चांदन प्रखंड में जल मीनार योजना पर उठे सवाल, ग्रामीणों में रोष चांदन (बांका): प्रखंड क्षेत्र में पीएचडी विभाग द्वारा निर्मित जल मीनार योजनाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से बनाए गए जल मीनार वर्षों से बंद पड़े हैं, जबकि मेंटेनेंस के नाम पर नियमित रूप से राशि खर्च होने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जानकारी के मुताबिक चांदन प्रखंड की कुसुम जोरी पंचायत के वार्ड संख्या 5 कड़वा मरण गांव में लगभग 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित जल मीनार बीते साढ़े चार वर्षों से बंद पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के बाद से अब तक नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। पंचायत के सरपंच के लिए देवी सहित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मेंटेनेंस के नाम पर राशि जारी होने के बावजूद जल मीनार चालू नहीं किया गया। विभागीय उदासीनता के कारण आज भी लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं दूसरी और दक्षिणी बारने पंचायत के वार्ड संख्या 4 दलित बस्ती भैरोपुर में सात निश्चय योजना के तहत पूर्व मुखिया सुरेश यादव द्वारा निर्मित जल मीनार भी वर्षों से निष्क्रिय पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस भूमि पर जल मीनार बनाया गया, वह अतिक्रमित भूमि है। यदि उसे हटाया जाता तो जमीन खेती योग्य हो सकती थी।ग्रामीणों का कहना है कि पानी की समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।ग्रामीणों के बीच यह चर्चा भी है कि मेंटेनेंस की राशि का सही उपयोग नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि यदि नियमित खर्च दिखाया जा रहा है तो जल आपूर्ति क्यों बाधित है, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।इस संबंध में पंचायती राज पदाधिकारी चांदन अनीश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने आश्वासन दिया कि तकनीकी गड़बड़ी की जांच कर शीघ्र जलापूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा।ग्रामीणों ने प्रशासन से जल मीनारों की स्थिति की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार
चांदन प्रखंड में जल मीनार योजना पर उठे सवाल, ग्रामीणों में रोष चांदन (बांका): प्रखंड क्षेत्र में पीएचडी विभाग द्वारा निर्मित जल मीनार योजनाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से बनाए गए जल मीनार वर्षों से बंद पड़े हैं, जबकि मेंटेनेंस के नाम पर नियमित रूप से राशि खर्च होने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जानकारी के मुताबिक चांदन प्रखंड की कुसुम जोरी पंचायत के वार्ड संख्या 5 कड़वा मरण गांव में लगभग 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित जल मीनार बीते साढ़े चार वर्षों से बंद पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण
के बाद से अब तक नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। पंचायत के सरपंच के लिए देवी सहित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मेंटेनेंस के नाम पर राशि जारी होने के बावजूद जल मीनार चालू नहीं किया गया। विभागीय उदासीनता के कारण आज भी लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं दूसरी और दक्षिणी बारने पंचायत के वार्ड संख्या 4 दलित बस्ती भैरोपुर में सात निश्चय योजना के तहत पूर्व मुखिया सुरेश यादव द्वारा निर्मित जल मीनार भी वर्षों से निष्क्रिय पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस भूमि पर जल मीनार बनाया गया, वह अतिक्रमित भूमि है। यदि उसे हटाया जाता तो जमीन खेती योग्य हो सकती थी।ग्रामीणों का कहना है कि पानी की
समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।ग्रामीणों के बीच यह चर्चा भी है कि मेंटेनेंस की राशि का सही उपयोग नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि यदि नियमित खर्च दिखाया जा रहा है तो जल आपूर्ति क्यों बाधित है, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।इस संबंध में पंचायती राज पदाधिकारी चांदन अनीश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने आश्वासन दिया कि तकनीकी गड़बड़ी की जांच कर शीघ्र जलापूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा।ग्रामीणों ने प्रशासन से जल मीनारों की स्थिति की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार
- बिहार बांका- जिले के कटोरिया प्रखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हथियार के बल पर दुकान में मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। मामला जमदाहा ओपी क्षेत्र के नकटी गांव का है। पीड़िता गुड़िया देवी ने आरोप लगाया है कि दोपहर के समय कुछ लोग सिगरेट लेने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे। इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार के साथ दुकान में घुसकर उनके साथ, उनके पिता और वहां मौजूद ग्राहकों के साथ मारपीट की।1
- Ho Gaya du ey ru du fi 85 vi a5 ghu 6 ig y u u j u i u u 8.8i 8j iyo ud.1
- rajesh kumar kushwaha1
- • Nitish Kumar ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, जिससे बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। • रेप के बाद प्रेमिका की हत्या की सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल। • ग्रामीणों और Central Reserve Police Force (CRPF) के जवानों के बीच झड़प, मौके पर तनाव की स्थिति। इसके अलावा बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन और समाज से जुड़ी 15 बड़ी खबरें इस वीडियो में विस्तार से देखिए।2
- दरियापुर में युवाओं ने खेली कुर्ता फाड़ होली !! राजद परिवार के समर्थन की ओर से। मिला होली का आमंत्रण1
- टेटियाबंबर टेटिया बंबर थानाक्षेत्र अंतर्गत टेटिया गांव के एक घर एवं दुकान में देर रात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। मामले को लेकर गृह स्वामी रूबी देवी पति सुमित केसरी ने टेटिया थाना में आवेदन दिया। आवेदन के आलोक में टेटिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी इस क्रम में सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए चोरों तक पहुंचने एवं चोरी का सामान के साथ चोर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। जानकारी देते हुए टेटिया बंबर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि टेटिया गांव निवासी रूबी देवी पति सुमित केसरी के घर एवं दुकान में बीते 3 फरवरी की देर रात चोरी की घटना घटी थी जिसको लेकर रूबी देवी ने थाना में आवेदन दिया जिसमें उन्होंने दो मोबाइल, दुकान के अंदर जाने पर गल्ला दराज खुला मिलने तथा उसमें रखा करीब 25 हजार 800 रुपये नगद गायब था। इसके अलावा दुकान से 1 किलो का दो डिब्बा हॉरलिक्स, आधा किलो का दो डिब्बा अमूल दूध पाउडर, 250 ग्राम के आठ पैकेट काजू, करीब 5 किलो किशमिश, रजनीगंधा का एक डब्बा जिसमें 52 पाउच थे तथा करीब 50 पैकेट सिगरेट व अन्य महत्वपूर्ण सामग्री के चोरी होने की बात कही। आवेदन के आलोक में मामले की जांच पड़ताल एवं सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान की गई। एवं उसके घर पर दबिश देते हुए टेटिया निवासी सन्नी कुमार को सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। तत्पश्चात उससे पूछताछ के उपरांत उसे जेल भेज दिया गया।1
- चांदन (बांका): बांका जिला के चांदन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भैरोगंज बाजार सहित विभिन्न गांवों में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस वर्ष 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लगने के कारण होलिका दहन एवं होली की तिथि में परिवर्तन किया गया.ज्योतिषीय गणना के अनुसार 2 मार्च की मध्य रात्रि में होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। सामान्यतः होलिका दहन के दूसरे दिन रंगों की होली मनाई जाती है, लेकिन ग्रहण के कारण इस बार 4 मार्च को होली मनाई गई। उपेंद्रनाथ वर्मा (पुलिस अधीक्षक) एवं नवदीप शुक्ला (जिलाधिकारी) के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारियों की तैनाती प्रमुख चौक-चौराहों और गांवों में की गई थी। प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा, जिससे कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। होली के अवसर पर क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग—सभी ने उत्साह के साथ त्योहार मनाया। पारंपरिक लोकगीतों के साथ ढोल-मंजीरा की थाप पर लोग झूमते नजर आए। कुछ युवाओं द्वारा गंजी फाड़ होली भी खेली गई। बुधवार देर रात तक होली का खुमार क्षेत्र में बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले मिलकर बधाई दी। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। चांदन, लालपुर एवं भैरोगंज बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही। कुल मिलाकर चंद्र ग्रहण के कारण तिथि में बदलाव के बावजूद प्रशासनिक मुस्तैदी और आपसी भाईचारे के साथ होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।1
- Post by Prem Singh1
- Post by THE LIVE1