बेतिया में सख्त वाहन जांच अभियान, स्टेशन चौक पर खुद सड़क पर उतरे सदर डीएसपी विवेक दीप। बेतिया में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार, 14 मार्च की शाम करीब 6 बजे से रात 9 बजे तक शहर के स्टेशन चौक पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देश पर संचालित किया गया, जिसमें सदर डीएसपी विवेक दीप स्वयं सड़क पर उतरकर जांच अभियान का नेतृत्व करते नजर आए। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा छोटी-बड़ी सभी प्रकार की गाड़ियों की सघन जांच की गई। वाहनों के कागजात, डिक्की और संदिग्ध गतिविधियों की गहन तलाशी ली गई ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सके। सदर डीएसपी विवेक दीप ने बताया कि पुलिस मुख्यालय और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में समय-समय पर इस तरह के सघन वाहन जांच अभियान चलाए जाते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण रखना, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों का चालान काटा गया। डीएसपी ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके और शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे।

- पश्चिम चम्पारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। दियारा क्षेत्र के शिवराजपुर में गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस को देखते ही धंधेबाज शराब और बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करते हुए दो बाइक भी जब्त की है और पूरे मामले में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो शराब तस्कर बाइक पर भारी मात्रा में शराब की खेप लेकर गंडक नदी पार कर दियारा के रास्ते शिवराजपुर होकर कहीं ले जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया और दियारा क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने संभावित रास्तों पर निगरानी बढ़ाते हुए घेराबंदी की और तस्करों का पीछा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान जब तस्कर शिवराजपुर पुल के पास पहुंचे तो उन्होंने सामने पुलिस को देख लिया। पुलिस की मौजूदगी देखकर तस्करों में अफरा-तफरी मच गई और वे अपनी बाइक पर लदी शराब की खेप छोड़कर मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बाइक पर रखे कार्टनों की जांच शुरू की, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस द्वारा की गई जांच में एटीपीएम स्पेशल ब्रांड के 1005 पीस शराब बरामद किए गए, जिसकी कुल मात्रा 180.900 लीटर बताई गई है। इसके अलावा ऑफिसर चॉइस ब्रांड के 227 पीस शराब बरामद हुए, जिसकी मात्रा 40.860 लीटर है। वहीं रॉयल स्टैग ब्रांड के 17 पीस शराब भी बरामद किए गए, जिसकी कुल मात्रा 12.750 लीटर है। इसके साथ ही किंगफिशर बियर के 96 पीस भी बरामद हुए, जिसकी मात्रा 48 लीटर बताई गई है। इन सभी ब्रांड की शराब को मिलाकर कुल 282.51 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से शराब से लदी दो बाइक भी जब्त कर ली है। जब्त किए गए दोनों वाहनों के आधार पर तस्करों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि नौतन थाना में इस मामले को लेकर कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार तस्करों की पहचान में जुटी हुई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दियारा क्षेत्र में अक्सर तस्कर गंडक नदी के रास्ते शराब की खेप लाने और उसे दूसरे स्थानों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन पुलिस की सतर्कता और लगातार चलाए जा रहे अभियान के कारण तस्करों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। आने वाले दिनों में भी ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे ताकि क्षेत्र में शराब तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, जिससे इलाके में अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके।1
- Post by Abcd Rajaram Bharati1
- Post by RAJHANSH VERMA1
- दुनिया के कई देशों में कांपी धरती, भूकंप के झटकों से दहशत एक ही दिन कई जगह भूकंप, लोग घरों से बाहर निकले भारत समेत कई देशों में भूकंप के झटके महसूस चिली में सबसे तेज भूकंप, कई देशों में धरती हिली भूकंप से हिला एशिया, कई जगह महसूस हुए झटके मणिपुर में तड़के भूकंप, लोगों में डर का माहौल कराची से ईरान तक भूकंप के झटके एक के बाद एक भूकंप से बढ़ी चिंता धरती के अंदर हलचल, कई देशों में भूकंप दर्ज आज कई जगह कांपी धरती, वैज्ञानिकों की नजर1
- Post by Shambhu Rajbhar1
- मझौलिया क्षेत्र में एक प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती यह कहते हुए दिखाई दे रही है कि उसने अपनी मर्जी से युवक के साथ शादी की है और वह जहां भी है, खुश है। युवती ने वीडियो में यह भी स्वीकार किया है कि वह अपनी इच्छा से घर से भागी थी। हालांकि मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि A9BHARAT न्यूज नही करता है ।1
- Post by Akash Kumar1
- बेतिया में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार, 14 मार्च की शाम करीब 6 बजे से रात 9 बजे तक शहर के स्टेशन चौक पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देश पर संचालित किया गया, जिसमें सदर डीएसपी विवेक दीप स्वयं सड़क पर उतरकर जांच अभियान का नेतृत्व करते नजर आए। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा छोटी-बड़ी सभी प्रकार की गाड़ियों की सघन जांच की गई। वाहनों के कागजात, डिक्की और संदिग्ध गतिविधियों की गहन तलाशी ली गई ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सके। सदर डीएसपी विवेक दीप ने बताया कि पुलिस मुख्यालय और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में समय-समय पर इस तरह के सघन वाहन जांच अभियान चलाए जाते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण रखना, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों का चालान काटा गया। डीएसपी ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके और शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे।1