टेटिया बंबर:घर एवं दुकान में चोरी हुए सामान के साथ चोर गिरफ्तार टेटियाबंबर टेटिया बंबर थानाक्षेत्र अंतर्गत टेटिया गांव के एक घर एवं दुकान में देर रात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। मामले को लेकर गृह स्वामी रूबी देवी पति सुमित केसरी ने टेटिया थाना में आवेदन दिया। आवेदन के आलोक में टेटिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी इस क्रम में सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए चोरों तक पहुंचने एवं चोरी का सामान के साथ चोर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। जानकारी देते हुए टेटिया बंबर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि टेटिया गांव निवासी रूबी देवी पति सुमित केसरी के घर एवं दुकान में बीते 3 फरवरी की देर रात चोरी की घटना घटी थी जिसको लेकर रूबी देवी ने थाना में आवेदन दिया जिसमें उन्होंने दो मोबाइल, दुकान के अंदर जाने पर गल्ला दराज खुला मिलने तथा उसमें रखा करीब 25 हजार 800 रुपये नगद गायब था। इसके अलावा दुकान से 1 किलो का दो डिब्बा हॉरलिक्स, आधा किलो का दो डिब्बा अमूल दूध पाउडर, 250 ग्राम के आठ पैकेट काजू, करीब 5 किलो किशमिश, रजनीगंधा का एक डब्बा जिसमें 52 पाउच थे तथा करीब 50 पैकेट सिगरेट व अन्य महत्वपूर्ण सामग्री के चोरी होने की बात कही। आवेदन के आलोक में मामले की जांच पड़ताल एवं सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान की गई। एवं उसके घर पर दबिश देते हुए टेटिया निवासी सन्नी कुमार को सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। तत्पश्चात उससे पूछताछ के उपरांत उसे जेल भेज दिया गया।

- Post by THE LIVE1
- Post by Kumar Mithun1
- गोगरी प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत निवासी मो० आजाद के डियूटी के दौरान सड़क हादसे में घायल BSAP जवान मो० आजाद का आज इलाज के दौरान निधन हो गया। शहीद जवान को पुलिस कैंप पटना में दी गई सलामी उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचते ही क्षेत्र वासियों ने नम आंखों से उन्हें नमन किया और शहीद जवान अमर रहे के नारे लगाए और भारत माता कि जय के नारों से पुरा क्षेत्र गुंज उठा।1
- केडीएस कॉलेज का समीप ओटो के धक्का से दो छायल। ,,,,, ,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, बताया जाता है की श्रवण चौरसिया अपनी माताजी 65 वर्षीय कौशल्या देवी के साथ दुकान बंद कर बैटरी चलीत रिक्शा से अपने घर राटन जा रहे थे तभी पिछे से ओटो ने टक्कर मार दिया, दोनो माँ बेटे को रेफरल अस्पताल गोगरी लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद कौशल्या देवी को खगड़िया रेफर किया गया।1
- न्यू डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल टीकारामपुर मथुरापुर वार्ड नंबर 7 में पूर्व मुखिया एवं जदयू नेता अशोक सिंह ने न्यू डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल का फीता काटकर किया शुभ उद्घाटन । मौके पर न्यू डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर देवधर प्रसाद सिंह , प्रिंसिपल विशाल सिंह, प्रभाकर सर आदि रहे मौजूद।1
- #बिहार : #मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने साफ किया कि वो राज्यसभा जा रहे हैं l तो अगला बिहार का मुख्यमंत्री कौन ? BJP का या JDU का कमेंट में लिखे । चैनल को फॉलो शेयर ज़रूर करें । #News #Bihar #Nitishkumar1
- हवेली खड़गपुर/टेटियाबंबर गंगटा थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में एक पक्ष के संजय कुमार यादव जख्मी हो गए। घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घटना के संबंध में जख्मी संजय कुमार यादव ने गंगटा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। अपने आवेदन में उन्होंने चंद्रशेखर कुमार, सुमन कुमार, महेश यादव समेत कुल छह लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। पीड़ित का आरोप है कि जमीन को लेकर चल रहे विवाद के कारण आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध में गंगटा थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by THE LIVE1
- Post by Kumar Mithun1