*मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान ग्राम पंचायत अमावता में चौपाल लगाकर दी जानकारी* *मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान ग्राम पंचायत अमावता में चौपाल लगाकर दी जानकारी* जनपद औरैया के ग्राम पंचायत अमावता में चौपाल लगाकर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार का बड़ा अभियान। औरैया के अजीतमल तहसील के ग्राम पंचायत अमावता में आज मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत शिविर का आयोजन हुआ। युवाओं को मिला लोन, ट्रेनिंग और मार्गदर्शन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेशभर में चल रहे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमावता में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपना उद्योग शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराना है। शिविर में बैंक अधिकारियों, उद्योग विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने युवाओं को योजना की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 18 से 40 वर्ष तक के युवा इस योजना के तहत 5 लाख से 10 लाख रुपये तक का ऋण ले सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और उद्योग लगाने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया गया। ग्राम जगतपुर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। कई युवाओं ने मौके पर ही आवेदन फॉर्म जमा किए। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि पात्र युवाओं को समय से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में एसडीएम, बीडीओ और बैंक अधिकारियों समेत ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे l
*मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान ग्राम पंचायत अमावता में चौपाल लगाकर दी जानकारी* *मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान ग्राम पंचायत अमावता में चौपाल लगाकर दी जानकारी* जनपद औरैया के ग्राम पंचायत अमावता में चौपाल लगाकर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार का बड़ा अभियान। औरैया के अजीतमल तहसील के ग्राम पंचायत अमावता में आज मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत शिविर का आयोजन हुआ। युवाओं को मिला लोन, ट्रेनिंग और मार्गदर्शन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेशभर
में चल रहे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमावता में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपना उद्योग शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराना है। शिविर में बैंक अधिकारियों, उद्योग विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने युवाओं को योजना की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 18 से 40 वर्ष तक के युवा इस योजना के तहत 5 लाख से
10 लाख रुपये तक का ऋण ले सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और उद्योग लगाने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया गया। ग्राम जगतपुर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। कई युवाओं ने मौके पर ही आवेदन फॉर्म जमा किए। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि पात्र युवाओं को समय से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में एसडीएम, बीडीओ और बैंक अधिकारियों समेत ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे l
- मंजुल-सुधा हत्याकांड में छह साल बाद फैसला, पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत 10 को उम्रकैद1
- **इटावा ब्रेकिंग** अवैध तरीके से किये जा रहे वाहनों के चालानों को रोका जाय।।।।।।।।।।इटावा में बिना फिटनेस संचालित बताए जा रहे 132 स्कूली वाहनों को नोटिस और 20 वाहनों को सीज किए जाने की कार्रवाई के बाद अब कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि अगर इतने बड़े पैमाने पर स्कूली वाहन लंबे समय से फिटनेस मानकों के बिना सड़कों पर संचालित हो रहे थे, तो अब तक जिम्मेदार प्रवर्तन अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था कहां थी? इटावा की नवागंतुक ARTO प्रवर्तन हुमा परवीन के एक्शन मोड में आने की चर्चा के बीच यह भी सवाल उठ रहा है कि पूर्व में वाहन चेकिंग और फिटनेस व्यवस्था की नियमित निगरानी किस स्तर पर की जा रही थी। वहीं, कुछ वाहन चालकों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि चेकिंग के दौरान ऐसे चालान भी किए जा रहे हैं जिनकी राशि वाहन की वास्तविक कीमत या आर्थिक क्षमता की तुलना में बेहद अधिक है। इन आरोपों की स्वतंत्र जांच जरूरी है। यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि जिन वाहनों पर कार्रवाई की गई, उनमें से प्रत्येक की फिटनेस स्थिति क्या थी, पूर्व में कितनी बार जांच हुई, नोटिस कब-कब जारी हुए और संबंधित विभागीय अधिकारियों ने पहले क्या कार्रवाई की। **मामला केवल चालान या सीज करने तक सीमित नहीं होना चाहिए अगर नियमों का उल्लंघन हुआ है तो वाहन संचालकों पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन यदि विभागीय स्तर पर लंबे समय तक लापरवाही हुई है तो उसकी जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। वहीं, गरीब और छोटे वाहन संचालकों के साथ यदि नियमों के नाम पर मनमानी या अनुचित कार्रवाई के आरोप सामने आ रहे हैं, तो उनकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसी को लेकर जिलाधिकारी इटावा से मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए—** कितने स्कूली वाहन बिना फिटनेस चल रहे थे, इतने समय तक विभागीय स्तर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई, पूर्व में किस अधिकारी ने कितनी जांच की और वर्तमान कार्रवाई में नियमों का पालन किस तरह किया गया। *जनता का सवाल सीधा है-* *अगर आज कार्रवाई जरूरी थी, तो कल तक निगरानी कौन कर रहा था? *नियम सबके लिए समान होने चाहिए और कार्रवाई भी पारदर्शी एवं निष्पक्ष होनी चाहिए।*1
- *थाना दिबियापुर पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को 06 किग्रा गांजा सहित किया गया गिरफ्तार-* *कार्यवाही-* श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 19.08.2026 को थाना दिबियापुर पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को 06 किग्रा गांजा सहित किया गया गिरफ्तार- घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 18/19.08.2026 को थाना दिबियापुर पुलिस टीम रात्रि चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्र में मामूर थी कि औरैया की ओर से एक मोटर साइकिल तेजी से आती दिखायी दी,कि मोटर साइकिल पर सवार व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस टीम को देखकर अचानक स्वयं को घिरता देख सकपका गया, भागने का मौका दिये बगैर पुलिस टीम द्वारा मोटर साइकिल पर सवार व्यक्ति को एक बारगी दबिश देकर मौके पर ही पकड़ लिया । अभियुक्त के कब्जे से बरामद गांजे का वजन 06 किलो निकला अभियुक्त को समय 01.05 बजे हिरासत पुलिस लिया गया जिसके सम्बंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 329/26 धारा 8/20 एनडीपीएस पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को सम्बन्धित न्यायालय समक्ष पेश किया गया । *गिरफ्तार अभियुक्त विवरण-* राज पुत्र राम सिंह गिहार निवासी मोहल्ला नारायनपुर कंजड बस्ती थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया उम्र करीब 35 वर्ष । *अपराधिक इतिहास-* आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । *बरामदगी-* 1.छ किग्रा गांजा कीमत (लगभग 66,000) 2.एक मोटर साइकिल (घटना में प्रयुक्त) *गिरफ्तारी करने वाली टीम-* 1.क्षेत्राधिकारी बिधूना पृथ्युशश्य पुनीत मिश्रा 2.उ0नि0 अरुण कुमार थाना दिबियापुर जनपद औरैया । 3.उ0नि0 उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा 4.हे0का0 32 गौरव सिंह 5.का0 1031 जीवन सिंह 6.का0 1214 शशिकान्त1
- वर्तमान भाजपा सरकार ग्रामीणों कब अनेक मूलभूत समस्याओं का समाधान नही कर पा रही है- सपा जिलाध्यक्ष1
- औरैया :आगरा जेल से कड़ी सुरक्षा में औरैया कोर्ट लाये गए पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक व दो अन्य लोग औरैया :आगरा जेल से कड़ी सुरक्षा में औरैया कोर्ट लाये गए पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक व दो अन्य लोग । अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी बहन के हत्या के मामले में कोर्ट में आज आना है फैसला । भारी सुरक्षा के साथ औरैया न्यायालय में पहुंचे कमलेश पाठक। 15 मार्च 2020 को शहर के नारायणपुर स्थित पंचमुखी मंदिर में गोली मारकर की गई थी अधिवक्ता और उसकी बहन की हत्या । औरैया कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर स्थित पंचमुखी मंदिर का मामला1
- औरैया: सरकारी तालाब में जहर डाल मारीं 25 क्विंटल मछलियां औरैया के थाना बेला क्षेत्र की बेला बस्ती में अज्ञात व्यक्ति ने सरकारी तालाब में जहरीली दवा डाल दी, जिससे करीब 25 क्विंटल मछलियां तड़पकर मर गईं। तालाब ठेके पर लेने वाले राजकुमार को लाखों रुपये का भारी नुकसान हुआ। 18 अगस्त रात दवा मिलाई गई, 19 अगस्त सुबह मृत मछलियां तैरती मिलीं। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई व मुआवजे की मांग की। पुलिस ने जांच शुरू कर नमूने लेने की बात कही है।1
- *मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान ग्राम पंचायत अमावता में चौपाल लगाकर दी जानकारी* *मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान ग्राम पंचायत अमावता में चौपाल लगाकर दी जानकारी* जनपद औरैया के ग्राम पंचायत अमावता में चौपाल लगाकर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार का बड़ा अभियान। औरैया के अजीतमल तहसील के ग्राम पंचायत अमावता में आज मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत शिविर का आयोजन हुआ। युवाओं को मिला लोन, ट्रेनिंग और मार्गदर्शन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेशभर में चल रहे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमावता में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपना उद्योग शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराना है। शिविर में बैंक अधिकारियों, उद्योग विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने युवाओं को योजना की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 18 से 40 वर्ष तक के युवा इस योजना के तहत 5 लाख से 10 लाख रुपये तक का ऋण ले सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और उद्योग लगाने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया गया। ग्राम जगतपुर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। कई युवाओं ने मौके पर ही आवेदन फॉर्म जमा किए। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि पात्र युवाओं को समय से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में एसडीएम, बीडीओ और बैंक अधिकारियों समेत ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे l3
- योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से स्वस्थ जीवन जीने की कला सिखा रहे योगेंद्र मिश्र औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की ओर से प्रतिदिन प्रातःकाल ब्लॉक परिसर में योग साधकों एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों को सामूहिक योगाभ्यास कराया जा रहा है। इस दौरान लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी व्यवहारिक जानकारियां भी दी जा रही हैं। योगाभ्यास के दौरान वरिष्ठ योग प्रशिक्षक एवं योग-प्राकृतिक चिकित्सक योगेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि जीवन का लक्ष्य यही होना चाहिए कि हम सभी स्वस्थ रहें और राग-द्वेष व तनाव से दूर रहकर प्रसन्न जीवन जिएं। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित खानपान, समय पर भोजन न करना तथा समय से सोने और जागने की आदत न होने के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और योगाभ्यास बेहद महत्वपूर्ण है। सूक्ष्म व्यायाम एवं योग की विभिन्न क्रियाओं के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने का प्रयास किया जाता है। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा व्यक्ति को अपनी जीवनशैली में सुधार करने और स्वस्थ रहने की दिशा में प्रेरित करती है। योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से योग वैलनेस सेंटर के माध्यम से लगातार लोगों को योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान हजारों लोगों ने योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का लाभ प्राप्त किया है। नशे की आदत से जूझ रहे लोगों को भी आहार एवं दैनिक आदतों में सुधार कर स्वस्थ जीवन जीने की कला सिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि औरैया ही नहीं, बल्कि आसपास के अन्य जनपदों से भी स्वस्थ एवं अस्वस्थ लोग योग वैलनेस सेंटर की गतिविधियों में शामिल होकर लाभ प्राप्त कर रहे हैं। नियमित योगाभ्यास, संतुलित आहार और अनुशासित दिनचर्या को स्वस्थ जीवन का आधार बताया गया।1
- औरैया जिला एवं सत्र न्यायालय में पंचमुखी मंदिर डबल मर्डर केस का फैसला सुनाया गया। बिग ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया औरैया जिला एवं सत्र न्यायालय में पंचमुखी मंदिर डबल मर्डर केस का फैसला सुनाया गया। पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत 10 दोषियों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने सभी दोषियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जमानत पर बाहर चल रहे सरकारी गनर को हिरासत में लेकर भेजा गया जेल। 15 मार्च 2020 को पंचमुखी मंदिर परिसर में अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा चौबे की हत्या हुई थी। करीब छह साल पांच महीने से चल रहे मुकदमे में 900 से अधिक तारीखों के बाद फैसला आया। मामले में 72 गवाहों की गवाही के बाद अदालत ने सभी 10 दोषियों को सजा सुनाई। फैसले के बाद सुरक्षा को लेकर कोर्ट परिसर में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। बाइट- अभिषेक कुमार मिश्रा DGC CRIME2