Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sarkar se nivedan hai ki jald se jald adhura kam pura karaya jaaye
Amar Bahadur
Sarkar se nivedan hai ki jald se jald adhura kam pura karaya jaaye
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Amar Bahadur1
- रायबरेली में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग शहर कोतवाली क्षेत्र के जहानाबाद चौकी के पास गल्ला मंडी पुल के नीचे बने कबाड़ के गोदाम में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के आग बुझाने मे कामयाब हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर मौजूद हैं।1
- नरेंद्र मोदी कह रहे हैं- देश में सब चंगा है, कुछ लोग पैनिक क्रिएट कर रहे हैं। गैस की कोई कमी नहीं है। नरेंद्र मोदी जी, अपने राजमहल से निकलिए और जमीनी हालात देखिए। जनता रो रही, तड़प रही है। ये वीडियो जयपुर का है, जहां आपकी सरकार है। लोग घंटों तक गैस की लाइन में खड़े हैं। पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच1
- जनपद अमेठी के थाना जामों क्षेत्र के गौतमपुर गांव निवासी रंजीत चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और उनके परिवार के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। कई लोगों ने इस मामले में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि युवक का यह वीडियो फेसबुक लाइव के दौरान सामने आया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय पुलिस से शिकायत किए जाने की बात कही जा रही है। यदि शिकायत दर्ज होती है तो आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई हो सकती है।1
- तीन दिन बाद भी गुनगुन का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस, कोतवाली में ही धरने पर बैठे आक्रोशित परिजन; पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए मौके पर पहुंचे एडीशनल एसपी बाराबंकी । जनपद के हैदरगढ़ कस्बे में 12 वर्षीय बालिका के रहस्यमय तरीके से लापता होने के तीन दिन बाद भी सुराग न मिलने पर परिजनों ने कोतवाली परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने कई टीमों का गठन कर तलाश तेज कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी में बेटी की मिलने की मिली सुराग बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 15 मार्च 2026 बाराबंकी जिले के हैदर गढ़ कस्बे में 12 वर्षीय बालिका के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। तीन दिन बीत जाने के बावजूद बच्ची का कोई सुराग न मिलने से नाराज परिजन रविवार को शायं काल कोतवाली परिसर में ही धरने पर बैठ गए। धरने में स्थानीय पत्रकारों और कई संभ्रांत नागरिकों ने भी परिजनों का समर्थन किया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द बालिका की बरामदगी की मांग की। परिजनों की माने तो 13 मार्च की शाम 4.30 घर के अन्दर हो रही बेटी हुई थी लापता सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 13 मार्च की शाम कस्बे के पूरे मितई वार्ड निवासी पत्रकार नृपेंद्र तिवारी की 12 वर्षीय पुत्री गुनगुन घर के बाहर खेलते समय अचानक रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। परिजनों ने उसी दिन इसकी शिकायत हैदरगढ़ कोतवाली में दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं, जिससे परिवार में चिंता और भय का माहौल है। कोतवाली परिसर में धरने पर बैठे परिजन रविवार को बालिका का कोई सुराग न मिलने पर परिजनों का धैर्य टूट गया। गुस्साए परिजन पत्रकारों और स्थानीय लोगों के साथ कोतवाली परिसर में ही धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी, कई टीमों का गठन कर मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी समीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बालिका की तलाश के लिए कई पुलिस टीमों का गठन पहले ही कर दिया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही बालिका को बरामद कर लिया जाएगा। व्हाट्सएप कॉल पर मिली धमकी, से लगातार परिजनों की बढ़ी चिंता परिजनों के अनुसार, शनिवार को बालिका के चाचा को व्हाट्सएप कॉल के जरिए अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी। कॉल करने वाले ने पुलिस से शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इस घटना के बाद परिवार किसी अनहोनी की आशंका को लेकर और ज्यादा चिंतित हो गया है। स्थानीय लोगों और नेताओं ने किया समर्थन धरने में कई स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। भाजपा नेता पंकज दीक्षित ने कहा कि लड़की को लापता हुए तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है, जो गंभीर चिंता का विषय है। धरने में पंडित सिद्धार्थ अवस्थीअरूण, शुक्ला प्रधान त्रिवेदी गंज पंकज मिश्रा, समाजसेवी दीपू तिवारी, सोनू सिंह प्रधान बैजनाथ मौर्य सहित कई स्थानीय लोग और पत्रकार मौजूद रहे। रात 11बजे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस प्रशासन को कहीं बेटी का सुराग हाथ लगा है मौके पर एडीशनल एसपी समेत पुलिस सादी वर्दी में पहुंच रही है ज्ञात हुआ कि बेटी की फोटो को पुलिस ने परिजनों को दिखाया है। आप हमारे साथ बने रहिए अगली खबर अपडेट आप तक जरूर पहुचाई जायेगी।4
- बाराबंकी चंद्रशेखर आजाद के मंच पर रिवाल्वर लगाकर पहुंचा युवक कार्यकर्ताओं और सुरक्षा कर्मियों ने युवक को मंच से उतारा कार्यकर्ताओं और युवक के बीच होता रहा हो-हल्ला युवक ने खुद को पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी बताया पुलिस कर्मियों ने युवक को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी1
- रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गल्ला मंडी पुल के नीचे रखे कबाड़ के सामान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों ने जब पुल के नीचे से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं तो तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक वहां रखा पूरा कबाड़ का सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- राजघाट के पास भाजपा जिला प्रतिनिधि व उनकी स्कॉर्पियो पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने की तोड़फोड़, शीशा चकनाचूर रायबरेली। जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है। भाजपा के जिला प्रतिनिधि व नहर विभाग में सिल्ट सफाई के ठेकेदार राज नारायण मौर्या की गाड़ी पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने देर रात हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने उनकी स्कॉर्पियो एन में जमकर तोड़फोड़ की, जिससे गाड़ी का शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के राजघाट के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब 11:30 बजे भाजपा नेता राज नारायण मौर्या अपनी स्कॉर्पियो एन से कार्य स्थल की ओर जा रहे थे, जहां नहर की सिल्ट सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक दो बाइक सवार युवक वहां पहुंचे और उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने गाड़ी पर हमला कर शीशे तोड़ दिए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बनी रही और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल देखा गया।1