Shuru
Apke Nagar Ki App…
बैतूल के सावलमेंढा में टिकारी बैतूल से संत गुणवंत बाबा मंदिर लाखनवाड़ी जाने वाली पैदल पालकी यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीण युवाओं द्वारा स्वागत किया गया। इस पदयात्रा में लगभग आधा सैकड़ा महिला व पुरुष शामिल हैं, जो आज दोपहर सावलमेंढा पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना, भोजन और विश्राम किया, जिसके बाद वे अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। यात्रा में शामिल युवाओं ने बताया कि गुरुपूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष यह पैदल यात्रा निकाली जाती है और इस बार उनका यह लगातार चौदहवाँ वर्ष है। यह यात्रा बुधवार को बैतूल से रवाना हुई थी, जो मंगलवार को लाखनवाड़ी पहुंचेगी और फिर बुधवार को गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर वहां विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
भैंसदेही संवाददाता
बैतूल के सावलमेंढा में टिकारी बैतूल से संत गुणवंत बाबा मंदिर लाखनवाड़ी जाने वाली पैदल पालकी यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीण युवाओं द्वारा स्वागत किया गया। इस पदयात्रा में लगभग आधा सैकड़ा महिला व पुरुष शामिल हैं, जो आज दोपहर सावलमेंढा पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना, भोजन और विश्राम किया, जिसके बाद वे अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। यात्रा में शामिल युवाओं ने बताया कि गुरुपूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष यह पैदल यात्रा निकाली जाती है और इस बार उनका यह लगातार चौदहवाँ वर्ष है। यह यात्रा बुधवार को बैतूल से रवाना हुई थी, जो मंगलवार को लाखनवाड़ी पहुंचेगी और फिर बुधवार को गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर वहां विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भैंसदेही के सरस्वती शिशु मंदिर की शिशु वाटिका के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आषाढ़ी (देवशयनी) एकादशी के अवसर पर एक भव्य धार्मिक रैली निकाली। इस रैली में बच्चों ने विठ्ठल नाम का संकीर्तन किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। रैली के दौरान 'जय जय राम कृष्ण हरी... विठ्ठल विठ्ठल!' के जयकारों से माहौल और भी भक्तिपूर्ण हो गया।1
- मध्य प्रदेश की चिचोली नगर पंचायत में एक महिला अपनी पानी की समस्या लेकर नगर पंचायत आई थी, लेकिन वहां पार्षद ने महिला को धक्का मारकर बाहर जाने का रास्ता दिखा दिया और भगा दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चिचोली नगर पंचायत में आम जनता की सुनवाई नहीं हो रही है और लोग परेशान हो रहे हैं। इससे पहले जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा नीट पेपर लीक के मामले में आंदोलन करने के दौरान मध्य प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी ने एक प्रेस वार्ता में आंदोलनकारियों और कांग्रेसियों से दो-दो हाथ करने की बात कही थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे चिचोली नगर पंचायत के इस नए वीडियो को लेकर सवाल उठाया गया है कि हेमंत खंडेलवाल जी इसका क्या जवाब देंगे। वहीं, कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी अनूप कुमार जायसवाल ने कलेक्टर महोदय से निवेदन किया है कि ऐसे पार्षदों पर जल्द कार्यवाही होनी चाहिए ताकि महिलाओं को उचित न्याय मिल सके।2
- बैतूल में आयोजित धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है।1
- बैतूल जिले के आमला स्थित संदीपनी विद्यालय तक पहुंचने वाला मार्ग बारिश के कारण पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गया है। विद्यालय पहुंचने का रास्ता बदहाल होने से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को भारी आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थिति यह है कि बच्चे न तो पैदल सुरक्षित विद्यालय पहुंच पा रहे हैं और न ही साइकिल से आ-जा पा रहे हैं। वहीं दोपहिया और चारपहिया वाहन भी हर दिन कीचड़ में फंस रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा विद्यालय का नया भवन लाखों रुपये की लागत से तैयार किया गया है, लेकिन निर्माण पूरा होने के वर्षों बाद भी इसका विधिवत हैंडओवर नहीं हो सका है। निर्माण की तय समय-सीमा समाप्त होने के बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। विद्यालय परिसर में शौचालय सहित कई आवश्यक मूलभूत सुविधाएं आज भी पूरी तरह उपयोग में नहीं आ पा रही हैं, जिसका खामियाजा छात्रों और शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है। इस बदहाली पर अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने कड़ी चिंता जताई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते मार्ग का सुधार, भवन का हैंडओवर और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को चालू नहीं किया गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर विद्यार्थियों की सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।4
- बैतूल जिले के ग्राम अँधारिया स्थित शहीद स्मारक चौक पर कारगिल में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे और कारगिल के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि दी।4
- सारनी के वार्ड 14 में 4 पुलिया का निर्माण गुणवत्ताहीन तरीके से किए जाने का मामला सामने आया है। खराब और घटिया निर्माण कार्य को लेकर विरोध जताया जा रहा है और इसी मुद्दे के साथ क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग उठाई जा रही है।1
- बैतूल के सावलमेंढा में टिकारी बैतूल से संत गुणवंत बाबा मंदिर लाखनवाड़ी जाने वाली पैदल पालकी यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीण युवाओं द्वारा स्वागत किया गया। इस पदयात्रा में लगभग आधा सैकड़ा महिला व पुरुष शामिल हैं, जो आज दोपहर सावलमेंढा पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना, भोजन और विश्राम किया, जिसके बाद वे अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। यात्रा में शामिल युवाओं ने बताया कि गुरुपूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष यह पैदल यात्रा निकाली जाती है और इस बार उनका यह लगातार चौदहवाँ वर्ष है। यह यात्रा बुधवार को बैतूल से रवाना हुई थी, जो मंगलवार को लाखनवाड़ी पहुंचेगी और फिर बुधवार को गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर वहां विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।1
- बैतूल जिले के आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुसली में शनिवार रात से लापता 21 वर्षीय युवक मोहित गलफट का शव गांव के ही एक कुएं से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि पुसली निवासी मोहित (पिता मंचित गलफट) शनिवार रात हनुमान मंदिर में दिया लगाने गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने देर रात तक उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। बाद में खेत की एक झोपड़ी में युवक का एक जूता दिखाई देने से परिजनों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। युवक के गायब होने की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही आठनेर थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर तत्काल युवक की तलाश में जुट गई। पुलिस टीम ने गांव के आसपास स्थित कुओं और तालाबों में सर्चिंग अभियान चलाया, जिसके बाद मोहित का शव एक कुएं से बरामद कर लिया गया। मृतक मोहित परिवार का प्यारा बेटा था और महज एक-दो दिन में उसकी एयरफोर्स में जॉइनिंग होने वाली थी। जॉइनिंग पर जाने से ठीक पहले हुई इस अचानक मौत से परिवार और पूरे गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल परिजन इस घटना को हत्या मान रहे हैं, वहीं पुलिस भी मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।1