Shuru
Apke Nagar Ki App…
सासनी कोतवाली का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा सासनी। हाथरस के जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने शनिवार को संयुक्त रूप से सासनी कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कोतवाली परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण की शुरुआत में डीएम और एसपी ने महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचकर वहां आने वाली फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण की स्थिति जांची। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
Journalists Sasni
सासनी कोतवाली का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा सासनी। हाथरस के जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने शनिवार को संयुक्त रूप से सासनी कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कोतवाली परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण की शुरुआत में डीएम और एसपी ने महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचकर वहां आने वाली फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण की स्थिति जांची। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गांव सढ़ा दामोदर नगर में माननीय सतीश गौतम का अपनी जन्म भूम पर आगमन1
- पुरानी रंजिश के चलते 5 फरवरी को हाथरस के थाना सदबाद क्षेत्र के हाथरस रोड स्थित मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के बाहर हमरो के द्वारा की गई सैना के जवान की हत्या के बाद 6 फरवरो को जवान का अंतिम संस्कार सैन्य समान के साथ पैतृक गांव समदपुर में किया गया।1
- गोंडा पुलिस की बड़ी कामयाबी: इंस्पेक्टर सरिता सिंह के नेतृत्व में दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटर बरामद गोंडा | अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोंडा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। तेजतर्रार इंस्पेक्टर सरिता सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो शातिर चोरों को रंगे हाथों दबोचते हुए चोरी की गई मोटर बरामद कर ली है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को कानूनी कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है। प्रमुख बिंदु: बड़ी कार्यवाही की झलक सटीक घेराबंदी: मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर सरिता सिंह ने टीम के साथ मिलकर जाल बिछाया और संदिग्धों को दबोच लिया। बरामदगी: पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी की गई मोटर सुरक्षित बरामद की है। आरोपी जेल रवाना: पकड़े गए दोनों चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। "अपराध और अपराधियों के लिए गोंडा क्षेत्र में कोई जगह नहीं है। पुलिस की सक्रियता इसी तरह बनी रहेगी ताकि आम जनमानस सुरक्षित महसूस कर सके।" > — पुलिस प्रशासन का संदेश इलाके में पुलिस की सराहना इंस्पेक्टर सरिता सिंह की इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा का भाव बढ़ा है। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की इस मुस्तैदी की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।1
- उत्तर प्रदेश सरकार की मानसा के चलते यह स्पष्ट कहा गया था हर जिले में तहसील में चलने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रॉमा सेंटरों पर डॉक्टरों की उचित व्यवस्था कराई जाए जिसके चलते जिला अधिकारी द्वारा की गई पहल के बाद सीएससी सिकंदरा राव पर एनेस्थेटिक डॉक्टर नवीन कुमार की तैनाती कराई गई साथ ही सीसी मार्ग को भी निर्माण कराया गया जिसके चलते शासन से निर्देशन अनुसार आज दिनांक 7 फरवरी दिन शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया जहां उन्होंने सीएससी पर कुछ कमियों को ठीक करने हेतु बोला साथी निर्माणधिन सड़क का भी निरीक्षण किया, सीएससी पर प्रसूता बोर्ड का निरीक्षण किया जा उन्होंने कलर को लेकर भी कहा की दीवारों पर अच्छे से कलर कराऐ साथी मेडिकल स्टोर पर डी फार्मा तैनात कमी को हिदायत दी जो पर्ची आए उसकी सही और सटीक दबा दें साथी उन्होंने कहा की सासन की मंशा के चलते जो भी कार्य अभी बाकी रह गया है उसको भी धरातल पर पूर्ण कराया जाएगा3
- हाथरस के सिकंदरा राऊ तहसील परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जमीन विवाद को लेकर भाभी और देवर के बीच जोरदार बहस हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई और मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गांव बरई शाहपुर का रहने वाला देवर तहसील किसी काम से पहुंचा था। इसी दौरान उसकी भाभी ने उस पर पिता की पूरी जमीन अपने नाम करवाने की कोशिश का आरोप लगा दिया। आरोप-प्रत्यारोप के बीच माहौल गरमा गया और बताया जाता है कि भाभी ने गुस्से में देवर का कॉलर तक पकड़ लिया। वहीं देवर का कहना है कि वह जमीन अपने नाम कराने नहीं, बल्कि किसी अन्य काम से तहसील आया था। लेकिन भाभी ने उसे देखते ही विवाद शुरू कर दिया। कुछ देर तक चले इस ड्रामे को वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया, लेकिन यह घटना पूरे तहसील परिसर में चर्चा का विषय बनी रही। अब हर तरफ इसी हाई वोल्टेज फैमिली ड्रामे की बात हो रही ।1
- पत्रकार योगेन्द्र प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट एटा में जीटी रोड पर छ्छेना फ्लाईओवर के पास अज्ञात ट्रक ने ऑटो के मारी टक्कर कई लोग गंभीर हालत में हुए घायल1
- सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें एक स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अपने निजी वाहन को एक सरकारी कर्मचारी से धुलवाते हुए दिख रहे हैं। यह घटना कार्यालय समय के दौरान की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कार्यालय की व्यवस्था संभालने वाला कर्मचारी अधिकारी की निजी कार साफ कर रहा है। अधिकारी की कार पर 'उत्तर प्रदेश सरकार' भी लिखा हुआ है, जिसे सरकारी नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है। इस मामले में सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर उचित विभागीय कार्यवाही की जाएगी।3
- Post by डॉ राहुल कुमार1
- Post by Mohit kumar2