनुमति न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता स्थापित करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ने अजीतमल, बाबरपुर, औरैया शहर सहित रतनीपुर, सेंगनपुर, अयाना, मुरादगंज, निगड़ा, गोहाना, खरका और दौरकापुर समेत दर्जनों स्थानों पर पहुंचकर शोभायात्राओं का स्वागत किया। इस अवसर पर बिधूना विधायक रेखा वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाह, श्याम बाबू यादव, राज नारायण बघेल, रश्मि यादव, कमलेश तिवारी, मधु यादव, भगवती निषाद, सायरा बानो, महेंद्र त्रिपाठी, नूरुद्दीन मंसूरी, आदिल खान, मोहम्मद इरशाद, राजकुमार, मनीष कठेरिया, योगेश विरासिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।
    1
    औरैया। जनपद में भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। ककोर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम समेत पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और सामाजिक सुधारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने समाज के वंचित और शोषित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी समानता, न्याय और शिक्षा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के बाद जेसीज चौराहे पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित किए गए, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही जनपद में एक विशाल शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें हजारों लोगों शामिल हुए और पूरे शहर का माहौल बाबा साहब अमर रहे के नारों से गूंज उठा 
जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने  कार्यकर्ताओं ने 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। इस मानवीय पहल को आमजन ने खूब सराहा।
जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि बाबा साहब की जयंती पूरे जनपद में उत्साहपूर्वक मनाई जा रही है। उन्होंने जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा साहब को जहां देश-विदेश में सम्मान मिलता है, वहीं उनके अनुयायियों को रैली और शोभायात्रा की अनुमति न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता स्थापित करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ने अजीतमल, बाबरपुर, औरैया शहर सहित रतनीपुर, सेंगनपुर, अयाना, मुरादगंज, निगड़ा, गोहाना, खरका और दौरकापुर समेत दर्जनों स्थानों पर पहुंचकर शोभायात्राओं का स्वागत किया।
इस अवसर पर बिधूना विधायक रेखा वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाह, श्याम बाबू यादव, राज नारायण बघेल, रश्मि यादव, कमलेश तिवारी, मधु यादव, भगवती निषाद, सायरा बानो, महेंद्र त्रिपाठी, नूरुद्दीन मंसूरी, आदिल खान, मोहम्मद इरशाद, राजकुमार, मनीष कठेरिया, योगेश विरासिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.