रोहरा में 12 लाख के सोना-चांदी लूटकांड का कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस समेत 61,950 रुपये बरामद रोहरा में 12 लाख के सोना-चांदी लूटकांड का कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस समेत 61,950 रुपये बरामद बलौदाबाजार-भाटापारा। ग्राम रोहरा में ज्वेलर्स संचालक से करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवर लूटने के मामले में फरार चल रहे अंतरराज्यीय गिरोह के शातिर आरोपी कौशलेश त्रिपाठी को बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुरानी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, 61,950 रुपये नगद और पैन कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, बलवा और चोरी सहित 25 से अधिक गंभीर अपराध दर्ज हैं। 16 जुलाई को हुई थी 12 लाख की लूट पुलिस के मुताबिक 16 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे ग्राम रोहरा निवासी एवं दीपक ज्वेलर्स के संचालक बलराम सोनी एक्टिवा से तरेंगा से रोहरा जा रहे थे। रोहरा हाईस्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने हमला कर उनका मोबाइल और स्कूटी की चाबी छीन ली तथा बैग में रखी करीब 13 किलोग्राम चांदी और 70 ग्राम सोना, जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये थी, लूटकर फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्रमांक 404/2026 के तहत धारा 309(6) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पहले चार आरोपी पकड़े जा चुके थे घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में थाना भाटापारा ग्रामीण और साइबर सेल की संयुक्त विशेष जांच टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियारबंद लूट गिरोह के चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि कौशलेश त्रिपाठी फरार चल रहा था। ठिकाने बदलता रहा, तकनीकी निगरानी से दबोचा गया पुलिस के अनुसार कौशलेश लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम ने सूचना तंत्र मजबूत करने के साथ तकनीकी विश्लेषण और विभिन्न स्तरों पर आपसी समन्वय के जरिए उसके संभावित ठिकाने की जानकारी जुटाई। सटीक सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने सीतामढ़ी, कोरबा में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक अब तक इस लूटकांड में कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रकरण में विवेचना जारी है। 25 से अधिक गंभीर अपराधों का आरोपी गिरफ्तार आरोपी की पहचान कौशलेश त्रिपाठी पिता देवमणी, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम डेरावारी, थाना लालापुर, जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, वर्तमान निवासी गुलाब नगर, श्री पार्क, जामनगर, गुजरात के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, बलवा और चोरी जैसे 25 से अधिक गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी अपराध के दौरान घातक हथियारों का इस्तेमाल करने और हिंसक तरीके अपनाने से नहीं हिचकता था। यह सामान हुआ बरामद एक पुरानी पिस्टल, मैगजीन में दो जिंदा कारतूस तीन मोबाइल फोन 61,950 रुपये नगद आरोपी का पैन कार्ड पुलिस का कहना है कि अंतरराज्यीय गिरोह के फरार सदस्यों की गतिविधियों और प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है।

- रोहरा में 12 लाख के सोना-चांदी लूटकांड का कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस समेत 61,950 रुपये बरामद रोहरा में 12 लाख के सोना-चांदी लूटकांड का कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस समेत 61,950 रुपये बरामद बलौदाबाजार-भाटापारा। ग्राम रोहरा में ज्वेलर्स संचालक से करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवर लूटने के मामले में फरार चल रहे अंतरराज्यीय गिरोह के शातिर आरोपी कौशलेश त्रिपाठी को बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुरानी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, 61,950 रुपये नगद और पैन कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, बलवा और चोरी सहित 25 से अधिक गंभीर अपराध दर्ज हैं। 16 जुलाई को हुई थी 12 लाख की लूट पुलिस के मुताबिक 16 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे ग्राम रोहरा निवासी एवं दीपक ज्वेलर्स के संचालक बलराम सोनी एक्टिवा से तरेंगा से रोहरा जा रहे थे। रोहरा हाईस्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने हमला कर उनका मोबाइल और स्कूटी की चाबी छीन ली तथा बैग में रखी करीब 13 किलोग्राम चांदी और 70 ग्राम सोना, जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये थी, लूटकर फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्रमांक 404/2026 के तहत धारा 309(6) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पहले चार आरोपी पकड़े जा चुके थे घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में थाना भाटापारा ग्रामीण और साइबर सेल की संयुक्त विशेष जांच टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियारबंद लूट गिरोह के चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि कौशलेश त्रिपाठी फरार चल रहा था। ठिकाने बदलता रहा, तकनीकी निगरानी से दबोचा गया पुलिस के अनुसार कौशलेश लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम ने सूचना तंत्र मजबूत करने के साथ तकनीकी विश्लेषण और विभिन्न स्तरों पर आपसी समन्वय के जरिए उसके संभावित ठिकाने की जानकारी जुटाई। सटीक सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने सीतामढ़ी, कोरबा में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक अब तक इस लूटकांड में कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रकरण में विवेचना जारी है। 25 से अधिक गंभीर अपराधों का आरोपी गिरफ्तार आरोपी की पहचान कौशलेश त्रिपाठी पिता देवमणी, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम डेरावारी, थाना लालापुर, जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, वर्तमान निवासी गुलाब नगर, श्री पार्क, जामनगर, गुजरात के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, बलवा और चोरी जैसे 25 से अधिक गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी अपराध के दौरान घातक हथियारों का इस्तेमाल करने और हिंसक तरीके अपनाने से नहीं हिचकता था। यह सामान हुआ बरामद एक पुरानी पिस्टल, मैगजीन में दो जिंदा कारतूस तीन मोबाइल फोन 61,950 रुपये नगद आरोपी का पैन कार्ड पुलिस का कहना है कि अंतरराज्यीय गिरोह के फरार सदस्यों की गतिविधियों और प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है।1
- ग्राम हरदी में 20 अगस्त को होगी जनसुनवाई, प्रशासन ने प्रक्रिया को लेकर स्थिति स् ग्राम हरदी में 20 अगस्त को होगी जनसुनवाई, प्रशासन ने प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट की। रविवार की साम 7 बजे नई दुनिया प्रतिनिधि अमित दीक्षित जी से मिली जानकरी अनुसार बिल्हा विधानसभा अंतर्गत ग्राम हरदी कला, सिलपहरी तथा ग्राम कोरमी में प्रस्तावित नचिकेता पावर प्लांट के विस्तार को लेकर 20 अगस्त को ग्राम हरदी में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई में क्षेत्र के ग्रामीणों एवं प्रभावित कृषकों का पक्ष सुनकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जानी है। जनसुनवाई को लेकर बोदरी तहसीलदार श्री संदीप साय ने प्रशासन की ओर से स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उनके कार्यालय को प्रारंभिक रूप से प्रकाशन संबंधी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई थी। बाद में अन्य माध्यम से जानकारी मिलने पर उन्होंने प्लांट के जिम्मेदार अधिकारी से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इससे यह स्पष्ट होता है कि प्रशासन जनसुनवाई की प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक जानकारी संकलित कर रहा है। प्लांट के मैनेजर रामगोपाल यादव ने बताया कि संबंधित गांवों में जनसुनवाई की सूचना देने के साथ मुनादी एवं इश्तिहार की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। वहीं क्षेत्र के कुछ ग्रामीण प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अभी तक मुनादी की जानकारी नहीं मिलने की बात कही है। ग्राम पंचायत कड़ार सरपंच ब्रजेश दुबे ने बताया कि उनके गांव के लोगों को भी जानकारी नहीं दी गई है। जबकि उद्योग क्षेत्र के सरहदी गांव है। हल्का पटवारी हिमांशु यादव ने पूछने पर बताया कि उनके जानकारी में भी नहीं है। तहसीलदार श्री संदीप साय का कहना है कि प्रशासन का उद्देश्य नियमानुसार प्रक्रिया को पूरा करना और प्रभावित क्षेत्र के लोगों की बात को सामने लाना है। जनसुनवाई के माध्यम से ग्रामीणों एवं किसानों को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा, जिसके बाद संबंधित नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में लंबे समय से औद्योगिक गतिविधियों के कारण पर्यावरण, कृषि भूमि, रोजगार, स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों की चिंताएं भी सामने आती रही हैं। ऐसे में 20 अगस्त को होने वाली जनसुनवाई को ग्रामीणों के लिए अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। प्रशासन की ओर से नियमानुसार जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की बात सुनने की पहल को सकारात्मक कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि जनसुनवाई में ग्रामीणों की ओर से कौन-कौन से मुद्दे सामने आते हैं और प्रशासन एवं संबंधित उद्योग प्रबंधन उन पर किस प्रकार कार्रवाई करता है।1
- गोवर्धन चौक बिलाड़ी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वन्देमातरम् के जयघोष से गूंजा पूरा गोवर्धन चौक बिलाड़ी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वंदेमातरम् के जयघोष से गूंजा गोवर्धन चौक तिल्दा-नेवरा। ग्राम बिलाड़ी के गोवर्धन चौक में जय हिन्द युवा समिति के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान वंदेमातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं, गणमान्य नागरिकों के साथ स्कूली बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की भी उपस्थिति रही। समारोह में जय हिन्द युवा समिति द्वारा विधिवत तिरंगा ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने सम्मानपूर्वक सहभागिता निभाई। राष्ट्रध्वज के सम्मान के साथ ही उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को याद किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में जनपद पंचायत प्रतिनिधि रामजी निषाद, गांव के गणमान्य नागरिक, जय हिन्द युवा समिति के सदस्य, स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में युवाओं की विशेष भागीदारी रही, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग किया। इस अवसर पर गांव की खबरों को विस्तारपूर्वक एवं सटीक तरीके से प्रकाशित करने वाले तिल्दा टाइम्स सीजी न्यूज के संपादक एवं प्रेस मीडिया प्रभारी श्री अनिल कुमार भट्ट भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वहीं जय हिन्द युवा समिति के सचिव राजकुमार यदु एवं सहसचिव महेश साहू सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी समारोह में मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद हुआ मिष्ठान वितरण ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, ग्रामीणों एवं युवाओं के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। बच्चों में मिष्ठान वितरण को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी का यह पर्व हमें देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है और युवाओं एवं विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में भी आगे आना चाहिए। युवाओं और ग्रामीणों ने दिखाई एकजुटता ग्राम बिलाड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों की सहभागिता देखने को मिली। जय हिन्द युवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम ने ग्रामीणों में राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। तिरंगे के नीचे एकत्रित ग्रामीणों और युवाओं ने आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता तथा गांव के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में समिति द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, गणमान्य नागरिकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिन्द के नारों से गोवर्धन चौक गूंजता रहा। जय हिन्द! 🇮🇳 वंदे मातरम्!4
- घरो के पट्टा वितरण पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कही बड़ी बाते , अब सभी को मिलेगा घर का पट्टा #rajswamamtritankramvarma #Dharamlalkaushik #mantritankramverma #घरो_का_पट्टा_वितरण घरो के पट्टा वितरण पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कही बड़ी बाते , अब सभी को मिलेगा घर का पट्टा #rajswamamtritankramvarma #Dharamlalkaushik #mantritankramverma #घरो_का_पट्टा_वितरण1
- मस्तूरी पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई आरोपी के कब्जे से 33 लीटर महुआ शराब व बाइक जप्त1
- साइबर अपराध के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का बड़ा अभियान 2 अक्टूबर 2026 तक होंगे आयोजित1
- Dil chhu Lene wala bahut hi sundar pradarshan hai bachho ka aur sabhi guru ji madam ji ka salute 🫡 jai hind bharat mata ki jai 🙏🙏1
- विधायक कौशिक कि अनुशंसा पर में सेंवार में डॉ. खूबचंद बघेल जयंती पर कैबिनेट मंत्र विधायक कौशिक कि अनुशंसा पर में सेंवार में डॉ. खूबचंद बघेल जयंती पर कैबिनेट मंत्री टंकरामव र्मा ने ₹45 लाख के विकास कार्यों की दी सौगात *श्री कौशिक ने मंडल स्तरीय आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर अटल जी को दी श्रद्धांजलि* रविवार की रात 8.35 बजे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी के निज सचिव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार रविवार को छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा एवं किसान नेता *डॉ. खूबचंद बघेल* जी की जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम सेंवार में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देने वाली बड़ी घोषणाएं की गईं। कार्यक्रम की *अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक* ने *कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक एवं मुख्य अतिथि मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने ग्राम भाटापारा में *20 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन* का विधिवत भूमिपूजन किया। यह भवन क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए एक सशक्त केंद्र बनेगा। इस अवसर पर मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने ग्राम सेंवार में भी सामुदायिक भवन निर्माण हेतु *25 लाख रुपये* की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। साथ ही बंजारी मंदिर पहुंच मार्ग के लिए *सीसी रोड निर्माण* की भी घोषणा की गई। इस अवसर पर भूमिपूजन एवं घोषणाओं के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि ये विकास कार्य न केवल सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई गति प्रदान करेंगे। राज्य सरकार ग्रामीण अधोसंरचना को प्राथमिकता दे रही है। सेंवार और भाटापारा में सामुदायिक भवन बनने से विवाह, बैठक और सामाजिक आयोजन गरिमापूर्ण ढंग से हो सकेंगे। बंजारी मंदिर मार्ग के निर्माण से श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी।" *पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने कहा:*"डॉ. खूबचंद बघेल जी किसानों और गरीबों के मसीहा थे। उनकी जयंती पर आज भाटापारा और सेंवार को मिली ये सौगातें उनके आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि हैं। सामुदायिक भवन और सड़क निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर मंच मिलेगा और क्षेत्र का विकास तेज होगा।" इस अवसर पर *श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, श्री पेगन वर्मा जी, राज्यमंत्री डॉ. रामकुमार कौशिक जी, जनपद अध्यक्ष* सहित जनप्रतिनिधिगण, समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. खूबचंद बघेल जी के विचारों को आत्मसात कर समाज सेवा का संकल्प लिया। *अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि* कार्यक्रम के पश्चात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक मंडल स्तर पर आयोजित *श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने अटल जी के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।सम्पूर्ण कार्यक्रम देशभक्ति और विकास के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ।1