logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सदर थाना पुलिस ने भैंस चोरी की वारदात का 24 घंटे में किया खुलासा कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार, मालिक को भैस की सुपुर्द करौली सदर थाना पुलिस ने भैंस चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पुलिस ने मामले में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई पांच भैंसें बरामद किया हैं। यह कार्यवाही बिचपुरी रोड स्थित हाजी कॉलोनी के पास की बताई गई। सदर थानाधिकारी यदुवीर सिंह ने बताया कि रामपुर धावाई निवासी चंदू गुर्जर ने मामला दर्ज कराते हुए रिपोर्ट में उल्लेख किया कि वह अपने खेतों पर पहुंचा तो उसकी पांच भैंसें गायब मिलीं। काफी तलाश के बाद भी भैंसों का पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने सदर थाना करौली में भैस चोरी का मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के मुताबिक पुलिस टीम ने बिचपुरी रोड स्थित हाजी कॉलोनी के पास दबिश दी। वहां से जाखेर निवासी हुलसीराम पुत्र रमेश चंद बैष्णव को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपी हुलसीराम के कब्जे से चोरी की गई पांचों भैंसें बरामद कर लीं। पशुपालक चंदू गुर्जर ने बरामद भैंसों की पहचान अपनी भैंसों के रूप में की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अस्थायी रूप से मालिक को सुपुर्द कर दिया। पुलिस अब आरोपी हुलसीराम से भैंस चोरी के मामले में गहन पूछताछ कर रही है। इसका उद्देश्य चोरी की इस वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं व संभावित अन्य आरोपियों का भी खुलासा करना है।

1 day ago
user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
1 day ago

सदर थाना पुलिस ने भैंस चोरी की वारदात का 24 घंटे में किया खुलासा कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार, मालिक को भैस की सुपुर्द करौली सदर थाना पुलिस ने भैंस चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पुलिस ने मामले में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई पांच भैंसें बरामद किया हैं। यह कार्यवाही बिचपुरी रोड स्थित हाजी कॉलोनी के पास की बताई गई। सदर थानाधिकारी यदुवीर सिंह ने बताया कि

रामपुर धावाई निवासी चंदू गुर्जर ने मामला दर्ज कराते हुए रिपोर्ट में उल्लेख किया कि वह अपने खेतों पर पहुंचा तो उसकी पांच भैंसें गायब मिलीं। काफी तलाश के बाद भी भैंसों का पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने सदर थाना करौली में भैस चोरी का मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के मुताबिक पुलिस टीम ने बिचपुरी रोड स्थित हाजी कॉलोनी के पास दबिश दी। वहां से जाखेर निवासी हुलसीराम पुत्र रमेश चंद

d7877795-f97e-4fa3-a34e-d5c31078f96e

बैष्णव को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपी हुलसीराम के कब्जे से चोरी की गई पांचों भैंसें बरामद कर लीं। पशुपालक चंदू गुर्जर ने बरामद भैंसों की पहचान अपनी भैंसों के रूप में की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अस्थायी रूप से मालिक को सुपुर्द कर दिया। पुलिस अब आरोपी हुलसीराम से भैंस चोरी के मामले में गहन पूछताछ कर रही है। इसका उद्देश्य चोरी की इस वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं व संभावित अन्य आरोपियों का भी खुलासा करना है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गंगापुर सिटी शहर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान कल्याणजी शुक्रवार को बैसाख मास की पूर्णिमा (पीपल/बुद्ध पूर्णिमा) के चलते बैंडबाजों और गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रीजी के हजारों भक्त शामिल हुए। भगवान कल्याणजी के नगर भ्रमण और कलश यात्रा से पूर्व बजाजा ट्रस्ट के पदाधिकारी-सदस्य और भगवान कल्याणजी के सैंकड़ों महिला-पुरुष भक्त श्री कल्याणजी मंदिर पर एकत्रित हुए। यहां कल्याणजी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना और आरती की गई। निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास ने भी शोभायात्रा में शिरकत की। इसके बाद ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता भगवान कल्याणजी प्रतिमा को सिर पर रखकर फूलों से सजे-सजे रथ तक और जहां भगवान की प्रतिमा को विराजित किया गया। इसके बाद बैंडबाजे, डीजे और गाजे-बाजे के साथ रथ में सवार होकर भगवान कल्याणजी नगर भ्रमण के लिए रवाना हुए। भगवान कल्याणजी के रथ का सारथी बनने का सौभाग्य एसडीएम बृजेन्द्र मीणा को मिला। भगवान की कलश यात्रा में 201 से अधिक महिलाएं सिर पर कलश लिए मंगल गीत गाती हुई जबकि उत्साही युवक-महिला भजनों पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। कार्यकारिणी मंे मंत्री धर्मदेव आर्य ने बताया कि भगवान की भव्य कलश यात्रा श्रीजी मंदिर से शुरु होकर घासमंडी, चौपड़ बाजार, खारी बाजार, देवी स्टोर चौराहा, पुरानी अनाज मंडी सीतारामजी मंदिर की परिक्रमा करते हुए पुन: कल्याणजी मंदिर पहुंची। कलश यात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और ठंडापेय पिलाकर स्वागत किया गया। कार्यकारिणी मंत्री धर्मदेव आर्य ने बताया कि कलश यात्रा में सभापति शिवरतन अग्रवाल, बजाज ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक बंसल, कार्यक्रम संयोजक नरेन्द्र कुमार गुप्ता और नेमीचंद अग्रवाल, भगवानसहाय, कैलाश वजीरपुर, महेश गुप्ता, पूरण, जगदीश श्यारौली, दामोदर, सोनू लेदिया, महेश कचौरी, पवन तुलारा, शिवदयाल सैंगरपुरा, विष्णु गोयल आदि सहित समाज के सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे। कलश यात्रा का थोक वस्त्र व्याार कमेटी द्वारा देवी स्टोर चौराहे पर, अग्रवाल समाज समिति द्वारा व्यापार मंडल के पास और श्याम परिवार द्वारा पुष्पवर्षा कर और ठंडा पेय पिलाकर स्वागत किया गया। वहीं केदार गुर्जर और हरगोविंद कटारिया द्वारा भी शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
    2
    गंगापुर सिटी शहर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान कल्याणजी शुक्रवार को बैसाख मास की पूर्णिमा (पीपल/बुद्ध पूर्णिमा) के चलते बैंडबाजों और गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रीजी के हजारों भक्त शामिल हुए। 
भगवान कल्याणजी के नगर भ्रमण और कलश यात्रा से पूर्व बजाजा ट्रस्ट के पदाधिकारी-सदस्य और भगवान कल्याणजी के सैंकड़ों महिला-पुरुष भक्त श्री कल्याणजी मंदिर पर एकत्रित हुए। यहां कल्याणजी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना और आरती की गई। निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास ने भी शोभायात्रा में शिरकत की। इसके बाद ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता भगवान कल्याणजी प्रतिमा को सिर पर रखकर फूलों से सजे-सजे रथ तक और जहां भगवान की प्रतिमा को विराजित किया गया। इसके बाद बैंडबाजे, डीजे और गाजे-बाजे के साथ रथ में सवार होकर भगवान कल्याणजी नगर भ्रमण के लिए रवाना हुए। भगवान कल्याणजी के रथ का सारथी बनने का सौभाग्य एसडीएम बृजेन्द्र मीणा को मिला। 
भगवान की कलश यात्रा में 201 से अधिक महिलाएं सिर पर कलश लिए मंगल गीत गाती हुई जबकि उत्साही युवक-महिला भजनों पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। कार्यकारिणी मंे मंत्री धर्मदेव आर्य ने बताया कि भगवान की भव्य कलश यात्रा श्रीजी मंदिर से शुरु होकर घासमंडी, चौपड़ बाजार, खारी बाजार, देवी स्टोर चौराहा, पुरानी अनाज मंडी सीतारामजी मंदिर की परिक्रमा करते हुए पुन: कल्याणजी मंदिर पहुंची। कलश यात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और ठंडापेय पिलाकर स्वागत किया गया। 
कार्यकारिणी मंत्री धर्मदेव आर्य ने बताया कि कलश यात्रा में सभापति शिवरतन अग्रवाल, बजाज ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक बंसल, कार्यक्रम संयोजक नरेन्द्र कुमार गुप्ता और नेमीचंद अग्रवाल, भगवानसहाय, कैलाश वजीरपुर, महेश गुप्ता, पूरण, जगदीश श्यारौली, दामोदर, सोनू लेदिया, महेश कचौरी, पवन तुलारा, शिवदयाल सैंगरपुरा, विष्णु गोयल आदि सहित समाज के सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे। कलश यात्रा का थोक वस्त्र व्याार कमेटी द्वारा देवी स्टोर चौराहे पर, अग्रवाल समाज समिति द्वारा व्यापार मंडल के पास और श्याम परिवार द्वारा पुष्पवर्षा कर और ठंडा पेय पिलाकर स्वागत किया गया। वहीं केदार गुर्जर और हरगोविंद कटारिया द्वारा भी शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सेवा में, जिला अध्यक्ष महोदय जिला धौलपुर, राजस्थान विषय: सरमथुरा में पीने के पानी की टंकी तोड़े जाने के संबंध में कार्रवाई हेतु आवेदन। महोदय, सविनय निवेदन है कि ग्राम सरमथुरा, जिला धौलपुर में आम जनता एवं गरीब समाज के उपयोग हेतु लगी पीने के पानी की टंकी को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है तथा समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन एवं संबंधित विभागों को अवगत कराने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आमजन न्याय एवं उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने, दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करवाने तथा क्षेत्र में पुनः पानी की व्यवस्था करवाने की कृपा करें। धन्यवाद। प्रार्थी: भरत सिंह मीणा सरमथुरा, जिला धौलपुर (राजस्थान) मोबाइल नंबर:,9784338933 ____________________ दिनांक: __30/04/2026__________________
    1
    सेवा में,
जिला अध्यक्ष महोदय
जिला धौलपुर, राजस्थान
विषय: सरमथुरा में पीने के पानी की टंकी तोड़े जाने के संबंध में कार्रवाई हेतु आवेदन।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि ग्राम सरमथुरा, जिला धौलपुर में आम जनता एवं गरीब समाज के उपयोग हेतु लगी पीने के पानी की टंकी को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है तथा समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।
स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन एवं संबंधित विभागों को अवगत कराने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आमजन न्याय एवं उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने, दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करवाने तथा क्षेत्र में पुनः पानी की व्यवस्था करवाने की कृपा करें।
धन्यवाद।
प्रार्थी:
भरत सिंह मीणा
सरमथुरा, जिला धौलपुर (राजस्थान)
मोबाइल नंबर:,9784338933 ____________________
दिनांक: __30/04/2026__________________
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
    1
    Post by जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
    user_जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
    जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • हमारे गाम जरगा मै यह हेडपम्प 6/7महीने से ख़राब पड़ा है कई बार शिकायत कर दी जेयान बसेड़ी कई बार 181पर शिकायत कर दी कोई समाधान नहीं हुआ है और इसी प्रकार खरंजा निर्माण भी नहीं हुआ है और हमारी गाली मुसलमानो की गली से लेकर आगे तक गली मे सफाई भी नहीं हुई है
    4
    हमारे गाम जरगा मै यह हेडपम्प 6/7महीने से ख़राब पड़ा है कई बार शिकायत कर दी जेयान बसेड़ी कई बार 181पर शिकायत कर दी कोई समाधान नहीं हुआ है और इसी प्रकार खरंजा निर्माण भी नहीं हुआ है और हमारी गाली मुसलमानो की गली से लेकर आगे तक गली मे सफाई भी नहीं हुई है
    user_सवीर खान
    सवीर खान
    बसेरी, धौलपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • घटिया सामग्री का आरोप, दीवारों और बीम में दिख रही बड़ी खामियां—ग्रामीणों में भारी आक्रोश. धौलपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां विकास के नाम पर बड़ा घोटाला उजागर होता दिख रहा है। लाखों रुपये की लागत से बना समुदाय भवन अब लोगों के लिए सुविधा नहीं, बल्कि खतरा बन गया है। धौलपुर के भागीरथपुरा गांव में हाल ही में बने समुदाय भवन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती गई है। भवन की दीवारों और छत में बड़ी-बड़ी दरारें और खाली स्थान साफ दिखाई दे रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि बीम में एक तरफ से दूसरी तरफ तक खाली जगह नजर आ रही है, जो निर्माण की गुणवत्ता पर सीधे सवाल खड़ा करती है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में इस्तेमाल की गई सीमेंट और सरिया तय मानकों से काफी कम है, जिससे भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासी रघुवर ने नाराज़गी जताते हुए कहा— "हमें बताया गया था कि शादी-ब्याह के लिए अच्छा हॉल बनेगा, लेकिन अब हालत ये है कि अंदर जाने से भी डर लगता है। कभी भी छत गिर सकती है।" ग्रामीणों ने प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और भवन का दोबारा निर्माण कराने की मांग भी तेज हो गई है। अब सवाल ये है कि जिम्मेदारों पर कब होगी कार्रवाई? और क्या ग्रामीणों को मिलेगा सुरक्षित समुदाय भवन—या यूं ही चलता रहेगा घटिया निर्माण का खेल?
    3
    घटिया सामग्री का आरोप, दीवारों और बीम में दिख रही बड़ी खामियां—ग्रामीणों में भारी आक्रोश.     
धौलपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां विकास के नाम पर बड़ा घोटाला उजागर होता दिख रहा है। लाखों रुपये की लागत से बना समुदाय भवन अब लोगों के लिए सुविधा नहीं, बल्कि खतरा बन गया है।
धौलपुर के भागीरथपुरा गांव में हाल ही में बने समुदाय भवन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती गई है।
भवन की दीवारों और छत में बड़ी-बड़ी दरारें और खाली स्थान साफ दिखाई दे रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि बीम में एक तरफ से दूसरी तरफ तक खाली जगह नजर आ रही है, जो निर्माण की गुणवत्ता पर सीधे सवाल खड़ा करती है।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में इस्तेमाल की गई सीमेंट और सरिया तय मानकों से काफी कम है, जिससे भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय निवासी रघुवर ने नाराज़गी जताते हुए कहा—
"हमें बताया गया था कि शादी-ब्याह के लिए अच्छा हॉल बनेगा, लेकिन अब हालत ये है कि अंदर जाने से भी डर लगता है। कभी भी छत गिर सकती है।"
ग्रामीणों ने प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और भवन का दोबारा निर्माण कराने की मांग भी तेज हो गई है।
अब सवाल ये है कि जिम्मेदारों पर कब होगी कार्रवाई? और क्या ग्रामीणों को मिलेगा सुरक्षित समुदाय भवन—या यूं ही चलता रहेगा घटिया निर्माण का खेल?
    user_Avdesh Sharma
    Avdesh Sharma
    Newspaper advertising department बसेरी, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • प्रदेश में आज से जनगणना प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके अंतर्गत राजस्थान के सी एम भजनलाल शर्मा ने अपना स्वयं-गणना प्रपत्र डिजिटल माध्यम से भरकर पूर्ण किया है। तथा सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि जिम्मेदार नागरिक बनकर जनगणना को सफल बनाएँ और देश के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित् करे. ।
    1
    प्रदेश में आज से जनगणना प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके अंतर्गत राजस्थान के सी एम भजनलाल शर्मा ने अपना स्वयं-गणना प्रपत्र डिजिटल माध्यम से भरकर पूर्ण किया है।
तथा सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि जिम्मेदार नागरिक बनकर जनगणना को सफल बनाएँ और देश के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित् करे. ।
    user_प्रशांत शर्मा
    प्रशांत शर्मा
    Local News Reporter बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Bharat SING Meena
    1
    Post by Bharat SING Meena
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by सवीर खान
    3
    Post by सवीर खान
    user_सवीर खान
    सवीर खान
    बसेरी, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के मुरैना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीती रात अज्ञात बदमाशों ने नगर क्षेत्र से 68 भैंसों को हांक कर चोरी कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही फरियादी के साथ पुलिस तत्काल हरकत में आई और तलाश अभियान शुरू किया। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब धौलपुर जिले के डांग बसई क्षेत्र में छापेमारी की गई। यहां से चोरी गई 68 में से 60 भैंसों को बरामद कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने सभी बरामद भैंसों को अपने कब्जे में ले लिया है और बाकी 8 भैंसों की तलाश जारी है। साथ ही इस मामले में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के मुरैना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीती रात अज्ञात बदमाशों ने नगर क्षेत्र से 68 भैंसों को हांक कर चोरी कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही फरियादी के साथ पुलिस तत्काल हरकत में आई और तलाश अभियान शुरू किया। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब धौलपुर जिले के डांग बसई क्षेत्र में छापेमारी की गई। यहां से चोरी गई 68 में से 60 भैंसों को बरामद कर लिया गया।
फिलहाल पुलिस ने सभी बरामद भैंसों को अपने कब्जे में ले लिया है और बाकी 8 भैंसों की तलाश जारी है। साथ ही इस मामले में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
    user_Avdesh Sharma
    Avdesh Sharma
    Newspaper advertising department बसेरी, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.