राजघाट के पास भाजपा जिला प्रतिनिधि व उनकी स्कॉर्पियो पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने की तोड़फोड़, शीशा चकनाचूर रायबरेली। जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है। भाजपा के जिला प्रतिनिधि व नहर विभाग में सिल्ट सफाई के ठेकेदार राज नारायण मौर्या की गाड़ी पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने देर रात हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने उनकी स्कॉर्पियो एन में जमकर तोड़फोड़ की, जिससे गाड़ी का शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के राजघाट के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब 11:30 बजे भाजपा नेता राज नारायण मौर्या अपनी स्कॉर्पियो एन से कार्य स्थल की ओर जा रहे थे, जहां नहर की सिल्ट सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक दो बाइक सवार युवक वहां पहुंचे और उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने गाड़ी पर हमला कर शीशे तोड़ दिए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बनी रही और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल देखा गया।

- रायबरेली में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग शहर कोतवाली क्षेत्र के जहानाबाद चौकी के पास गल्ला मंडी पुल के नीचे बने कबाड़ के गोदाम में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के आग बुझाने मे कामयाब हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर मौजूद हैं।1
- नरेंद्र मोदी कह रहे हैं- देश में सब चंगा है, कुछ लोग पैनिक क्रिएट कर रहे हैं। गैस की कोई कमी नहीं है। नरेंद्र मोदी जी, अपने राजमहल से निकलिए और जमीनी हालात देखिए। जनता रो रही, तड़प रही है। ये वीडियो जयपुर का है, जहां आपकी सरकार है। लोग घंटों तक गैस की लाइन में खड़े हैं। पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच1
- Post by Amar Bahadur1
- रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गल्ला मंडी पुल के नीचे रखे कबाड़ के सामान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों ने जब पुल के नीचे से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं तो तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक वहां रखा पूरा कबाड़ का सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- जनपद अमेठी के थाना जामों क्षेत्र के गौतमपुर गांव निवासी रंजीत चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और उनके परिवार के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। कई लोगों ने इस मामले में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि युवक का यह वीडियो फेसबुक लाइव के दौरान सामने आया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय पुलिस से शिकायत किए जाने की बात कही जा रही है। यदि शिकायत दर्ज होती है तो आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई हो सकती है।1
- रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के कल्याणपुर सुरजई गांव में रविवार को बहुजन समाज के महानायक कांशीराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने शिरकत कर कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांशीराम को दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का मसीहा बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आज समाज के लोगों को जो सम्मान और अधिकार मिल रहे हैं, उसमें कांशीराम का महत्वपूर्ण योगदान है। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान समय में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं और कानून व्यवस्था कमजोर हो चुकी है। उन्होंने समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया। कार्यक्रम में मथुरा प्रसाद, आलोक कुमार, विनय कुमार, मनोज मौर्य, सत्येंद्र कुमार, महेश यादव और सुंदरलाल सहित कई कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।1
- एनटीपीसी में कल हुआ मीडिया सम्मान समारोह आज निकली यह खबर ? क्या है गोदी मीडिया के रहस्य रायबरेली के ऊंचाहार में स्थिति एनटीपीसी में काम कर रहे श्रमिकों की मासिक वेतन में हो रहे भ्र्ष्टाचार के खिलाफ आज आल इंडिया सेंट्रल काउंसिलिंग आफ ट्रेड यूनियंस ने एनटीपीसी में काम कर रहे श्रमिको के हक में प्रेस कांफ्रेंस कर एनटीपीसी और पेटी ठेकेदारों के खिलाफ गम्भीर आरोप लगाए है।और श्रमिकों का हक न मिलने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही ने पत्रकारों से बात करते हुए है। बताया की एनटीपीसी में पांच हजार श्रमिक काम करते है।जो ठेकेदारों के अंडर में आते है। यहां पर काम करने वाले दिहाड़ी अकुशल श्रमिक को 541 और कुशल श्रमिक की 775 दिए जाते है।लेकिन जब श्रमिको के एकाउंट में श्रमिकों के रुपये आते ही ठेकेदारों के द्वारा श्रमिको से 50 प्रतिशत वापस करवाने के लिए धमका कर वापस लिया जाता है।अगर कोई श्रमिक रुपये ठेकेदार को नही वापस करता है।तो उसका गेट पास निरस्त कर कार्य से बाहर कर देते है।इसी कारण श्रमिक बेबस हो जाता है।और अपने परिवार की जीविका चलाने के लिए हालात से समझौता कर लेता है,लेकिन श्रमिको।से इस अवैध वसूली के मामले में एनटीपीसी का प्रबंधन शामिल है।तभी तो वहः ठेकेदारों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नही कर रहा है और न ही श्रमिको से अवैध वसूली करने वाली कम्पनियों को काली सूची में डाल रहा है।विजय विद्रोही ने कहा कि अब कोई भी श्रमिक परेशान या उससे वसूली।नही की जाएगी।एनटीपीसी के खिलाफ 16 मार्च को एनटीपीसी गेट पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में यूनियन नेता कमलाकांत पांडेय राम सजीवन यादव अनुज पांडेय आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- राजघाट के पास भाजपा जिला प्रतिनिधि व उनकी स्कॉर्पियो पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने की तोड़फोड़, शीशा चकनाचूर रायबरेली। जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है। भाजपा के जिला प्रतिनिधि व नहर विभाग में सिल्ट सफाई के ठेकेदार राज नारायण मौर्या की गाड़ी पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने देर रात हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने उनकी स्कॉर्पियो एन में जमकर तोड़फोड़ की, जिससे गाड़ी का शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के राजघाट के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब 11:30 बजे भाजपा नेता राज नारायण मौर्या अपनी स्कॉर्पियो एन से कार्य स्थल की ओर जा रहे थे, जहां नहर की सिल्ट सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक दो बाइक सवार युवक वहां पहुंचे और उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने गाड़ी पर हमला कर शीशे तोड़ दिए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बनी रही और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल देखा गया।1