logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बैतूल जिले के आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुसली में शनिवार रात से लापता 21 वर्षीय युवक मोहित गलफट का शव गांव के ही एक कुएं से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि पुसली निवासी मोहित (पिता मंचित गलफट) शनिवार रात हनुमान मंदिर में दिया लगाने गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने देर रात तक उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। बाद में खेत की एक झोपड़ी में युवक का एक जूता दिखाई देने से परिजनों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। युवक के गायब होने की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही आठनेर थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर तत्काल युवक की तलाश में जुट गई। पुलिस टीम ने गांव के आसपास स्थित कुओं और तालाबों में सर्चिंग अभियान चलाया, जिसके बाद मोहित का शव एक कुएं से बरामद कर लिया गया। मृतक मोहित परिवार का प्यारा बेटा था और महज एक-दो दिन में उसकी एयरफोर्स में जॉइनिंग होने वाली थी। जॉइनिंग पर जाने से ठीक पहले हुई इस अचानक मौत से परिवार और पूरे गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल परिजन इस घटना को हत्या मान रहे हैं, वहीं पुलिस भी मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

17 hrs ago
user_आठनेर रिपोर्टर
आठनेर रिपोर्टर
पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago

बैतूल जिले के आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुसली में शनिवार रात से लापता 21 वर्षीय युवक मोहित गलफट का शव गांव के ही एक कुएं से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि पुसली निवासी मोहित (पिता मंचित गलफट) शनिवार रात हनुमान मंदिर में दिया लगाने गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने देर रात तक उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। बाद में खेत की एक झोपड़ी में युवक का एक जूता दिखाई देने से परिजनों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। युवक के गायब होने की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही आठनेर थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर तत्काल युवक की तलाश में जुट गई। पुलिस टीम ने गांव के आसपास स्थित कुओं और तालाबों में सर्चिंग अभियान चलाया, जिसके बाद मोहित का शव एक कुएं से बरामद कर लिया गया। मृतक मोहित परिवार का प्यारा बेटा था और महज एक-दो दिन में उसकी एयरफोर्स में जॉइनिंग होने वाली थी। जॉइनिंग पर जाने से ठीक पहले हुई इस अचानक मौत से परिवार और पूरे गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल परिजन इस घटना को हत्या मान रहे हैं, वहीं पुलिस भी मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बैतूल के सावलमेंढा में टिकारी बैतूल से संत गुणवंत बाबा मंदिर लाखनवाड़ी जाने वाली पैदल पालकी यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीण युवाओं द्वारा स्वागत किया गया। इस पदयात्रा में लगभग आधा सैकड़ा महिला व पुरुष शामिल हैं, जो आज दोपहर सावलमेंढा पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना, भोजन और विश्राम किया, जिसके बाद वे अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। यात्रा में शामिल युवाओं ने बताया कि गुरुपूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष यह पैदल यात्रा निकाली जाती है और इस बार उनका यह लगातार चौदहवाँ वर्ष है। यह यात्रा बुधवार को बैतूल से रवाना हुई थी, जो मंगलवार को लाखनवाड़ी पहुंचेगी और फिर बुधवार को गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर वहां विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
    1
    बैतूल के सावलमेंढा में टिकारी बैतूल से संत गुणवंत बाबा मंदिर लाखनवाड़ी जाने वाली पैदल पालकी यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीण युवाओं द्वारा स्वागत किया गया। इस पदयात्रा में लगभग आधा सैकड़ा महिला व पुरुष शामिल हैं, जो आज दोपहर सावलमेंढा पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना, भोजन और विश्राम किया, जिसके बाद वे अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

यात्रा में शामिल युवाओं ने बताया कि गुरुपूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष यह पैदल यात्रा निकाली जाती है और इस बार उनका यह लगातार चौदहवाँ वर्ष है। यह यात्रा बुधवार को बैतूल से रवाना हुई थी, जो मंगलवार को लाखनवाड़ी पहुंचेगी और फिर बुधवार को गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर वहां विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मध्य प्रदेश की चिचोली नगर पंचायत में एक महिला अपनी पानी की समस्या लेकर नगर पंचायत आई थी, लेकिन वहां पार्षद ने महिला को धक्का मारकर बाहर जाने का रास्ता दिखा दिया और भगा दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चिचोली नगर पंचायत में आम जनता की सुनवाई नहीं हो रही है और लोग परेशान हो रहे हैं। इससे पहले जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा नीट पेपर लीक के मामले में आंदोलन करने के दौरान मध्य प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी ने एक प्रेस वार्ता में आंदोलनकारियों और कांग्रेसियों से दो-दो हाथ करने की बात कही थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे चिचोली नगर पंचायत के इस नए वीडियो को लेकर सवाल उठाया गया है कि हेमंत खंडेलवाल जी इसका क्या जवाब देंगे। वहीं, कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी अनूप कुमार जायसवाल ने कलेक्टर महोदय से निवेदन किया है कि ऐसे पार्षदों पर जल्द कार्यवाही होनी चाहिए ताकि महिलाओं को उचित न्याय मिल सके।
    2
    मध्य प्रदेश की चिचोली नगर पंचायत में एक महिला अपनी पानी की समस्या लेकर नगर पंचायत आई थी, लेकिन वहां पार्षद ने महिला को धक्का मारकर बाहर जाने का रास्ता दिखा दिया और भगा दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चिचोली नगर पंचायत में आम जनता की सुनवाई नहीं हो रही है और लोग परेशान हो रहे हैं।

इससे पहले जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा नीट पेपर लीक के मामले में आंदोलन करने के दौरान मध्य प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी ने एक प्रेस वार्ता में आंदोलनकारियों और कांग्रेसियों से दो-दो हाथ करने की बात कही थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे चिचोली नगर पंचायत के इस नए वीडियो को लेकर सवाल उठाया गया है कि हेमंत खंडेलवाल जी इसका क्या जवाब देंगे। वहीं, कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी अनूप कुमार जायसवाल ने कलेक्टर महोदय से निवेदन किया है कि ऐसे पार्षदों पर जल्द कार्यवाही होनी चाहिए ताकि महिलाओं को उचित न्याय मिल सके।
    user_Rajesh Sable
    Rajesh Sable
    Local News Reporter बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बैतूल में आयोजित धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है।
    1
    बैतूल में आयोजित धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है।
    user_दैनिक अग्निवर्षा अखबार मीडिया
    दैनिक अग्निवर्षा अखबार मीडिया
    बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बैतूल जिले के ग्राम पंचायत खानेहगव घिसीबगला ग्रामीण क्षेत्र में रोड और मकान की समस्या को लेकर जनता को न्याय दिलाने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया गया है।
    1
    बैतूल जिले के ग्राम पंचायत खानेहगव घिसीबगला ग्रामीण क्षेत्र में रोड और मकान की समस्या को लेकर जनता को न्याय दिलाने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया गया है।
    user_Champalal evney Evney
    Champalal evney Evney
    Farmer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बैतूल जिले के आमला स्थित संदीपनी विद्यालय तक पहुंचने वाला मार्ग बारिश के कारण पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गया है। विद्यालय पहुंचने का रास्ता बदहाल होने से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को भारी आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थिति यह है कि बच्चे न तो पैदल सुरक्षित विद्यालय पहुंच पा रहे हैं और न ही साइकिल से आ-जा पा रहे हैं। वहीं दोपहिया और चारपहिया वाहन भी हर दिन कीचड़ में फंस रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा विद्यालय का नया भवन लाखों रुपये की लागत से तैयार किया गया है, लेकिन निर्माण पूरा होने के वर्षों बाद भी इसका विधिवत हैंडओवर नहीं हो सका है। निर्माण की तय समय-सीमा समाप्त होने के बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। विद्यालय परिसर में शौचालय सहित कई आवश्यक मूलभूत सुविधाएं आज भी पूरी तरह उपयोग में नहीं आ पा रही हैं, जिसका खामियाजा छात्रों और शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है। इस बदहाली पर अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने कड़ी चिंता जताई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते मार्ग का सुधार, भवन का हैंडओवर और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को चालू नहीं किया गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर विद्यार्थियों की सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।
    4
    बैतूल जिले के आमला स्थित संदीपनी विद्यालय तक पहुंचने वाला मार्ग बारिश के कारण पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गया है। विद्यालय पहुंचने का रास्ता बदहाल होने से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को भारी आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थिति यह है कि बच्चे न तो पैदल सुरक्षित विद्यालय पहुंच पा रहे हैं और न ही साइकिल से आ-जा पा रहे हैं। वहीं दोपहिया और चारपहिया वाहन भी हर दिन कीचड़ में फंस रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

इसके अलावा विद्यालय का नया भवन लाखों रुपये की लागत से तैयार किया गया है, लेकिन निर्माण पूरा होने के वर्षों बाद भी इसका विधिवत हैंडओवर नहीं हो सका है। निर्माण की तय समय-सीमा समाप्त होने के बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। विद्यालय परिसर में शौचालय सहित कई आवश्यक मूलभूत सुविधाएं आज भी पूरी तरह उपयोग में नहीं आ पा रही हैं, जिसका खामियाजा छात्रों और शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है।

इस बदहाली पर अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने कड़ी चिंता जताई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते मार्ग का सुधार, भवन का हैंडओवर और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को चालू नहीं किया गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर विद्यार्थियों की सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बैतूल जिले के ग्राम अँधारिया स्थित शहीद स्मारक चौक पर कारगिल में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे और कारगिल के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि दी।
    4
    बैतूल जिले के ग्राम अँधारिया स्थित शहीद स्मारक चौक पर कारगिल में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे और कारगिल के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि दी।
    user_My village Andhariya
    My village Andhariya
    Farmer आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बैतूल के भैंसदेही नगर में सबसे व्यस्त नवापुर चौक से तहसील कार्यालय मार्ग पर सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। पहले से ही संकरे इस मुख्य मार्ग के दोनों ओर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की अवैध पार्किंग से सड़क की चौड़ाई और कम हो जाती है। आमने-सामने बड़े वाहन आने पर दिनभर बार-बार लंबा जाम लग रहा है, जिससे आम नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के सामने वाहनों की लंबी कतारें लगने के कारण पैदल चलने वाले लोगों को बीच सड़क से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे हादसों की आशंका लगातार बनी हुई है। इस अव्यवस्था से स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को विशेष परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन और पुलिस से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। नगरवासियों ने प्रशासन एवं पुलिस विभाग से मांग की है कि सड़क किनारे होने वाली अवैध पार्किंग पर नियमित कार्रवाई की जाए और नो-पार्किंग नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। लोगों ने नवापुर चौक से तहसील कार्यालय तक यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने की अपील की है, ताकि आमजन को रोजाना के जाम और दुर्घटना के खतरे से राहत मिल सके।
    1
    बैतूल के भैंसदेही नगर में सबसे व्यस्त नवापुर चौक से तहसील कार्यालय मार्ग पर सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। पहले से ही संकरे इस मुख्य मार्ग के दोनों ओर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की अवैध पार्किंग से सड़क की चौड़ाई और कम हो जाती है। आमने-सामने बड़े वाहन आने पर दिनभर बार-बार लंबा जाम लग रहा है, जिससे आम नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दुकानों के सामने वाहनों की लंबी कतारें लगने के कारण पैदल चलने वाले लोगों को बीच सड़क से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे हादसों की आशंका लगातार बनी हुई है। इस अव्यवस्था से स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को विशेष परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन और पुलिस से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

नगरवासियों ने प्रशासन एवं पुलिस विभाग से मांग की है कि सड़क किनारे होने वाली अवैध पार्किंग पर नियमित कार्रवाई की जाए और नो-पार्किंग नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। लोगों ने नवापुर चौक से तहसील कार्यालय तक यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने की अपील की है, ताकि आमजन को रोजाना के जाम और दुर्घटना के खतरे से राहत मिल सके।
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बैतूल जिले के आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुसली में शनिवार रात से लापता 21 वर्षीय युवक मोहित गलफट का शव गांव के ही एक कुएं से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि पुसली निवासी मोहित (पिता मंचित गलफट) शनिवार रात हनुमान मंदिर में दिया लगाने गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने देर रात तक उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। बाद में खेत की एक झोपड़ी में युवक का एक जूता दिखाई देने से परिजनों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। युवक के गायब होने की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही आठनेर थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर तत्काल युवक की तलाश में जुट गई। पुलिस टीम ने गांव के आसपास स्थित कुओं और तालाबों में सर्चिंग अभियान चलाया, जिसके बाद मोहित का शव एक कुएं से बरामद कर लिया गया। मृतक मोहित परिवार का प्यारा बेटा था और महज एक-दो दिन में उसकी एयरफोर्स में जॉइनिंग होने वाली थी। जॉइनिंग पर जाने से ठीक पहले हुई इस अचानक मौत से परिवार और पूरे गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल परिजन इस घटना को हत्या मान रहे हैं, वहीं पुलिस भी मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
    1
    बैतूल जिले के आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुसली में शनिवार रात से लापता 21 वर्षीय युवक मोहित गलफट का शव गांव के ही एक कुएं से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि पुसली निवासी मोहित (पिता मंचित गलफट) शनिवार रात हनुमान मंदिर में दिया लगाने गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने देर रात तक उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। बाद में खेत की एक झोपड़ी में युवक का एक जूता दिखाई देने से परिजनों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ।

युवक के गायब होने की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही आठनेर थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर तत्काल युवक की तलाश में जुट गई। पुलिस टीम ने गांव के आसपास स्थित कुओं और तालाबों में सर्चिंग अभियान चलाया, जिसके बाद मोहित का शव एक कुएं से बरामद कर लिया गया।

मृतक मोहित परिवार का प्यारा बेटा था और महज एक-दो दिन में उसकी एयरफोर्स में जॉइनिंग होने वाली थी। जॉइनिंग पर जाने से ठीक पहले हुई इस अचानक मौत से परिवार और पूरे गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल परिजन इस घटना को हत्या मान रहे हैं, वहीं पुलिस भी मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.