स्योढ़ी गांव में लाखों की चोरी, नगदी और जेवरात ले उड़े चोर नगाराघाट चौकी क्षेत्र में वारदात से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस जांच में जुटी रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा महोबा जनपद के कोतवाली पनवाड़ी क्षेत्र अंतर्गत नगाराघाट चौकी के ग्राम स्योढ़ी में रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार ग्राम स्योढ़ी निवासी ग्याप्रसाद तिवारी पुत्र रामेश्वर तिवारी के घर में रात लगभग 1 बजे से 4 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उस समय परिवार के लोग घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे। पीड़ित के अनुसार चोर घर से करीब 60 ग्राम सोने के जेवरात और लगभग 200 ग्राम चांदी के आभूषण सहित 30 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में एक सोने की चैन, एक बड़ा मंगलसूत्र, एक छोटा मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने की घुमकी, एक जोड़ी कान के टॉप्स, ओम लिखा सोने का लॉकेट, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी बड़ी चांदी की पायल तथा चांदी की अंगूठियां शामिल हैं। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर नगाराघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज सनय कुमार ने बताया कि सुबह मौके का निरीक्षण किया गया है, मामले की जांच पड़ताल चल रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक लिखित प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

- User1219Gorkha💣4 hrs ago
- Vijay PalCharkhari, Mahoba🙏4 hrs ago
- पुरानी रंजिश के चलते पुत्र की गोली मारकर हत्या1
- स्योढ़ी गांव में लाखों की चोरी, नगदी और जेवरात ले उड़े चोर नगाराघाट चौकी क्षेत्र में वारदात से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस जांच में जुटी रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा महोबा जनपद के कोतवाली पनवाड़ी क्षेत्र अंतर्गत नगाराघाट चौकी के ग्राम स्योढ़ी में रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार ग्राम स्योढ़ी निवासी ग्याप्रसाद तिवारी पुत्र रामेश्वर तिवारी के घर में रात लगभग 1 बजे से 4 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उस समय परिवार के लोग घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे। पीड़ित के अनुसार चोर घर से करीब 60 ग्राम सोने के जेवरात और लगभग 200 ग्राम चांदी के आभूषण सहित 30 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में एक सोने की चैन, एक बड़ा मंगलसूत्र, एक छोटा मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने की घुमकी, एक जोड़ी कान के टॉप्स, ओम लिखा सोने का लॉकेट, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी बड़ी चांदी की पायल तथा चांदी की अंगूठियां शामिल हैं। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर नगाराघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज सनय कुमार ने बताया कि सुबह मौके का निरीक्षण किया गया है, मामले की जांच पड़ताल चल रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक लिखित प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।1
- *थाना सिविल लाइन पुलिस ने फर्जी अकाउंट के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश- कियोस्क संचालक प्रकाशचंद्र गिरफ्तार, सलमान राइन सहित 5 आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराध दर्ज* थाना सिविल लाइन पुलिस को रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान पन्ना रोड हेलीपैड ग्राउंड में एक व्यक्ति के mule bank अकाउंट (ऑनलाइन धोखाधड़ी पैसों को ट्रांजैक्शन करने में प्रयोग) बेचने संबंधी सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम मौके पर पहुंची। संदेह के आधार पर आरोपी की बैग की विधिवत तलाशी ली गई, बैग में 2 लैपटॉप 4 एंड्राइड मोबाइल फोन, 4 एटीएम किट, सिम कार्ड एवं अकाउंट ओपनिंग रजिस्टर पाए गए जिनकी जांच की गई। जांच करने पर अकाउंट ओपनिंग रजिस्टर में ऐसे अकाउंट की एंट्री पाई गई, जिनके विरुद्ध राष्ट्रीय पोर्टल में साइबर फ्रॉड की शिकायतें हैं। उक्त सामग्री लैपटॉप मोबाइल सिम एटीएम रजिस्टर इत्यादि कीमत करीब 2 लाख रुपये बरामद किया गया, विधिवत कार्यवाही कर संदेही कियोस्क संचालक को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह एक कियोस्क संचालक है, खाता खोलकर आरोपियों को धोखाधड़ी हेतु एटीएम किट उपलब्ध करवाता था। इस धोखाधड़ी की कार्यवाही में सलमान राइन सहित अन्य सहयोगी सम्मिलित हैं जिनको वह एटीएम किटें एवं नई सिम देने यहां पर आया था। थाना सिविल लाइन में धोखाधड़ी के अपराध में सम्मिलित अभियुक्त सहित 5 आरोपियों 1. अभियुक्त कियोस्क संचालक प्रकाश चंद्र विश्वकर्मा पिता स्वामी प्रसाद विश्वकर्मा निवासी दुर्गा कॉलोनी छतरपुर 2. सलमान राइन 3. प्रथम चौरसिया 4. ऋषि चौरसिया 5. सुरेश प्रजापति सभी निवासी छतरपुर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत कार्यवाही की जा रही है, प्रकरण में सम्मिलित अन्य फरार आरोपियों की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक जितेंद्र सोनी, सहायक उप निरीक्षक सीताराम, आरक्षक अरविंद राजपूत, सूरजभान, हरिशरण, धीरेंद्र राजावत, भगवानदास, राजू की भूमिका रही।1
- कालिंजर ग्राम वासियों ने देसी शराब को बस्ती से हटवाने के लिए जिला अधिकारी को दिया शिकायत पत्र कि वहां पर कुछ लोग मंदिर में आने जाने में शराब को लेकर आक्रोशित होकर वहां से हटाया जाए रोजाना शराब पीकर गाली गलौज का माहौल बना रहता है आपसे अनुरोध है कि बच्चे आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है1
- कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें और 2 इंजन बरामद।1
- *अंतर्जनपदीय बाइक चोरों का गैंग का खुलासा* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने के क्रम में सोमवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों से हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से वाहन चोरी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया था। एसपी पलाश बंसल के द्वारा टीमों का गठन कर अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर दीप ढाबा के आगे अतर्रा रोड के पास से अभियुक्त प्रशांत उर्फ चंदू उर्फ राणा पुत्र जगतपाल निवासी रामपुर थाना औंग जनपद फतेहपुर,रोहित उर्फ बउवा पुत्र छिद्दू निवासी रामपुर थाना औंग जनपद फतेहपुर,अली मोहम्मद पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी चौडगरा थाना कल्याणपुर जनपद कानपुर को गिरफ्तार किया गया है। मौके से चोरी की 02 मोटरसाइकिल व बोरी में 02 मोटरसाइकिल के इंजन बरामद हुए तथा उनकी निशादेही पर 04 अन्य मोटरसाइकिलों सहित कुछ 06 मोटरसाइकिलें बरामद हुई है। जिसके सम्बन्ध में पूछताछ की गई तो पाया गया कि उक्त दोनों मोटरसाइकिल विकास भवन व जिला अस्पताल से चोरी की गई हैं। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह तीनों जनपद के भीड़-भाड़ वाले स्थानों,सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों आदि से मोटरसाइकिल चोरी करते है। तथा उनके पार्ट अलग- अलग कर बेच देते थे। वाहनों की पहचान छुपाने के उद्देश्य से वाहनों के नम्बर प्लेट बदल देते थे व नम्बर खुरच (टेम्पर्ड) कर देते थे एवं इंजन/चेसिस नम्बर को भी खुरच कर मिटा देते थे। इनके द्वारा अन्य स्थानों से भी मोटरसाइकिलें चोरी की गई थी। इस सम्बन्ध में गहनता से जांच की जा रही है कि इनके द्वारा और किन-किन स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में शहर कोतवाल बलराम सिंह,रामकिशोर यादव चौकी प्रभारी जिला अस्पताल,उप निरीक्षक दीपक कुमार चौधरी,गजेन्द्र सिंह,आरक्षी चन्दन कुमार,राकेश कुमार,शैलेन्द्र कुमार,राम कुमार शामिल रहे।2
- बांदा रेलवे स्टेशन परिसर में हाल ही में बैनर विवाद ने समाज में नारी सुरक्षा और सम्मान पर सवाल खड़ा कर दिया है। घटना के अनुसार, आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक (एसआई) संतोष कुमार ने एक महिला पत्रकार को वीडियो बनाने से रोका। इसके बाद उन्होंने महिला पत्रकार का मोबाइल छीना और ज़बरदस्ती पटक दिया। घटना का वीडियो स्वयं इस बात की पुष्टि करता है कि नारी सम्मान की अवधारणा आज भी कई जगहों पर चुनौतीपूर्ण स्थिति में है। मीडिया के स्वतंत्रता और महिला सुरक्षा के अधिकार के बीच टकराव इस मामले को और गंभीर बनाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी घटनाएँ न केवल कानून और प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल उठाती हैं, बल्कि समाज में महिला अधिकार और उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएँ भी उत्पन्न करती हैं।1
- एसपी के नेतृत्व पुलिस जवानों ने फुटमार्च कर सुरक्षा1