राजकीय आईटीआई में मनाया गया 28वां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस विज्ञान प्रदर्शनी, भाषण व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन नारनौल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को 28वां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा खेतानाथ प्रौद्योगिकी संस्थान से विकास तथा संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर देश की तकनीकी प्रगति और वैज्ञानिक नवाचारों को रेखांकित करने के लिए विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रतियोगी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास ने बताया कि वर्ष 2026 के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की थीम “जिम्मेदार नवाचार के माध्यम से समावेशी विकास — सतत भविष्य के लिए नवाचार” निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि तकनीक का उद्देश्य केवल विकास तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसका नैतिक एवं संतुलित उपयोग भी आवश्यक है, ताकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच डिजिटल खाई को कम किया जा सके। संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने कहा कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रक्षा प्रणाली, अंतरिक्ष और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में तेजी से स्वदेशी नवाचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य वैज्ञानिकों एवं स्टार्टअप्स द्वारा विकसित आधुनिक तकनीकों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है। एनसीसी प्रभारी एवं युवा मामलों के जिला नोडल अधिकारी मेजर वीरेंद्र कुमार सेकवाल ने बताया कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर देशभर में तकनीकी चेतना का प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में संस्थान में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, भाषण प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली गई। उन्होंने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में राजकीय आईटीआई नारनौल के संजय एवं प्रिंस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकीय आईटीआई महेंद्रगढ़ के निखिल और सोनू द्वितीय रहे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई नारनौल के अनमोल प्रथम तथा राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के अमित शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई नारनौल की कविता ने प्रथम तथा राजकीय आईटीआई भोजावास के अंकित ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर राजकीय कॉलेज महेंद्रगढ़ से डॉ. विकास गुप्ता, कार्यालय अधीक्षक सतनारायण जांगड़ा, महेंद्रगढ़ राजकीय आईटीआई के इंचार्ज संदीप यादव, डेरोली अहीर राजकीय आईटीआई के इंचार्ज राकेश सैनी, भोजावास राजकीय आईटीआई की इंचार्ज प्रमिला यादव, वर्ग अनुदेशक सुनील कोसलिया, जगदीश, अमित, गुरदयाल, राजेश, सुदर्शन, मनीषा यादव, अशोक बाबूजी, नीरज यादव, शक्ति सिंह सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

- नई दिल्ली में केंद्रीय बल कर्मचारियों के लिए एम्स अस्पताल में एक विशेष विंग का उद्घाटन किया गया है। अब केंद्रीय बल के जवान और दिल्ली पुलिस के कर्मी भी यहाँ अपना इलाज करवा सकेंगे।1
- बर्डोद-जैनपुरवास में विकास कार्यों की सौगात, डॉ. मोहित ने किए शिलान्यास व उद्घाटन बहरोड़। क्षेत्र के बर्डोद एवं जैनपुरवास गांव में सोमवार को विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान डॉ. मोहित जसवंत यादव ने करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देते हुए क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, पशु चिकित्सा एवं आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा दिलाया। बर्डोद में डॉ. मोहित ने 46.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि नए भवन के बनने से क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव की अनुशंसा से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बर्डोद की चारदीवारी निर्माण कार्य हेतु 2 लाख रुपये तथा बंजारा बस्ती में ग्रेवल सड़क निर्माण की घोषणा की गई। इसके बाद जैनपुरवास में समशा द्वारा निर्मित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 52.72 लाख रुपये की लागत से बने विज्ञान एवं कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी एवं पेयजल कार्यों का उद्घाटन किया गया। वहीं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में 3.72 लाख रुपये की लागत से निर्मित शौचालय का भी लोकार्पण किया गया। डॉ. मोहित ने जैनपुरवास से मैना की ढाणी होते हुए मोहम्मदपुर तक 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित पीडब्ल्यूडी सड़क तथा चौपाल से मेन बाजार होते हुए गोरधन सरपंच के घर तक विधायक कोष से बनी 10 लाख रुपये की इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव की अनुशंसा से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जैनपुरवास में रसोईघर निर्माण के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की गई। साथ ही युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्रिकेट किट एवं वॉलीबॉल नेट उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई। अपने संबोधन में डॉ. मोहित जसवंत यादव ने कहा कि बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। शिक्षा, सड़क, पेयजल एवं स्वास्थय सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उसके उपरांत विधायक कार्यालय, नारनौल रोड बहरोड़ पर जनसुनवाई आयोजित की गई, जहां डॉ. मोहित ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं पीपली स्थित श्री शिव शंकर मंदिर में आयोजित भंडारे में भी डॉ. मोहित ने भाग लिया और विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव की अनुशंसा पर गांव में विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।2
- महेंद्रगढ़ जिले में धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, शिव स्तुति की रही गूंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ के तट से दिया दुनिया को संदेश कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया संबोधित1
- जिला में धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, शिव स्तुति की रही गूंज ऐतिहासिक नगरी नारनौल सहित जिला महेंद्रगढ़ में आज शिवमय और भक्ति के रंग में सराबोर रहा। श्री सोमनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप की प्राण-प्रतिष्ठा के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का भव्य आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आगाज सुबह श्री गोपाल गौशाला स्थित श्री श्याम मंदिर से एक विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। उसके बाद मोडावाला मंदिर में जलाभिषेक हुआ। इस मौके पर नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस मौके पर लाइव टेलीकास्ट के जरिए सोमनाथ के तट से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को संदेश दिया। वहीं इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से संबोधित किया। सबसे पहले सुबह उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्वयं पवित्र कलश उठाकर इस यात्रा का नेतृत्व किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे। शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई यह कलश यात्रा जब मोडावाला मंदिर पहुंची, तो समूचा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर नागरिकों ने सूचना, जनसंपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग द्वारा लगाई गई विशेष प्रदर्शनी को देखा। इस प्रदर्शनी में सोमनाथ के ऋग्वैदिक काल से लेकर वर्तमान तक के एक हजार वर्षों के संघर्ष और पुनरुत्थान की जीवंत गाथा को दिखाया गया। प्रदर्शनी में पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सतयुग के स्वर्ण मंदिर से लेकर कलयुग के वर्तमान पाषाण मंदिर तक के सफर को बखूबी दर्शाया गया। कैलाश महामेरु प्रासाद शैली की वास्तुकला और सरदार वल्लभभाई पटेल के संकल्पों को दर्शाते चित्रों ने दर्शकों में राष्ट्र गौरव की भावना का संचार किया। इस मौके पर सोमनाथ पर्व से संबंधित बेहतरीन रंगोली भी तैयार की गई।1
- नारनौल के सरकारी अस्पताल में कथित लापरवाही के कारण एक नवजात की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि बच्चे की खराब हालत बताए जाने के बावजूद डॉक्टरों ने समय पर मदद नहीं दी। सात साल बाद बेटे की उम्मीद लगाए बैठे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं और अब उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से जांच की मांग की है।1
- शाहजहांपुर के गुगलकोटा स्थित FPI कंपनी में ड्यूटी पर एक गार्ड की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दिया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।3
- विराटनगर पुलिस थाने के SHO ने कहा टैक्टर की कोई रॉयल्टी रसीद नहीं थी, पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर के आरोपों पर खुलकर बोलें1
- महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने जल अभिषेक अनुष्ठान किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक, स्थानीय विधायक ओमप्रकाश यादव और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।1